Shanti Dhariwal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जनवरी 2024 से दिसंबर 2025 तक पुलिस हिरासत में 21 मौतें, सरकार ने कराई न्यायिक व प्रशासनिक जांच
जयपुर। विधानसभा में अतारांकित प्रश्न के जवाब में सरकार ने बताया कि प्रदेश में 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2025 तक पुलिस हिरासत में मृत्यु के कुल 21 मामले दर्ज किए गए हैं। यह जानकारी विधायक शांति धारीवाल  द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी गई।

सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया कि पुलिस हिरासत में हुई प्रत्येक मृत्यु के मामले में नियमानुसार न्यायिक एवं प्रशासनिक जांच कराई गई है। सभी मामलों में तथ्यों के आधार पर जांच पूरी कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। दस्तावेज के अनुसार, विभिन्न जिलों में दर्ज मामलों में मृत्यु के कारणों की जांच मजिस्ट्रेट स्तर पर कराई गई तथा पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी समीक्षा की गई। जहां भी लापरवाही या त्रुटि पाई गई, वहां नियमानुसार कार्रवाई की गई।

सरकार ने दोहराया कि पुलिस हिरासत में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

आरोपों से कुछ नहीं होगा, मुझे नोटिस दो और करो जांच : धारीवाल बोले - आ जाओ मैदान में
जयपुर। विधानसभा में यूडीएच की डिमांड पर बहस के दौरान कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल ने कहा कि शहर में जिस तरह से लोग आ रहे हैं उन्हें कहां बसाया जाएगा, इसकी प्लानिंग तो करो। भ्रष्टाचार की बातें करते हो पर्ची सरकार जांच करवा लें, मुझे नोटिस दो और करो जांच, आ जाओ मैदान में। जेडीए ने जो योजना निकाली है, उनमें न नाली है,  न पानी है, न सीवरेज है, लोग कैसे बसेंगे। हाउसिंग बोर्ड हमारे समय फायदे में था, लेकिन अब फिर से उसको बंद करने जा रहे हो, जहां तक कांस्टीट्यूशन क्लब का मामला है भवन बन चुका, निर्माण हो चुका अब काहे का शुभारंभ कर रहे हो, नया कोई प्रोजेक्ट बनाओ। जेडीए के पास भी कोई पैसा नहीं है सिर्फ खाली जमीन बेचकर जेडीए को चला रहे हो। बजट में जिन आरओबी, अंडरपास और फ्लाईओवर के लिए बजट रखा गया उनका 20% पैसा भी अब तक खर्च नहीं हुआ है।

