Sardarshahar News - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चुरु। राजस्थान में चूरू जिले में पुलिस ने रविवार सुबह प्रशासन और नगरपरिषद के सहयोग से मेगा हाईवे मार्ग पर स्थित बुकलसर फांटा पर नशीले पदार्थों की बिक्री में लिप्त अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। सरकारी जमीन पर बने अस्थायी होटल-ढाबों को जेसीबी से तोड़ दिया गया और वहां मौजूद संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया। चूरू के पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद ने बताया कि सरदारशहर थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में गठित दल होटल, ढाबे और भीड़भाड़ वाले चौराहों पर कड़ी नजर रखे हुए था।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों, कॉलोनीवासियों और गांधी विद्या मंदिर प्रशासन से लगातार सूचना मिल रही थी कि सरदारशहर से पल्लू मार्ग पर स्थित बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर तीन-चार अस्थायी ढाबे बनाए गए हैं। यहां नशीले पदार्थ गांजा, पोस्त और अफीम खुलेआम बेचे जा रहे हैं। इससे आम नागरिक और राहगीर परेशान थे।

जांच में पता चला कि बुकलसर फांटा कई गांवों और कॉलोनियों का रास्ता है। पास में ही गांधी विद्या मंदिर का बड़ा शिक्षण संस्थान है, जहां रोजाना हजारों बच्चे पढ़ने आते हैं। गुप्त जानकारी के आधार पर थानाधिकारी धीरेन्द्रसिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और संदिग्ध चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में नगरपरिषद, सरदारशहर से संपर्क करके जेसीबी मंगवाई गई। बुकलसर फांटा पर बने तीन-चार अस्थायी ढाबों को तोड़ दिया गया। ढाबे संचालकों को सख्त चेतावनी दे दी गई है।

आंधी-तूफान का कहर: 15 गायों की मौत, 17 घायल, करोड़ों का नुकसान
सरदारशहर। क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 7:30 बजे आए तेज अंधड़ से बड़ा नुकसान सामने आया है। तहसील की ग्राम पंचायत राणासर जैतासर में हनुमानगढ़ रोड पर स्थित श्री हरि गौशाला में तूफान के कहर से जहां 15 गायों की मौत हो गई। वहीं 17 गायें गंभीर घायल हो गई। गौशाला प्रबंधन के अनुसार तूफान से 3 बड़े एवं 5 छोटे टिन सेड तथा दो चारा घर तहस-नहस हो गए। जिससे अनुमानित करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ। गांव के सरपंच प्रतिनिधि दलीपसिंह पंवार ने बताया कि सायं करीब 7:30 बजे के लगभग तेज तूफान आया। जिससे गौशाला में भारी नुकसान होने की सूचना मिली तो तुरंत शिवनारायण पारीक, बाबूलाल शर्मा, हेतराम सिहाग, मुख्तियार छिंपा सहित अनेकों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर गायों को बचाने का कार्य शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी।

वहीं रात भर बचाव कार्य एवं घायल गायों का इलाज जारी रहा। इधर सूचना पर पशु चिकित्सक रामकिशन छिंपा व गिरधारीलाल कस्वां अपनी टीम के साथ तुरंत गौशाला पहुंचे और घायल गायों का उपचार शुरू किया। डॉक्टर छिंपा ने बताया कि तूफान के कहर में 15 गायों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 17 गायें घायल हुई है। जिनका पशु चिकित्सा टीम द्वारा उपचार किया जा रहा है। इसके साथ ही मृत गायों का पोस्टमार्टम करवा कर रिपोर्ट जिला कलक्टर को सौंपी जाएगी। मंगलवार सुबह जैसे ही लोगों को हादसे की सूचना मिली तो जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अमला गौशाला पहुंचा और मौका मुआयना कर सारी जानकारी प्राप्त की। प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित, जिप सदस्य गिरधारी लाल पारीक,मोहरसिंह पोटलिया व विकास अधिकारी जगमालसिंह चाहर ने गौशाला का निरीक्षण कर मौके पर ही जिला कलेक्टर को रिपोर्ट दी वहीं क्षेत्र के भामाशाहों से भी गौशाला में सहयोग करने की अपील की ताकि गौशाला की व्यवस्था वापस बहाल की जा सके।

गौशाला अध्यक्ष चंद्रसिंह पंवार ने बताया कि संत भोले बाबा के सरंक्षण में चल रही गौशाला में करीब 16 बीघा में निर्माण कार्य मौजूद है। जिसमें करीब 1300 गायों का पालन पोषण सरकारी अनुदान एवं भामाशाहों के सहयोग से किया जा रहा है। सूचना पर वहां से गुजर रहे कांट्रेक्टर गंगानगर निवासी ओम प्रकाश शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी पत्नी सुमन प्रकाश शर्मा ने संत भोले बाबा की प्रेरणा से गौशाला प्रबंधन को तत्कालीन सहायता के रूप में 100000 का चेक प्रदान किया। वहीं अन्य भामाशाहों द्वारा भी सहायतार्थ राशि भेंट करने की जानकारी मिल रही है। सूत्रों के अनुसार तेज तूफान व बारीश से क्षेत्र में विद्युत विभाग को भी भारी नुकसान होने की सूचना है। बड़ी संख्या में विद्युत पोलों के गिरने से जहां 50 गांवों की बिजली रात से प्रभावित है। वहीं क्षेत्र में लगे अनेकों सोलर प्लांट भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिल रही है। इधर भानीपुरा जीएसएस में बिजली गिरने से जहा करीब 50 गांवों की बिजली रात से गुल है जिसको दुरुस्त करने के लिए बिजली विभाग के आला अधिकारियों के निर्देशन में बिजली कर्मचारियों द्वारा तेजी से बिजली सप्लाई बहाल करने की कवायद की जा रही है।