tokyo - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप : सुनामी की चेतावनी, तटीय इलाकों में अलर्ट; प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की
टोक्यो। जापान के होंशु द्वीप के पूर्वी तट पर रविवार को भूकंप आने के बाद सुनामी की लहरें देखी गयी हैं। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गयी। सीईएनसी द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया और इसका केंद्र 39.85 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 143.10 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। भूकंप के बाद प्रशांत महासागर में इवाते और आओमोरी प्रांतों के तटों के पास सुनामी की लहरें देखी गई हैं। इवाते प्रांत के कुजी बंदरगाह पर 80 सेंटीमीटर ऊंची लहर दर्ज की गयी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आओमोरी और मियागी के प्रभावित प्रान्तों में स्थित परमाणु संयंत्रों में अब तक किसी भी प्रकार की सामान्यता की सूचना नहीं मिली है। फुकुशिमा दाइची तथा दाइनी परमाणु संयंत्रों में भी कोई असामान्यता देखने को नहीं मिली है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि यह भूकंप स्थानीय समय के अनुसार शाम 4:53 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप का केंद्र 39.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 143.2 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से ऊंची जगहों पर जाने का आग्रह किया गया है।

जापान संसद चुनाव परिणाम: सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ने संसद चुनावों में शानदार जीत हासिल की, पीएम मोदी ने दी बधाई
टोक्यो। जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाली लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) ने संसद के महत्वपूर्ण निचले सदन के चुनावों में शानदार जीत प्राप्त की, जिसमें उसने दो-तिहाई से अधिक यानी 465 में से 316 सीटों पर जीत दर्ज की है, जो दो दशकों में एलडीपी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

इससे पार्टी को विधेयकों को पारित करने में मदल मिलेगी, भले ही वे ऊपरी सदन में वह खारिज हो जाएं जहां पार्टी के पास बहुमत नहीं है और इसके लिए उसे अन्य राजनीतिक दलों के सांसदों के वोटों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी।

स्पुतनिक द्वारा एलडीपी के परिणामों के विश्लेषण के आधार पर, यह पिछले 20 वर्षों में इसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले, पार्टी ने जुनिचिरो कोइजुमी के नेतृत्व में 2025 में (296 सीटें) और शिंजो आबे के नेतृत्व में 2012 में (294 सीटें) सीटें प्राप्त की थीं।

रविवार को हुए मतदान के लिए चुनाव आयोग के आंकड़े प्रमुख टेलीविजन नेटवर्कों पर लाइव प्रसारित किए गए। एलडीपी के सहयोगी जापान इनोवेशन पार्टी ने 36 सीटें जीतीं हैं जिससे एलडीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन पास अब 465 सीटों में से 352 सीटें हो गई हैं।

टोक्यो में सड़क दुर्घटना में एक शख्स की मौत, अन्य 8 घायल
टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के अनुसार, कैबिनेट कार्यालय में काम करने वाले एक 69 वर्षीय अनुबंधित कर्मचारी ने ट्रैफिक के लाल सिग्नल की अनदेखी करने से स्थानीय समयानुसार गुरुवार शाम करीब 6.35 बजे टोक्यो के व्यस्त अकासाका जिले में एक चौराहे पर यह दुर्घटना हो गयी।

मृतक की पहचान एक निजी कंपनी में काम करने वाले नोबोरु आकाशी के रूप में हुई है। वह एक टैक्सी में सवार थे जब एक अन्य कार आकर टकरा गयी। इस हादसे में कचरा ढोने वाले ट्रक सहित छह वाहनों के हादसाग्रस्त हो जाने से 20 से 60 वर्ष की आयु के आठ पुरुषों और महिलाओं को गंभीर से लेकर मामूली चोटें आई हैं।

Tokyo के नारिता हवाई अड्डे पर कार्गो विमान को आपातस्थिति में उतारा
टोक्यो। जापान में टोक्यो के नारिता हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद ही एक मालवाहक विमान में आग लगने की वजह से आपातकालीन स्थिति में उतारा गया।

राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। एनएचके द्वारा प्रसारित लाइव फुटेज में दिखाया गया कि विमान के दाहिने ओर की इंजन में आग लग गई। इसके बाद विमान ने आपातस्थति में उतारने के लिए घोषणा की। हवाई अड्डे के अनुसार विमान को स्थानीय समयानुसार सुबह 11 : 20 बजे उतरना था। आपातकालीन लैंडिंग के बाद रनवे को बंद करने की कोई योजना नहीं है।

टोक्यो में प्रवासी भारतीय समुदाय के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन: मैं मक्खन पर नहीं, पत्थर पर लकीर बनाता हूं
टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि आजादी के अमृतकाल में भारत की समृद्धि एवं संपन्नता की ऐसी इबारत लिखी जा रही है जिसे मिटाना असंभव होगा। हमने जो संकल्प लिए हैं, वे बड़े हैं। मुझे जो संस्कार मिला है और जिन लोगों ने मुझे गढ़ा है, मुझे मक्खन पर लकीर करने में मजा नहीं आता है, मैं पत्थर में लकीर करता हूं।

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार शाम यहां प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जब अपने ऐतिहासिक संबोधन के लिए शिकागो जा रहे थे, तो उससे पहले वो जापान भी आए थे। जापान ने उनके मन-मस्तिष्क पर एक गहरा प्रभाव छोड़ा था। जापान के लोगों की देशभक्ति, जापान के लोगों का आत्मविश्वास, स्वच्छता के लिए जापान के लोगों की जागरूकता, उन्होंने इसकी खुलकर प्रशंसा की थी। गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने भी जापान को प्राचीन एवं आधुनिक राष्ट्र बताया था और कमल दल के रूप में निरुपित किया था।