एक हाईवे एक सड़क पर कोई पैसा खर्च नहीं किया। हमने 120 नई नगर पालिका में बने उन पालिकाओं का जब तक जनरल प्लान नहीं बनेगा तब तक पूरे नोटिफाई नहीं कर सकते अगर आपको किसी पालिका से आपत्ति है तो उसे निरस्त कर दो, आपको कौन रोक रहा है। यूनेस्को ने जयपुर को हेरिटेज सिटी का दर्जा दिया था, कहीं वह निरस्त नहीं हो जाए। जयपुर सहित कई बड़े शहरों के मास्टर प्लान बने थे लेकिन सवा साल में कोई काम नहीं हुआ। नए बिल्डिंग बायलॉज का प्रस्ताव बनाकर आपत्ति ले ली, लेकिन 6 महीने से उसका ड्राफ्ट फाइनल नहीं हो पाया, उसे क्यों लेकर बैठे हो। इंदिरा रसोई के लिए हमने सब जगह पक्की रसोई बनाई आपके समय अन्नपूर्णा की गाड़ी आती थी और लोग बारिश में भी खड़े-खड़े भोजन करते थे। अमृत मिशन के तहत सवा साल में कोई काम नहीं हुआ, कितने सीवर कनेक्शन दिए और कितने पानी के कनेक्शन दे दिए बता दें। आप पर हमेशा संविधान की हत्या करने का आरोप लगता है लेकिन वन स्टेट वन इलेक्शन से और साबित हो जाएगा, निकायों को चुनाव नहीं होने से पूरा तंत्र बंद हो गया है, नियमों की आप धज्जियाँ उड़ा रहे हो। कोटा में अगर भ्रष्टाचार हुआ है तो आप जांच करो कहने से कुछ नहीं होता। एनजीटी के परमिशन के नियम होते हैं। एनजीटी रीवर फ्रंट की प्रशंसा की है। ग्रीन एरिया में फार्म हाउस काटे जा रहे हैं, जो हाई कोर्ट के निर्णय की खुली खुली अवहेलना है, मेरी मांग है, इसकी जांच होनी चाहिए। गृह निर्माण सहकारी समितियां के जरिए जितनी जयपुर में गड़बड़ी हुई है वह अभी भी हो रही है, जबकि इनके पट्टों पर रोक लगी हुई है। गलत पट्टों के आरोप लगाते हो 13 लाख पट्टों में गड़बड़ी हुई है उनकी जांच क्यों नहीं करते जांच करो और मैंने गलत किया तो मुझे भी सजा दो, किसने मना किया है कौन रोक रहा है। इस पर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि आपने 10-10 हजार वर्ग मीटर सरकारी जमीन के पट्टे बांटे  हैं, इतनी बड़ी जमीन एक किसान के पास नहीं होती।

अपशब्दों के लिए धारीवाल में सदन में मांगी माफी, स्पीकर ने दो दिन तक सदन की कार्यवाही में भाग लेने पर लगाया बैन
जयपुर। कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल ने अपशब्दों को लेकर मंगलवार को सदन में माफी मांगी। धारीवाल की ओर से बोले गए अपशब्दों पर व्यवस्था देते हुए अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने धारीवाल के दो दिन तक सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेने की सजा सुनाई है। साथ ही भविष्य के लिए चेतावनी देते हुए कहा कि अब इस तरह का अगर कोई भी व्यवहार किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सदन में शून्यकाल के बाद भाजपा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने शांति धारीवाल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक ने जिस तरह से यूडीएच की मांगों पर चर्चा बके दौरान जिन शब्दों का उपयोग किया, वह माफी लायक नहीं है। उन्होंने जानबूझकर सदन में ऐसे शब्द बोले, इससे सदन की गरिमा तार तार हुई है, उन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक ने कहा कि धारीवाल ने जानबूझकर ऐसे शब्दों का उपयोग नहीं किया, उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था, ऐसे में उनसे गलती से ऐसे शब्द निकल गए, जिन्हें कार्यवाही से विलोपित भी कर दिया गया और उसके लिए हम निंदा करते हैं। कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सदन की गरिमा सभी के आचरण से संभव है, हमें पक्ष विपक्ष को मिलकर जनता के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए, जिस दौरान धारीवाल जी ने जो शब्द बोले वे गलती से उनके मुंह से निकल गए, जबकि आसन पर सभापति बैठे थे, उन्होंने भी इस पर ध्यान नहीं दिया, इससे लगता है कि उनकी कोई दुर्भावना नहीं थी।

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि सदन में की जाने वाली टिप्पणी से ही सदस्य की पहचान होती है, माननीय कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य 15 विधानसभा में भी इस तरह के शब्दों का उपयोग कर चुके हैं, ऐसे में भी माफी लायक नहीं है उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि सदन में ऐसे शब्द बोलने से पहले सोचना चाहिए, यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी माननीय सदस्य इस तरह के शब्दों का उपयोग कर चुके हैं।

