dcm - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - डीसीएम ने कोटा-पटना एक्सप्रेस में खराब खाद्य सामग्री को कराया नष्ट
कोटा। रेलवे में लोगों को बेहतर खान पान और सुविधाएं देने के लिए आखिरकार रेलवे प्रशासन ने कमर कस ली है। बुधवार को मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाए जांची और खराब सामग्री को नष्ट कराया। उल्लेखनीय है कि दैनिक नवज्योति ने 20 अप्रैल के अंक में प्लेटफार्म  से लेकर डिब्बों में अवैध वेडर्स की घुसपैठ, कार्रवाई का इंतजार खबर प्रकाशित होने के बाद से ही रेलवे प्रशासन की ओर से लगातार चेकिंग और निगरानी रखी जा रही है। बुधवार को भी प्लेटफार्म का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें स्टॉल पर खराब सामग्री बेचने वालों का माल नष्ट कराया। खानपान सेवाओं में सुधार लाने तथा स्टेशन परिसर की साफ-सफाई बेहतर बनाने के उद्देश्य से बुधवार शाम को मंडल वाणिज्य प्रबन्धक किशोर कुमार पटेल द्वारा कोटा स्टेशन का निरीक्षण कर यात्रियों के लिए खान-पान स्टॉलों पर बेंची जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं स्टॉल के आस-पास साफ सफाई की जांच की गई। डीसीएम किशोर पटेल ने निरीक्षण के दौरान कोटा स्टेशन पर संचालित खानपान स्टालों को चेक किया गया साथ ही कोटा से प्रारम्भ होने वाली गाड़ी संख्या 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस पायी गई खराब खाद्य सामाग्रियों को नष्ट कराया । इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 22997 झालावाड़ सिटी- गंगानगर एवं गाड़ी संख्या 12956 जयपुर-मुम्बई सुपरफास्ट में प्रदत्त यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। कोटा-पटना एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में दो अनाधिकृत व्यक्तियों पर 2,095 रूपए का जुर्माना अधिरोपित किया गया। निरीक्षण के दौरान मंडल खानपान निरीक्षक, मंडल वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट परीक्षक एवं अन्य वाणिज्य पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

अवध एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में डीसीएम ने खराब खाद्य सामग्री पकड़ी
कोटा। टिकट चेकिंग अभियान के साथ मंडल में संचालित सभी खानपान ट्रॉलियों, स्टालों की जांच के अतिरिक्त ट्रेनों में पेंट्रीकार के माध्यम से प्रदत्त की जा रही खानपान सेवाओं की भी समय-समय पर चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में मंडल वाणिज्य प्रबंधक  किशोर कुमार पटेल ने 28 जनवरी को कोटा से सवाई माधोपुर के मध्य गाड़ी संख्या 19037 बांद्रा टर्मिनल-बरौनी अवध एक्सप्रेस में निरीक्षण के दौरान पेंट्रीकार में तकरीबन 20 किलो  खराब गुणवत्तायुक्त आटा पाया।  जिस पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक (डीसीएम ) ने तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए खराब आटे को डिस्पोज कराया। साथ ही उक्त पेंट्रीकार के लाईसेंस धारक पर 20 हजार रुपए का जुमार्ना लगाया।

सीजन में यात्री भीड़ के मद्देनजर खानपान यूनिटों के द्वारा ओवरचार्जिंग पर अंकुश लगाने एवं ट्रेनों के पेंट्रीकार में गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थो की बिक्री के लिए कोटा रेल प्रशासन लगातार सकारात्मक कदम उठा रही है। पेंट्रीकार में पूर्णत: वर्जित गैस सिलिंडर के उपयोग कीभी नियमित औचक जांच की जा रही है। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि   इस प्रकार के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेगें जिससे अवैध वेंडरों पर पूर्णत: लगाम लगाया जा सके और यात्रियों को ट्रेनों एवं स्टेशनों पर गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री मिल सके। यात्रियों से अनुरोध है कि खानपान यूनिट पर अंकित अद्यतन दर के अनुसार ही भुगतान करें। किसी प्रकार की समस्या होने पर रेल मदद 139 पर सम्पर्क कर सकते है।

रिश्वत मामले में तत्कालीन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक और दलाल के खिलाफ चालान पेश
कोटा । रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुए कोटा रेलवे के तत्कालीन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम)अजय कुमार पाल व  कैटरिंग वेंडर महेश शर्मा (दलाल) के खिलाफ  आज एसीबी कोर्ट में चालान पेश किया गया। कोटा एसीबी टीम ने 52 दिन बाद 215 पेज की चार्जशीट कोर्ट में पेश की। डीएसपी हर्षराज खरेड़ा ने बताया कि फिलहाल दोनों आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद है। मामले में 27 जून से ट्रायल शुरू होने की संभावना है।

सहायक निदेशक अशोक जोशी ने बताया कि परिवादी हेमराज मीणा खान पान निरीक्षक रेलवे स्टेशन भरतपुर ने भरतपुर एसीबी में शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि हिंडौन सिटी रेलवे स्टेशन पर कैटरिंग वेंडर का काम करने वाले महेश कुमार शर्मा ने फोन करके चार्जशीट फाइनल करवाने की बात कहते हुए 20 हजार का खर्चा पानी मांगा था। जिसके बाद शिकायत सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई थी। भरतपुर की एसीबी टीम ने 31 मार्च रात को ट्रेप की कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही परिवादी से 20 हजार की रिश्वत लेकर केटरिंग वेंडर ने सीनियर डीसीएम अजय कुमार पाल को दिए। एसीबी की टीम ने दोनों को दबोच लिया। अजय पाल ने रिश्वत की रकम अपनी टेबल की रैक में रख ली थी। सीनियर डीसीएम अजय कुमार पाल के यहां हाउस सर्च में कोटा एसीबी की टीम को 8 लाख की नगद राशि मिली थी। जो अलग अलग लिफाफों में रखी हुई थी। साथ ही 3 बैंक अकाउंट, 3 एलआईसी पॉलिसी के दस्तावेज मिले। इसके अलावा यूपी के लखनऊ में 2 प्लॉट व 1 फ्लैट के दस्तावेज को जब्त था।