tower - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने
बैतूल। मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के भीमपुर जनपद अंतर्गत बक्का गांव में एक युवक प्रेमिका को बुलाने की जिद में जियो के मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। करीब पांच घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस और प्रशासन ने समझाइश देकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक की पहचान संदीप बारस्कर के रूप में हुई है। वह रविवार दोपहर लगभग तीन बजे गांव के बाहर स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक टॉवर से जोर-जोर से चिल्लाते हुए अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा था।

स्थानीय लोगों के अनुसार युवक शराब के नशे में था और घर में किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद होने के बाद वह घर से निकलकर टॉवर पर चढ़ गया। युवक का कहना था कि गांव के कुछ लोग उसके प्रेम संबंध को लेकर उसे चिढ़ाते हैं तथा परिवार के सदस्य भी उसके संबंध का विरोध कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी सुरेश सिंह के साथ तहसीलदार बसंत कुमार बरखानिया और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नान सिंह चौहान भी प्रशासनिक अमले के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टॉवर के आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए थे।

अधिकारियों ने युवक से बातचीत कर उसे शांत करने का प्रयास किया। टॉवर पर कार्य कर रहे मजदूरों ने भी उसे नीचे उतरने के लिए समझाया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। प्रशासन को आशंका थी कि युवक कोई गलत कदम उठा सकता है। इसके बाद प्रशासन ने टॉवर के आसपास जमा भीड़ को हटवाया। लगातार समझाइश के बाद युवक का गुस्सा शांत हुआ और शाम लगभग सात बजे वह स्वयं सावधानीपूर्वक नीचे उतर आया।

नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। हालत सामान्य होने पर उसे समझाइश देकर परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। चौकी प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि प्रशासन की सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद गांव में स्थिति सामान्य है।

अब नशेड़ियों का शिकार हुआ एरोड्राम चौराहे का टॉवर ऑफ लिबर्टी, बैसेमेंट में लगी केबल व पैनल चोरी
कोटा । शहर में नशेडियों का इतना अधिक आतंक हो गया है कि वे बीच चौराहा व पुलिस थानों के नजदीक तक चोरी करने से नहीं चूक रहे है। अब नशेड़ियों ने शहर के बीच एरोड्राम चौराहे की टावर्स आॅफ लिबर्टी को अपना शिकार बनाया है। चोर लाखों की केबल, पैनल, लाइटें व फव्वारे तक चोरी कर ले गए।  जिससे दस दिन से टावर्स की लाइटें बंद पड़ी थी। जिन्हें सोमवार को सही कर शाम को फिर से चालुू किया गया है। कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से करोड़ों रुपए की लागत से शहर में विकास व सौन्दर्यीकरण के कार्य करवाए गए थे। जिनमें चौराहों को भी विकसित किया गया था। उसी के तहत शहर के बीच स्थित एरोड्राम चौराहे पर टावर्स आॅफ लिबर्टी का निर्माण कराया गया था। जिस पर आकर्षक लाटिें लगाई गई थी। रात के समय ये रंग बिरंगी और बदलती लाइटें लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। लेकिन हालत यह है कि पिछले करीब दस दिन से इन टावर्स की लाइटें बंद पड़ी हुई थी। इसका कारण नशेडियों द्वारा की गई चोरी है।

बैसेमेंट में लगी केबल व पैनल चोरी
एरोड्राम चौराहे पर बने टावर्स ऑफ लिबर्टी पर लगी लाइटों को जलाने के लिए इसके बेसमेंट में बिजली की केबल डाली हुई है। साथ ही यहां उसे कंट्रोल करने के लिए पैनल बॉक्स लगा हुआ  है। लेकिन हालत यह है कि वहां न तो केबल है और न ही पैनल बॉक्स। एक बॉक्स तो टूटकर नीचे पड़ा हुआ था और दूसरा खाली है। जिसके अंदर से बिजली के महंगे उपकरण नशेड़ी चोरी कर ले गए। यहां लगी लाइटें, फव्वारे की टोटियां, बॉक्स का गेट समेत सामान चोरी हो गए। जिससे लाखों रुपए का सामान चोरी होने से टावर्स की लाइटें ही बंद हो गई।

लम्बे समय बाद तो हुई भी चालू
टावर्स की लाइटें महीने में कुछ ही दिन चल पाती है। जबकि अधिकतर समय बंद रहती है। अभी काफी समय तक लाइटें बंद थी। टावर्स के ऊपर तकनीकी खराबी होने से बनद लाइटों को चालू करने के लिए लाखों रुपए का पेड़ा महीनों तक बांधकर लाइटों को सही किया गया। कई दिन ट्रायल के बाद कुछ समय पहले ही ये लाइटें चालू हुई थी। उसके बाद नशेडियों द्वारा केबल व पैनल चोरी करने से फिर से दस दिन तक बंद रही।

