repaired - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - राजकीय विद्यालय का पुराना जर्जर भवन होगा जमींदोज, बनेगा नया भवन
मोईकलां। मोईकलां क्षेत्र के राजकीय विद्यालय के पुराने जर्जर भवन को जमींदोज कर पुननिर्माण करवाया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी केके शर्मा ने इसके आदेश पारित कर दिए हैं। गौरतलब है कि दैनिक नवज्योति ने खबर प्रकाशित कर काफी प्रमुखता के साथ इस भवन का मामला उठाया था। जानकारी के अनुसार राजकीय विद्यालय का पुराना भवन काफी जर्जर हो चुका है। जहां बच्चे खेलने के लिए आते हैं। यह भवन काफी पुराना और जर्जर होने से हमेशा हादसों की आशंका बनी रहती है। दैनिक नवज्योति ने दरबीजी में हुए हादसे के बाद यह मुद्दा काफी प्रमुखता के साथ उठा कर अधिकारियों का इस तरफ ध्यानाकर्षण करने का प्रयास किया था। दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश जारी किए थे। जिला शिक्षा अधिकारी ने खबर का संज्ञान लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कांत सक्सेना को मौका मुआयना के लिए भेजा था। जिसमें पाया गया कि इस भवन का पूर्वी हिस्सा पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जबकि पश्चिमी हिस्से की मरम्मत हो सकती है। इसके बाद प्रशासन के आला अधिकारियों को भवन की स्थिति से अवगत कराया गया तथा रिपोर्ट डीईओ कार्यालय के समक्ष पेश की गई।

समसा द्वारा करवाई जाएगी कार्यवाही
जिला शिक्षा अधिकारी के जर्जर भवन को जमींदोज करने के आदेश को देखते हुए समसा द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी। बालिका विद्यालय प्रधानाचार्य गायत्री मीणा ने बताया था कि मात्र तीन कक्षों में आठवीं तक कक्षा संचालन करनी पड़ रही है। जिसका अब समाधान होता दिख रहा है।

मानी गई दैनिक नवज्योति की सलाह
गौरतलब है कि खबर में दैनिक नवज्योति ने प्रशासन को सलाह दी थी कि जर्जर भवन का पुन: निर्माण करके इस भवन में बालिका विद्यालय के लिए कक्षाएं संचालित की जा सकती हैं। जिसके लिए यह भवन काफी कारगर साबित हो सकता है। इस भवन के पुननिर्माण से बालिका विद्यालय में आ रही कक्षा-कक्षों की कमी का समाधान हो सकता है। जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी केके शर्मा ने पुराने भवन को जमींदोज करके पुननिर्माण करने व अस्थायी रूप से उसका उपयोग बालिका विद्यालय के रूप में करने के आदेश जारी किए।

रोड लाइटें ठीक करवाने के लिए मंत्री को लिखना पड़ा आयुक्त को पत्र
कोटा । नगर निगम कोटा दक्षिण में आने वाले रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के 8 वार्डों की रोड लाइटों की मेंटेनेंस के लिए  शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को कोटा दक्षिण आयुक्त को पत्र लिखना पड़ा। मंत्री दिलावर ने हाल ही में कोटा दक्षिण आयुक्त को लिखे पत्र में बताया कि उनकी विधानसभा रामगंजमंडी के 8 वार्ड 6, 7, 8, 29, 31, 32, 52 व 53 कोटा दक्षिण निगम  में आते हैं। इन वार्डों में लम्बे समय से रोड लाइटों की उचित मेंटेनेनस नहीं हो पा रही है।  इसका मुख्य कारण नगर निगम कोटा दक्षिण व कोटा विकास प्राधिकरण के बीच आपसी सामंजस्य का अभाव होना प्रतीत हो रहा है। इस संबंध में उनकी दोनों विभागों के संबंधित अधिकारियों से चर्चा भी हुई है। लेकिन स्थितियां जस की तस बनी हुई है। क्योंकि इन वार्डों में से कई वार्ड में नगर निगम और कई में केडीए की ओर से रोड लाइटें लगाई गई थी। इन लाइटों की मेंटेनेंस के लिए कहा जाता है तो  दोनों विभाग आपस में एक दूसरे  पर जिम्मेदारी डालकर पल्ला झाड़ देते हैं।