भाजपा विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि मैं आसन पर मौजूद था, जब धारीवाल जी के लिए 20 मिनट का समय था, 30 मिनट तक वे बोल चुके थे, फिर मैंने उन्हें बैठने के लिए कहा तो उन्होंने इस तरह के शब्दों का उपयोग किया, लेकिन मैंने उस पर ध्यान नहीं दिया, मैं जब घर जाकर टीवी पर देखा तब मुझे पता चला कि उन्होंने इस तरह के शब्दों का उपयोग किया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि धारीवाल जी की ऐसी कोई मनसा नहीं थी कि सदन में इस तरह के सदुपयोग किए जाएं, उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था इसलिए उनसे ऐसे शब्दों से निकल गए। शांति धारीवाल ने सदन से माफी मांगते हुए  कहा कि मैं 40 साल से लोकसभा और विधानसभा में जनता द्वारा भेजा हुआ जनप्रतिनिधि हूं, मैं सदन और आसान दोनों को सर्वोच्च मानता हूं, आसान को अपमान करने का मेरा कोई इंटरेक्शन नहीं था, आसन पर मौजूद संदीप शर्मा मेरे बेटे के दोस्त के दोस्त हैं, उनके साथ मेरी हंसी मजाक होती रहती है, अगर संदीप जी को बुरा लगा हो तो मैं एक नहीं 10 बार माफी मांगने के लिए तैयार हूं, मैंने सिर्फ मजाक में कहा था। अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मामले में व्यवस्था देते हुए कहा कि सदन की मर्यादा बनाकर सभी को रखनी है, अनुशासन सदन में सभी का होना चाहिए, लेकिन जिस तरह के उस दिन जिन शब्दों का उपयोग किया गया, वह शर्मनाक और निंदनीय है, इससे सदन की गरिमा तार तार हुई है। सभी की भावनाओं को देखते हुए मैं अंतिम बार चेतावनी देता हूं कि आगे से अगर इस तरह का किया गया तो उसे कठोर सजा दी जाएगी। साथ ही धारीवाल दो दिन आज और कल सदन  की कार्रवाई में हिस्सा नहीं ले सकेंगे, सदन में आने की उनको छूट रहेगी। इसके बाद मामला शांत हुआ और विधानसभा सुचारू रूप से चला।

Kota-Bundi Seat : कांग्रेस प्रत्याशी गुंजल और धारीवाल के बीच तकरार, धारीवाल बोले- अब आपको सेक्युलर बनना पड़ेगा
कोटा। लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी अभियान के बीच कोटा-बूंदी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रह्लाद गुंजल और शांति धारीवाल के बीच तकरार हो गई। एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शांति धारीवाल ने प्रह्लाद गुंजल पर तंज कसते हुए कहा कि "प्रहलाद जी अब तक आप सांप्रदायिक ताकतों के साथ थे, अब आपको सेक्युलर बनना पड़ेगा"। इस बयान पर प्रह्लाद गुंजल ने कहा कि "आप जैसे सीनियर नेता को ऐसी बात शोभा नहीं देती"। इसका फिर से पलटवार करते हुए शांति धारीवाल ने कहा कि "जो मुझे कहना हैं, मैं तो कहूंगा"। इन सब के बीच प्रत्याशी प्रह्लाद गुंजल मंच छोड़कर चले गए।

भाजपा से कांग्रेस में आए थे गुंजल
कांग्रेस प्रत्याशी प्रह्लाद गुंजल भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। प्रह्लाद गुंजल राजस्थान विधानसभा चुनाव में कोटा उत्तर सीट से शांति धारीवाल के सामने चुनाव लड़े थे। हालांकि गुंजल चुनाव हार गए थे।

गुंजल की पार्टी सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भी नहीं हुए थे शामिल
शांति धारीवाल प्रह्लाद गुंजल के सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए थे। तब से ही क़यास लगाए जा रहे थे कि दोनों के बीच नाराज़गी हो सकती है। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, अशोक चांदना आदि शामिल हुए थे।

