server down - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मरीजों के लिए फिर परेशानी बना आईएचएमएस सर्वर, सुबह से चल रहा डाउन
जयपुर। सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में एक बार फिर सर्वर डाउन हो जाने से चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो गईं। सुबह से ही अस्पताल की ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली ठप पड़ गई, जिससे मरीजों को रजिस्ट्रेशन कराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबी कतारों में खड़े मरीज और उनके परिजन घंटों इंतजार करते रहे।

सर्वर ठप होने का असर जांच सेवाओं पर भी पड़ा। लैब टेस्ट, एक्स-रे और अन्य जांचों की ऑनलाइन एंट्री नहीं हो सकी, जिससे रिपोर्ट जारी करने में देरी हुई। कई विभागों में डॉक्टरों को मैनुअल पर्चियां बनाकर काम चलाना पड़ा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार तकनीकी टीम को समस्या दूर करने के लिए लगा दिया गया है और जल्द ही सर्वर बहाल होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से सर्वर संबंधी दिक्कतें बार-बार सामने आ रही हैं, जिससे मरीजों और स्टाफ दोनों को असुविधा झेलनी पड़ रही है।

एसएमएस अस्पताल में सर्वर डाउन, इलाज से लेकर जांचे तक ठप
जयपुर। एसएमएस अस्पताल में एक बार फिर से सर्वर डाउन हो गया है। तकनीकी कारणों के चलते आईएचएमएस सर्वर करीब 2 घंटे ठप हो गया। सुबह करीब 10.30 बजे सर्वर डाउन हो गया था, जो कि करीब 2 घंटे बाद जाकर शुरू हुआ। इस दौरान अस्पताल में ओपीडी सेवाओं से लेकर जांचे तक ठप हो गई। मरीज का रजिस्ट्रेशन से लेकर जांचों की पर्चियां तक नहीं कट पाई। ऐसे में ओपीडी और रजिस्ट्रेशन के बाहर लंबी लाइन लग गई।

कई मरीज तो घंटों इंतजार के बाद बिना इलाज ही वापस लौट गए। अस्पताल प्रशासन के अनुसार तकनीकी दिक्कत के कारण सर्वर डाउन हो गया है, जिसे ठीक करवाया जा रहा है। गौरतलब है कि अस्पताल में नया सर्वर सिस्टम लगवाया गया है और इसके बावजूद बार-बार सर्वर डाउन होने से मरीजों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है।

एसएमएस सहित कई सरकारी अस्पतालों में दो घंटे ठप रहा सर्वर, मरीज परेशान
जयपुर। सवाईमानसिंह अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में शुक्रवार को सर्वर डाउन हो गया। ओपीडी-आईपीडी सेवा ठप हो गई। ओपीडी पर्ची और जांचों के बिल नहीं बनने से मरीज परेशान होते रहे। हॉस्पिटल में भर्ती होने वाले मरीजों की प्रक्रिया भी रुक गई।

एसएमएस सहित अन्य सरकारी हॉस्पिटलों में आईएचएमएस सर्वर के जरिए ओपीडी रजिस्ट्रेशन की पर्ची, जांचों के बिल और भर्ती प्रक्रिया का काम होता है। इसी सर्वर पर ही मरीज का सारा रिकॉर्ड अपलोड किया जाता है लेकिन शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सर्वर अचानक ठप हो गया। जो दोपहर करीब 1.45 बजे ठीक हुआ। एसएमएस हॉस्पिटल के अलावा राजकीय जयपुरिया हॉस्पिटल, जनाना, महिला समेत अन्य हॉस्पिटलों में मरीज परेशान हो गए। मरीज ओपीडी में डॉक्टरों को नहीं दिखा पाए। इसे देखते हुए भी हॉस्पिटल प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों ने आॅफलाइन पर्ची बनाने की कोई व्यवस्था भी नहीं की।

5 मिनट से अधिक रहा सर्वर डाउन तो पुरातत्व विभाग के कर्मचारी करेंगे टिकट वितरण
जयपुर। शहर के स्मारकों में ई-टिकटिंग का सर्वर पांच मिनट से ज्यादा समय के लिए हुआ डाउन तो पुरातत्व विभाग के कर्मचारी विभागीय टिकट बुकलेट के माध्यम से विभाग स्तर पर टिकट वितरण कर सकेंगे। ताकि पोर्टल बंद होने पर संग्रहालय एवं स्मारक पर अव्यवस्था फैलने से रोका जा सके। इस संबंध में पुरातत्व विभाग के निदेशक डॉ पंकज धरेंद्र ने आदेश जारी किए हैं। ई-टिकटिंग के सर्वर डाउन होने पर पर्यटकों को होने वाली परेशानियों को लेकर दैनिक नवज्योति ने कई बार इस मुद्दे को उठाया था।

