state president - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उत्तर प्रदेश भाजपा में नए प्रदेशाध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा, जल्द दाखिल किए जाएंगे नामांकन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में संगठनात्मक चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया अब आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। परिस्थितियां बयां कर रही हैं कि 16 दिसंबर खरमास से पहले भाजपा अपना प्रदेश अध्यक्ष चुन लेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि 13 दिसम्बर को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया दोपहर एक बजे से दो बजे तक भाजपा के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित होगी।

केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े की मौजूदगी में नामांकन पत्र लिए जाएंगे। वहीं, केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल 14 दिसम्बर को निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराएंगे। उसी दिन प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की औपचारिक घोषणा भी कर दी जाएगी। भाजपा के भीतर लंबे समय से चल रही अध्यक्ष चयन प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है, और पार्टी नेतृत्व 2027 विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए नए अध्यक्ष के नाम को अंतिम रूप देने जा रहा है।

गौरतलब है कि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनने की संवैधानिक प्रक्रिया के तहत सबसे पहले प्रांतीय परिषद के सदस्य तय किए जाते हैं। 403 विधानसभा क्षेत्रों से एक-एक सदस्य चुना जाता है। हालांकि, यह वहीं से चुने जाते हैं जहां के जिलाध्यक्ष घोषित हो चुके होते हैं। भाजपा ने 98 जिलों में प्रदेश को बांटा हुआ है।

प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए केवल 50 प्रतिशत से अधिक जिलाध्यक्षों का चयन जरूरी था, जबकि वर्तमान में 86 प्रतिशत जिलाध्यक्षों का चयन हो चुका है। इसी प्रकार 1918 मंडलों में से 1600 से अधिक में चुनाव संपन्न हो चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन में प्रस्तावक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और संगठन के प्रमुख नेता शामिल हो सकते हैं।

शिवसेना राजस्थान कार्यालय का उदघाटन, प्रहलाद पालड़ी बने प्रदेशाध्यक्ष
जयपुर। राजधानी जयपुर में रविवार को नारायण विहार स्थित शिवसेना कार्यालय पर राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसुल ने शिवसेना राजस्थान प्रदेश के अपने नए प्रदेश कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया। इसी मौके पर प्रहलाद सिंह पालड़ी को औपचारिक रूप से राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया। अडसुल ने कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कहा कि शिवसेना राजस्थान में नई ऊर्जा और जोश के साथ काम करेगी और आगामी चुनावों में सक्रिय भागीदारी दर्ज कराएगी।

नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद सिंह पालड़ी ने कहा कि राजस्थान में शिवसेना को नई ऊंचाइयों तक ले जाना ही मेरा लक्ष्य है। हम जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे और संगठन को हर गांव-हर शहर तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक मनोज न्यांगली, चन्द्र राज सिंघवी, जसवत सिंह, ऋतु बनाबत आदि एवम् पदाधिकारि प्रदेश मुख्य सचिव सुरेन्द्र सिंह, सचिव महिपाल सिंह राठौर, युवा सेना प्रदेश अध्यक्ष सचिन सिंह लौड, मौजूद रहे।

मोदी-योगी के राज्य में पेंच : केंद्र शासित प्रदेश नई दिल्ली सहित दस राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान होना बाकी
अहमदाबाद। बीजेपी ने अपने संगठन चुनाव को गति देते हुए पिछले एक हफ्ते में कई राज्यों के प्रदेश प्रमुखों का ऐलान कर दिया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बीजेपी को संसद के मानसून सत्र से पहले नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड जैसे तमाम राज्यों में तस्वीर क्लिर कर दी है लेकिन पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात और योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश में पेंच फंसा हुआ है। सूत्रों की मानें ज्यादा कठिनाई यूपी के अध्यक्ष में आ रही है। गुजरात में राह इतनी कठिन नहीं है। यहां समन्वय बनाना आसान है, हालांकि आसान होने के बाद भी नए अध्यक्ष के ऐलान नहीं होने से थोड़ी नेताओं में मायूसी है क्योंकि संगठन ढीला पड़ा हुआ है।

क्या ट्रेंड दिख रहा है ?

