a state congress office - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रदेश कांग्रेस अब कानूनी लड़ाई लड़ने को तैयार, डोटासरा बोले- पंचायत-निकाय चुनाव पर आयोग को देंगे ज्ञापन, जरूरत पड़ने पर हाई कोर्ट की शरण लेंगे
जयपुर। प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने अब कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस इस मामले में एक दो दिन में पहले निर्वाचन आयोग को ज्ञापन देगी। उसके बाद समाधान नहीं होने पर कांग्रेस हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने बुधवार को पीसीसी मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ओबीसी आयोग का कार्यकाल बढ़ाकर सरकार ने फिलहाल चुनाव टालने के संकेत दे दिए हैं। जब सरकार के पास सभी गणना के डेटा उपलब्ध हैं तो आयोग को रिपोर्ट बनाने में देरी क्यों हो रही है। इस सरकार में एक ही चुनाव अधिकारी 3 तरह की मतदाता सूचियों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। जब एसाईआर के बाद नई मतदाता सूची तैयार हो गई तो पुरानी सूची से चुनाव नही कराया जा सकता है। हम इस मामले में एक दो दिन में राज्य निर्वाचन आयोग को ज्ञापन देकर आपत्ति दर्ज कराएंगे।

यदि समाधान नहीं हुआ तो हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। डोटासरा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की समयसीमा, हाईकोर्ट की टिप्पणियों और संवैधानिक प्रावधानों के बावजूद भाजपा सरकार जानबूझकर पंचायत-निकाय चुनाव टाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ओबीसी आयोग को कठपुतली बना दिया गया है। आयोग को मुख्यमंत्री कार्यालय बुलाकर उसकी रिपोर्ट को नियंत्रित किया जा रहा है, ताकि आरक्षण संबंधी आंकड़े समय पर न आएं और चुनाव आगे बढ़ाए जा सकें। राज्य सरकार में जनता के हितों को लेकर कोई काम नहीं हो रहे हैं। गांव और शहरों में पानी संकट को लेकर कोई प्लानिंग नज़र नहीं आ रही।

कांग्रेस जल्दी बनाएगी दस हजार बीएलए : शेष नगर कार्यकारिणी भी होंगी घोषित, गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडिया से बातचीत में कहा- राजस्थान कांग्रेस में करीब 10 लाख पदाधिकारियों की नियुक्ति
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत शेष नियुक्तियों को इसी महीने में पूरा करेगी। प्रदेश कांग्रेस ने शेष नियुक्तियों को लेकर तैयारी तेज कर दी है और आगामी दिनों में पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा इन सूचियों को जारी करेंगे। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि साल 2025 संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन को मजबूत करने पर निर्भर रहा। इस दौरान राजस्थान कांग्रेस में करीब 10 लाख पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है।

कुछ नगर निकायों की कार्यकारिणी शेष हैं, जिन्हें आगामी दो-चार दिनों में जारी कर देंगे। कांग्रेस का प्रदेश स्तर से बूथ स्तर तक संगठन का काम पूरा हो चुका है। हमने पहले 52 हजार बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) तैयार कर दिए थे, लेकिन अब चुनाव आयोग ने कुछ दिन पहले दस हजार बूथ और बनाए हैं, ऐसे में हम अगले  एक सप्ताह में दस हजार बीएलए भी तैयार करके सूची चुनाव आयोग को सौंपेंगे।

सदन से सड़क तक सरकार को घेरेंगे
डोटासरा ने कहा कि निकाय-पंचायत चुनाव नहीं कराने से लोग परेशान हैं। कांग्रेस इन चुनावों में भाजपा को पटखनी देगी। इन चुनावों में देरी की वजह से गांव और शहरों में विकास कार्य ठप हो गए हैं। गांव के विकास के लिए केन्द्र सरकार से भी तीन हजार करोड़ रुपए की राशि नहीं मिल पा रही है। इस सरकार में भ्रष्टाचार का वातावरण बना हुआ है, जिसे हमारे कार्यकर्ता गांव से लेकर शहर तक एक्सपोज करेंगे। सरकार ने हमारी सरकार की योजनाओं को भी कमजोर कर दिया है, जिस कारण हम विधानसभा में भी सरकार को घेरेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना सभा
कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मंत्रीमंडल के सदस्यों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा से याद किया। इस मौके पर सभी धर्मो के धर्मगुरुओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी व उनके बलिदान को देश की बलिदानी परम्परा का वाहक बताया। इस मौके पर खाध मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रफीक खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता मौजूद थे।

वहीं सर्वधर्म प्रार्थना सभा के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस के युवा नेताओं में कोई भगदड़ नहीं है। एक दो लोग छोड़ कर गए हैं। उन्होंने कहा कि हम बीजेपी के लोगों को लेते ही नहीं है, आरएसएस बीजेपी के लोगों को हम कांग्रेस में नहीं लेते हैं। वहीं बलिदान दिवस के मौके पर उन्होंने कहा कि आज राजीव गांधी का बलिदान दिवस है। इंदिरा गांधी जी देश के लिए शहीद हो गई, सरदार बेअंत शहीद हो गए लेकिन खालीस्तान नहीं बनने दिया। लेकिन अब देश में जिस तरह का माहौल है, उससे यह नहीं पता चल रहा है कि देश इस दिशा में आगे बढ़ रहा है।