rajya sabha elections - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राज्यसभा चुनाव: संभावित क्रॉस वोटिंग के मद्देनजर ओडिशा कांग्रेस के 6 विधायक बेंगलुरु पहुंचे, जरूरी बैठकों और प्रशिक्षण सत्रों में भाग लेने का निर्देश
बेंगलुरु। ओडिशा में कांग्रेस के छह विधायकों को राज्यसभा चुनावों के मद्देनजर संभावित क्रॉस-वोटिंग और राजनीतिक खरीद-फरोख्त की बढ़ती चिंताओं के बीच गुरुवार देर रात उनके गृह राज्य में बेंगलुरु स्थानांतरित कर दिया गया। विधायक रात करीब 11 बजे भुवनेश्वर से उड़ान भरकर केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे और पार्टी सहायकों द्वारा उनका स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रामनगर जिले के बिदादी के पास एक निजी रिसॉर्ट में ले जाया गया। राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया के समापन तक उनके ठहरने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

समझा जाता है कि इस समूह में कांग्रेस विधायक मांगू खिला, अप्पला स्वामी, राजन एक्का और अशोक कुमार दास के साथ उनके परिवार और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हैं। उनकी आवाजाही का समन्वय कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार की देखरेख में किया गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह स्थानांतरण पार्टी के भीतर अपने विधायकों को एक साथ रखने के लिए बढ़ती चिंता को दर्शाता है ताकि दलबदल या क्रॉस-वोटिंग को रोका जा सके। ओडिशा के 147 सदस्यीय सदन में कांग्रेस के पास केवल 14 सीटें हैं। कांग्रेस ने राज्यसभा सीटों में से एक के लिए संयुक्त उम्मीदवार दत्तेश्वर होता का समर्थन करने के लिए बीजू जनता दल (बीजू जनता दल) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के साथ हाथ मिलाया है, जिससे मुकाबले में और तनाव बढ़ गया है।

इस बीच, भुवनेश्वर में बीजद प्रमुख नवीन पटनायक ने अपने पार्टी विधायकों को क्रॉस-वोटिंग या विधायकों को प्रभावित करने के किसी भी प्रयास के खिलाफ एहतियात के तौर पर चुनाव अवधि के दौरान जरूरी बैठकों और प्रशिक्षण सत्रों में भाग लेने का निर्देश दिया है।

राज्यसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम घोषित
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने आगामी 24 जुलाई को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को अपने छह उम्मीदवारों के नाम घोषित किये। इन उम्मीदवारों में डेरेक ओÓब्रायन, डोला सेन, सुखेंदु शेखर रे, समीरुल इस्लाम, प्रकाश चिक बड़ाईक और साकेत गोखले शामिल हैँ।

तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट किया, ''हमें आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए डेरेक ओ ब्रायन, डोला सेन, सुखेंदु शेखर, समीरुल इस्लाम, प्रकाश चिक बड़ाईक और साकेत गोखले की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है। वे लोगों की सेवा करने के प्रति अपने समर्पण पर कायम रहें और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों के लिए अदम्य भावना और वकालत की तृणमूल की स्थायी विरासत को बरकरार रखें। हम सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।"

गोवा, गुजरात और पश्चिम बंगाल की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को चुनाव होगें।

