shekhawat diesel - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पेट्रोल-डीजल पर घमासान: छोटी सी राहत देकर लोगों को भ्रमित करने के बजाय कुछ बड़ा करे गहलोत : शेखावत
जोधपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। शेखावत ने कहा कि राजस्थान ऐसा प्रदेश है, जिसमें देश में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल मिलता है, लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री भारत सरकार पर दोषारोपण करते हुए अपने कर्तव्य से मुक्त होना चाहते है। उन्होंने कहा कि जनता मुख्यमंत्री की तरफ देख रही है। छोटी सी राहत देने देकर लोगों को भ्रमित करने के बजाय कुछ बड़ा करने पर विचार करना चाहिए।

क्रीड़ा भारती जोधपुर प्रांत के कार्यक्रम के बाद शेखावत ने कहा कि लंबे समय से विश्व स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हो रही थी, जिसका भार जनता पर बढ़ रहा था। एक बार फिर मोदी सरकार ने बड़ी कटौती केंद्र के टैक्स में कर जनता को राहत प्रदान की है। करीब 9.50 रुपए पेट्रोल, 7 रुपए डीजल और गैस में 200 रुपए सब्सिडी का प्रावधान किया है। मुझे ऐसा बताया गया है कि राज्य सरकार ने भी सुबह 2.48 रुपए पेट्रोल और 1.07 रुपए डीजल पर कटौती करने की घोषणा की है। यह कहूंगा कि अभी भी राजस्थान के चारों तरफ जो प्रदेश है, उनमें यहां से सस्ती दर पर पेट्रोल-डीजल मिलता है। राजस्थान सरकार को एक बार फिर इस पर विचार करना चाहिए।