प्रदेश में चल रही ट्रांसफर पोस्टिंग की इंडस्ट्री, जनता के कामों पर नहीं ध्यान
कोटा। कांग्रेस में वरिष्ठ नेता व कोटा उत्तर विधायक शांति धारीवाल ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में सरकार लोकसभा चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। प्रदेश में अभी फिलहाल ट्रांसफर इंडस्ट्री चलाई हुई है। बीजेपी सरकार में ट्रांसफर और पोस्टिंग उद्योग बना दिया। उन्होंने कहा कि इस सरकार का आम जनता पर कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने यह बात कोटा प्रवास के दौरान सोमवार को मीडिया से बातचीत में कही।

कानून व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर दिन अपराध हो रहे है। बीजेपी के लोगों ने कानून व्यवस्था को विधानसभा चुनाव में मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार किया था। लेकिन आज ऐसा कोई दिन नहीं बीत रहा जब प्रदेश में किसी जिले से लूट, दुष्कर्म सहित आपराधिक  घटनाएं सामने नहीं आ रही हो। हर जिले से लूटपाट की घटनाएं  हो रही है। कानून व्यवस्था बिल्कुल चौपट हो चुकी है। धारीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ईआरसीपी आभार यात्रा पर भी बयानी हमला किया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने ईआरसीपी का पूरा ढांचा बिगाड़ दिया। कांग्रेस के वक्त जो  काम हो रहा था, उसमें बदलाव कर दिया और जनता को मालूम ही नहीं है कि ईआरसीपी में सरकार क्या कुछ कर रही है। पूर्व मंत्री शांति धारीवाल  मेघवाल समाज के छात्रावास शिलान्यास समारोह में शरीक हुए।

प्रदेश में आराम से बहुमत में आ रही हैं कांग्रेस : धारीवाल
कोटा। राजस्थान में विधानसभा आम चुनाव-2023 में कोटा उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी एवं स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल ने दावा करते हुए कहा है कि प्रदेश में इस चुनाव में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ फिर सरकार में आ रही है। धारीवाल ने अपना वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए यह दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जिसके समय में सबसे पहले लोगों को वोट का अधिकार मिला और वोट के अधिकार से लोकतंत्र मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि जनता सेवाएं देखकर अपना जनप्रतिनिधि चुनती है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार भी कांग्रेस की सरकार बन रही है।

धारीवाल ने कहा कि उन्होंने हमेशा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए काम किया हैं और कोटा उत्तर में ही नहीं कोटा दक्षिण में भी काम किया हैं। उन्होंने कहा कि कोटा उत्तर में 1800 करोड़ के विकास के कार्य कराये गये जबकि कोटा उत्तर मे 1200 करोड़ और लाडपुरा में 800 करोड़ रुपए के विकास के काम कराये गए। उन्होंने कहा कि विकास की मांग कभी समाप्त नहीं होती है और विकास के काम निरंतर जारी रहते है।

मंत्री शांति धारीवाल तीन शोरूम व होटल के मालिक लेकिन नहीं हैं खुद के नाम मकान और वाहन
नवज्योति/कोटा। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जिले की कोटा उत्तर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल वैसे तो करोड़पति हैं और मंत्री रहते कई लोगों को मकान दिलाए हैं। लेकिन उनके खुद के नाम कोई मकान नहीं है। कोटा दक्षिण विधानसभा सीटों से कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरने वाले मंत्री शांति धारीवाल विधायक संदीप शर्मा से अधिक मालदार हैं। कोटा उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी व यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के पास कुल सकल सम्पति 4 करोड़ 45 लाख रुपए है। जिसमें से उनके पास नकदी के रूप में 1.50 लाख रुपए है। जबकि बैंक खाते में 1 करोड़ 28 लाख रुपए जमा है। उनके पास 20 किलो चांदी है जिसकी कीमत 14 लाख रुपए है। लेकिन उनके नाम कोई मकान नहीं है। जबकि उनके नाम पर जयपुर के मालवीय नगर में तीन शोरूम  हैं जिनकी कीमत 2. 28 करोड़ और कोटा में एक होटल है जिसकी कीमत 3.22 करोड़ रुपए है। उनके पास कोई वाहन भी नहीं है।