अभी तक बीजेपी ने राज्यों में जिस तरह के चेहरों को संगठन की कमान सौंपी है उससे लगता है कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए बड़ा प्रयोग कर सकती है, हालांकि उत्तर प्रदेश में ओबीसी वोट छिटकने से बीजेपी चिंतित है। इसी प्रकार से गुजरात में ओबीसी वोट सर्वाधिक है। बीजेपी के अभी के अध्यक्ष मराठी हैं। ऐसे मे देखना होगा कि बीजेपी क्या जातीय समीकरण साधेगी? क्योंकि राज्य में आप ने अपना अभियान तेज कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष संघ की पृष्ठभूमि वाला होगा। समिक भट्टाचार्य, हेमंत खंडेलवाल, महेंद्र भट्ट सभी संघ की भट्टी में तपकर निकले हैं। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर रोमांच बढ़ा हुआ है। गुजरात में चर्चा है कि हो सकता हो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऐलान के बाद गुजरात में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति हो। सूत्र यह भी संभावना व्यक्त कर रहे हैं कि गुजरात ही नहीं बल्कि यूपी में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करे। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए जरूरी कोरम पूरा कर लिया है। जो भी है लेकिन गुजरात पीएम मोदी और अमित शाह का गृह राज्य है। ऐसे में सभी की नजरें लगी हैं, क्योंकि राज्य में आगे साल नगर निगम और जिला पंचायत के चुनाव होंगे। इसके बाद 2027 में विधानसभा चुनाव होंगे।

इन राज्यों में ऐलान अभी बाकी :

पार्टी के सूत्रों के अनुसार दिल्ली, पंजाब, झारखंड, त्रिपुरा, ओडिशा और मणिपुर में संगठन चुनावों में अभी देरी होगी। गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में प्रदेश प्रमुख चुनने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में ऐलान हो सकता है, लेकिन यूपी और गुजरात में पेंच फंसने की अटकलें लग रही हैं। ऐसे में बीजेपी ने आठ केंद्र शासित प्रदेशों में सात में ऐलान कर दिया है। दिल्ली में अभी वीरेंद्र सचदेवा पार्टी के प्रमुख है। राज्यों में कुल 28 राज्यों में नौ राज्य बाकी हैं। 19 में ऐलान हो चुका है।

तेलंगाना में दिखी नाराजगी :

तेलंगाना में फायरब्रांड नेता टी राजा सिंह के इस्तीफे को छोड़ दे तो अभी तक बीजेपी के संगठन चुनाव में कहीं कोई बगावत सामने नहीं आई है। राजा सिंह ने एम रामचंद्रर राव को बीजेपी की कमान दिए जाने के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। तेलंगाना में अभी तक संगठन के बॉस जी किशन रेड्डी थे, हालांकि इसके बाद भी तेलंगाना में चुनाव निर्विरोध हुआ था। बाकी राज्यों में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए हैं। ऐसे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में सर्वसम्मति रहने की उम्मीद है।

करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या, लॉरेंस विश्नोई ने दी थी जान से मारने की धमकी
जयपुर। श्याम नगर थाना इलाके में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर हत्या कर दी। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राजपूत समाज के बड़े नेता थे। गोगामेड़ी को गोली लगने के बाद मानसरोवर स्थित मेट्रो मास अस्पताल में भर्ती करवाया गया, गोगामेडी को सिर में गोली लगी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान गोगामेडी की मौत हो गई।

क्या है मामला
अभी तक की सूचना के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने गोगामेड़ी के घर में घुसकर फायरिंग की। गोगामेड़ी पर 2 राउंड की फायरिंग की गई। श्याम नगर थाना इलाके में स्थित दाना-पानी रेस्टोरेंट के पीछे इस घटना को अंजाम दिया गया। दाना-पानी रेस्टोरेंट के पास स्थित आवास में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर गोगामेड़ी, उनके साथी अजित बन्ना, गनमैन नरेन्द्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस वारदात में तीनों घायल हो गए। अचानक हुई फायरिंग में तीनों ने बचने का प्रयास किया, लेकिन अंधाधुंध फायरिंग से वह स्वयं को बचा नहीं पाए। अस्पताल में तीनों का इलाज किया जा रहा था, जहां इलाज के दौरान गोगामेडी की मौत हो गई। गोली गोगामेडी के सिर में लगी थी।

हत्या के बाद हडकंप
गोगामेडी पर फायरिंग और इलाज के दौरान मौत होने पर लोगों में हड़कंप हो गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकालने शुरू कर दिए है। पुलिस फायरिंग कर फरार हुए बदमाशों की तलाश कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने संदिग्धों को भी उठाना शुरू कर दिया है।

