World Environment Day - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विश्व पर्यावरण दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए दिल से जुड़े संदेश
मुंबई। सोनी सब के कलाकारों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल से जुड़े संदेश प्रशंसकों के साथ साझा किए हैं। ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में पुष्पा का किरदार निभा रही करुणा पांडे ने कहा- विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले अन्य मुद्दों को लेकर जागरूकता फैलाना है। कोविड-19 के बाद हमें यह महसूस हुआ कि प्रकृति हमारे लिए कितनी जरूरी है। पृथ्वी को बचाने का सबसे आसान तरीका है रीड्यूस, रीयूज और रीसाइकल। हमें संसाधनों के उपयोग में टिकाऊ द्दष्टिकोण अपनाना चाहिए और इन तीन ‘आर’ को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए, ताकि प्राकृतिक संसाधनों और लैंडफिल स्पेस का संरक्षण हो सके।

‘वागले की दुनिया - नई पीढ़ी, नए किस्से’ में वंदना का किरदार निभा रही परीवा प्रणति ने कहा- एक मां, एक अभिनेत्री और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में मेरा मानना है कि हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरी-भरी और स्वस्थ धरती छोडऩी चाहिए। पर्यावरण दिवस यह याद दिलाने का एक सुंदर अवसर है कि हर छोटा प्रयास मायने रखता है, चाहे वह कचरा कम करना हो, पानी बचाना हो या एक पेड़ लगाना। बदलाव घर से शुरू होता है और हमारे पास अंतर लाने की ताकत है। हमें रीड्यूस, रीयूज और रीसाइकल को केवल एक ट्रेंड नहीं, बल्कि जीवनशैली बनाना होगा।

‘तेनाली रामा’ में राजा कृष्णदेवराय का किरदार निभा रहे आदित्य रेडिज ने कहा- तेनाली रामा में एक न्यायप्रिय और बुद्धिमान शासक की भूमिका निभाते हुए, मुझे हमेशा यह याद रहता है कि हमारे पूर्वजों के लिए प्रकृति कितनी पूजनीय थी। आज की दुनिया में हमें फिर से उस संतुलन और जिम्मेदारी की भावना को जीवित करना होगा। विश्व पर्यावरण दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि एक एक्शन कॉल है। हमें टिकाऊ जीवनशैली को अपने लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अपनाना चाहिए।

‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में स्वरा की भूमिका निभा रही वृहि कोड़वारा ने कहा- मुझे पौधे, पेड़ और तितलियाँ बहुत पसंद हैं! मेरी मम्मी कहती हैं कि धरती को अपना घर समझो, इसलिए मैं इसे साफ रखती हूँ और कभी भी पानी बर्बाद नहीं करती। विश्व पर्यावरण दिवस पर मैं चाहती हूँ कि हर कोई एक पेड़ लगाए, प्लास्टिक और पॉलीथिन का इस्तेमाल कम करे और हर दिन प्रकृति का ख्याल रखने का वादा करे।

एसकेआईटी में पर्यावरण दिवस का भव्य आयोजन, उत्साह और पर्यावरण चेतना की देखने को मिली झलक
जयपुर। स्वामी केशवानंद इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एवं ग्रामोत्थान (एसकेआईटी) में विज्ञान भारती के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्साह और पर्यावरण चेतना की झलक देखने को मिली। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भारत के लिए एक हरित और अधिक टिकाऊ भविष्य को आकार देने में युवाओं की भागीदारी और संस्थागत सहयोग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने पेड़ लगाने के साथ ही उनमें से कितने पनपे इसकी मॉनिटरिंग पर भी जोर दिया। ये कार्यक्रम विज्ञान भारती, सीरी, आरटीयू, रीको और एसकेआईटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में राजस्थान के कई प्रमुख संस्थानों ने सहयोग किया और सक्रिय भागीदारी की, जो एक साझा उद्देश्य के लिए एक साथ आए। पर्यावरण जागरूकता और स्थिरता को बढ़ावा देना। इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए, जिनमें डॉ. मेघेंद्र शर्मा सचिव विज्ञान भारती, सुरजा राम मील चेयरमैन, एसकेआईटी और डॉ. रवि प्रकाश सार्वजनिक स्वास्थ्य और चिकित्सा निदेशक राजस्थान सरकार शामिल थे। उनमें से प्रत्येक ने पर्यावरण संरक्षण में शिक्षा, नवाचार और सामुदायिक भागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रत्येक वक्ता ने पर्यावरण को कैसे बचाया जाए... विषय पर बात की।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हिन्दुस्तान जिंक बनी 3.32 गुना वाटर पॉजिटिव कंपनी
उदयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक अब 3.3 गुना वाटर पॉजिटिव कंपनी बन गई है। यह उपलब्धि डीएनवी बिजनेस एश्योरेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्वतंत्र रूप से सत्यापित की गई है और 2.41 के पहले प्रमाणित सूचकांक से यह एक बड़ी उपलब्धि है।