पिता से अधिक मालदार हैं पुत्र अमित धारीवाल
वहीं कोटा उत्तर से नामांकन पत्र भरने वाले धारीवाल के पुत्र अमित की कुल सकल सम्पति 3 करोड़ 86 लाख रुपए है। इसमें से नकद के रूप में 2 लाख रुपए और बैंक में 12.50 लाख रुपए जमा हैं। अमित के पास 1 किलो 600 ग्राम सोना  व 21 किलो चांदी है। जिनकी कुल कीमत 29 लाख 61 हजार रुपए है।

यूडीएच मंत्री धारीवाल ने विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण
कोटा। शहर में विकसित किए गए 74 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण दूसरे दिन बुधवार को भी यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने किया। बुधवार शाम को ही पशुपालकों के लिए विकसित की गई देश की अनूठी 350 करोड़ की योजना का भी शुभारंभ किया जाएगा। वहीं एमबीएस अस्पताल परिसर में 65 करोड़ की लागत से नगर विकास न्यास द्वारा विकसित किए गए जी प्लस 4 डीलक्स वार्ड का भी लोकार्पण किया गया। वार्ड में आधुनिक संसाधनों का समावेश किया गया है वहीं अदालत परिसर में 2 करोड़ 70 लाख की लागत से करवाए गए विकास कार्य जिसमें वकीलों के बैठने की व्यवस्था के लिए हैरिटेज हॉल परिसर में फर्श एवं अन्य रिनोवेशन कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान अभिभाषकों को संबोधित करते हुए मंत्री धारीवाल ने कहा कि भविष्य में मौका मिला तो न्यायालय परिसर में शेष बचे कार्यों को भी पूर्ण करवाया जाएगा। इसके बाद चंबल नदी के किनारे से बापू नगर आवासीय योजना तक 3 करोड़ 44 लाख की लागत से बनाए गए रिटर्निंग वॉल सीसी सड़क का लोकार्पण मंत्री धारीवाल ने किया। बापू नगर में 3 करोड़ 66 लाख की लागत से विकसित किए गए सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। लोकार्पण के दौरान पीसीसी महासचिव अमित धारीवाल, महापौर मंजू मेहरा, उपमहापौर सोनू कुरैशी, न्यास ओएसडी आर डी मीणा, सचिव मान सिंह मीणा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व क्षेत्रवासी मौजूद रहे। गुरुवार को भी नगर निगम कोटा उत्तर के नए भवन का शिलान्यास व अन्य कार्यक्रम होंगे जिनमें मंत्री धारीवाल लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इससे पहले मंगलवार को भी मंत्री धारीवाल ने शहर में कई विकास कार्यों का सुबह से रात तक लोकार्पण व अनावरण किया था।

Kota City Park Inauguration: सीएम गहलोत ने कोटा में सिटी पार्क का किया लोकार्पण
कोटा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने झालावाड़ रोड स्थित सिटी ऑक्सीजोन पार्क का लोकार्पण किया। गहलोत सुबह करीब पौने ग्यारह बजे बजे हैलीकॉप्टर से कोटा हवाई अड्डा पहुंचने पर सीधे सिटी ऑक्सीजोन पार्क में गए और इसका लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने की जबकि लोकार्पण के मौके पर विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी , शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला, राजस्व मंत्री राम लाल जाट, खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सहित गहलोत सरकार के कई मंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विभिन्न निगमों, बोर्डों के अध्यक्ष, विधायक एवं कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे।

इसके बाद में गहलोत ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों एवं अधिकारियों सहित ऑक्सीजोन सिटी पार्क का भ्रमण किया और निर्माण कार्या का अवलोकन करते हुए उनकी प्रशंसा की।

उल्लेखनीय है कि गहलोत को मंगलवार को चंबल रिवर फ्रंट लोकार्पण कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि के रुप में भाग लेना था लेकिन वह अपरिहार्य कारणों से नहीं पहुंच पाये।