जापान से हमारा रिश्ता आत्मीयता का
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और जापान स्वाभाविक साझीदार हैं। जापान से हमारा रिश्ता आत्मीयता का है, आध्यात्म का है, सहयोग का है, अपनेपन का है, सामर्थ्य का है, सम्मान का है, विश्व के लिए साझे संकल्प का है। जापान से हमारा रिश्ता बुद्ध का है, बोध का है, ज्ञान का है, ध्यान का है।

आज बुद्ध के मार्ग पर चलने की जरूरत
उन्होंने कहा कि आज की दुनिया को भगवान बुद्ध के विचारों पर, उनके बताए रास्ते पर चलने की बहुत जरूरत है। यही रास्ता है जो आज दुनिया की हर चुनौती, चाहे वो हिंसा हो, अराजकता हो, आतंकवाद हो, जलवायु परिवर्तन हो, इन सबसे मानवता को बचाने का यही मार्ग है। उन्होंने कहा कि भारत सौभाग्यशाली है कि उसे भगवान बुद्ध का प्रत्यक्ष आशीर्वाद मिला।

कोरोनाकाल में दुनिया को वैक्सीन दी
उन्होंने कहा कि सदी के सबसे बड़े कोरोना के संकट में जब किसी को रास्ता नहीं सूझ रहा था तब अनिश्चितता के बीच भारत ने दुनिया को दवाएं दीं। जब वैक्सीन्स उपलब्ध हुईं तब भारत ने ‘मेड इन इंडिया’ वैक्सीन्स अपने करोड़ों नागरिकों को भी लगाईं और दुनिया के 100 से अधिक देशों को भी भेजीं।

मोदी ने जापान में बिजनेस लीडरों को दी भारत में निवेश संभावनओं की जानकारी
टोक्यो। जापान की दो दिन की यात्रा पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां सबसे पहले जापान के चार शीर्ष बिजनेस लीडरों से मुलाकात कर के उन्हें भारत में व्यापार एवं निवेश संभावनाओं के बारे में जानकारी दी और उनका लाभ उठाने की अपील की। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत एवं जापान के चतुष्कोणीय गठजोड़ (क्वॉड) की शिखर बैठक में भाग लेने यहां आये। मोदी ने अपनी कारोबारी मुलाकातों की शुरूआत एनईसी कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. नाबुहीरो एंदो से की और इसके बाद वह फास्ट रिटेलिंग कंपनी के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी तादाशी यानाई, सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के सलाहकार ओसामु सुजुकी तथा सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प के बोर्ड निदेशक मासायोशी सोन से भी मिले। एंदो के साथ मुलाकात में मोदी ने भारत के दूरसंचार क्षेत्र में एनईसी की भूमिका की सराहना की। चेन्नई अंदमान निकोबार द्वीप समूह तथा कोच्चि लक्षद्वीप ऑप्टिकल फाइबर परियोजनाओं में एनईसी का योगदान अहम है। प्रधानमंत्री ने उत्पादकता ङ्क्षलक इन्सेंटिव योजना को रेखांकित किया तथा भारत में कराधान एवं श्रम कानूनों में उदारीकरण की जानकारी देने के साथ ही नयी उभरती तकनीक की भी चर्चा की।

तादाशी यानाई से मुलाकात में मोदी ने भारत में वस्त्र कारोबार में वृद्धि तथा उत्पादकता लिंक इन्सेंटिव योजना के अंतर्गत निवेश के अवसरों की चर्चा की तथा औद्योगिक विकास, अवसंरचना, कराधान एवं श्रम सुधारों के क्षेत्रों में सुधारों और विदेशी निवेशकों के लिए कारेाबारी सुगमता की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने यूनीक्लो को भारत में वस्त्र विनिर्माण हब बनाने की दिशा में अधिक भागीदारी का आह्वान किया। श्री मोदी ने यूनीक्लो को पीएम मित्र योजना का लाभ लेने का भी प्रस्ताव किया। ओसामु सुजुकी के साथ मुलाकात में मोदी ने सुजुकी मोटर्स के भारत में योगदान का याद किया और कहा कि इससे भारत में ऑटोमोबाइल्स उद्योग में परिवर्तन आ गया। उन्होंने कहा कि सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड और मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ऑटोमोबाइल्स और ऑटो कम्पोनेंट क्षेत्र में उत्पादकता लिंक इन्सेंटिव योजना के पहले लाभार्थी रहीं हैं। उन्होंने भारत में इलैक्टिक वाहनों एवं बैटरियों के उत्पादन एवं रिसाइकिलिंग केन्द्रों की स्थापना एवं निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत में स्थानीय नवान्वेषण प्रणाली स्थापित की जाये। मासायोशी सोन के साथ बैठक में प्रधानमंत्री ने भारत के स्टार्ट अप सेक्टर में सॉफ्टबैंक की भूमिका की सराहना की। उन्होंने भारत में प्रौद्योगिकी, ऊर्जा एवं वित्त के क्षेत्र में भावी योजनाओं पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने भारत में कारोबारी सरलता को लेकर उठाये जा रहे कदमों की जानकारी दी।