nomination papers - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लोकसभा चुनाव: पहले चरण में नामांकन पत्र दाखिल करने का आज आखिरी दिन
जयपुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का बुधवार को आखिरी दिन है। राजस्थान में पहले चरण में 12 लोकसभा क्षेत्रों  श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में 19 अप्रैल को मतदान होगा।  राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकरी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि पहले चरण के लिए मंगलवार तक 11 लोकसभा क्षेत्रों में 40 प्रत्याशियों ने किए 50 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 31 प्रत्याशियों ने 40 नामांकन पत्र पेश किए हैं। राज्य निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को श्रीगंगानगर से तीन, चूरू से एक, सीकर से पांच, जयपुर ग्रामीण से तीन, जयपुर से आठ, अलवर से चार, भरतपुर से दो, दौसा से तीन और नागौर से दो प्रत्याशियों ने अपने नामाकन पत्र प्रस्तुत किए हैं।

अब श्रीगंगानगर में चार, बीकानेर में एक, चूरू में एक, झुंझुनूं में एक, सीकर में छह, जयपुर ग्रामीण में पांच, जयपुर में 10, अलवर में चार, भरतपुर में दो, दौसा में चार, नागौर में दो उप्रत्याशियों ने नामांकन पत्र पेश किए हैं। करौली-धौलपुर लोकसभा सीट के लिए अभी तक एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ है। प्रदेश में 20 मार्च को प्रथम चरण के मतदान के लिए चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। प्रथम चरण के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 27 मार्च तक नामांकन किए जा सकते हैं। दूसरे दिन 28 मार्च को नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा होगी, वहीं 30 मार्च तक नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 19 अप्रैल को मतदान होगा और 4 जून को मतगणना होगी।

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन आठ उम्मीदवारों ने भरा अपना पर्चा
जयपुर। राजस्थान में आगामी विधानसभा आम चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को शुरु हो गई और इसके पहले दिन आठ प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सोमवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई और पहले दिन राज्य में आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए आठ उम्मीदवारों ने नौ नामांकन पत्र दाखिल किए। पहले दिन सात प्रत्याशियों ने गंगानगर, गढ़ी, भीलवाड़ा, बहरोड़, बानसूर, नोखा और चौरासी विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक-एक नामांकन पत्र तथा घाटोल विधानसभा क्षेत्र में एक उम्मीदवार ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए।

गुप्ता ने बताया कि प्रदेश की सभीके कार्यालयों एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यालयों के बाहर लोक सूचना चस्पा की गई है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि छह नवम्बर है। रविवार के कारण पांच नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जा सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया पूर्वाह्न ग्यारह बजे से अपराह्न तीन बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच सात नवम्बर को की जाएगी। उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि नौ नवम्बर है और पूरे प्रदेश में एक ही चरण में 25 नवम्बर को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान कराया जायेगा। मतगणना तीन दिसम्बर को होगी।

गुप्ता ने बताया कि नामांकन दाखिल करते समय सामान्य अभ्यर्थी को 10 हजार रुपये और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी को पांच हजार रुपये जमानत राशि जमा करानी होगी। अभ्यर्थियों को नामांकन के समय सभी सुसंगत एवं आवश्यक दस्तावेज जैसे जमानत राशि का प्रमाण, प्रारूप-ए एवं बी, शपथ पत्र आदि के साथ आना होगा। यदि अभ्यर्थी उसी निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचक नहीं है जहां से वह चुनाव लड़ रहा है तो अभ्यर्थी को संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली की प्रति या निर्वाचक नामावली से संबंधित भाग की प्रमाणित प्रति दाखिल करनी होगी।

दीया कुमारी मंगलवार को भरेंगी विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र
जयपुर । राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव में जयपुर के विद्याधरनगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (एजेंसी) की प्रत्याशी एवं सांसद दिया कुमारी मंगलवार को अपना नामांकन पत्र भरेगी दिया कुमारी के चुनाव में अपना पर्चा दाखिल करने से पहले उनकी नामांकन रैली की शुरुआत विद्याधर स्थित प्रधान कार्यालय से सुबह साढ़े आठ बजे होगी और इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचेगी।

दिया कुमारी पार्टी से चुनाव लडऩे के लिए टिकट मिलते ही अपना चुनाव प्रचार एवं जनसंपर्क शुरु कर दिया था और इसके तहत सोमवार को उन्होंने अपने जनसम्पर्क की शुरुआत वार्ड संख्या भवानी नगर के राधा कृष्ण लक्ष्मी नारायण मंदिर में दर्शन करने के बाद  की और जनता से सहयोग और समर्थन मांगा।

इस दौरान उन्होंने अपने सम्बोधन में कांगेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने ना तो विद्याधरनगर और ना ही राजस्थान में कोई विकास के कार्य किये और न ही होने दिए। उन्होंने कहा ''विद्याधर नगर के लिए दिया कुमारी हमेशा उपस्थित है और रहेगी। मुझे जहां जहां जनता ने चुना है वहां मैंने सुनिश्चित किया है कि हर छोटे से लेकर बड़े कार्य को मैं जल्द से जल्द संपन्न करवाऊं और विद्याधर नगर से भी जीतने के बाद भी मेरा यही प्रयास होगा।

इसके उपरांत उन्होंने विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के बी, मुख्य बाजार एवं संजय नगर में घर-घर जाकर संपर्क किया और जनता का समर्थन मांगा। उन्होंने वार्ड संख्या 21 में के.पी.एस विद्यालय और जी.जी.ई.एस विद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में भी शिरकत की।

राज्यसभा चुनाव: पहले दिन किसी उम्मीदवार ने नहीं किया नामांकन पत्र दाखिल
जयपुर। राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 के लिए 24 मई को अधिसूचना जारी होने के साथ नांमाकन पत्र भरने की प्रक्रिया आरंभ हो गई। नामांकन के पहले दिन मंगलवार को कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।मुख्य निवार्चन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 मई से 31 मई, 2022 तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार 28 मई एवं रविवार 29 मई को राजकीय अवकाश के दिन नामांकन प्रक्रिया नहीं होगी।

गुप्ता ने बताया कि  नामांकन पत्र 30 मई सुबह 11 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक राज्य विधानसभा के कमरा नंबर 110 एवं 706 में लिए जाएंगे। कमरा नंबर 110 में रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) नामांकन पत्र लेंगे। रिटर्निंग ऑफिसर के अनुपस्थित होने की स्थिति में कमरा नंबर 706 में एआरओ नामांकन पत्र लेंगे। मुख्य निवार्चन अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा एक जून, 2022 को होगी, जबकि 3 जून, 2022 तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि आवश्यक होने पर मतदान 10 जून, 2022 को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। मतगणना इसी दिन सायं 5 बजे से होगी। चुनाव प्रक्रिया 13 जून, 2022 को सम्पन्न होगी। गौरतलब है कि प्रदेश में राज्यसभा की 4 जुलाई, 2022 को रिक्त हो रही 4 सीटों के लिए निर्वाचन सम्पन्न होना है।