कोटा विकास न्यास ने शहर की घनी आबादी क्षेत्र के बीच में लगभग 30 हेक्टेयर क्षेत्रफल में ऑक्सीजन सिटी पार्क का विकास किया है जिसमें करीब 85 प्रतिशत हिस्सा हरियाली के साथ प्राकृतिक रूप में विकसित गया है जिससे वातावरण को शुद्ध करने में मदद मिलेगी। इस पार्क को यहां विकसित करने का मुख्य उद्देश्य कोटा में आने वाले कोचिंग के छात्रों को तनाव मुक्त माहौल उपलब्ध कराना भी है क्योंकि जिस स्थान पर यह ऑक्सीजोन सिटी पार्क का विकास किया गया है, कोटा के अधिकतर कोचिंग संस्थानों, हॉस्टलों आसपास ही है।

ऑक्सीजोन सिटी पार्क विकास का काम वर्ष 2020 में 17 फरवरी को शुरू  किया गया था जिसे लगभग तीन साल बाद 30 मार्च 2023 को पूरा किया गया जिस पर कुल लागत करीब 120 करोड रुपए आई है।

कोटा नगर विकास न्यास के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस पार्क में दोनों ओर  प्रवेश के लिए द्वार बनाए गए हैं जिन्हें आकर्षित स्वरूप देने के लिए दो विशाल $फव्वारों का वहां निर्माण किया गया है। पार्क में एक पक्षीशाला की स्थापना की गई है जिसमें लगभग 200 देसी-विदेशी प्रजातियों के पक्षियों को रखा गया है। पार्क में एक पहाड़ी  बनाई गई है जो एक दर्शनीय स्थल है। ऑक्सीजोन सिटी पार्क के बीच में 120 मीटर लंबी एवं 12 से 15 मीटर चौड़ाई में नहर का निर्माण किया गया है ताकि उसके दोनों किनारों पर लोग पैदल यात्रा कर सकते हैं।

ऑक्सीजोन सिटी पार्क के बीच में इंटरनल गार्डन में 12 गुणा 12 मीटर एंव 9 मीटर ऊंचा इनवर्टेड पिरामिड का निर्माण किया गया है जिस पर 3डी प्रोजेक्शन स्थापित की जाएगी। पार्क में 15 मीटर ऊंची गनमेटल से प्रतिमाएं बनाई गई जो नॉलेज फ्रीडम, सेव द अर्थ जैसे अलग-अलग ही संदेश देते हुए नजर आती है।

ऑक्सीजोन सिटी पार्क में 13 गुणा 18 मीटर का एक ग्लास हाउस का निर्माण किया गया है। पार्क में 10 मीटर की ऊंचाई पर 45 गुणा 40 मीटर का पॉण्ड़ बनाया गया है। इस पॉण्ड़ में से 320 मीटर लंबा एक झरना पेड़-पौधों के बीच में से अपने जल प्रवाह के साथ आगे बढ़कर नहर में मिलता है जिसके कारण उत्पन्न प्राकृतिक सौंदर्य का नैसर्गिक नजारा उत्पन्न हो जाता है। पूरे पार्क में लगभग 4 किलोमीटर लंबा ट्रैक एवं 1.25 किलोमीटर नहर के सहारे जोगिंग के लिए कच्चे ट्रैक बनाए गए हैं। नहर के ऊपर दो स्टोनब्रिज, एक वुडऩ ब्रिज और एक रैंप ब्रिज का निर्माण किया गया है।

इसके अलावा यहां आने वाले लोगों और बच्चों के मनोरंजन और खाने-पीने के लिए फूड जोन, कैफ़ेटेरिया, सिटी बाजार, एमपी थिएटर आदि का निर्माण किया गया है। ओपन जिम भी यहां स्थापित की गई है। इस ऑक्सीजन सिटी पार्क में हरियाली के लिए लगभग दो लाख शर्बस ग्राउंड कवर सीजनल फ्लावर आदि लगाकर बॉटनिकल गार्डन,शर्बस गार्डन के रूप में विकास किया गया है।