निर्देशों की हो रही अवहेलना
दिलावर ने पत्र में लिखा कि उनके द्वारा गत दिनों समस्या समाधान शिविर के दौरान भी दोनों विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि  खराब व बंद पड़ी रोड लाइटों को अविलम्ब ठीक कर वार्ड वासियों को अंधेरे से निजात दिलाई जाए। इसके बावजूद भी अभी तक दोनों विभागों ने आपस में समंवय नहीं हुआ। जिससे अभी तक रोड लाइटों को ठीक नहीं किया गया।  जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह उनके निर्देशों की अवहेलना है।

दोनों विभाग तय करेंकौन करेगा काम
मंत्री दिलावर ने पत्र में लिखा कि निगम व केडीए दोनों विभागों के अधिकारी एक साथ बैठकर तय करें कि किन वार्डो में रोड लाइटों का मेंटेनेंस कौन सा विभाग करेगा।  यह तय होने के बाद उन्हें भी इससे अवगत कराया जाए जिससे भविष्य में उस क्षेत्र के लिए उसी विभाग के अधिकारी को रोड लाइटें ठीक करने के लिए कहा जा सके।

अविलम्ब हो मेंटेनेंस, जनता को दें राहत
दिलावर ने कहा कि इन सभी 8 वार्डों की बंद व खराब रोड लाइटों को अभियान के रूप में चालू करें। जहां रोड लाइटें बदली जानी हैं वहां नई रोड लाइटें लगाई जाएं। जहां बिजली के खम्बे लगे हुए नहीं हैं वहां नए खम्बे लगाकर लाइटें लगाई जाएं।  जिससे आमजन को अंधेरे से मुक्ति मिल सके। मंत्री दिलावर ने कहा कि उनका मानना है कि भविष्य में  उचित मेंटेनेंस का सम्पूर्ण कार्य एक ही विभाग अर्थात नगर निगम कोटा दक्षिण के पास रहे।  जिससे समय पर मेंटेनेंस का  कार्य पूर्ण किया जा सके।

आए दिन की समस्या
नगर निगम कोटा दक्षिण के उप महापौर पवन मीणा ने बताया कि रामगंजमंडी के अधिकतर वार्ड ग्रामीण क्षेत्र में आते हैं। उनमें से कई जगह पर ही लाइटें लगी हुई है। जबकि गणेश नगर, विनोभा भावे नगर और देव नारायण योजना मार्ग समेत कई जगह पर आए दिन रोड लाइटें बंद रहती है। लोगों की शिकायतें आने पर निगम में लाइटें सही करवाने के लिए कहते हैं। लेकिन एक से डेढ़ माह बाद लाइटें ठीक हुई। उप महापौर ने बताया कि नगर निगम में विद्युत अनुभाग में कोई जिम्मेदार अधिकारी ही नहीं है। साथ ही जिस संवेदक को ठेका दिया है उससे व्यवस्था संभल नहीं पा रही है। जिससे यह समस्या बनी हुई है।