गौरतलब है कि पुरातत्व विभाग के अधीन शहर के स्मारकों में कई बार ई टिकटिंग का सर्वर बंद हो जाता है। जिससे पर्यटकों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसके बाद पुरातत्व विभाग की ओर से डीओआईटी को पत्र लिखा गया था। जिसमें कहा गया था कि सर्वर के पांच मिनट से ज्यादा देर तक बंद होने पर पुरातत्व विभाग अपने स्तर पर टिकट कटेगा।

स्मारकों और संग्रहालय में ई-टिकटिंग के सर्वर डाउन, पर्यटक रहे परेशान, विभाग ने लिखा डीओआईटी को पत्र
जयपुर। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अधीन आने वाले जयपुर स्थित स्मारकों और संग्रहालय में कई बार पर्यटकों को टिकट लेने के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ता है। ई-टिकटिंग व्यवस्था के तहत यहां कई बार सर्वर डाउन हो जाता है। इससे पर्यटकों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में कई बार पर्यटक भी शिकायत कर चुके हैं।

ऐसे में पुरातत्व विभाग ने कड़ा कदम उठाते हुए डीओआईटी को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि जयपुर के स्मारकों और संग्रहालयों में अगर ई-टिकटिंग के दौरान सर्वर पांच मिनट से ज्यादा समय तक डाउन रहेगा तो इस स्थिति में पुरातत्व विभाग की ओर से ऑफलाइन टिकट काटे जाएंगे। ताकि पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पडे़।

गौरतलब है कि गत शनिवार को करीब सवा घंटे तक आमेर महल, हवामहल स्मारक, जंतर-मंतर स्मारक, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, नाहरगढ़ दुर्ग सहित विभाग के अधीन आने वाले शहर के स्मारकों पर पर्यटकों को ई-टिकटिंग के सर्वर डाउन होने से परेशानी का सामना करना पड़ा था। वहीं इससे पहले भी कई बार ई-टिकटिंग सर्वर के डाउन को लेकर दिक्कतें सामने आ चुकी हैं।

शहर के स्मारकों में संचालित ई-टिकटिंग व्यवस्था में आए दिन सर्वर डाउन हो रहा है। इसे लेकर डीओआईटी को पत्र लिखा गया है।
-डॉ. पंकज धरेन्द्र, निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग

Jaipur Airport : एयरपोर्ट पर सर्वर में तकनीक खराबी, यात्री परेशान
जयपुर। देश के सभी एयरपोर्ट पर चलने वाले माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे तकनीकी खराबी हो गई। इसके चलते विमानो का संचालन प्रभावित हुआ। इसे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि जयपुर एयरपोर्ट पर मैन्युअल सिस्टम से भी काम किया जा रहा है।

एयरपोर्ट पर माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर आज सुबह अचानक ठप हो गया। इस कारण एयरपोर्ट पर कम्प्यूटर काम नहीं कर रहे। इससे ऑनलाइन बोर्डिंग पास जारी करने में दिक्कत हो रही है। इसके चलते एयरपोर्ट पर एयरलाइंस के काउंटर्स पर यात्रियों की कतारें लग गई। बोर्डिंग पास मैन्युअली जारी करने में भी अधिक समय लग रहा है।

जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि आईटी आउटेज ने एयरपोर्ट संचालन को प्रभावित किया है।  जिसका असर देशभर में उड़ानों पर पड़ रहा है। इस दौरान बुकिंग, चेक-इन, बोर्डिंग पास और उड़ानों तक पहुंच प्रभावित होने की संभावना है। हम संचालन को प्रबंधित करने और देरी को कम करने के लिए एयरलाइनों के साथ सहयोग कर रहे हैं।

जयपुर आए अथॉरिटी चेयरमैन
वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी चेयरमैन संजीव कुमार एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से जयपुर आए हैं। वे एयरपोर्ट अथॉरिटी से जुड़ी एक बैठक में भाग लेंगे।

सर्वर ठप होने से फ्लाइट संचालन में देरी
एयरलाइंस के सर्वर ठप होने के कारण जयपुर से 4 फ्लाइट लेट हुई इनमे एयर इंडिया की जयपुर से दोपहर 1:35 मुंबई की फ्लाइट दोपहर 2 बजे, इंडिगो की चंडीगढ़ की दोपहर 1:45 के बजाय 2:35 बजे, विस्तारा की मुंबई की दोपहर 2 के बजाय 2:25 बजे और इंडिगो की चेन्नई की दोपहर 2:05 के बजाय 3:25 बजे हो रवाना होगी।

