athletics - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में एथलेटिक्स की सबसे ज्यादा 23 इवेंट्स में 69 पदकों के लिए मुकाबला करेंगे 560 एथलीट
जयपुर। राजस्थान में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा 69 पदक दाव पर होंगे। इसमें 23 स्वर्ण, 23 रजत और 23 कांस्य पदकों के लिए सबसे ज्यादा 556 खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव और राजस्थान खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार पवन ने बताया कि एथलेटिक्स में सर्वाधिक 556 खिलाडी 23 इवेंट में भाग लेंगे। इनमें 304 पुरुष एथलीट्स भाग लेंगे, वहीं 256 महिला खिलाड़ी पदक के लिए जोर आजमाईश करेंगीं।

ये स्पर्धाएं होंगी

एथलेटिक्स में पुरुष और महिलाओं में 100 मी. फर्राटा दौड़ के साथ 200 मी., 400 मी., 800 मी., 1500 मी., 5000 मी., 10000 मी., 110 मी. हर्डल्स, 400 मी. हर्डल्स, 3000 मी. स्टीपल चेज, 20 किमी. रेस वॉक, 4 गुणा 100 मी. रिले, 4 गुणा 400 मी. रिले, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, हैमर थ्रो, लांग जम्प, हाई जम्प, ट्रिपल जम्प, पोल वॉल्ट, डेकाथलॉन (पुरुष) और हैप्टाथलान (महिला) की स्पर्धाएं होंगी। इनके अलावा 4 गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले की स्पर्धा भी शामिल है।

राजस्थान के एथलीट

एथलेटिक्स की प्रतियोगिता में राजस्थान के महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी बीकानेर की निर्मला (5 हजार मी. दौड़), अंताक्षरी, किरण (डिस्कस थ्रो), मंजीता (हैमर थ्रो), रिषि भर्तहरी यूनिवर्सिटी के विपुल यादव (जैवेलिन थ्रो) और यूनिवर्सिटी आॅफ राजस्थान बिट्टू (5 हजार मीटर दौड़) अपनी चुनौती पेश करेंगे।

एसएमएस स्टेडियम में होंगी सभी स्पर्धाएं

डा. नीरज ने बताया कि 20 किमी वॉक को छोड़ एथलेटिक्स के सभी इवेंट्स सवाई मानसिंह स्टेडियम के एथलेटिक्स ट्रैक पर होंगे। एथलेटिक्स के मुकाबलों का आयोजन 1 से 4 दिसंबर तक किया जाएगा। परिषद अध्यक्ष ने बताया कि एथलेटिक्स ट्रैक पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। वॉक इवेंट का आयोजन मुख्य स्टेडियम के बाहर सड़क पर किया जाएगा।

सीनियर स्टेट एथलेटिक्स में चूरू के एथलीटों का दबदबा, जयपुर के शक्ति और भानू ने जीते स्वर्ण
जयपुर। शक्ति सिंह ने अजमेर में शुरू हुई सीनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 16.38 मीटर के थ्रो के साथ पुरुषों की शॉटपुट स्पर्धा का खिताब जीत लिया। महिला वर्ग में अलवर की कचनार चौधरी ने 14.98 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

डिस्कस थ्रो में जयपुर के भानू शर्मा (52.27 मीटर) और उदयपुर की मुकेश कुमारी (49.98 मी.) ने स्वर्ण पदक जीते। लम्बी दूरी की दौड़ में चूरू के एथलीटों का दबदबा रहा। पुरुष वर्ग में चूरू के धर्मेन्द्र और महिला वर्ग में निर्मला ने 10 हजार मीटर दौड़ में स्वर्णिम सफलता हासिल की। इनके अलावा चूरू के अतुल पूनिया ने पुरुषों की 3 हजार मीटर स्टीपलचेज तथा महिला वर्ग में प्रीति ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। राजस्थान एथलेटिक्स संघ के महासचिव देवनारायण गुर्जर ने बताया कि विजेताओं को राजस्थान तीरन्दाजी संघ के महासचिव सुरेन्दर सिंह, पूर्व ओलंपियन गोपाल सैनी और राजस्थान खेल परिषद के पूर्व खेल अधिकारी पोकरमल ने पदक प्रदान किए।

स्वर्ण पदक विजेता :

पुरुष वर्ग : 10 हजार मी. दौड़- धर्मेन्द्र (चूरू 30:21.48), ट्रिपल जम्प- अशोक कुमार (गंगानगर 15.39 मीटर), 3 हजार मी. स्टीपलचेज- अतुल पूनिया (चूरू 8:53.70), शॉटपुट- शक्ति सिंह (जयपुर 16.38 मी.), 1500 मी. दौड़- सोनू (गंगानगर 3:46.07), ऊंची कूद- श्यामसुन्दर (गंगनगर 2.07 मी.)।