असर खबर का - दो टावरों की जली लाइटें
कोटा। एरोड्राम चौराहा स्थित टावर ऑफ लिबर्टी के दो टावरों की लाइटें रविवार को जलने से वह तो रोशन हो गए हैं। जबकि तीसरे की लाइटों को भी चालू करने का काम किया जा रहा है। एरोड्राम चौराहे पर बने टावर ऑफ लिपटी के तीनों टावरों की लाइटें पिछले कई दिन से बंद थी। जिन्हें सही करने ऊंचाई तक पहुंचने के लिए पेड़ा बांधा गया था। उसके बाद तकनीकी टीम द्वारा उन लाइटों को चालू किया गया। कोटा विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता ललित मीणा ने बताया कि 32 व 38 मीटर ऊंचाई वाले टावरों की लाइटें सही कर उन्हें तो चालू कर दिया है। जबकि सबसे ऊंचे 48 मीटर वाले टावर की लाइटों को सही करने का काम किया जा रहा है। जिसे भी शीघ्र ही चालू कर दिया जाएगा।

नवज्योति ने किया था प्रकाशित
गौरतलब है कि टावर ऑफ लिबर्टी के टावरों की लाइटें बंद होने का मामला दैनिक नवज्योति ने प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में रविवार के अंक में पेज दो पर ‘सोने से महंगी पड़ रही गढ़ाई’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। उसके बाद इन लाइटों को चालू किया गया।

असर खबर का - दुगारी-बांसी की मुख्य क्षतिग्रस्त सड़क को किया दुरुस्त
भण्डेड़ा। क्षेत्र के दुगारी-बांसी मुख्य मार्ग की हाल ही में बनी नवनिर्मित डामरीकृत सड़क पर एक जगह से जमीन में धंस रही क्षतिग्रस्त सड़क को संबंधित विभाग द्वारा दुरुस्त किया है। इस संबंध में दैनिक नवज्योति ने 18 अक्टूबर को नई सड़क पर गड्ढ़े रहे रहे जनता को जख्म...शीर्षक से प्रमुखता से जनता की समस्या को उठाकर संबंधित विभाग को अवगत करवाया गया था। इसके बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग ने शनिवार को क्षतिग्रस्त जगह की सुध लेते हुए है। उसको ठीक करवाया गया है। अब यहां से गुजरने के दौरान राहगीरों को अचानक दिखाई देने पर वाहन असंतुलित नहीं होंगे। इस समस्या से निजात मिलेगी। अब जाकर आवाजाही के दौरान यह जगह जनता को सुगमता पहुंचाएगी। जानकारी के अनुसार दुगारी-बांसी मुख्य मार्ग पर हाल ही में नवनिर्मित डामरीकृत सड़क पर दुगारी शराब दुकान के पास दाएं से बाएं तक यह सड़क जमीन में धंसी हुई थी। जो यहां निकट आने पर ही अचानक से नजर आती थी। तब तक राहगीरों के वाहन असंतुलित हो जाते थे। एवं दोपहिया वाहन पर चालक के पीछे बैठी सवारी उछलकर चोटिल हो जाती थी। यह जगह आमजन को आवाजाही के दौरान दर्द दे रही थी। आए दिन राहगीर हादसे के शिकार हो रहे थे। इस जगह से गुजरने के दौरान भारी वाहन भी लहरा जाते थे। आवाजाही वाले राहगीरों को जागरूक करने के लिए आसपास के लोगों ने एक तरफ कंटीली टहनियां डाल रखी थी। पर रात्रि में लोगों को अंधेरें में आवाजाही के दौरान ज्यादा दिक्कतें होती थी।

खुशी जताई, नवज्योति की पहल रंग लाई
मुकुट बिहारी दाधीच, भंवरलाल गुर्जर, राजमल साहु, अभय कुमार बैरवा, देवलाल गुर्जर, कान्हा माली, कस्तूर बैरवा, सोनू सुमन, रक्षक जैन, रूद्रेश दाधीच, शैलेंद्र कुमार गौत्तम, अनामिका गौत्तम, अंतिमा कहार, अर्चना दाधीच आदि ग्रामीणों सहित राहगीरों का कहना है कि दुगारी-बांसी मुख्य मार्ग पर नवनिर्मित डामरीकृत सड़क एक जगह पर दाएं से बाएं तक यह सड़क जमीन में धंसी हुई थी। यहां से गुजरने के दौरान बहुत-से राहगीर बाइक से उछलकर गिर चुके थे। कुछ राहगीर चोटिल होकर जिला अस्पताल व कोटा तक पहुंचकर उपचार करवाया था। पीडब्ल्यूडी विभाग ने शनिवार को यह क्षतिग्रस्त जगह दुरुस्त करवाई है। मौके पर जनता द्वारा खुशी भी जताई गई है। दैनिक नवज्योति की मुहिम रंग लाई। क्षेत्रवासियों ने नवज्योति का आभार जताया।

