vendor - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पीएम मोदी को झालमुरी खिलाने वाले युवक को मिली जान से मारने की धमकी, डर के साये में परिवार, पाकिस्तान से आया फोन
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारग्राम दौरे के दौरान चर्चा में आए झालमुरी विक्रेता विक्रम साओ अब डर के साये में जी रहे हैं। पीएम मोदी के साथ उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें लगातार धमकी भरे कॉल और मैसेज मिल रहे हैं। विक्रम का दावा है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से फोन कर उन्हें जान से मारने और घर को बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने वीडियो कॉल पर हथियार दिखाकर डराने की कोशिश भी की।

लगातार मिल रही धमकियों के कारण वह मानसिक तनाव में हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मामले की जानकारी प्रशासन को देने के बाद उनकी सुरक्षा के लिए दो सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। विक्रम का कहना है कि वह परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य हैं और अब उन्हें हर समय अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।

वेंडर से बैकडेट में स्टाम्प लेकर फर्जीवाड़ा करने पर लगेगी लगाम
कोटा। स्टाम्प खरीदने पर भी अब ऑनलाइन एंट्री होने लगी है। जिससे स्टाम्प का रोजाना का रिकॉर्ड अपडेट हो रहा है। इससे बैकडेट में स्टाम्प बेचने व फर्जीवाड़ा करने वालें पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं स्टाम्प की आॅनलाइन एंट्री करने में समय अधिक लगने से परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। सम्पति खरीदने से लेकर बेचने तक, एग्रीमेंट करने से लेकर वसीयत तैयार करने तक में स्टाम्प की जरूरत होती है। ये स्टाम्प अधिकतर स्टाम्प वेंडर के माध्यम से ही क्रय किए जाते हैं। वर्तमान में टाइप की दुकान और ई मित्रों पर भी स्टाम्प मिलने लगे हैं। पहले जहां स्टाम्प खरीदने पर उसकी सिर्फ स्टाम्प वेंडर के रजिस्टर में और स्टाम्प पर ही एंट्री होती थी। जिसमें कम से कम समय में लोगों को स्टाम्प उपलब्ध हो रहे थे। वहीं अब एक कदम आगे बढ़ाया गया है। जिसमें स्टाम्प वेंडर या ई मित्र संचालक को उस स्टाम्प को पहले कम्प्यूटर या मोबाइल पर एप में चढ़ाना पड़ रहा है।

यह है ऑनलाइन प्रक्रिया
ग्राहक जब ई मित्र पर या स्टाम्प वेंडर के पास स्टाम्प खरीदने जा रहा है तो सबसे पहले उससे स्टाम्प की कीमत पूछी जा रही है। उसके बाद स्टाम्प खरीदने का मकसद पूछा जा रहा है। यह जानकारी होने पर स्टाम्प वेंडर या ई मित्र संचालक अपने मोबाइल एप पर उसकी एंट्री करते हैं। जिससे उस कीमत के स्टाम्प का सीरियल नम्बर आता है तो स्टाम्प वेंडर के रजिस्टर में होता है। उसके बाद दुकानदार उस ग्राहक से उसका नाम, पिता का नाम, पता और स्टाम्प का मकसद,स्वयं या किसी अन्य के लिए इसकी जानकारी उस एप में एंट्री करते हैं। उसके बाद उसी एंट्री को रजिस्टर में और फिर स्टाम्प के पीछे मोहर लगाकर की जा रही है। जिससे पहले रजिस्टर और स्टाम्प  पर ही एंट्री हो रही थी वह अब तीसरी जगह मोबाइल एप पर भी होने लगी है। लेकिन रजिस्टर व स्टाम्प से पहले उसकी एंट्री मोबाइल एप में की जा रही है। उसके बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ती है।