महिला वर्ग : 10 हजार मी. दौड़- निर्मला (चूरू 37:10.30), ट्रिपल जम्प- प्रीति (चूरू 12.52 मीटर),  3 हजार मी. स्टीपलचेज- निकिता (झुंझुनूं 10:45.87),  1500 मी. दौड़- महिमा चौधरी (कोटा 4:45.51),  डिस्कस थ्रो- मुकेश कुमारी (उदयपुर 49.98 मी.), ऊंची कूद- सारिका कुमावत (अजमेर 1.55 मी.)।

बेसिक संसाधन मिले तो खिलाड़ी लहरा देंगे परचम, खिलाड़ियों के लिए नहीं पूरी सुविधाएं
कोटा। कोटा में खेल को लेकर युवाओं में जोश और जनून दोनों है। यहां के युवक युवतियां विश्व स्तर पर कोटा की पहचान बना चुके है।  लेकिन एथलेटिक्स में अभी काफी सूखा है। अभी तक राष्ट्रीय स्तर तक ही एथलेटिक्स पहुंच सके है। यहां अच्छा सिंथेट्रिक ट्रैक तो बना दिया लेकिन अच्छे कोच और खेल सामग्री नहीं होने से खिलाड़ी अभी अंतरराष्ट्रीय स्तर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाए है।  विश्व एथलेटिक्स दिवस सिर्फ एक खेल दिवस नहीं है, बल्कि यह एक स्वस्थ जीवनशैली और युवा सशक्तिकरण का प्रतीक है। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि खेल सिर्फ जीतने के लिए नहीं बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक हैं। विश्व एथलेटिक्स दिवस  हर साल 7 मई  को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेलों, विशेषकर एथलेटिक्स के प्रति रुचि को बढ़ाना और स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता फैलाना है। यह दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है और इसकी शुरुआत अंतरराष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ  द्वारा की गई थी, जिसे अब वर्ल्ड एथलेटिक्स  के नाम से जाना जाता है।

खिलाड़ियों के लिए नहीं पूरी सुविधाएं
कोटा में एथलेटिक्स में अपना नाम रोशन करने के लिए युवा आतुर है लेकिन उनको खेल सामग्री और संसाधन नहीं मिलते जिससे वो आगे नहीं बढ़ पा रहे है। यहां अच्छे सिखाने वाले कोच की कमी है। सिंथेटिक ट्रैक तो बना दिया लेकिन अन्य संसाधन नहीं है। ऐसे में खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी नहीं पहुंच पाते है। अगर आपके पास अच्छा कोच है तभी आप अच्छी उपलब्धि हासिल कर सकते है। यहां अच्छी खेल एकडमी नहीं है जहां अभ्यास किया जा सकें। मैं छठी कक्षा से खेलना शुरू कर दिया। अच्छी रैंक आने लगी तो एकडमी ज्वाइन की। फिर कोच विशाल मीणा के सानिध्य में खेल सुधार हुआ और मेडल मिलने लगे। कोटा में मध्यम वर्गीय परिवार के बच्चों के लिए खेल में आगे बढ़ने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। खिलाड़ी के लिए सबसे परेशानी आर्थिक प्रबंधन की आती है। खेल की ट्रैनिंग फिटनेस और डाइट के लिए पैसे चाहिए होते है। अभी वर्तमान 200 मीटर दौड़ में जुनियर नेशनल सिल्वर मेडिल जीता है। वेस्ट जोन में 100 व 200 मीटर दौड़ दो गोल्ड मेडिल जीते। एथलेटिक्स में युवतियों के लिए कई बेहतर विकल्प है। लड़कियां रोटिया बनाने का दम रखती तो रोटी कमाने का दम रखें खेल के साथ हर फिल्ड में लड़कियां अपना परचम फहरा रही है। मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। संसाधन बढ़ाने की आवश्यकता है।  जिससे  खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
- आइशा खानम, राष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी

रिजनल सेंटर में पचास फीसदी ही खेल सामग्री मिलती है
सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कई प्रोत्साहन योजनाएं चला रही है। खेल मैदान भी विकसित कर रही है। लेकिन अभी कोटा में एथलेटिक्स के लिए पूरे संसाधन नहीं है। कोटा में श्रीनाथपुरम में साढे आठ करोड़ की लागत से सिंथेटिक ट्रैक बनाया लेकिन वहां फूटबॉल व अन्य खिलाड़ी भी अभ्यास करते है। इसके अलावा ट्रैंक पर मॉर्निंग वॉक वालों की दखल है। ऐसे में कई बार दौड़ के दौरान फूटबॉल की ट्रैंक पर आ जाती है जिससे खिलाड़ी स्पीड बाधित हो जाती है। टोकने पर खिलाड़ी आपस में भीड़ जाते है। एथलेटिक्स के लिए ही ट्रैक प्रयोग होना चाहिए। गोला फेंक, भाला फेंक, तस्तरी फेंकने अभ्यास के लिए  अलग से स्थान नहीं है। इसके लिए अलग से स्थान निर्धारित होना चाहिए। श्रीनाथपुरम स्टेडियम व उम्मेद सिंह स्टेडियम में बेसिक संसाधन तक नहीं है। रिजनल सेंटर पर खेल सामग्री 50 फीसदी ही मिलती है। संसाधन बढ़ाने की आश्यकता है। दो स्टेडियम है लेकिन  एथलेटिक्स के लिए उपयोग नहीं हो रहा है। बेसिक सुविधा की ज्यादा जरुरत है।
- श्याम बिहारी नाहर, कोच व वरिष्ठ गोला फेंक खिलाड़ी

यहां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर का ट्रैक है अभ्यास के लिए
कोटा में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता कराने के लिए और अभ्यास के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का श्रीनाथपुरम में स्टेडियम बना हुआ है। उसमें दौड़ के लिए सिंथेटिक ट्रैक जहां खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए अभ्यास कर सकते है। एथलेटिक्स के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है।
- यतिंद्र बहादुर सिंह खेल अधिकारी कोटा

गोला व भाला फेंक के अभ्यास के लिए नहीं है मैदान
कोटा में एथलेटिक्स के आगे बढ़ने के लिए युवा आतुर है लेकिन यहां अभ्यास के समित संसाधन है। अभ्यास के लिए अलग से मैदान नहीं है। सभी खेलों  के खिलाड़ी एक ही स्टेडियम में अभ्यास करते है। ऐसे में कभी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। भाला फैंक, गोला फेंक और डिस के लिए अलग से स्थान होना चाहिए जिससे खिलाड़ी सुरक्षित अभ्यास कर सकें।
- कुंदन गुर्जर, कांस्य पदक विजेता एथलेटिक्स गोला फेंक

एथलेटिक्स प्रतियोगिता मेें विद्यार्थी दिखा रहे प्रतिभा, 100 महाविद्यालयों के 1100 से अधिक प्रतिभागी ले रहे हिस्सा
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के खेल बोर्ड में विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय की तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राजस्थान विश्वविद्यालय से जुड़े हुए कॉलेज के छात्र-छात्राएं इसमें प्रतिभा दिखा रहे हैं और बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं आज शुक्रवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन लगभग 100 महाविद्यालयों के 1100 से अधिक पुरूष व महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर कल्पना कटेजा ने किया और उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखर कर बाहर आती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान विश्वविद्यालय खेल बोर्ड को मूलभूत सुविधाओ की बेहतरी के लिए  राजस्थान सरकार के साथ मिल कर हर संभव प्रयास करेगें। सचिव खेल बोर्ड डॉ.प्रीति शर्मा ने बताया कि खिलाडियों को मेहनत, लगन और जुनून ही सफलता ऊंचाईयों तक पहुंचा सकती है।

इस मौके पर अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कॉस-कट्री प्रतियोगिता 2024-25 में विवि टीम द्वारा रजत पद प्राप्त करने पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। आयोजन सचिव सुरेन्द मीणा ने बताया प्रतियोगिता में 20 कि.मी. चाल, शॉटपुट, लम्बी कूद, भाला फेंक, 5000 मीटर फाइनल व 100 मी., 200 मी., 400 मी. व 800 मी. के रोमी फाइनल आयोजित हुआ।

उदयपुर के ऋषिराज ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स जीता स्वर्ण
उदयपुर। अमेरिका के एरिजोना में 18 से 22 मई तक सम्पन्न वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स डेजर्ट चैलेंज में उदयपुर के ऋषिराज राठौड़ ने डिस्कस थ्रो में 44.82 मीटर दूरी तय करते हुए गोल्ड मेडल जीता। एथलेटिक संघ के सचिव भूपेंद्र सिंह चौहान के अनुसार ऋषिराज के प्रशिक्षक लखविंदर सिंह ने उम्मीद जताई है कि आगामी एशियन पैरा गेम्स एवं वर्ल्ड पैरा चैंपियनशिप में उसे पदक की पूरी उम्मीद है।