abhiyan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

समग्र शिक्षा अभियान कनिष्ठ अभियंता 50 हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार
जयपुर एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल यूनिट-प्रथम, जयपुर इकाई ने कार्रवाई करते हुए ज्ञानप्रकाश शुक्ला कनिष्ठ अभियंता, मुख्यालय समग्र शिक्षा अभियान, जयपुर को परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की स्पेशल यूनिट प्रथम, जयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म द्वारा किये गये कार्यों के 5 लाख रुपये के बकाया बिलों और डिफेक्ट लाईबिलिटी के भुगतान की एवज में ज्ञानप्रकाश शुक्ला कनिष्ठ अभियंता, मुख्यालय समग्र शिक्षा अभियान, जयपुर द्वारा 1 लाख 28 हजार रूपये की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए ज्ञानप्रकाश शुक्ला पुत्र अतरलाल निवासी प्लॉट नं0 4 शान्ति नगर 132 केवी जीएसएस पुराने घाट के सामने गोनेर रोड़, जयपुर हाल कनिष्ठ अभियंता, मुख्यालय समग्र शिक्षा अभियान, जयपुर को परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी कनिष्ठ अभियंता द्वारा परिवादी से पूर्व में ही 28 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे। मामले में संलिप्त अन्य अधिकारियों के संबंध में एसीबी टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक  दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है।

शिविर के पहले दिन 124 लोगों को बांटे पट्टे
कोटा। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत दूसरे चरण में  नगर विकास न्यास की ओर से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं । इसी कड़ी में बुधवार को नगर  विकास  न्यास के चौथे तीन दिवसीय शिविर का शुभारंभ नयापुरा उम्मेद सिंह स्टेडियम में हुआ। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर अपने मकान व भूखंडों का पट्टा बनवाने के लिए आवेदन किए । एक ही छत के नीचे शिविर में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाते हुए नगर विकास न्यास ने आवेदकों को प्रक्रिया पूर्ण करवा कर पट्टे वितरित किए।

शिविर के प्रभारी नगर विकास न्यास के उप सचिव मोहम्मद ताहिर के नेतृत्व में क्षेत्र में न्यास के कर्मचारियों ने पहुंचकर सरकार द्वारा अभियान के तहत दी जा रही अभूतपूर्व छूट एवं नियमों के सरलीकरण की जानकारी दी । उपसचिव ताहिर मोहम्मद ने क्षेत्रवासियों से अपील करी कि अभियान के तहत दी जा रही सुविधाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि शिविर के पहले दिन 124 लोगों को पट्टे तैयार कर आवंटित किए जा चुके हैं।