सर्वर डाउन तो समय अधिक लगता है
नयापुरा निवासी सुंदर सिंह का कहना है कि हर काम जब ऑनलाइन हो रहा है तो स्टाम्प भी ऑनलाइन होना अच्छा है। लेकिन कई बार  स्टाम्प की ऑनलाइन एंट्री करते समय सर्वर डाउन होने से बार-बार हंट्री करनी पड़ती है। जिससे समय अधिक लगता है। ऐसे में ग्राहकों को परेशानी भी होती है।  वक्फ नगर निवासी अख्तर हुसैन का कहना है कि उनका प्रोपर्टी डीलर का काम है। आए दिन स्टाम्प खरीदने का काम पड़ता है। लेकिन ऑनलाइन करने से उसकी प्रक्रिया में समय अधिक लगने लगा है। पहले जहां दो से तीन मिनट में स्टाम्प मिल जाता था। वहीं अब कई बार तो दस से 15 मिनट का समय लग जाता है। हालांकि इससे पुरानी डेट के स्टाम्प मिलना बंद हो गए हैं। कई स्टाम्प वेंडर पुरानी डेट के स्टाम्प महंगे व मनमाने दाम पर बेचते थे। उस पर रोक लगी है।

समय अधिक लग रहा, लेकिन फर्जीवाड़े पर रोक
ट्रेजरी से स्टाम्प लाने के बाद रजिस्टर के साथ ही पहले तो मोबाइल में उसके नम्बर की एंट्री करनीे पड़ रही है। हर ग्राहक के स्टाम्प की ऑनलाइन एंट्री करने में दुकानदार व स्टाम्प वेंडर का समय अधिक लग रहा है। दो की जगह अब तीसरी प्रक्रिया भी अपनानी पड़ रही है। इसके लिए अलग से एक व्यक्ति को लगाया गया है। जिसका अतिरिक्त खर्चा बढ़ गया है। पहले वह मोबाइल में एंट्री करता है। बाद में रजिस्टर व स्टाम्प पर। इससे दुकानदार व ग्राहक दोनों का समय अधिक लग रहा है। पहले से चार से पांच गुना अधिक समय लग रहा है। लेकिन साथ ही इससे फर्जीवाड़े पर भी रोक लगी है। ऑनलाइन एंट्री होने से कोई भी पुरानी तारीख का स्टाम्प महंगे दामों पर नहीं बेच सकेगा। सही काम करने वालों को इससे आसानी हुई है।
- श्यामलाल जेईजा, दुकानदार

इनका कहना है
स्टाम्प  बेचते समय पहले ऑफ लाइन एंट्री हो रही थी। लेकिन अब नए वित्तीय वर्ष अप्रैेल से इसे ऑनलाइन कर दिया है। कोई भी ग्राहक स्टाम्प लेने आता है तो पहले उसकी मोबाइल एप में एंट्री की जाती है। उसके बाद रजिस्टर में व स्टाम्प के पीछे एंट्री करनी पड़ रही है। एंट्री के दौरान कई बार सर्वर डाउन होने से पूरी प्रक्रिया दोबारा करने में समय अधिक लग जाता है। इससे दुकानदार व ग्राहक दोनों का समय अधिक लग रहा है। सरकार ने फर्जीवाड़ा रोकने के लिए यह नवाचार किया है।
- देवदत्त पाठक, अध्यक्ष, कोटा स्टाम्प वेंडर एसोसिएशन