असर खबर का - डिस्पले बोर्ड को करवाया ठीक, दिखने लगा ग्राफ
कोटा। बारिश के कारण डीसीएम रोड पर लगा प्रदूषण नियंत्रण मंडल का डिस्पले बोर्ड खराब हो गया था। जिससे बोर्ड पर वायु प्रदूषण से सम्बंधित जानकारी प्रदर्शित नहीं हो पा रही है। मामला उजागर होने के बाद विभाग ने इसकों ठीक करवा दिया है। अब फिर से डिस्पले बोर्ड पर वायु प्रदूषण के मानकों का ग्राफ नजर आने लगा है। उल्लेखनीय है कि शहर में अलग-अलग स्थानों पर यह डिस्पले बोर्ड लगा रखे हैं। जिन पर दिनभर वायु प्रदूषण के विभिन्न कणों के स्तर और शहर में उत्सर्जित गैस की मात्रा प्रदर्शित होती रहती है।

बारिश से हो गया था खराब
शहर में पिछले दिनों तेज बारिश हुई थी। इससे डीसीएम रोड स्थित विज्ञान भवन परिसर के बाहर लगा डिस्पले बोर्ड खराब हो गया था। इससे डिस्पले बोर्ड पर कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। मंडल के अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण बोर्र्ड की वायरिंग शोर्ट हो गई थी। जिससे डिस्पले में दिक्कत आ गई थी। जानकारी मिलने के बाद मैकेनिक को भेजकर डिस्पले बोर्ड को ठीक करवा दिया गया है। अब वायु प्रदूषण से सम्बंधित मानकों की जानकारी पूर्व की भांति प्रदर्शित हो रही है।

अभी शहर की हवा है स्वच्छ
प्रदूषण नियंत्रण मंडल की ओर से शहर में वायु प्रदूषण के स्तर की जानकारी प्रदर्शित करने के लिए तीन प्रमुख स्थानों पर डिस्पले बोर्ड लगा रखे हैं। इनमें से एक बोर्ड डीसीएम रोड स्थित विज्ञान भवन परिसर के बाहर लगा हुआ है। इसके अलावा जिला कलक्टर कार्यालय और सीएडी चौराहे पर भी डिस्पले बोर्ड लगाए गए हैं। इन बोर्डो पर वायु प्रदूषण से सम्बंधित जानकारी दिनभर प्रदर्शित होती रहती है। शहर में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 58 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अनुसार यदि बारिश का दौर जारी रहता है तो आगामी दिनों में भी शहर की आबोहवा शुद्ध बनी रहेगी।

नवज्योति ने उठाया था मामला
बारिश के कारण डीसीएम रोड पर लगा प्रदूषण नियंत्रण मंडल का डिस्पले बोर्ड खराब हो गया था। जिससे बोर्ड पर वायु प्रदूषण से सम्बंधित जानकारी प्रदर्शित नहीं हो पा रही थी। इस सम्बंध में दैनिक नवज्योति के 4 अगस्त के अंक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था। जिसमें बताया था कि  पिछले कुछ दिनों से डीसीएम रोड स्थित विज्ञान भवन परिसर के बाहर लगा डिस्पले बोर्ड खराब पड़ा हुआ है। इससे डिस्पले बोर्ड पर कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। मामला उजागर होने के बाद विभाग ने मैकेनिक भेजकर डिस्पले बोर्ड को ठीक करवा दिया।

