police personnel - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एसपी ने एसएचओ सहित 23 पुलिस कर्मियों को किया लाइन हाजिर
किशनगंज। किशनगंज थाने में हत्या के आरोप में एक दिन पूर्व गिरफ्तार किए गए युवक की मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंडासु ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को थाने के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया । किशनगंज पुलिस थाना कस्टडी में  युवक लोकेश सुमन ( 28वर्ष) पुत्र बृजमोहन  की संदिग्ध  मौत हो गई थी।  मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने किशनगंज चिकित्सालय में धरना प्रदर्शन शुरू किया। परिजनों ने एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी,1 करोड़ मुआवजा, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम एवं किशनगंज,भवरगढ़ थाना में कार्यरत सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाने की मांग रखी । प्रशासन ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया तथा दोनों थाना पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया । पुलिस ने मंगलवार को  परिजनों को शव सौंपा और युवक का अंतिम संस्कार किया गया । इससे पहले परिजनों ने शव लेने से मना किया और नगद मुआवजे की मांग रखी थी  जिसके बाद 5 लाख नगद,भाई को संविदा पर सरकारी नौकरी पर सहमति के बाद परिजनों ने शव लिया। इस मामले की जांच न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहन कर रहे है।

पुलिस बल रहा तैनात
पुलिस कस्टडी में हुई युवक की मौत के मामले की गंभीरता को देखते हुए। पूरे समय बारां एसपी अभिषेक अंडासु के नेतृत्व में जिले भर के थानों के थानाधिकारी,बारां,कोटा से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा।

23 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
पुलिस कस्टडी में हत्या के आरोप में हुई युवक की मौत के मामले में बारां एसपी अभिषेक अंडासु ने प्राथमिक कार्रवाई करते हुए किशनगंज एसएचओ सहित 23पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया।

डीजीपी ने दी पुलिस कर्मियों को नववर्ष की शुभकामनाएं
जयपुर। महानिदेशक पुलिस यू आर साहू ने नववर्ष के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों तथा राजस्थान पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों को सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

साहू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नववर्ष हमें नवीन जोश, ऊर्जा और उत्साह का अहसास कराता है और इस अवसर पर हमें पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस की गौरवशाली परम्पराएं रही हैं। हमें तत्परता से अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखकर इन परम्पराओं को निरन्तर आगे बढ़ाना है।

डीजीपी साहू ने महिलाओं, बच्चों एवं कमज़ोर वर्ग के साथ घटित होने वाले अपराधों की रोकथाम के प्रति विशेष गंभीरता बरतने के साथ ही संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही किये जाने पर बल दिया है। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों से नववर्ष के अवसर पर पूर्ण निष्ठा, लगन और तत्परता से अपने उत्तरदायित्वों को निभाकर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए राजस्थान को अपराधमुक्त, सुरक्षित और शांतिपूर्ण प्रदेश बनाए रखने का संकल्प लेने का आव्हान किया है।

लो फ्लोर बसों में पुलिस कर्मियों का किराया लागू लेकिन देते नहीं
जयपुर। जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (जेसीटीएसएल) की बसों में पुलिसकर्मियों को निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध नहीं है, इसके बावजूद भी पुलिसकर्मी किराया नही देते। किराया मांगने पर वे बस परिचालक से उलझते है।

जानकारी के अनुसार जयपुर शहर में  परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने वाली लो-फ्लोर बसों में पुलिसकर्मियों के लिए निःशुल्क यात्रा नहीं है। इसके लिए पिछले दिनों जेसीटीएसएल के सीएमडी ने इसको लेकर आदेश भी जारी किए थे। जिसमें लो-फ्लोर बसों में पुलिस कर्मियों  किराया अनिवार्य किया था। इसके बावजूद कुछ पुलिस कर्मी लो-फ्लोर बसों टिकिट नहीं ले रहें है। साथ ही चालक -परिचालकों के साथ टिकिट को लेकर झगडा भी करते है।

पुलिस कर्मियों के लिए साइबर सिक्युरिटी डिप्लोमा कोर्स प्रारम्भ
जयपुर। महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने सोमवार को प्रातः पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के लिए सरदार पटेल विश्वविद्यालय के तत्त्वावधान में 9 माह के ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स का शुभारम्भ किया। मिश्रा ने कहा कि वर्तमान डिजिटल दौर में बढते साइबर अपराधों को दृष्टिगत रखते हुए इनकी रोकथाम के लिए पुलिस कर्मियों की तकनीकी दक्षता पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस डिप्लोमा कोर्स से पुलिस तकनीकी दक्षता बढाने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होने इस डिप्लोमा कोर्स के लिए चयनित 50 पुलिस कर्मियों को बधाई दी और कहा कि इस कोर्स को पूर्ण करने के बाद उनका साइबर ज्ञान बढेगा। उन्होंने तकनीकी में हो रहे परिवर्तनों के अनुसार अपने इस ज्ञान को अद्यतन बनाये रखने की भी आवश्यकता प्रतिपादित की।

महानिदेशक पुलिस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की दूरसंचार एवं तकनीकी शाखा को मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी के रूप में नोडल शाखा नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस में आईटी सिक्युरिटी के लिए पुलिस दूरसंचार मुख्यालय में सूचना सुरक्षा सैल का गठन किया गया है। यह सैल राजस्थान पुलिस के डाटा, डिजीटल नेटवर्क व वेबसाइट्स की सुरक्षा एवं गोपनीयता को बनाये रखने का कार्य कर रही है। सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आलोक त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस कर्मियों की आवष्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस साइबर सिक्युरिटी डिप्लोमा कोर्स को तैयार किया गया है। डिप्लोमा कोर्स में पुलिस के साइबर एप्लीकेशन्स जैसे सीसीटीएनएस, राजकॉप ऑफिशियल एवं राजकॉप सिटीजन एप इत्यादि की आवश्यकता अनुरूप पाठ्यक्रम बनाया गया है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन व ऑफ लाइन मोड में 9 माह के इस पाठ्यक्रम को 2 सेमेस्टर में पूर्ण किया जायेगा एवं विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ माह में एक बार पुलिस मुख्यालय पर उपस्थित होकर प्रायोगिक कक्षाएं लेने के साथ ही प्रतिभागियों के संशयो का भी निर्वारण करेगें। सफल प्रतिभागियों को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त डिप्लोमा प्रदान किया जायेगा।