राज्यसभा चुनाव: गहलोत ने डाला वोट, बीजेपी को दी नसीहत, 'भाजपा को संभालना चाहिए अपना घर'
जयपुर। राजस्थान में राज्यसभा चुनावों के लिए शुक्रवार का दिन वोटिंग का रहा।  राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों पर आज सुबह नौ बजे शुरू हुआ मतदान शुरू हुआ। मतदान शुरू होते ही पहला मत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डाला है। इसके बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से कांग्रेस में आए विधायकों ने वोट डाला। इनमें मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने दूसरा वोट डाला। इससे पहले कांग्रेस विधायकों की पहली बस विधानसभा पहुंची जिसमें 40 से अधिक विधायक वोट डालने पहुंचे। इसके बाद भाजपा विधायकों की पहली बस पहुंची और विधायकों ने अपना मतदान किया। इसी तरह कांग्रेस एवं उसके समर्थित विधायक तीन बसों में आये जबकि भाजपा के विधायक दो बसों में भरकर मतदान करने पहुंचे। भाजपा के डा सतीश पूनियां, गुलाबचंद कटारिया, राजेंद्र ङ्क्षसह राठौड़ सहित कई विधायक अपना वोट डाल चुके हैं। शुरू में मतदान के लिए कांग्रेस और भाजपा एवं अन्य विधायक पंक्ति में खड़े अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मतदान का समय सायं चार बजे तक का है और मतगणना पांच बजे शुरू होगी।

मतदान के अवसर पर मीडिया से रूबरू होते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपना घर संभालने की नसीहत देते हुए फिर कहा है कि राज्यसभा चुनाव में हमारे तीनों उम्मीदवार आराम से चुनाव जीत रहे हैं। फिर कहूंगा तीनों सीटें हम जीत रहे हैं आराम से और  भाजपा को अपना घर संभालना चाहिए। क्योंकि भगदड़ मची हुई वहां पर है। इन्होंने जिस प्रकार से दूसरा उम्मीदवार खड़ा किया, उसको उनकी पार्टी के विधायकों ने ही लाइक नहीं किया। अनावश्यक हॉर्स ट्रेडिंग से दूसरा उम्मीदवार जीतने की क्या तुक थी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में इसका रिएक्शन है। अनावश्क चुनाव करवा दिए, वरना चारों सीटें, तीन हमारी एक भाजपा की आराम से जीतती। ऐसे एक्ट को कोई लाइक नहीं करता। पहले भी इन्होंने ऐसे ही किया था पिछले चुनाव में, वहां भी मात खानी पड़ी इन लोगों को, अब फिर इस बार ये लोग मात खाएंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के तीन उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक एवं प्रमोद तिवारी चुनाव मैदान में हैं जबकि भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी उम्मीदवार हैं। सांसद सुभाष चन्द्रा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें भाजपा का समर्थन प्राप्त है।  विधानसभा में विधायकों की संख्या बल के आधार पर दो कांग्रेस एवं एक भाजपा के उम्मीदवार की जीत पक्की मानी जा रही है और चौथी सीट के लिए मुकाबला है। कांग्रेस के नेता उसके समर्थित निर्दलीय, कुछ क्षेत्रीय दलों के विधायकों सहित 126 विधायकों का समर्थन बताते हुए तीनों उम्मीदवारों के जीतने का दावा कर रहे हैं।

'राजकाज'
कॉन्फिडेंस वर्सेज ओवर कॉन्फिडेंस
सूबे में पिछले ट्यूज डे से हर गली और चौराहों पर कॉन्फिडेंस और ओवर कॉन्फिडेंस को लेकर चर्चा जोरों पर है। इंदिरा गांधी भवन में बने पीसीसी के ठिकाने के साथ ही सरदार पटेल मार्ग स्थित बंगला नंबर 51 में स्थित भगवा वाला का दफ्तर भी इससे अछूता नहीं है। चर्चा हो भी क्यों ना, मामला ही कुछ ऐसा है। अब देखो ना अपर हाउस की चार सीटों के लिए होने वाली जंग में हाथ वाले भाई लोग तीन सीटों पर जीत के लिए कॉन्फिडेंस में है, लेकिन प्रमोशन के फेर में फंसे भगवा वाले भाई लोग इनसे भी एक कदम आगे बढ़कर दो सीटों के लिए ओवर कॉन्फिडेंस में हैं। वैसे खुद सलाह देते फिरते हैं कि कुत्ता-बिल्ली तक पाल लें लेकिन गलतफहमी कतई नहीं पालें।