बारिश के कारण डिस्पले बोर्ड में खराबी आ गई थी, जिसे ठीक करवा दिया गया है।
- अमित सोनी, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण मंडल कोटा

असर खबर का - क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करवाया
कसार। राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर कसार के समीप कई जगह हाइवे की क्षतिग्रस्त सड़क राहगीरों की परेशानी का कारण बनी हुई थी। नवज्योति ने इसे गंभीरता से लेते हुए पिछली कुछ दिनो पहले खबर प्रकाशित करने पर एन एच आई विभाग हरकत में आ गया और गुरुवार को कसार के समीप जगह जगह क्षतिग्रस्त पड़ी सड़कों को ठीक करवाया। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे बावन पर कसार के समीप हाईवे की सड़क का कई जगह पर डामर उखड़ जाने से हाईवे पर गड्डे हो गए थे जिस कारण रात के समय राहगीरों को गड्डे नजर नही आते जिससे रोजाना आवाजाही करने वाले राहगीरों में दुर्घटना का भय बना हुआ था जबकि क्षतिग्रस्त सड़क टोल प्लाजा से थोड़ी ही दूर पर थी व रोजाना एन एच आई प्राधिकरण विभाग की एमरजेंसी गाड़ी 1033 सुबह शाम हाईवे की जांच करती हुई गुजरती है लेकिन उसके बावजूद भी उसमें बैठे विभाग के कर्मचारी इस चीज को अनदेखा कर कोई बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे थे। लेकिन लोगो के कहने पर दैनिक नवज्योति ने इस मामले को गंभीरता से लिया और खबर प्रकाशित की गई जिसे देखकर विभाग हरकत में आया और सड़क की मरम्मत करवाई।

प्रदेश में 10 पुल-आरओबी निर्माण के साथ ही होगी सड़कों की मरम्मत
जयपुर। प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर दस पुल एवं आरओबी का निर्माण करने के साथ ही सड़कों का निर्माण, मरम्मत तथा उन्नयन के कार्य करवाए जाएंगे। इन कार्यों पर 1012.39 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने क्षेत्रवासियों के सुगम आवागमन के लिए इन प्रस्तावों पर वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

71 कामों के 726.36 करोड़ की मंजूरी
राज्य में सड़कों के निर्माण, मरम्मत तथा उन्नयन आदि 71 विभिन्न कार्यों के लिए 726.36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री के इस निर्णय से क्षेत्रवासियों का आवागमन सुगम हो सकेगा। इनमें जयपुर में 9 कार्य, भरतपुर में 7, सीकर में 5, अलवर, बारां, सवाई माधोपुर तथा उदयपुर में 4-4, करौली, नागौर, पाली तथा हनुमानगढ़ में 3-3, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जालोर, झुंझुनूं, बीकानेर तथा भीलवाड़ा में 2-2, जोधपुर, राजसमंद, सिरोही, चूरू, झालावाड़, बाड़मेर, बूंदी, अजमेर, दौसा तथा टोंक में एक-एक कार्य सहित कुल 71 निर्माण कार्य होंगे।

