Tokyo Olympics - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जिस कोच ने पदक लाने में मदद की, उसे हटा दिया गया: लवलीना
नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने शीर्ष आयोजन राष्ट्रमंडल खेलों से तीन दिन पहले मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी कोच को खेल गांव में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। मेरी ट्रेनिंग में बाधा डाली जा रही है
लवलीना ने सोमवार को टिवटर  पर एक पोस्ट साझा करके कहा कि आज मैं बड़े दुख के साथ कहती हूं कि मेरे साथ बहुत उत्पीड़न हो रहा है। हर बार मेरे कोच, जिन्होंने मुझे ओलंपिक में पदक लाने में मदद की, उन्हें हटाकर मेरी ट्रेनिंग में बाधा डाली जा रही है।

मेरे गुरु को खेल गांव में प्रवेश नहीं
लवलीना ने कहा मेरे दोनों कोचों को हजार बार हाथ जोड़ने के बाद कैंप में ट्रेनिंग के लिए बहुत देर से शामिल किया जाता है। मुझे इससे ट्रेनिंग में बहुत परेशानियां उठानी पड़ती हैं, और मानसिक उत्पीड़न तो होता ही है। उनकी कोच संध्या गुरुंग को खेल गांव में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही थी, जबकि उनके दूसरे कोच को वापस भारत भेज दिया गया था। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं खेलों पर कैसे ध्यान केंद्रित करूं। उधर मुक्केबाजी महासंघ ने यह सुनिश्चित किया कि संध्या गुरंग आयरलैंड में ट्रेनिंग कैंप में रहे। फेडेरशन आईओए के साथ नजदीकी रूप से काम कर रहा है कि संध्या गुरुंग बर्मिंघम में टीम का हिस्सा बने। इस बीच डेलीगेट ट्रांसपोर्ट और ईटीओ होटल में ठहरने की व्यवस्था उन्हें पहले ही उपलब्ध करा दी गयी है।  आशा है इस राजनीति को तोड़कर पदक ला पाऊं। उन्होंने कहा कि इसी के चलते मेरी पिछली विश्व चैंपियनशिप भी खराब हुई थी। इस राजनीति के चलते मैं अपने राष्ट्रमंडल खेल खराब नहीं करना चाहती हूं। आशा करती हूं कि मैं मेरे देश के लिए इस राजनीति को तोड़कर पदक ला पाऊं।
जय हिंद।

कोच के प्रमाणन का तुरंत इंतजाम हो : खेल मंत्रालय
खेल और युवा मामलों के मंत्रालय ने सोमवार को मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की मानसिक उत्पीड़न की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय ओलंपिक संघ को आदेश दिया है कि वह लवलीना की कोच के प्रमाणन का इंतजाम करे। मंत्रालय के खेल विभाग ने टिवटर पर लवलीना की शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हमने भारतीय ओलंपिक महासंघ से अनुरोध किया है कि लवलीना बोरगोहेन की कोच के प्रमाणन के लिए तुरंत इंतजाम करे।

पावो नुर्मी खेलों में नीरज ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, जीता रजत पदक
तुरकू। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को पावो नुर्मी खेलों में रजत पदक जीतते हुए जैवलीन थ्रो का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया। नीरज ने 89.3 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पिछले साल मार्च में आयोजित इंडियन ग्रां प्री में बनाया अपना 88.07 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा।  यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होने के साथ-साथ इस वर्ष का अब तक का पांचवां सर्वश्रेष्ठ थ्रो है। फिनलैंड के ओलिवर हेलेंडर ने 89.83 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता।

ग्रेनाडा के मौजूदा विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स ने 86.60 मीटर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। पिछले साल अगस्त में हुए टोक्यो ओलंपिक के बाद नीरज पहली बार किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे थे।  24 वर्षीय नीरज ने 86.92 मीटर के थ्रो के साथ शुरुआत की और दूसरे प्रयास में 89.30 मीटर की दूरी पर भाला फेंका, जो उनके ओलंपिक प्रदर्शन (87.58) से भी बेहतर था। नीरज अब तुरकू के बाद कुओरटाने खेलों में हिस्सा लेंगे, जिसके बाद वह डायमंड लीग के स्टॉकहोम लेग के लिए स्वीडन जाएंगे। पावो नुर्मी खेल विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर का एक स्वर्ण आयोजन है। यह डायमंड लीग के बाहर सबसे बड़ी ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिताओं में से एक है।

टोक्यो ओलंपिक से पहले पीएम मोदी ने की खिलाड़ियों से बात, सभी एथलीटों को जल्द टीका लगाने के दिए निर्देश
नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक का आगाज होने में अब सिर्फ 50 दिन शेष हैं और इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की ओलंपिक तैयारियों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री को महामारी के बीच एथलीटों के लिए निर्बाध प्रशिक्षण सुनिश्चित करने, ओलंपिक कोटा जीतने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने, एथलीटों के टीकाकरण और उन्हें प्रदान की जा रही अनुकूलित सहायता की दिशा में उठाए गए विभिन्न कदमों से अवगत कराया गया। प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि टोक्यो ओलंपिक के लिए यात्रा करने वाले प्रत्येक एथलीट, सहयोगी स्टाफ और अधिकारियों को जल्द से जल्द टीका लगाया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री जुलाई में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भारतीय ओलंपिक दल के साथ जुड़ेंगे।

23 जुलाई से शुरू होंगे ओलंपिक खेल
टोक्यो ओलिंपिक इस साल 23 जुलाई से शुरू होने वाले हैं। भारत के खिलाड़ी साल 2019 से ही इसकी तैयारियों में लगे हुए हैं। कोरोना के कारण खिलाड़ियों की तैयारियों पर भी असर पड़ा है।

खेल मंत्रालय ने ओलंपिक जर्सी लॉन्च की
खेल मंत्रालय ने गुरुवार को ओलंपिक जर्सी लॉन्च की। इस अवसर पर खेल मंत्री किरण रिजिजू विशेष रूप से मौजूद थे। पहलवान बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया, सुमित और अन्य जर्सी पहने नजर आए।