Chambal River Front: विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री धारीवाल ने किया चंबल रिवर फ्रंट का उद्घाटन
कोटा। नगर विकास न्यास की ओर से निर्मित हेरिटेज चंबल रिवर फ्रंट का उद्घाटन मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी और स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने शिलापट्ट का अनावरण करके रिवर फ्रंट का उद्घाटन किया । पूर्व में उद्घाटन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को करना था लेकिन सोमवार देर रात को उन्होंने ट्वीट कर कोटा दौरा रद्द करने की जानकारी दी।  हालांकि मंगलवार सुबह जैसे ही सभी को मुख्यमंत्री का दौरा रद्द होने की जानकारी मिली तो लोगों में निराशा छा गई लेकिन एक दिन बाद प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक होने से विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी समेत करीब आधा दर्जन से ज्यादा मंत्री कोटा पहुंच चुके थे साथ ही कई प्रशासनिक अधिकारी भी कोटा पहुंच चुके थे इसे देखते हुए स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने उद्घाटन समारोह को यथावत रखने का निर्णय किया ।

सुबह 9:30 बजे नयापुरा की तरफ से बावड़ी के पास से उद्घाटन समारोह की शुरूआत हुई , वहां लोक कलाकारों ने मंत्री धारीवाल और अन्य अतिथियों का स्वागत किया । इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री धारीवाल ने शिलापट्ट का फीता काटकर उद्घाटन किया।  उसके बाद कुछ देर पैदल तो कुछ देर गोल्फ कोर्ट वाहन में बैठकर एक-एक घाट की तरफ आगे बढ़ते गए और उनका अवलोकन करते रहे।  बीच-बीच में लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य के माध्यम से अतिथियों का स्वागत करते रहे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते रहे ।आर्किटेक्ट अनूप बरतरिया माइक के माध्यम से प्रत्येक घाट के बारे में जानकारी देते रहे । सुबह 9:30 बजे शुरू हुए उद्घाटन समारोह दोपहर 12:30 बजे मरू घाट पर पहुंचकर ब्रेक के बाद संपन्न हुआ । यहां इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के अलावा मंत्री बीडी कल्ला, ममता भूपेश, शकुंतला रावत समेत कई अन्य मंत्री और विधायक, आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत भी मौजूद रहे। दोपहर बाद कार्यक्रम में विराम दिया गया । अब शाम को चंबल माता की मूर्ति का लोकार्पण और चंबल माता की आरती की जाएगी ।

आमजन को उद्घाटन समारोह की जानकारी के लिए शहर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी जहां कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया । मुख्यमंत्री व राजदूतों के आने को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे लेकिन मुख्यमंत्री का दौरा आखिरी वक्त पर स्थगित हुआ और बाहर से कोई भी राजदूत कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सका।  मंत्री शांति धारीवाल ने बताया कि बुधवार को मुख्यमंत्री का कोटा आने का कार्यक्रम है । सुबह 9:30 बजे ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण किया जाएगा उसके बाद 11:00 कैबिनेट की बैठक होगी और शाम को नयापुरा स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा।

लाल डायरी नाम की कोई चीज नहीं, गुढ़ा झूठ बोलकर बीजेपी की साजिश में शामिल हो रहे हैं
कोटा। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि लाल डायरी जैसी कोई चीज है ही नहीं । बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा सरासर झूठ बोल रहे हैं और बीजेपी के षड्यंत्र में शामिल हो रहे हैं। मंत्री धारीवाल ने यह बयान कोटा प्रवास के दौरान हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा में मीडिया से बातचीत के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि गुढ़ा में हिम्मत हो तो दिखाएं लाल डायरी, उसको सार्वजनिक क्यों नही कर रहे है।  मंत्री शांति धारीवाल ने लाल डायरी मामले पर बयान देते हुए कहा है कि यह सिर्फ और सिर्फ बीजेपी का षड्यंत्र है। जनता भी अब यह जान गई है बीजेपी के पास प्रदेश की जनता से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं है । इसलिए ऐसे फिजूल मुद्दों को चुनावी मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं होंगे। उन्होंने राजेंद्र गुढ़ा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बार-बार आ रहे हैं बयान ही सवाल खड़े कर रहे हैं ।वह कभी क्या कहते हैं कभी क्या कहते हैं । राजेंद्र गुढ़ा बीजेपी के हाथों में खेल रहे हैं।

