10 month - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मां की गोद से छीनकर शराबी पिता ने ली 10 माह के बेटे की जान
बारां। बारां जिले में शनिवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक शराबी पिता ने अपने ही 10 महीने के मासूम बेटे को मां की गोद से छीन सड़क पर पटककर जान ले ली। घटना किशनगंज थाना क्षेत्र की है । फिलहाल बच्चे के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

किशनगंज के कोली मोहल्ले की रहने वाली 20 वर्षीय सायरा का विवाह 2 साल पहले नाहरगढ़ निवासी असलम के साथ हुआ था। शादी के बाद तो 1 साल तक दोनों खुशहाल जीवन जी रहे थे, लेकिन बीते 1 साल से असलम को शराब की लत लग गई । जिसके बाद असलम शराब पीकर सायरा से लगातार मारपीट करने लगा। शुक्रवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद सायरा अपने 10 महीने के बेटे को लेकर अपने पिता के घर किशनगंज आ गई। जहां शराबी पिता शनिवार सुबह पहुंच गया और वापस नाहरगढ़ चलने को कहने लगा। इस दौरान सायरा ने उसे थोड़ी देर में खाना खाकर चलने की बात कही। इसी बात को लेकर असलम ने गुस्से में सायरा के गोद से 10 महीने के बेटे को छीन कर सड़क पर पटक दिया। सड़क पर पटकने के बाद बच्चे का सिर फट गया और बुरी तरह लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में परिजन बच्चे को किशनगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सालय लेकर गए। जहां से  बारां जिला अस्पताल भेज दिया गया, यहाँ भी मासूम बच्चे  को गंभीर हालत में कोटा एमबीएस के लिए रेफर कर दिया गया। इसी बीच रास्ते में ही एम्बुलेंस में बच्चे ने दम तोड़ दिया ।  मौत के बाद परिजनों का हाल बेहाल हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची किशनगंज थाना पुलिस को मां ने रिपोर्ट दे दी है , पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।