रोडवेज बस-ट्रेलर ने जोरदार भिड़न्त, रेहड़ी चालक की मौत
मदनगंज-किशनगढ़। जयपुर रोड स्थित श्री आरके पाटनी बस स्टैंड के सामने पुलिया के नीचे रविवार को रोडवेज बस और ट्रेलर के बीच टक्कर में सड़क पर रेहड़ी लगाने वाले युवक की मौत हो गई, जबकि बस सवार 22 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद यात्री बस में ही फंस गए। जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों व पुलिस ने बमुश्किल बाहर निकालकर राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल पहुंचाया। जहां से 17 जनों को अजमेर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार वैशाली नगर डिपो की रोडवेज बस आरजे-14 पीसी 5601 का बस चालक अजमेर से करीब 24 से अधिक सवारियां लेकर गंगापुर करौली के लिए रवाना हुआ था। इसी बीच जयपुर हाईवे से किशनगढ़ बस स्टैंड की ओर आने के लिए चालक ने बस को दूसरी लाइन से पुलिया की ओर अचानक घुमा दिया। जिससे पहली लाइन पर तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने बस के जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी तेज थी कि रोडवेज बस बुरी तरह से पिचक गई और पुलिया से जा भिड़ी। इसी दौरान वहां पर गन्ने का ठेला लगाने वाला वाहनों की चपेट में आ गया। ठेला संचालक खण्डाच निवासी घनश्याम (40) पुत्र नारायण जाट की दोनों वाहनों के बीच फंसने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस सवार 22 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पुलिस के अलावा भाजपा युवा नेता विकास चौधरी, शैतान चौधरी, पार्षद सुशील अजमेरा सहित आस-पास के लोगों ने मदद कर बस में फंसे घायलों को बमुश्किल बाहर निकाल कर अस्पताल के लिए रवाना किया। हादसे की जानकारी मिलने पर अजमेर एएसपी डॉ. प्रियंका रघुवंशी, पुलिस उपाधीक्षक लोकेंद्र दादरवाल, मदनगंज सीआई नेमीचंद चौधरी, शहर सीआई नरपत सिंह, गांधीनगर थाना सीआई शंभूसिंह शेखावत सहित तीनों थानों का पुलिस जाब्ता भी घायलों अस्पताल पहुंचाने में लगा रहा। पुलिस ने मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर दोनों वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये यात्री हुए घायल

हादसे में रोडवेज बस सवार अजमेर निवासी शबाना (30) पत्नी शोएब खान, उनकी बेटी अमायरा (4), बेटा अहान (3), फागी निवासी शुभम सिंह (13) पुत्र पप्पू सिंह, उसकी मां बेबी कंवर (40) पत्नी पप्पू सिंह, पाली निवासी गोपाल सिंह (53) पुत्र जसवंत सिंह, उनकी पत्नी नवल कवर (50), जन्नत कंवर (25) पत्नी सुरेंद्र सिंह, उनका पुत्र भूपेंद्र सिंह (9), करौली निवासी अजय (45) पुत्र द्वारका मीणा एवं उसकी भतीजी लक्ष्मी (6), बिजी फागी निवासी रेणु कंवर (22) पत्नी नरेंद्र सिंह उनका पुत्र लव्यांश (5), आंगरोटा फागी निवासी श्रीमती प्रहलाद जाट (66) पत्नी भीम सिंह, अजमेर निवासी शुभम (27) पुत्र रामअवतार शर्मा, आंगरोटा फागी निवासी प्रहलाद सिंह (55) पुत्र हनुमान सिंह, लोहा खान अजमेर निवासी आसीन खाएं (66) पुत्र अलादीन के अलावा यशु, मीना कंवर, भंवरी देवी सहित अन्य शामिल है।

बस में मची चीख-पुकार

बस व ट्रेलर की भिड़ंत के बाद बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। घायलों में बच्चे व महिलाओं की संख्या अधिक होने के कारण मदद करने के लिए पहुंचे लोग भी है एक बार तो सिहर उठे। घायलों में 7 तो बच्चे ही थे। जिनके सभी के चोंटे आई। घायलों को अलग-अलग एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। इस बीच बच्चे व परिजन अलग-अलग हो जाने के कारण बच्चे बिलख बिलख कर रोते नजर आए। मौके पर मौजूद क्लब 100 के कार्यकर्ता एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बच्चों को पानी पिलाकर व बिस्किट आदि खिलाकर तसल्ली दी। बाद में उनके घायल परिजन आने के बाद उनकों एक साथ एम्बुलेंस में बैठाकर अजमेर के लिए रवाना कर दिया गया। तहसीलदार मोहनसिंह राजावत भी अस्पताल पहुंचे। घायलों के अस्पताल पहुंचने पर विधायक सुरेश टांक, सभापति दिनेश सिंह राठौड़, भाजपा के नेता विमल बड़जात्या, पार्षद सुशील अजमेरा, भाजपा युवा नेता विकास चौधरी, मंडल अध्यक्ष किशन बंग, समाजसेवी अतुल अग्रवाल, अरांई प्रधान पति शैतान सिंह चौधरी, सुनील दरड़ा, आरके मार्बल से विरेंद्र सोढा, क्लब 100 के नीरज अग्रवाल, राकेश सोनी, सुनित, सर्वेश्वर दाधीच, राहुल टांक सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।