लॉरेंस विश्नोई ने दी थी जान से मारने की धमकी
अभी कुछ समय पहले ही लॉरेंस विश्नोई ने सुखदेव सिंह को मारने की धमकी दी थी। इसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे है कि फायरिंग की वारदात लॉरेंस विश्नोई के इशारे पर की गई है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

पुलिस की लोगों से शांति की अपील

अस्पताल में हादसे की सूचना के बाद भारी संख्या में राजपूत समाज के लोगों का जमावड़ा लग गया। समाज के लोगों ने पुलिस से हमलावरों को पकड़ने की मांग की। भीड़ के उत्तेजित होने पर पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।

हत्या के बाद नाकाबंदी
गोगोमेडी की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी है। पुलिस हर आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही है।

स्कूटी पर सवार होकर आए थे बदमाश

बताया जा रहा है कि करीब 3-4 बदमाशों ने गोगामेडी पर फायरिंग की। सभी बदमाश एक स्कूटी पर सवार होकर आए थे। वारदात के बाद बदमाश स्कूटी से ही मौके से फरार हो गए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का कोटा में हुआ जोरदार स्वागत
कोटा। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चित्तौड़गढ़ से सांसद सीपी जोशी का सोमवार को कोटा पहुंचने पर भाजपा नेताओं व कार्यकतार्ओं ने जोरदार स्वागत किया।  जोशी यहां महावीर जयंती के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।  भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सड़क मार्ग से जयपुर से बूंदी होते हुए दोपहर बाद कोटा पहुंचे। कोटा में प्रवेश से पहले ही बड़गांव से लेकर कुन्हाड़ी पेट्रोल पंप तक जोशी का भाजपा नेता और कार्यकतार्ओं ने ढोल बाजों और जोशीले नारों के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल , पूर्व विधायक विद्याशंकर नंदवाना ,पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत के अलावा भाजपा देहात जिलाध्यक्ष मुकुट नागर ने बड़गांव बूंदी रोड पर सीपी जोशी को बुके भेंटकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला कुन्हाड़ी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा जहां भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रामबाबू सोनी के नेतृत्व में और नगर निगम कोटा उत्तर में नेता प्रतिपक्ष लव शर्मा के नेतृत्व में जोशी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया । प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के कोटा पहुंचने पर नेता और कार्यकतार्ओं में काफी उत्साह देखा गया। ढोल बाजे बजते रहे और जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे जोशी का काफिला नयापुरा विवेकानंद सर्किल से जयपुर गोल्डन गुमानपुरा होते हुए घोड़े वाले बाबा चौराहे से सीएडी चौराहा होते हुए दशहरा मैदान तक पहुंचेगा। पूरे मार्ग में जगह-जगह पर स्वागत द्वार लगाए गए हैं  जहां नेताओं और कार्यकतार्ओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकतार्ओं में काफी उत्साह नजर आया । जोशी के समर्थन में और जय श्रीराम के नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कोटा आए जोशी का मकसद भाजपा में गुटबाजी को खत्म कर एकजुटता दिखाना है।स्वागत और सत्कार के बाद जोशी दशहरे मैदान में जैन समाज की ओर से आयोजित महावीर जयंती कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया जेडीसी से मिलने क्यों पहुंचे जेडीए.... जानने के लिए पढ़े यह ख़बर
जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) आयुक्त से मिलकर आमेर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले गावों व शहरी क्षेत्र के विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न लंबित मामलों, जिनमें सड़कों के नवीनीकरण, डामरीकरण, हाइमास्क लाइट्स, भूमि आवंटन इत्यादि से जुड़ी समस्याओं के बारे में अवगत कराया एवं शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण करने को कहा। इस दौरान डॉ. पूनियां के साथ चौमूं विधायक रामलाल शर्मा, जयपुर देहात उत्तर जिला अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, जालसू प्रधान हरदेव यादव इत्यादि मौजूद रहे।

डॉ. पूनियां ने आमेर क्षेत्र की निम्नलिखित समस्याओं के समाधान के संबंध में जयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त से मुलाकात की:-

- जयपुर विकास प्राधिकरण जोन 12 के अंतर्गत बरसात के मौसम में राजावास स्टैंड पर पानी भरने की बड़ी समस्या है, जिसका उचित समाधान होना है।