मंत्री धारीवाल के नेतृत्व में लगातार हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत चल रही पदयात्रा का कारवां बुधवार को परकोटा क्षेत्र के वार्ड नंबर 54 में पहुंचा जहां वार्डवासियों के बीच पहुंचकर मंत्री धारीवाल और पीसीसी महासचिव अमित धारीवाल ने संवाद किया।  क्षेत्रवासियों से सरकार की योजनाओं के बारे में फीडबैक लिया और वार्ड में करवाए गए विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी लेकर समस्याओं को सुन समाधान के मौके पर ही निर्देश दिए। वार्ड वासियों ने चंबल रिवर फ्रंट से बाढ़ से बचाव के लिए सुरक्षा कवच की  सराहना कर आभार व्यक्त किया । पदयात्रा वार्ड 54 के रामपुरा मुख्य बाजार से शुरू हुई। वार्ड वासियों ने पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया। पदयात्रा मेहरापाड़ा भाटापाडा, दशनाम कॉलोनी , बाल्मीकि बस्ती सहित वार्ड की प्रत्येक गली मोहल्ले में घर घर पहुंची। पदयात्रा का वार्ड वासियों ने कहीं आतिशबाजी कर  स्वागत किया ।जगह जगह पर मंत्री धारीवाल और अमित धारीवाल का मुँह मीठा करा कर स्वागत सम्मान में साफे बांधे गए।

मंत्रिमंडल से बर्खास्त गुढ़ा ने धारीवाल और स्पीकर से की बदसलूकी
जयपुर। मंत्रिमंडल से बर्खास्त राजेंद्र गुढ़ा सोमवार को विधानसभा पहुंचे। प्रश्नकाल के समाप्त होते ही शून्यकाल में गुढ़ा अपने हाथों में लाल लाल डायरी लेकर सीधे स्पीकर के सामने आसान के पास चले गए और लाल डायरी पर बोलने की मांग करने लगे। स्पीकर और गुढ़ा के बीच इस दौरान जमकर तू-तू मैं-मैं हुई । स्पीकर ने कहा कि आप अपनी सीट पर जाकर बैठो मैं संसदीय मंत्री को बोलता हूं। इसके बाद गुढ़ा धारीवाल की सीट पर गए और धारीवाल के हाथ से एक कागज छीनने की कोशिश की। इसी बीच बीच बचाव करते हुए कांग्रेसी विधायक रफीक खान धारीवाल के पास आए और धारीवाल को और गुढ़ा के बीच में पकड़कर अलग किया। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया और इसकी कारण सदन की कार्रवाई 2:00 बजे तक के लिए किस स्थगित कर दी।

इससे पहले शून्यकाल  में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए कहा कि मंत्रिमंडल से बर्खास्त गुढ़ा एक लाल डायरी के बारे में बोलना चाह रहे हैं आखिर लाल डायरी का क्या राज है यह सब सदन के सामने आना चाहिए इसके बाद विपक्ष के सभी विधायक नारेबाजी करते हुए बेल में आ गए और सब ने अपने हाथों में लाल डायरी लहराने लगे सदन में जोर से हंगामा होने पर स्पीकर सीपी जोशी ने सदन की बैठक 2:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी इसके बाद स्पीकर जोशी अपनी सीट से चले गए और सुरक्षाकर्मी गुढ़ा को पकड़कर सदन से बाहर लेकर गए।