सुरक्षा गार्ड तक नहीं
कांग्रेस सरकार के समय में जब इन चौराहों का विकास व सौन्दर्यीकरण कराया गया था। उस समय यहां सफाई के लिए कर्मचारी से लेकर सुरक्षा के लिए गार्ड तक लगाए गए थे। हालांकि गार्ड तो अभी भी लगे हुए बताए जा रहे हैं लेकिन कहीं नजर नहीं आते। यही कारण है कि नशेड़ियों को यहां से बिजली के कीमती सामान चोरी करने का मौका मिल गया। इतना ही नहीं यहां केबल व पैनल की सुरक्षा के लिए रैलिंग या जाली तक लगी हुई नहीं है। नीचे की तरफ रात में सुनसान व सन्नाटा होने से नशेड़ियों के लिए चोरी करना सुविधाजनक हो रहा है

दस दिन बाद चालू हुई लाइटें
केडीए के अधिशाशी अभियंता(विद्युत) पवन शर्मा ने बताया कि टावर्स आॅफ लिबर्टी की केबल व पैनल बॉक्स नशेड़ी चोरी करके ले गए थे। जिससे ये लाइटें बंद थी। उन्हें संवेदक के माध्यम से कहकर फिर से सही कराया है। दस दिन बाद सोमवार देर शाम को लाइटों को फिर से चालू किया गया है। यह काम संवेदक के ओ एंड एम के तहत ही कराया गया है। इसमें केडीए का कोई खर्चा नहीं हुआ है। शर्मा ने बताया कि स्मैकचियों व नशेड़ियों के कारण काफी परेशानी बढ़ गई है। कई बार थानों में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। वहां भी इतनी अधिक औपचारिकताएं पूरी करने पड़ती है कि रिपोर्ट करवाने में ही थानों में पूरा दिन लग जाता है।

SMS Hospital के आईपीडी टावर को लेकर सचिवालय में हुई बड़ी बैठक
जयपुर। सवाई मानसिंह अस्पताल में निर्माण दिन इब्द टावर को लेकर शासन सचिवालय में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की अध्यक्षता में एंपावर्ड कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, नगरीय विकास विभाग के अधिकारी माैजूद रहे।

जानकारी के अनुसार आईपीडी टावर का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने के लिए बैठक आयोजित की गई। जिसमें चिकित्सा विभाग की अतिरिक्त ऊर्जा सचिव शुभ्रा सिंह सहित आईपीडी टावर बनाने वाले कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि जेडीए के द्वारा आईपीडी टावर निर्माण के लिए पैसा नहीं देने के चलते अब तब काम बंद था। चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से आईपीडी टावर निर्माण के लिए 100 करोड रुपए की राशि दी जाएगी, ताकि इसका निर्माण जल्द हो और मरीजों को फायदा मिलना शुरू हो।

पत्नी की बरामदगी और भगाने वालों की गिरफ्तार की मांग को लेकर युवक टावर पर चढ़ा
दौसा। सिकराय में एक युवक पत्नी की बरामदगी और आरोपितों का गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मंत्री ममता भूपेश के आरोपितों के खिलाफ ठोस कार्रवाही करने, गुमशुदा पत्नी की बदामदगी के आश्वासन के बाद युवक को टावर से नीचे उतरा। हुआ यूं कि सिकराय निवास जितेश मीणा पत्नी की बरामदगी, पत्नी को भगाकर ले जाने वाले दो आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोबाइल टावर चढ गया। इधर घटना के कुछ दूरी पर काबीना मंत्री ममता भूपेश एक कार्यक्रम में शरीक होने आई थी। मंत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियो एवं पुलिसकर्मियों को मोबाइल टावर पर युवक के चढ़ जाने की सूचना मिली, उसके साथ ही प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों में हडकम्प मच गया। पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा टावर पर चढे युवक को नीचे उतारने के लिए काफी मिन्नत की, इसके बावजूद युवक नीचे नहीं उतरा।

इस दौरान मंत्री ममता भूपेश भी मौके पर पहुंच गई तथा टावर पर चढे युवक  को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने पत्नी की बरामदगी, आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई के ठोस आश्वासन के बाद युवक टावर से नीचे उतर गया। युवक जितेश मीणा ने काबीना मंत्री को बताया कि पत्नी को गणेश योगी नाम का व्यक्ति भगाकर ले गया। पत्नी और गणेश को भगाने में दीपक चौधरी ने साथ दिया। दीपक ने दोनों को बांदीकुई छोड़ा। युवक ने बताया कि वह अनपढ़ है। मानपुर थाने में जाकर शिकायत दी। रिपोर्ट भी किसी और से लिखवाई थी लेकिन पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कहा कि गुमशुदगी के पर्चे छपवा दो। मजबूर होकर मैंने पत्नी के गुमशुदा होने के पर्चे छपवाए। उसने कहा कि उसने आरोपितों को चौकी इंचार्ज को सौंपा था, लेकिन उसे छोड़ दिया। मेरे पास शिकायत की कॉपी है, पोस्टर की कॉपी है। मेरी मांग है कि दोनों आरोपितों गणेश व दीपक को गिरफ्तार किया जाए और पत्नी को बरामद किया जाए। इस पर मंत्री ममता भूपेश ने डिप्टी एसपी दीपक मीणा से जानकारी ली तथा नाम बताने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