हिन्दुस्तान जिंक ने वाटर पॉजिटिव और जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (जेडएलडी) कंपनी के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। स्वच्छ जल और स्वच्छता के संयुक्त राष्ट्र के एसडीजी 6 (स्थायित्व विकास लक्ष्य) के साथ तालमेल बिठाते हुए, कंपनी ने जीरो लिक्विड डिस्चार्ज दृष्टिकोण को अपनाया है। इस प्रक्रिया में पानी और अपशिष्ट का उपचार, पुनर्चक्रण और पुन: उपयोग किया जाता है, जिससे जीरो लिक्विड डिस्चार्ज पूरी तरह से समाप्त हो जाता है और शुद्ध जल पर निर्भरता काफी कम हो जाती है। विश्व पर्यावरण दिवस पर हिंदुस्तान जिंक ने अपने महत्वाकांक्षी 2030 सतत विकास लक्ष्यों एसडीजी की भी घोषणा की। इन लक्ष्यों में जलवायु परिवर्तन, जल प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण, जिम्मेदार सोर्सिंग, सर्कुलर इकोनॉमी, कार्यबल विविधता और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न विषयगत क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण लक्ष्य शामिल हैं। कंपनी ने 2020 की बेसलाइन से अपने संचालन में शुद्ध जल की खपत को 50 प्रतिशत तक कम करने की प्रतिबद्धता जताई है। हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने कहा कि  विश्व की सबसे सस्टेनेबल मेटल और माइनिंग कंपनी के रूप में हम मानते हैं कि पानी सिर्फ एक संसाधन नहीं है - यह एक साझा विरासत है और सतत विकास का एक महत्वपूर्ण प्रवर्तक है।

1.5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य :

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दुस्तान जिंक ने बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान शुरू किया और अपनी व्यावसायिक इकाइयों में 1.5 लाख से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया, जिससे संचालन और उसके बाहर भी पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की उसकी प्रतिबद्धता मजबूत हुई है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, "एक परिवार, एक पौधा" अभियान की शुरुआत
जयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशमी के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति द्वारा "एक परिवार, एक पौधा" अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम श्री जागेश्वर शिव मंदिर, एलएस नगर, नया खेड़ा, विद्याधर नगर, जयपुर में आयोजित किया गया।

समिति के राष्ट्रीय महामंत्री गोविन्द नाटाणी ने बताया  कि कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण व जल संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम के तहत मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण कर अभियान की शुरुआत की गई तथा निःशुल्क पौधों एवं बेजुबान पक्षियों के लिए परिण्डों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता के जन्मदिवस पर पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पोस्टर का विमोचन भी हुआ।

वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान की शुरूआत : विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया श्रमदान, आमजन लें बढ़-चढ़कर हिस्सा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जल ही जीवन है। हम सभी का कर्तव्य है कि हम प्रकृति का संरक्षण करें। उन्होंने कहा कि आज से शुरू हो रहे वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत प्रदेशभर में जल संचयन एवं पर्यावरण संरक्षण के तहत विभिन्न कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि जन सहभागिता को बढ़ावा देते हुए वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान में ज्यादा से ज्यादा श्रमदान करें। परंपरागत जलस्रोतों को स्वच्छ बनाएं जिससे वर्षा जल का संचयन हो।