- राजावास बस स्टैंड से भूरथल गांव तक सड़क क्षतिग्रस्त जर्जर है, जिसका नवीनीकरण होना है।

- प्रेम नगर तिराहे से अनंतपुरा तक सड़क निर्माण।

- एनएच 52 जाखोटिया फार्म से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा तक सड़क निर्माण।

- एनएच 52 कपूर अस्पताल के सामने से हरिजन मोहल्ला जाहोता रोड रामपुरा तक सड़क निर्माण।

- सहरिया फार्म से महेशपुरा तक सड़क निर्माण।

जोन 12 की अन्य महत्वपूर्ण सड़कें:-
खोराबीसल से दादर वाया चतरपुरा, सरदारपुरा से चक रोजदा, आछोजाई से सरदारपुरा, महेशवास कलां से महेशवास खुर्द, चतरपुरा से सरदारपुरा पेट्रोल पंप तक, हरदतपुरा राधास्वामी सत्संग भवन से सरना डूंगर बावड़ी तक, आछोजाई से मोहनबाड़ी तक वाया गदला की ढाणी, मोहनबाड़ी जालसू तक दादर सड़क तक, महेशवास खुर्द से मुंडोता तक, रामपुरा रायथल सड़क डेयरी से श्योरानों की ढाणी, मावलियों की ढाणी से शेरावतों स्टैंड बावडी तक सड़क निर्माण इत्यादि कार्य जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा होने हैं, इन्हें शीघ्रताशीघ्र पूरा करने के लिये डॉ. पूनियां ने आयुक्त से मुलाकात की। हाइ मास्क लाइट जाहोता मुख्य स्टैंड, भैंरू जी मन्दिर बैनाड़, नांगल पुरोहितान, खोराश्यामदास, रोजदा, चतरपुरा मुख्य स्टैंड पर हाइमास्क लाइट्स लगाने की मांग की। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा डाबड़ी, ग्राम पंचायत उदयपुरिया गोविंदपुरा एवं हरदतपुरा को भूमि आवंटन शीघ्रातिशीघ्र करने हेतु आग्रह किया।

जोन 10 के अंतर्गत निम्नलिखित कार्यों को पूरा करने की मांग की:-
वार्ड नंबर 4 के अंतर्गत ग्राम बड़ी का बास, खारिया के चौराहे से सीआरपीएफ तक, सीआरपीएफ से जगदीश के अखाड़े तक, रामगढ़ रोड़ श्याम सलोनी से पादयाली मोड़ तक, जाजोलाई तलाई से नई माता तक सड़क निर्माण एवं रोड़ लाइट्स, सड़वा मोड़ से नायला मोड़ तक दोनों तरफ रोड लाइट्स, रामगढ़ रोड़ से मित्तल कॉलेज तक रोड़ लाइटस की आवश्यकता से आयुक्त को अवगत करवाया। वार्ड 3 के अंतर्गत बच्याला की ढाणी, पुराका की ढाणी, चोपड़ा की ढाणी, मिलन विहार, कागयाला की ढाणी में सड़क निर्माण, फरासाला की ढाणी से रामगढ़िया से होते हुए होटल बोनविस्ता से होते हुए पीली की तलाई तक सड़क निर्माण, रामगढ़ सड़क से भटाली की ढाणी तक सडक निर्माण कार्य करने के बारे में आयुक्त को अवगत कराया।

जोन 13 के अंतर्गत निम्नलिखित कार्यों को पूरा करने की मांग की:-
भूरानपुरा लिंक रोड से धौल्या की ढाणी होते हुए वाया घटवाडी लिंक रोड ग्राम पंचायत मुख्यालय कंवरपुरा तक सड़क निर्माण।
अचरोल में ढाणी पीपल्यान में पुल निर्माण, अचरोल से छापर होते हुए कांट सीमा तक सड़क निर्माण। छापराड़ी सड़क से थोल्या की ढाणी,बोडया की ढाणी डामर सड़क से कांकड़ भेरू कालीघाटी तक सड़क निर्माण, साथ ही मानपुरा माचेडी,  लबाना, ढंड, खोरा मीणा ग्राम पंचायतों में जयपुर विकास प्राधिकरण के क्षेत्राधिकार की सड़कों के नवीनीकरण हेतु आग्रह किया।