बेटे को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
दौसा। जिले बहरावण्डा ग्राम में एक युवक अपने 5 साल के बेटे को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया तथा सिकन्दरा पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थानाधिकारी कमलेश मीणा के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की। देर शाम पुलिस अधिकारियों के आवश्यक कार्रवाई के आश्वासन के बाद वह टॉवर से उतरा। युवक के भाई व बहरावण्डा उप सरपंच पायलट सैनी ने बताया कि जमीन विवाद में दूसरे पक्ष ने कोर्ट स्टे ले रखा है। कोर्ट स्टे के बाद किसी प्रकार का कोई निर्माण हमने नहीं किया जबकि दूसरे पक्ष ने पुलिस से सांठ-गांठ कर ली। ऐसे में पुलिस उन्हें बेवजह परेशान कर रही है।

पायलट सैनी ने बताया कि छुट्टन लाल बकरी चरा रहा था, जिसे रास्ते से ही सिकन्दरा थाना पुलिस पकड़कर ले गई। बकरियां जंगल में ही छूट गई। इसके बाद 10 बकरियां गायब हो गई। एक बकरी की मौत हो गई। छुट्टन के परिजनों का आरोप है कि सिकन्दरा थाना पुलिस की ओर से युवक को गिरफ्तार किया गया है। थाना ले जाकर प्रताड़ित करते हुए डराया धमकाया। साथ ही परिवार के अन्य लोगों को भी बंद करने की धमकी दी। आरोप है कि थाना इंचार्ज ने 20 हजार रुपए लेने के बाद युवक को एसडीएम के सामने पेश किया। थानाधिकारी बोले आरोप बेबुनियाद :वहीं सिकंदरा थाना इंचार्ज कमलेश कुमार मीणा का कहना है कि युवक द्वारा लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उनके यहां दो पक्षों में जमीन को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है। उसी प्रकरण में कार्रवाई की गई थी।

सांगानेरी गेट महिला अस्पताल में बनेगा 500 बैड का आईपीडी टावर
जयपुर। महिला अस्पताल सांगानेरी गेट में सुविधाएं बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुल 117 करोड़ रुपए खर्च प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अस्पताल में करीब 85.57 करोड़ रुपए लागत से 500 बैड का आईपीडी टावर और 21.43 करोड़ रुपए से 100 कमरों का नवीन पीजी हॉस्टल बनेगा। यहां करीब 10 करोड़ रुपए के उपकरण खरीदे जाएंगे। प्रस्ताव के अनुसार आईपीडी टावर में 50 बैड का आईसीयू, 6 मॉडयूलर ओटी तथा भूमिगत पार्किंग का निर्माण भी कराया जाएगा।

गहलोत ने अतिरिक्त बजट प्रावधान के संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की इमरजेंसी कोविड रेस्पांस पैकेज (ईसीआरपी)-2 में स्वीकृत राशि का उपयोग करने की भी मंजूरी दी है। गौरतलब है कि एसएमएस अस्पताल परिसर में करीब 588 करोड़ की लागत से 116 मीटर ऊंचा विश्वस्तरीय आईपीडी टावर व अन्य चिकित्सा सुविधाएं भी निर्माणाधीन है। इसके बनने से एक साथ 1200 बैड की सुविधा बढ़ेगी।

तूफान से फ्रांस में बिजली जाने से 5 हजार लोग हुए प्रभावित
पेरिस। फ्रांस में भारी बारिश और तूफान के बाद बिजली चले जाने से करीब 5 हजार लोग प्रभावित हुए है। फ्रांस के पावर ग्रिड के संचालक एनेडिस ने कहा कि भारी बारिश और तेज हवाओं के बाद 65 विभागों को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। उन्होंने बताया कि इसके कई घरों की बिजली चली गयी और पांच हजार लोग बिजली वंचित हो गये।

रिपोर्ट में बताया कि एफिल टॉवर पर भी रात को बिजली गिरी थी। एफिल टॉवर की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इस स्मारक पर हर वर्ष औसतन पांच बार बिजली गिरती है, लेकिन इससे न तो जनता को और ना ही टावर पर कोई असर पड़ता है।

चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर टावर पर चढ़ा युवक
सिकराय। दौसा के सिकराय उपखंड मुख्यालय स्थित कड़ी की कोठी रोड पर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसके बाद वह धमकियां देने लगा। युवक ने आरोप लगाया कि उसके आवास में चोरी हो गई। इसके बाद वह थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा, तो पुलिस ने उसे वहां से भगा दिया। युवक जीतेश मीणा ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले एक परिचित युवक उसके आवास में घुसकर गहने व नगदी चुराकर ले गया। इसके बाद वह पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करने पहुंचा। वहां पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की धमकी देकर भगा दिया।

इसके बाद जीतेश टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। टावर के पास सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लरेगरें ले इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की समझाइश के बाद युवक को टावर से नीचे उतारा। मौके पर पुलिस के अलावा एसडीएम जनक सिंह और  मानपुर सीओ संतराम मीना ने फोन पर बात कर युवक से नीचे उतरने का आग्रह किया। युवक को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वसन दिया गया।