nayapura - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विकास के दावों के बीच खतरे में 'जिंदगी': नयापुरा की बड़ी चंबल पुलिया पर डामर उखड़ा और सरिए निकले
कोटा । शिक्षा की छोटी काशी और पर्यटन नगरी के रूप में विकसित हो रही कोटा नगरी के मुख्य प्रवेश नयापुरा के चंबल नदी पर बने पुल की बदहाल स्थिति हो रही है। एक ही बरसात में सड़क पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं कि वाहनों को निकालने में जान का खतरा बना हुआ है ।करीब 7000 करोड़ रुपए से शहर में विकास कार्य से शहर की सूरत बदलने का दावा करने कि यह तस्वीर हकीकत बयां कर रही है । कोटा से जयपुर और जयपुर से कोटा के बीच हाईवे की पुलिया होने के बावजूद इस पर करीब आधा फीट के गहरे गड्ढे हो रहे हैं ऊपर का पूरा डामर उखड़ा हुआ है और करीब आधा फीट गहराई तक गड्ढे होने से सरिए तक निकल आए हैं उन गड्ढों से चार पहिया वाहन ही नहीं दो पहिया वाहनों तक निकल रहे हैं ऐसे में उनका संतुलन बिगड़कर जान का खतरा बना हुआ है , विशेष रूप से बूंदी की तरफ से नयापुरा आने वाली पुलिया की हालत काफी खराब हो रही है ।

महाराणा प्रताप सर्कल से नयापुरा विवेकानंद सर्किल तक आने वाले इस चंबल पुल से निकलना मतलब जान जोखिम में डालना है । वाहन चालकों का कहना है कि इस तरह की स्थिति कोटा शहर में प्रवेश मार्ग पर ही है तो शहर की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है गौरतलब है कि कोटा में इस बार पूरा सावन का महीना बीतने के बावजूद भी तेज बरसात नहीं हुई लेकिन एक दिन पहले सोमवार देर शाम और मंगलवार सुबह से दोपहर तक हुई बारिश में सड़क की यह हालत है तो यदि तेज बरसात होती तो क्या स्थिति होती । इतना ही नहीं यह तो एक बानगी भर है शहर के अन्य मुख्य मार्ग चाहे बैराज का समानांतर पुल हो या एरोड्रम का टावर ऑफ़ लिबर्टी का मुख्य मार्ग जो की झालावाड़ हाईवे है उस तक पर बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं ऐसे में वाहनों का यहां से निकलना मतलब जान को खतरा में डालना है ।

लोगों का कहना है कि कोटा शहर में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं लेकिन आम आदमी के चलने के लिए जो सड़क है वह ठीक नहीं है ऐसे में जब जान ही सुरक्षित नहीं रहेगी तो विकास कार्य किस काम का । वहीं कोटा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि बरसात से खराब हुई सड़कों को पेचवर्क करने का काम किया जा रहा है हालांकि बड़े लेवल का काम बरसात थमने के बाद 15 सितंबर के बाद ही किया जाएगा

नयापुरा बना ट्रैफिक प्रयोगशाला, फिर किया वन वे
कोटा । नयापुरा चौराहा वन वे ट्रैफिक की प्रयोगशाला बनता जा रहा है। पुलिस ने मंगलवार को एक बार फिर से यहां वन वे ट्रैफिक शुरू किया है। जिससे वाहन चालक दिनभर परेशान होते रहे। जाम लगा व वाहन आपस में टकराते रहे। ट्रैफिक पुलिस की ओर से नयापुरा में अग्रसेन चौराहा, विवेकानंद चौराहा व महर्षि नवल चौराहे पर बेरीकेडिंग लगाकर ट्रैफिक को वन भी कर दिया गया। जिससे वाहन चालकों को लम्बा चक्कर काटना पड़ा। वहीं कई लोग शॉर्टकट के प्रयास में रोंग साइड से निकलते रहे। जिससे सही रास्ते पर चलने वाले वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। रोंग साइड से आने वाले वाहनों के कारण दिनभर में कई वाहन आपस में टकराए भी। जिससे कई लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इधर तीनों चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए ट्रेफिक व पुलिस के करीब दो दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। सुबह के समय वे धूप में पसीने-पसीने होते रहे। उसके बावजद भी वाहन चालक रोंग साइड से निकले। हालांकि एएसपी मुख्यालय राजेश मील व यातायात पुलिस निरीक्षक चंद्र प्रकाश यादव सुबह के समय व्जवस्था बदलने के दौरान मौके पर मौजूद थे।

यह की व्यवस्था
ट्रैफिक  पुलिस की ओर से अग्रसेन चौराहे पर इस तरह से बेरीकेडिंग की गई जिससे लक्खी बुर्ज की तरफ से आने वाले वाहन पहले जहां सीधे महर्षि नवल चौराहे की तरफ जा रहे थे। उन्हें बेरीकेडिंग लगने के कारण  विवेकानंद सर्किल की तरफ से घूमकर निकलना पड़ा। वहीं विवेकानंद चौराहे पर इस तरह से बेरीकेडिंग   लगाई गई है कि पहले जहां बूंदी रोड की तरफ से आने वाले वाहन सीधे स्टेडियम की तरफ निकल रहे थे। उन्हें अब महर्षि नवल सर्किल से अग्रसेन चौराहा होकर निकलना पड़ा। इसी तरह से महर्षि नवल सर्किल पर बेरीकेडिंग लगाई गई है। जिससे अंटाघर की तरफ से आने वाले वाहन पहले सीधे विवेकानंद सर्कि की तरफ जा रहे थे। उन्हें अप अग्रसेन चौराहे की तरफ घूमकर निकलना पड़ा।

