hyacinth - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कंजी से अटा तालाब, सड़ांध मार रहा पानी
कोटा । शहर के मध्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किशोर सागर तालाब में इन दिनों इतनी अधिक कंजी छायी हुई है कि पूरा पानी हरा हो रहा है। साथ ही यह पानी दुर्गंध मारने लगा है। किशोर सागर तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां बोट चलाई जा रही है और सीबी गार्डन में बनी 4 मंजिला स्वर्ण महल बिल्डिंग को व्यू पॉइंट के रूप में तलाब समेत आस-पास के दृश्यों को दिखाया जा रहा है। उस  किशोर सागर तालाब की हालत यह है कि न्यू क्लॉथ मार्केट की तरफ तालाब में  पूरा पानी हरा हो रहा है। उस पर कांजी की परत छायी हुई है। जबकि दूसरी तरफ का पानी साफ है।  स्थानीय दुकानदारों व लोगों का कहना है कि तालाब में छायी कांजी से पानी का रंग तो बदल ही गया है। साथ ही उसमें से दुर्गंध फेल रही है। जिससे वहां से गुजरने वालों को उसका सामना करना पड़ रहा है।  लोगों का कहना है कि तालाब में कांजी व जल कुम्भी साफ करने के लिए लाखों रुपए की मशीन खड़ी हुई है। उसके बाद भी यहां कांजी को सफाई नहीं हो रही है। जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से एक तरफ तो नए पर्यटन स्थल विकसित करने का दावा किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ जो पर्यटन स्थल हैं उनकी सही ढंग से देखभाल तक नहीं की जा रही है। जिससे वे दुर्दशा का शिकार हो रहे हैं।

इधर केडीए अधिकारियों का कहना है कि जिस फर्म को सफाई का ठेका दिया हुआ है। उसके संवेदक से कहकर शीघ्र ही सफाई करवा दी जाएगी।

तालाब में जलकुम्भी का अम्बार, सात करोड़ की मशीन बेकार
कोटा ।  एक तरफ तो शहर को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ तरफ शहर के बीचों बीच स्थित पर्यटक स्थल किशोर सागर तालाब में जल कुम्भी का अम्बार लगने से वहां दुर्गंध फेल रही है। जिससे वहां घूमने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किशोर सागार तालाब में सत्येवर महादेव मंदिर  के पास से लेकर कोटड़ी चौराहे की तरफ मेन रोड की साइड में ही जलकुम्भी  की चादर सी बिछी हुई है। काफी दूर तक जलकुम्भी ही जल कुम्भी नजर आ रही है। जिससे एक तो देखने में तालाब की खूब सूरती खत्म हो रही है। वहीं दूसरी तरफ जलकुम्भी के कारण वहां दुर्गंध फेल रही है। जिससे तालाब के किनारे से मेन रोड पर होकर गुजरने वाले लोगों को ही नहीं सुबह-शाम तालाब की पाल पर घूमने आने वालों को भी दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। जग मंदिर तक पूरे तालाब  में जल कुम्भी होने से उसकी दुर्दशा हो रही है।

लोगों का कहना है कि शहर के बीच स्थित होने के बावजूद नगर विकास न्यास के अधिकारी इसकी साफ सफाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि न्यास ने करीब 7 करोड़ रुपए की मशीन तालाब में जलकुम्भी साफ करने के लिए ही रखी हुई है। हालत यह है कि मशीन को चलते हुए ही नहीं देखा। लोगों का कहना है कि करोड़ों की मशीन का उपयोग नहीं हो रहा है तो उसे दिखावे के तौर पर रखी हुई है। साथ ही अभी तालाब में पानी कम है लेकिन जब पानी छोड़ेंगे तो वह स्वत: ही पानी के साथ बहकर चली जाती है। ऐसे में  मशीन का कोई उपयोग ही नहीं है। वहीं न्यास द्वारा इन दिनों तालाब में घोड़े लगाने के लिए पैडेस्टल बनाने व चार दीवारी हटाकर लोहे की रैलिंग लगाने का काम भी किया जा रहा है। ऐसे में जल कुम्भी के कारण वहां काम  करने वालों तक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इधर नगर विकास न्यास के अधिकारी का कहना है कि  जल कुम्भी साफ करने के लिए तालाब में मशीन लगी हुई है। उस मशीन से रोजाना जल कुम्भी साफ करवाई जा रही है। हर बार कई ट्रॉली जल कुम्भी निकल रही है। लेकिन फिर से वह पानी के ऊपर आ जाती है। अभी जो जल कुम्भी है उसे भी साफ करवा दिया जाएगा।