चार फ्लाइट रद्द, 9 देरी से रवाना
सर्वर डाउन होने के कारण इंडिगो एयरलाइंस की जयपुर से हैदराबाद, जयपुर से बेंगलुरु, जयपुर से दिल्ली और जयपुर से चंडीगढ़ जाने व आने वाली फ्लाइट का संचालन रद्द रहा।

इसी प्रकार एयर इंडिया की जयपुर से अयोध्या, एयर एशिया की जयपुर से हैदराबाद, एयर एशिया की जयपुर से दिल्ली, इंडिगो की जयपुर से बेंगलुरु, इंडिगो की जयपुर से मुंबई, इंडिगो की जयपुर से लखनऊ, इंडिगो की जयपुर से जोधपुर, इंडिगो की जयपुर से सूरत और इंडिगो की जयपुर से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट देरी से संचालित हुई।

सर्वर ने रोकी यूजी फर्स्ट ईयर एडमिशन फॉर्म की रफ्तार
कोटा। जिले के राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया बुधवार से शुरू  हो गई है। पहले दिन शहर के 7 कॉलेजों में 99 विद्यार्थियों ने ही फर्स्ट ईयर में एडमिशन के लिए आवेदन किया। हालांकि, इस संख्या में इजाफा हो सकता था लेकिन दोपहर से शाम तक सर्वर डाउन रहने से बड़ी संख्या में विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए। वहीं, सबसे ज्यादा आवेदन गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज और सबसे कम जेडीबी कॉमर्स में आए।

सबसे ज्यादा आवेदन जेडीबी आर्ट्स में
राजकीय कन्या कला महाविद्यालय की प्रोफेसर प्रेरणा शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में एडमिशन के लिए पहले दिन सबसे ज्यादा 27 फॉर्म आए। वहीं, रामपुरा गर्ल्स कॉलेज की बात करें तो यहां केवल 7 छात्राओं ने ही ऑनलाइन फॉर्म भरे हैं।

गवर्नमेंट कॉमर्स में आए 22 फॉर्म
गवर्नमेंट कॉमस्राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय के नोडल ऑफिसर देवराज ने बताया कि प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए शाम तक 22 विद्यार्थियों के आवेदन आए हैं। उन्होंने बताया कि यह संख्या और ज्यादा होती लेकिन दोपहर से ही सर्वर डाउन होने से कई विद्यार्थी एडमिशन फॉर्म नहीं भर पाए। हालांकि, पहला दिन होने से भी विद्यार्थियों का रुझान कम ही नजर आया। लेकिन, जैसे-जैसे अंतिम तिथि जनदीक आएगी वैसे ही आवेदन करने की गति रफ्तार पर होगी।

जेडीबी कॉमर्स में सबसे कम आवेदन
जेडीबी कॉमर्स कॉलेज की प्राचार्य वंदना आहूजा ने बताया कि दोपहर के बाद सर्वर डाउन हो गया। जिसकी वजह से पास कोर्स में मात्र 2 ही आवेदन आ सके। जबकि ऑनर्स में एक भी नहीं आ सका। शिक्षाविद बताते हैं, कुछ सालों से विद्यार्थियों का कॉमर्स के प्रति रुझान घटा है। परीक्षा में पास होने के बाद कॉलेज में प्रवेश लेने के बजाए प्रोफेशनल कोर्सों की ओर रुख करते हैं। ऐसे में सीटें खाली रह जाती हैं। वहीं, महाविद्यालयों में सब्जेक्ट एक्सपर्ट की कमी और सुविधा-संसाधनों का आभाव भी बड़ा कारण बन रहा है।

स्पाइसजेट का सर्वर डाउन, विमान संचालन में देरी, यात्रियों ने किया हंगामा
जयपुर। स्पाइसजेट के सर्वर के चलते  बुधवार को विमानों का संचालन देरी से हुआ। इसके चलते जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हंगामा किया।
जयपुर से सुबह 6:15 बजे अहमदाबाद, सुबह 6:25 बजे दिल्ली और सुबह 8:35 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट सर्वर डाउन होने की वजह से उड़ान नहीं भर सकी। इसके चलते जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हंगामा किया।
इसी प्रकार एयर एशिया की जयपुर से सुबह 10:25 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट का संचालन रद्द रहा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।