नहीं आना भी बना अफसाना
किसी का नहीं आना भी चर्चा भी चर्चा बन जाती है। अब देखो ना, सूबे में मंगल को किसानों के कल्याण के लिए आयोजित कार्यक्रम में मोदी सरकार के रत्न को खास मेहमान के रूप में अपनी मौजूदगी दर्ज करानी थी। पहले यह जेएलएन मार्ग बने राज्य सरकार के भवन में होना था, लेकिन सोच समझ कर खास निर्देश के साथ इसका स्थान दुर्गापुरा कर दिया गया। उनके स्वागत-सत्कार के लिए जोरदार तैयारियां भी की गई, जो धरी रह गई। वे आए तो किसी और कारण से नहीं, लेकिन राज का काज करने वालों में चर्चा है कि रास्ते में जोधपुर वाले अशोक जी भाईसाहब के लगे होर्डिंग्स और बैनर्स की सूचना के बाद भाईसाहब का मूड खराब होना लाजमी था।  उनका नहीं आना भी भगवा वाले भाई लोगों में भी अफसाना बना हुआ है। अब उनको कौन समझाए कि भाईसाहब ऐसे मौकों पर अपनी जादूगरी दिखाए बिना नहीं रहते हैं, तभी तो हर सीट पर अपनी सरकार की खूबियों की बुकलेट्स रखवा दी।

नखरे फूफाजी के
अगर किसी ब्याह को सही सलामत करना है, तो फूफाजी के नखरों का पूरा ध्यान रखना पड़ता है, थोड़ी सी भी चूक हुई, तो वे अपना मुंह सुजाए बिना नहीं रहते। फूफाजी के चेहरे को हंसता खिलता रखना भी एक कला से कम नहीं है। कई फूफाजी कुछ ज्यादा ही नखराले होते हैं, उनसे बिना पूछे सब्जी में नमक भी डाल दे, तो उनका पारा ऊपर-नीचे हुए बिना नहीं रहता। कइयों को तो एक फूफा ही भारी पड़ जाता है, यहां तो राज में डिफरेंस नेचर के 26 फूफा जी हैं। इनमें छह तो बुआजी और 13 काका-बाबाओं के दामाद हैं, सात फूफाजियों का ताल्लुक धर्म के मामाओं से है। राज का काज करने वालों में चर्चा है कि नखराले फूफाजियों के चक्कर में खुद के जंवाइयों तक की पूछ नहीं हो रही, बेचारे मनमसोस कर खिलता हुआ चेहरा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

बेचारे हरकारे
इस बार जो दशा हरकारों की बिगड़ी है, वह किसी सपने से भी कम नहीं है। उन्हें चारों तरफ से लताड़ के सिवाय कुछ भी नहीं मिल रहा। बेचारों के आंसू पौंछने वाले तक नहीं मिल रहे है। जिनके सहारे कॉलर ऊंची कर मार्केट में घूमते हैं, वो भी बगलें झांकने में ही अपनी भलाई समझते हैं। अब देखो ना, साढ़े तीन साल से रात दिन राज के गीत गाने के बाद भी बताशों की जगह दुत्कार ही पल्ले पड़ती है। राज का काज करने वाले भी नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर माजरा क्या है। पहले चौकड़ी की सलाह से राज के ऑफिस और घर के चारों तरफ लक्ष्मण रेखा खींची गई। और अब प्रेम से बुलावा देने के बाद दुत्कार दिया जाता है। बड़ी कुर्सी को कौन सलाह दे कि हरकारों और राज का संबंध तो जन्मो-जन्मो से है। अब राज को दोष भी तो नहीं दिया जा सकता, चूंकि उनके सलाहकारों को तो अपने कामों से ही फुर्सत नहीं है। सचिवालय में खुसर फुसर है कि राज के कानों तक सच पहुंचे, तो कई चापलूसों का पत्ता साफ हो। लेकिन खांटी कहने वाले भी तो कम नहीं हैं, वो चौकड़ी से भी दो कदम आगे हैं। जो कुछ हो रहा है, उसे देख वे मंद-मंद मुस्करा रहे हैं। उनकी छठी इन्द्री का संकेत है कि थोड़ा ठण्डी करके खाओ, वक्त एक सा नहीं होता।
एल.एल. शर्मा, पत्रकार