पुलों और आरओबी के निर्माण पर 243.40 करोड़ खर्च
प्रदेश में विभिन्न पुलों एवं आरओबी के निर्माण के लिए 243.40 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति के प्रस्ताव का मुख्यमंत्री ने अनुमोदन किया है। प्रस्ताव के अनुसार, जोधपुर के लोहावट में जोधपुर से फलौदी स्टेट हाईवे-61 पर जम्भेश्वर नगर में स्थित रेलवे फाटक पर आरओबी, करौली के सपोटरा में भूरी पहाड़ी एवं हाड़ौती के मध्य स्टेट हाईवे-122 बनास नदी पर उच्च स्तरीय पुल, अजमेर के किशनगढ़ में गुन्दोलाव झील पर, बांसवाड़ा में अबापुरा से झरनिया बोरिया पालसवानी सड़क पर, धौलपुर में सरमथुरा रोड नाले पर नगला दरवेस से बलभद्र का पुरा व नयाबास बसेड़ी ब्रजफल का पुरा पर, धौलपुर के मालौनी खुर्द में पार्वती नदी पर, धौलपुर के सखवारा में पार्वती नदी पर, जालोर के आहोर में भूती-रोडला पर, प्रतापगढ़ के धरियावद में करमोही नदी पर, उदयपुर के सलूम्बर में लालावतों की गुढ़ा सड़क झामरी नदी पर पुल निर्माण सहित कुल 10 निर्माण कार्य किए जाएंगे।

गांवों में 71.05 कि.मी. लम्बी सड़कों का सुदृढ़ीकरण
गहलोत ने प्रदेश में ग्रामीण सड़कों तथा पुलों के निर्माण, क्रमोन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 42.63 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश के गांवों में लगभग 71.05 कि.मी. लम्बाई की सड़कों के सुदृढ़ीकरण एवं क्रमोन्नयन के कुल 20 कार्य कराए जाएंगे। इनमें चित्तौड़गढ़ जिले में 7 कार्य, भरतपुर जिले में 3 कार्य, अलवर, जयपुर, कोटा जिले में 2-2 कार्य, जालोर, झालावाड़, राजसमंद तथा सवाई माधोपुर जिले में एक-एक कार्य शामिल हैं।

नहरों को बना दिया नाला, जलप्रवाह में आएगी बाधा
कोटा। कोटा के हाड़ौती और मध्यप्रदेश के धरतीपुत्रों की जमीन को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने वाली नहरें दुर्दशा का शिकार हो रही है। मानसून आने में अब कम ही समय रह गया है इसके बावजूद नहरों की दशा सुधारने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। नहरों से निकलने वाली वितरिकाएं कई जगह से जर्जर हो रही है। वहीं कई शहरी क्षेत्रों में स्थित वितरिकाएं तो कचरे के कारण नालों में तब्दील हो गई है। हर साल मानसून से पूर्व सिंचाई विभाग की ओर से नहरों का रख रखाव किया जाता है, ताकि सिंचाई के लिए नहरों में जलप्रवाह में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो। इस बार वितरिकाओं की सार सम्भाल नहीं ली गई, जिससे आगामी समय में जलप्रवाह के दौरान परेशानी हो सकती है।

सिंचाई के लिए दो नहरें
चम्बल नदी पर बने कोटा बैराज बांध से सिंचाई के लिए दो नहरें निकाली गई है। इनमें दायीं नहर कोटा, बारां व मध्यप्रदेश में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराती है। यह 124 किमी राजस्थान में और 248 किमी मध्यप्रदेश में हैं। दायीं मुख्य नहर में कुल आठ लिफ्ट नहरें बनी हुई है। बायीं मुख्य नहर 178 किमी लंबी है। इससे बूंदी जिले में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होती है। इस मुख्य नहर से जुड़ी वितरिकाओं से सैंकड़ों गांवों की भूमि सिंचित होती है।

जगह-जगह से हो रही जर्जर
दायीं मुख्य नहर से जुड़ी थेगड़ा वितरिका इस समय जगह-जगह से जर्जर हो रही है। इस वितरिका के पत्थर उखड़े हुए है।
कई स्थानों पर पत्थर निकलने से बड़े-बड़े गड्ढे तक हो गए है। इसके चलते जलप्रवाह के दौरान परेशानी होती है। पूर्व के सालों में इस नहर की मरम्मत कराई जाती थी, लेकिन इस बार मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया। सिंचाई के लिए जलप्रवाह करने के बाद स्थानीय बाशिंदें यहां पर नहाने के लिए आते हैं। ऐसे में इन गड्ढों के कारण हादसा होने की संभावना बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले यहां पर नहाने के दौरान डूबने के हादसे हो चुके हैं। इस पर वितरिका की मरम्मत की मांग उठाई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