सीएम गुरूवार को विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर जयपुर के रामगढ़ में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत रामगढ़ बांध पर श्रमदान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सब रामगढ़ बांध को एक बार फिर जल से परिपूर्ण करने के लिए श्रमदान करने हेतु एकत्रित हुए हैं। आज हमारे द्वारा बहाई गई पसीने की एक-एक बूंद भविष्य में यहां पानी के बड़े भंडार में बदलकर प्रदेशवासियों के लिए अमृत का काम करेगी। उन्होंने इस अवसर पर जल संचयन एवं संरक्षण के कार्य करने के लिए पत्रिका समूह का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने लगाया सिंदूर का पौधा
मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमवारामगढ़ में सिंदूर का पौधा लगाया। इस दौरान वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने तुलसी का पौधा भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं पर्यावरणविद् उपस्थित रहे।

जल संचयन के कार्यों में जनमानस दें अपना योगदान
मुख्यमंत्री ने कहा कि वृहद स्तर पर जनमानस को जोड़ते हुए जल संग्रहण कार्यां के लिए राज्य सरकार द्वारा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान’ शुरू किया गया है। यह अभियान प्रदेशवासियों का अपना अभियान है एवं इसमें सभी की सहभागिता बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज गंगा दशमी के दिन अपने आसपास के जल स्रोतों, नदियों, जल धाराओं और तालाबों की पूजा-अर्चना करें तथा इनके संरक्षण में बढ़-चढ़कर योगदान दें।

प्रधानमंत्री ने की सामाजिक सरोकारों के कामों की अभिनव पहल
शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में सामाजिक सरोकार के अनेक काम हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान को जन-जन का अभियान बनाया। साथ ही, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिका लिंगानुपात में सुधार तथा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित किया गया। मोदी ने देशभर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया जिससे आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता आई। इस अभियान से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार द्वारा पिछले वर्ष मानसून सीजन में 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाए हैं। आगामी वर्षा काल में हम 10 करोड़ पौधे लगाने जा रहे हैं। शर्मा ने आमजन से आह्वान किया कि इस अभियान के तहत सभी कम से कम एक पेड़ लगाएं, जिससे पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को गति मिले।

प्रदेश में पानी की आपूर्ति के लिए उठाए महत्वपूर्ण कदम
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं पानी की आवश्यकता को समझते हुए हमारी सरकार ने डेढ साल में जलापूर्ति के लिए लगातार निर्णय लिए हैं। ईआरसीपी, यमुना जल समझौता, इंदिरा गांधी नहर, देवास परियोजना, माही बांध, सोम-कमला-अंबा सहित विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में जल संचयन तथा पानी की उपलब्धता को बढ़ावा दिया जा रहा है। हम पानी के क्षेत्र में राजस्थान को आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं।

कर्मभूमि से मातृभूमि के तहत प्रवासी निभा रहे जल संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका
शर्मा ने कहा कि राजस्थान में सतही जल कम होने के कारण भूजल पर दबाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में परंपरागत जल स्रोतों को साफ-सुथरा रखकर और नए जल स्रोतों का निर्माण कर हम पानी की लगातार बढ़ती जरूरत को पूरा कर सकते हैं। इसी क्रम में हमने इस साल जनवरी में ‘कर्मभूमि से मातृभूमि’ अभियान शुरू किया। प्रवासी राजस्थानी के माध्यम से प्रदेश में प्रत्येक जिले में जल संरक्षण संरचनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान वर्षा जल की एक-एक बूंद को सहेजकर जल उपलब्धता बढ़ाएगा तथा भूजल स्तर को बढ़ाने में भी मददगार बनेगा।

इस अवसर पर जमवारामगढ़ के विधायक  महेन्द्र पाल मीणा ने गंगा नदी के जल का कलश मुख्यमंत्री को भेंट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत रामगढ़ बांध पर श्रमदान किया। इससे पहले उन्होंने गंगा दशहरा के अवसर पर जलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक-पूजा अर्चना भी की। इस अवसर पर महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर लोकगीत गाते हुए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, सांसद राव राजेन्द्र सिंह, डॉ. मंजू शर्मा, विधायक बालमुकुंदाचार्य, कुलदीप धनखड़, कैलाश वर्मा, मनीष यादव, अमीन कागजी, जिला प्रमुख  रमा चोपड़ा सहित जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी एवं आमजन उपस्थित रहे।

