screen - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

'मैं रहूं या न रहूं ये देश रहना चाहिए- अटल' बड़े पर्दे पर आएगी नजर, पंकज त्रिपाठी निभायेंगे अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी सिल्वर स्क्रीन पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभते नजर आ सकते हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर एक फिल्म बनायी जा रही है,जिसका टाइटल 'मैं रहूं या न रहूं ये देश रहना चाहिए- अटल' है। अटल बिहारी वाजपेयी के ऊपर बन रही फिल्म के लिए मेकर्स ऐसे चेहरे को तलाश रहे थे कि जो बिल्कुल उनके रोल में फिट बैठ सके। चर्चा है कि पंकज त्रिपाठी , इस फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी का रोल करेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी की इस फिल्म को विनोद भानुशाली, संदीप सिंह, सैम खान, कमलेश भानुशाली और विशाल गुरनानी को प्रोड्यूस करेंगे। यह फिल्म अटल बिहारी वाजपेयी पर लिखी गई किताब 'द अनटोल्ड वाजपेयी' पर आधारित होगी। यह एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जिसकी शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू की जाएगी।इस फिल्म को अगले साल अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती 25 दिसंबर के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

प्रमोदा के केरेक्टर के जरिये आप परदे पर उस घटना के दर्द, संवेदना, और भय को महसूस कर सकेंगें : शोभिता
जयपुर। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के शहीद मेजर कमांडो संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित फिल्म 'मेजर' में मुख्य भूमिका निभा रही शोभिता धुलिपाला का कहना है कि “मेजर एक पेशन प्रोजेक्ट है, जिसमें हमने खू़न पसीना और आंसू बहाएं हैं।“ वे कहती हैं कि  इस फिल्म में मेरे किरदार का एक व्यक्तिगत ट्रेक है और उसे फिल्म की कहानी में पूरा विस्तार मिला है। मेरा किरदार पूरी ईमानदारी के साथ रचा गया है। इसमें मैं प्रमोदा का चरित्र निभा रही हूँ जो ताज होटल में फंसी एक होस्टेज है। यह एक सच्ची घटना पर बनी फिल्म है और प्रमोदा के केरेक्टर के जरिये आप परदे पर उस घटना के दर्द, संवेदना, और भय को महसूस कर सकेंगें जो उस दिन ताज में फंसें लोगों ने झेला था। शोभिता बुधवार को जयपुर में फिल्म मेजर के प्रमोशन के सिलसिले में मीडिया से बात कर रही थी। उन्होने कहा कि तेलुगू के साथ हिन्दी में भी काम करना हमारे लिए एक चुनौती की तरह रहा। फिल्म के निर्देशक शशि किरण के साथ मैं पहले भी काम कर चुकी हूँ। उनके साथ मेरी पहली तेलुगू फिल्म “गुदाचारी” दर्शकों ने बहुत पसंद की है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए शोभिता ने बताया कि मेजर संदीप उन्नीकृष्णन एक बेहद आकर्षक व सच्चे दिल के इंसान थे। उनके जीवन पर फिल्म बनाने का उद्देश्य यही है कि इस खूबसूरत कहानी से दर्शकों को परिचित कराया जाए।फिल्म के पहले भाग में दर्शक संदीप का बचपन, उनके माता-पिता का प्यार, उनकी पढाई, प्यार, शादी व डाइवर्स के साथ उनके आर्मी में जाने तक के सफ़र को देखेंगें।संदीप का यह मात्र 31 साल का जीवन है लेकिन बेहद सुन्दर और भावुक पलों का गवाह है। शोभिता का कहना था कि इंटरवल के बाद का पूरा हिस्सा ताज दुर्घटना पर फोकस है। इस फिल्म में हमारा सन्देश यह नहीं है कि संदीप कैसे हमें छोड़कर चले गए बल्कि कैसे उन्होंने एक भयानक समय में जीवन और कर्त्तव्य में से कर्त्तव्य को चुना और अपनी ज़िन्दगी का बलिदान कर हमें बचाया। जिस तरह आज़ादी के आन्दोलन में भगत सिंह व उनके साथी हमारे मोडल हैं वैसे ही आज संदीप जैसे आर्मी पर्सन हमारे आदर्श हैं। जिनके लिए देश पहले हैं, इस फिल्म में वे कहते भी हैं “जान दे दूंगा पर देश नहीं।"

शोभिता ने बताया कि इस फिल्म के हर दृश्य को संदीप के माता-पिता की अनुमति से फिल्माया गया है। यह हमारे लिए केवल एक फिल्म नहीं है बल्कि संदीप को श्रदांजलि है। फिल्म में संदीप के माता पिता की भूमिका में रेवती व प्रकाश राज़ सरीखे बड़े कलाकार हैं वहीँ संदीप उन्नीकृष्णन की भूमिका अदिवी शेष ने निभाई है। संदीप की प्रेमिका व पत्नी नेहा के चरित्र को साईं मांजरेकर ने निभाया है।हिंदी फ़िल्मों की बात करें, तो मेरे सफ़र की शुरुआत रमन राधव 2.0 के साथ हुई थी। इस फ़िल्म को अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया था। वहीं, फ़िल्म में विक्की कौशल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद मेरी कालाकांडी और द बॉडी जैसी फ़िल्में आई। इसके  अलावा  सितारा नाम की भी फ़िल्म कर चुकी हूँ। हालांकि, मुझे असली पहचान उनकी वेब सीरीज़ मेड इन हेवन के लिए मिला। अभी मैं चोल साम्राज्य की कहानी पर आधारित मणिरत्नम की एक फिल्म कर रही हूँ जो हिंदी सहित पांच भाषाओँ में बन रही है।