bl feedback - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बीएल संतोष ने भाजपा महामंत्रियों से लिया फीडबैक
जयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के आखिरी दिन भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने प्रदेशों के भाजपा इकाइयों के संगठन महामंत्रियों से पहले संयुक्त और फिर अलग-अलग मंत्रणा की। पहली बैठक में उन्होंने केन्द्रीय स्तर के कार्यक्रमों और राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर प्रदेशों में हुई गतिविधियों पर विस्तार से बात की। इसके बाद वन-टू-वन बैठकों में राज्यवार संगठन गतिविधियों, विपक्ष के मुद्दों पर पार्टी का रुख-आंदोलन इत्यादि, राज्य में भाजपा की स्थिति, नेताओं और प्रदेश नेतृत्व को लेकर फीडबैक लिया। आगामी दिनों में जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, उनके महामंत्रियों से विशेष मंत्रणा भी हुई। संगठन की वर्तमान हालात, नेताओं की सक्रियता, निर्णयों और केन्द्रीय कार्यक्रमों पर फीडबैक लिया। राजस्थान और छतीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में यहां सरकार को घेरने से लेकर भाजपा की आगामी चुनाव में जीत को लेकर, बूथ-मंडल की इकाइयों के नेटवर्क और कामों पर प्रदेश नेतृत्व की स्थिति जानी गई है।

चुनावों से पहले कई राज्यों में होगा बदलाव
भाजपा चुनावों से पहले कई बड़े राज्यों में संगठन महामंत्रियों के दायित्वों में बदलाव करने जा रही है। कई महामंत्रियों को इधर-उधर कर जिम्मेदारी बदली जाएगी, जिसमें यूपी के महामंत्री और मूलत: राजस्थान के सुनील बंसल को अन्यत्र लगाए जाने की चर्चा है।