डीजी साइबर अपराध व सुरक्षा डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने इस डिप्लोमा कोर्स की जानकारी देते हुए बताया कि इस डिप्लोमा कोर्स को कराने के लिए सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय से एमओयू किया गया है। उन्होंने बताया कि इस पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को साइबर स्पेस के विभिन्न घटकों को सुरक्षित करने के लिए आवष्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करना है। यह कोर्स सम्बन्धित साइबर स्पेस की अवधारणाओं को समझने, स्वयं व अपने डाटा को सुरक्षित रखने के लिए उपयोगी होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि साइबर सुरक्षा के खतरों से बचाव के लिए यह कोर्स पुलिस कर्मियों के लिए वरदान सिद्व होगा। सेन्टर फोर साइबर सिक्युरिटी के उपनिदेशक डॉ. अर्जुन चौधरी ने डिप्लोमा के तकनीकी पक्ष पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महानिरीक्षक पुलिस शरद कविराज भी उपस्थित थे।

उदयपुर मेंं टेलर हत्या प्रकरण प्रशासन अलर्ट: इंटरनेट बंद, पुलिस के जवानों ने किया फ्लैग मार्च
बांदीकुई। झीलो की नगरी उदयपुर में तालिबानी अंदाज में एक टेलर की हत्या करने के मामले में शांति व्यवस्था को लेकर बुधवार पुलिस प्रशासन अर्लट मोड पर रहा। इन्टरनेट व्यवस्था बंद रही। शहर में जगह जगह पुलिसकर्मी तैनाम रहे। क्षेत्र में अमनेचैन कायम रखने के लिए प्रात: एसडीएम नीरज कुमार मीना की अगुवाई में शहर के बाजारों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान प्रशासन ने आम जनता से अफवाहों से दूर रहने की अपील की। एसडीएम मीना की अगुवाई में पुलिस उप अधीक्षक उदय सिंह मीना, थानाधिकारी नदेश कुमार शर्मा व पुलिसकर्मियों का फ्लैगमार्च पुलिस थाने से शुरू हुआ। जो सिकंदरा रोड, राजबाजार, आगरा फाटक,स्टेशन रोड, अनाजमंडी हाई स्कूल रोड व बसवा रोड पर निकाला गया।

यहां पुलिस थाना परिसर में बुधवार को सीएलजी की बैठक उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उदयपुर प्रकरण को लेकर आपसी सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। उपखंड अधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार गोयल ने कहा कि आपसी भाईचारा बनाए रखें साथ ही अफ वाहो से सावचेत रहें। उन्होंने सीएलजी सदस्यों को अवगत कराया कि अफ वाह फैलाने एवं सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। बैठक में सीएलजी सदस्यों में पुलिस एवं प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया। बैठक में थाना प्रभारी रिछपाल सिंह, पूर्व चेयरमैन जगदीश प्रसाद सैनी, पूर्व वाइस चेयरमैन पुरषोत्तम जोशी, अनिल बैनाडा, पार्षद  चिराग जोशी, महेश शर्मा बैंक वाले, सुनील चतुर्वेदी, मदन पेंटर, लक्ष्मण सिंह, सिराज मोहम्मद,मदन हट्टीका, राजेश जमात, बनवारी लाल व्यास, रामचरण बोहरा, उमराव मल पहाड़िया, लक्ष्मण मनोहरका सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च: उदयपुर हत्याकांड प्रकरण को लेकर बुधवार को लालसोट में पुलिस एवं प्रशासन एक्शन मोड में बना नजरआया। शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बुधवार को उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा, पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार गोयल एवं थाना प्रभारी रिछपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने कस्बे के प्रमुख सड़क से होकर फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च पुलिस थाने से प्रारंभ होकर बड़ाया धर्मशाला, बस स्टैंड, आजाद चौक, बौंली बाजार, झंरडा बाजार, गणगौर दरवाजा लुहारू बाजार, कोथून रोड, ज्योतिबा फुले सर्किल होता थाने पहुंचा।

कोविड हेल्थ वर्कर फिर पहुंचे पीसीसी, पहले पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की, पीसीसी पदाधिकारियों से नोकझोंक, अंत में डोटासरा से वार्ता
जयपुर। कांग्रेस मुख्यालय पर जन सुनवाई के दौरान मंगलवार को एक बार फिर जमकर हंगामा हुआ। कोविड हेल्थ वर्कर ने नियुक्ति की मांग को लेकर मुख्यालय के गेट पहुंचकर हंगामा किया।

इन वर्कर के जबरन अंदर घुसने पर पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की हुई।  धक्का-मुक्की से नाराज सीएचए कर्मचारियों ने पीसीसी पदाधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। पीसीसी पदाधिकारियों और कर्मचारियों के बीच काफी देर तक नोकझोंक चलती रही। उसके बाद 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा से बातचीत के लिए बुलाया। सीएचए कर्मचारियों ने सोमवार को भी पीसीसी मुख्यालय में जमकर हंगामा कर आत्महत्या की चेतावनी दी थी।