इधर हो गया जंगलराज
बारां रोड पर स्थित वितरिका में जंगलराज हो गया है। इस वितरिका में झाड़-झंखाड़ उग आए हैं। जिनकी सफाई नहीं कराई गई है। कई जगह पर बड़ी-बड़ी घास उग आई है। जिससे बाद में सुचारू जलप्रवाह में बाधा उत्पन्न होती है। वितरिका में दोनों तरफ की दीवारें भी कई जगह से क्षतिग्रस्त हो रही है। वितरिका के समीप ही सड़क बनी हुई है। इससे तेज रफ्तार के दौरान वाहन चलाते समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। लोगों की मांग के बावजूद वितरिकाओं की क्षतिग्रस्त दीवारों को ठीक नहीं किया जा रहा है।

कचराघर में किया तब्दील
बोरखेड़ा क्षेत्र में स्थित वितरिका को स्थानीय लोगों ने कचरा घर में तब्दील कर दिया है। इस वितरिका के निर्माण के समय आसपास का क्षेत्र पूरा खाली पड़ा हुआ था। बाद में समय बदलने के साथ वितरिका के दोनों तरफ आवासीय कॉलोनियों बनती चली गई। कई कॉलोनियों के बीच में आ जाने से लोगों ने वितरिका में कचरा डालना शुरू कर दिया। वितरिका में कई स्थानों पर कचरे के बड़े-बड़े ढेर तक लग चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक वितरिका की सफाई का कार्य शुरू नहीं किया गया है।

इनका कहना है
मुख्य नहरों से जुड़ी वितरिकाओं की बजट उपलब्ध होने पर मरम्मत करवाई जाती है। नहरों में पानी छोड़ने से पहले रखरखाव का प्रयास किया जाएगा। शहरी क्षेत्र से निकल रही वितरिकाओं को स्थानीय लोगों ने कचराघर बना दिया है। इस बारे में नगर निगम प्रशासन से चर्चा की गई है। शीघ्र ही नगर निगम के माध्यम से वितरिकाओं में जमा कचरे को हटवाया जाएगा।
-लखनलाल गुप्ता, अधीक्षण अभियंता सीएडी कोटा

पशु चिकित्सा केंद्रों की होगी मम्मत, 15 करोड़ होंगे खर्च
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 3 हजार पशु चिकित्सा संस्थानों में मरम्मत एवं उन्नयन के कार्य के लिए 15 करोड़ रूपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है। गहलोत ने वर्ष 2022-23 के बजट में घोषणा की थी कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रदेश के 3 हजार पशु चिकित्सा संस्थानों में 15 करोड़ रूपए की लागत से मरम्मत एवं उन्नयन के कार्य पशु चिकित्सा रिलीफ सोसायटी के माध्यम से करवाये जाएंगे।

3 अपर जिला न्यायाधीश न्यायालयों में विभिन्न नवीन पदों का सृजन
गहलोत ने अलवर जिले के भिवाड़ी, चूरू के तारानगर और बीकानेर के नोखा में नवसृजित अपर जिला न्यायाधीश न्यायालयों में नवीन पद सृजित किए जाने और कार्यालय व्यय राशि उपलब्ध कराए जाने के प्रस्तावों को स्वीकृति दी है। प्रस्ताव के अनुसार उक्त न्यायालयों के लिए अपरलोक अभियोजक एवं राजकीय अभिभाषक (अधिवक्ता संवर्ग) के 3 पद, क्लर्क ग्रेड-2 के 3 पद एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 3 पदों का सृजन किया जाएगा। साथ ही, उपरोक्त कार्यालयों के लिए नवीन टेबल, कुर्सी, अलमारी एवं अन्य सामग्री की खरीद की जाएगी।