rammed - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में घुसी, सात लोग जिंदा जले
फतेहपुर। यहां चूरू-सालासर हाईवे पर बने ओवर ब्रिज पर रविवार दोपहर 2.30 बजे एक तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक से जा टकराई, जिससे कार में सवार 7 लोग जिंदा जल गए। मृतक उत्तरप्रदेश के मेरठ शहर के बताए गए हैं। जो शालासर बालाजी महाराज के दर्शन कर वापस मेरठ जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे सालासर से दर्शन कर चूरू की तरफ  जा रही तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर के बाद कार आग के गोले में तब्दील हो गई और देखते ही देखते कार में सवार दो पुरुष, तीन महिलाएं, दो बच्चे जिंदा जल गए। इस दौरान मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए।  इधर हादसे की सूचना मिलते ही उप पुलिस अधीक्षक राम प्रताप विश्नोई, थानाधिकारी सुषाष बिजानियां सहित मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान हाईवे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। हादसे के बाद पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक में फसी कार बाहर निकाल कर कार से जले सात शवों को बाहर निकला।

हादसे में इनकी हुई मौत

नीलम (55) पत्नी मुकेश गोयल, आशुतोष (35) पुत्र मुकेश, मंजू (58) पत्नी नरेन्द्र बिंदल, हार्दिक (37) पुत्र नरेन्द्र, स्वाती (32) पत्नी हार्दिक एवं हार्दिक की बेटी 7 वर्षीय दीक्षा एवं 4 वर्षीय बेटी की मौत हो गई।

ओम बिड़ला के काफिले में पुलिस जीप को बस ने मारी टक्कर, 3 पुलिसकर्मीं घायल
कोटा। कैथून थाना क्षेत्र में रविवार को लोकसभा स्पीकर के काफिले को स्कॉर्ट कर रही पुलिस जीप को एक निजी बस ने टक्कर मार दी। जिससे तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों को स्वयं बिरला ने अपने एम्बूलेंस से तुरंत एमबीएस अस्पताल  भिजवाया गया। उधर पुलिस ने मामले में बस चालक मुकेश राठौड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज क जांच में जुट गई है।  पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार मारु ने बताया कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला कोटा के दौरे पर आए हुए हैं। वह रविवार को कोटा से दोपहर करीब साढ़े तीन बजे  इटावा में खेल महोत्सव में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उनके काफिले में शामिल पुलिस एस्कॉर्ट वाहन व निजी बस लोक परिवहन की बस का गांव मारवाड़ चौकी के सामने मोड़ पर  टक्कर हो गई। जिससे जीप में सवार हैड कांस्टेबल नवीन तथा वीरेन्द्र सिंह और कांस्टेबल  महेन्द्र घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में बिरला ने उनके साथ चल रही एम्बूलेंस से कोटा के एमबीएस अस्पताल लाया गया, जहां पर उनका उपचार शुरू हुआ है।

उन्होंने बताया कि तीनों के मामूली चोट आई थी,जिससे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। लोक परिवहन बस इटावा की तरफ से आ रही थी। वहीं, काफिला कोटा से जा रहा था। इस एस्कॉर्ट में पुलिस की एक बोलेरो गाड़ी थी।  इस दुर्घटना को लेकर यह बात सामने आ रहा है कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे। मामले में बस चालक मुकेश राठौड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है तथा जांच में जुट गई है। सूचना मिलने पर कोटा ग्रामीण एसपी कावेंद्र सिंह सागर, पुलिस उप अधीक्षक कोटा शहर द्वितीय शंकर लाल मीणा व एसएचओ नयापुरा भगवान सहाय एमबीएस हॉस्पिटल पहुंचे।  दूसरी तरफ घटनास्थल पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का काफिला कुछ देर के लिए रुका रहा। इससे हड़कंप मच गया और आनन-फानन में दूसरे वाहनों की व्यवस्था कर रवाना किया गया।

बड़ा हादसा टला
काफिले के पीछे चल रही एम्बूलेंस चालक अजीज मोहम्मद ने बताया कि उनकी गाड़ी लोकसभा अध्यक्ष के काफिले के साथ ही प्रोटोकोल में चल रही थी। रेंलवे ब्रिज के नीचे काफिले के आगे की गाड़िया तो मुड़ गई। एम्बूलेंस से आगे चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी जैसे ही मुड़ने लगी, सुल्तानपुर इटावा  की तरफ से तेज रफ्तार से बस आ रही थी। बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे। जिससे उसने आगे चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी को टक्कर मार दी। एस्कॉर्ट में पांच लोग सवार थे। जिसमें से तीन पुलिस जवान घायल हो गए।

यूपी के सिद्वार्थनगर मे सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी बोलेरो, 8 बारातियों की मौत
सिद्वार्थनगर। उत्तर प्रदेश मे सिद्वार्थनगर जिले के जोगिया क्षेत्र मे सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में भिडऩे से बोलेरो कार में सवार आठ बारातियों की मौत हो गईं जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गांव सेें बांसी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात एक बारात गई थी। बारात से बोलेरो गाड़ी मे 11 लोग बैठ कर वापस आ रहे थे कि बांसी-नौगढ़ मार्ग पर कटया गांव के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में बोलेरो घुस गयी।

इस हादसे में सात बरातियों मोनी,रामललित, रवि,शिवसागर,लाला,गोरख प्रसाद तथा पिन्टू निवासी ग्राम महला थाना शोहरतगढ़ की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीन अन्य घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुईं है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होने  दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।