राज्यसभा चुनाव: पहले दिन किसी उम्मीदवार ने नहीं किया नामांकन पत्र दाखिल
जयपुर। राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 के लिए 24 मई को अधिसूचना जारी होने के साथ नांमाकन पत्र भरने की प्रक्रिया आरंभ हो गई। नामांकन के पहले दिन मंगलवार को कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।मुख्य निवार्चन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 मई से 31 मई, 2022 तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार 28 मई एवं रविवार 29 मई को राजकीय अवकाश के दिन नामांकन प्रक्रिया नहीं होगी।

गुप्ता ने बताया कि  नामांकन पत्र 30 मई सुबह 11 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक राज्य विधानसभा के कमरा नंबर 110 एवं 706 में लिए जाएंगे। कमरा नंबर 110 में रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) नामांकन पत्र लेंगे। रिटर्निंग ऑफिसर के अनुपस्थित होने की स्थिति में कमरा नंबर 706 में एआरओ नामांकन पत्र लेंगे। मुख्य निवार्चन अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा एक जून, 2022 को होगी, जबकि 3 जून, 2022 तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि आवश्यक होने पर मतदान 10 जून, 2022 को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। मतगणना इसी दिन सायं 5 बजे से होगी। चुनाव प्रक्रिया 13 जून, 2022 को सम्पन्न होगी। गौरतलब है कि प्रदेश में राज्यसभा की 4 जुलाई, 2022 को रिक्त हो रही 4 सीटों के लिए निर्वाचन सम्पन्न होना है।

राज्यसभा चुनाव: सुनील जाखड़ हो सकते हैं भाजपा प्रत्याशी, तीन दिन पहले कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन
जयपुर। राज्यसभा चुनावों में भाजपा इस बार नया खेल कर सकती है। वह तीन दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ को राजस्थान से अपना प्रत्याशी बना सकती है। करीब 68 साल के सुनील जाखड़ 50 साल तक कांग्रेस के साथ रहे हैं। जाखड़ का राजस्थान से गहरा नाता रहा है। उनके पिता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ सीकर से दो बार सांसद रह चुके हैं। जाखड़ का गंगानगर हनुमानगढ़ जिलों की 11 सीटों पर तो सीधा असर है ही, बीकानेर और शेखावाटी में भी प्रभाव माना जाता है। राज्यसभा के लिए राजस्थान से चार सदस्य चुने जाने हैं। दस जून को चुनाव होगा। विधायकों की संख्या के अनुसार कांग्रेस की दो और भाजपा की एक सीट पर जीत तय है। भाजपा ने दूसरा उम्मीदवार खड़ा करे तो चौथी सीट के लिए रोचक मुकाबला होगा।

सुनील जाखड़ का सियासी सफर: जाखड़ पंजाब कांग्रेस के प्रमुख हिंदू नेता थे। वह अबोहर के पंचकोसी के हैं। उनके पिता बलराम जाखड़ भी कांग्रेस के दिग्गजों में शामिल थे। उनका परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस से जुड़ा रहा। जाखड़ 2002 में पहली बार अबोहर शहर से विधायक चुने गए थे। वह यहां से तीन बार विधायक बने। इसके बाद वह 2012 से 2017 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे। सुनील जाखड़ ने भाजपा का गढ़ माने जाने वाली गुरदासपुर लोकसभा सीट से 2017 में बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। कैप्टन जब 2017 के बाद मुख्यमंत्री बने तो जाखड़ पंजाब कांग्रेस के प्रधान रहे।