शॉर्टकट के प्रयास में निकले रोंग साइड से
तीनों चौराहों पर सुबह 7 बजे से अचानक की गई बेरीकेडिंग व वन वे के कारण दिन में वहां से निकले वाहन चालकों को परेशानी हुई। ऐसे में अधिकतर वाहन चालक तो परेशान होते रहे। जबकि कई वाहन चालक मजबूरी में शॉर्टकट के प्रयास में तीनों चौराहों से रोंग साइड निकले। लक्खी बुर्ज से आने वाले वाहन अग्रसेन चौराहे से सीवी गार्डन वाली रोड पर होकर निकले। ऐसे में नयापुरा व स्टेडियम की तरफ से आने वाले वाहन चालकों में कई वाहन आपस में भिड़ते रहे। बूंदी रोड से आने वाले वाहन विवेकानंद सर्किल से घूमकर आने से बचने के लिए मयूर टॉकीज के पास से रोंग साइड निकले। बारां रोड से नयापुरा की तरफ जाने वाले वाहन नमकीन कचौरी वाले की दुकान की तरफ से रोंग साइड निकले। ऐसे में सुबह-सुबह ही कई वाहन चालक आपस में भिड़े। जिनमें स्कूटी सवार महिलाएं व बच्चे चोटिल हुए। एक्सीडेंट की यह घटना चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों तक में कैद हो गई।

दो बार किए प्रयास लेकिन रहे विफल
नगर विकास न्यास द्वारा नयापुरा में वन वे ट्रैफिक निकालने के लिए ट्रैफिक पुलिस पहले भी दो बार वहां वन वे ट्रैफिक का ट्रायल कर चुकी है। एक बार अस्थायी बेरीकेडिंग लगाकर तो दूृसरी बार स्याथी बेरीकेडिंग लगाकर। लेकिन आमजन के साथ ही स्थानीय व्यापारियों ने भी इसका विरोध किया तो कुछ  दिन बाद पुलिस को अपनी उस व्यवस्था को बदलना पड़ा था। लेकिन व्यापारियों के विरोध के बाद भी पुलिस ने एक बार फिर से वही व्यवस्था शुरु कर दी है।

इनका कहना है
नयापुरा में वन वे ट्रैफिक किया गया है। तीनों चौराहों पर बेरीकेडिंग लगाए गए हैं। जिससे इस क्षेत्र में यातायात सुगम तरीके से निकल सके और सड़के खुली-खुली हों। इस बार पूरी तैयारी के बाद वन वे किया है। साथ ही मंगलवार को सुबह से शाम तक वहां रहकर ट्रैफिक व्यवस्था के फायदे व नुकसान का आंकलन किया। नई व्यवस्था होने से लोगों को कुछ समय के लिए असुविधा जरूर हुई लेकिन जाम जैसे हालात नहीं बने और न ही कोई हादसा हुआ।
-राजेश मील, एएसपी मुख्यालय

असर खबर का: नयापुरा में खत्म किया वनवे, फिर से सामान्य हुआ ट्रैफिक
कोटा।  नगर विकास न्यास द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नयापुरा में करवाए जा रहे चौराहे के सौन्दर्यीकरण के साथ ही चौराहे पर किए जा रहे वन वे ट्रैफिक ट्रायल को सोमवार को खत्म कर दिया है। अब वहां फिर से सामान्य ट्रैफिक चल सकेगा। नगर विकास न्यास द्वारा नयापुरा में ट्रैफिक को वन वे चलाने के लिए ट्रायल किया जा रहा था। इसके लिए विवेकानंद सर्किल व महर्षि नवल सर्किल पर डिवाइडर बनाए गए थे। जिससे बूंदी रोड से आने वाले वाहन जेडीबी की तरफ सीधे नहीं जा पा रहे थे। वहीं स्टेशन से आने वाले वाहन विवेकानंद चौराहे पर सीधे नहीं जा पा रहे थे। लोग व वाहन चालकों को इस व्यवस्था से काफी परेशानी हो रही थी। सोमवार को दोनों चौराहों से डिवाइडर हटा दिए। जिससे ट्रैफिक फिर से सामान्य हो गया। दिनभर वाहन दोनों चौराहों से बिना किसी बाधा के पहुले की तरह निकले। नयापुरा चौराहा व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश आहूजा ने बताया कि वन वे से स्थानीय व्यापारियों के साथ ही आमजन को परेशानी हो रही थी। अब उस व्यवस्था को समाप्त करने से लोगों ने राहत महसूस की है।

दैनिक नवज्योति ने उठाया था मुद्दा
इस संबंध में दैनिक नवज्योति ने  6 मई को पेज दो पर प्रमुखता से समाचार  प्रकाशित किया था।  वन वे के लिए काटने पड़ रहे चक्कर शीर्षक से प्रकाशित समाचार में लोगों की पीड़ा और समस्या को उठाया था। उसके बाद नयापुरा चौराहा व्यापार संघ ने भी इसका विरोध किया। नगर विकास न्यास के अधिकारियों व ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों से मिलकर वन वे व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की थी।  जिसके बाद न्यास अधिकारियों को अपना निर्णय वापस लेना पड़ा और सोमवार को दोनों सर्किल से डिवाइडर को हटा दिया। जिससे ट्रैफिक फिर से सामान्य हो गया।  इस बारे में नगर विकास न्यास व यातायात पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि वन वे का ट्रायल किया जा रहा था। वह स्थायी व्यवस्था नहीं थी। लेकिन स्थानीय व्यापारियों के विरोध को देखते हुए वन वे को फिलहाल हटा दिया है।