भजनलाल शर्मा ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन, कार्यक्रम में पर्यावरण से जुड़े प्रमुख विषयों पर ध्यान केंद्रित
जयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान अंतर्राष्ट्रीय केंद्र जयपुर में हुआ। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी सहित अन्य का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन संजय शर्मा ने की। कार्यक्रम में मुख्य सचिव सुधांश पंत, वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हैड ऑफ फोरेस्ट फोर्स) अरिजीत बनर्जी, आरएसपीसीबी के सदस्य सचिव शारदा प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पर्यावरण से जुड़े प्रमुख विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें प्लास्टिक कचरा, ई-कचरा, सर्कुलर इकोनॉमी, उत्सर्जन व्यापार और जलवायु परिवर्तन अनुकूलन योजना शामिल रही। स्वागत संबोधन अर्पणा अरोड़ा ने दिया।

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी), जो कपड़ा उद्योगों के कारण होने वाले जल प्रदूषण से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, उसका नवीनीकरण और उन्नयन का उद्घाटन किया। राज्य के सरकारी अस्पतालों में 6 एसटीपी का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने वाटर स्प्रिंकलर और मैकेनिकल स्वीपर की खरीद के लिए 54 नगरीय स्थानीय निकायों (यूएलबी) के मध्य 13.5 करोड़ रुपए की धनराशि वितरित की।

विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन के लिए कार्य करने का किया आह्वान
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी से पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाते हुए स्वच्छ पर्यावरण और पारिस्थितिकी संतुलन को बनाए रखने में सहभागिता पर जोर दिया है।

बागडे ने "एक पेड़ मां के नाम" के अंतर्गत अधिक छांव देने वाले और ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले बड़े पेड़ लगाने और उनकी सार संभाल किए जाने की अपील की है। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण को रोकने और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने के लिए जल, जंगल और जमीन का संरक्षण किए जाने का आह्वान किया है।

विश्व पर्यावरण दिवस, जयपुर मंडल में एकल प्रयोग प्लास्टिक पर रोक के लिए होगा जागरूकता अभियान
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल पर विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अन्तर्गत 22 मई से 5 जून तक जयपुर मंडल में मनाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत ‘प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें’ थीम पर प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूजा मित्तल ने बताया कि मंडल पर अभियान के अन्तर्गत शुरुआत 22 मई 2025 को जयपुर मण्डल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों जैसे जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रींगस, सीकर एवं फुलेरा आदि स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में रैली का आयोजन कर रेल यात्रियों एवं रेलवे कर्मचारियों को विश्व पर्यावरण दिवस की थीम के अनुसार प्लास्टिक छोडों प्रकृति से नाता जोड़ों के लिए जागरूक किया गया। लोगों को अपने आस-पास पेड़ लगाने के लिए आह्वान किया गया एवं यात्रा के दौरान अपने साथ अपनी बिना प्लास्टिक की पानी बोतल एवं खानपान का सामान रखने के लिए कपडेÞ के थैले का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया।

पर्यावरण संरक्षण हेतु व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास जरूरी
जयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर दूरसंचार महिला कल्याण संगठन, बी.एस.एन.एल,राजस्थान, जयपुर द्वारा वृक्षारोपण किया गया। प्रो. प्रियंका माथुर, अध्यक्ष, राजेश कुमार अग्रवाल, प्रधान महाप्रबंधक, जयपुर बी.ए., निधि माथुर, महाप्रबंधक (मु.) एवं महेश मीणा, महाप्रबंधक (ई.बी.) ने पी.जी.एम.टी.डी. जयपुर परिसर में फलों के पौधे रोपे व पक्षियों के लिए परींडे लगाए।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन की अध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष, एन्वायरन्मेंट एंड लाइफ साइंसेज डिपार्टमेंट, आई.आई.एस. यूनिवर्सिटी प्रो. प्रियंका माथुर ने बढ़ते तापमान के कारणों पर चर्चा करते हुए कहा कि “सरकारी व संस्थागत स्तर पर किये जा रहे प्रयासों के साथ-साथ व्यक्तिगत स्तर पर हमें अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के प्रयास करने होंगे. वरना यह परिस्थितियां और भी भयावह हो जाएंगी।”

निधि माथुर, महाप्रबंधक (मुख्यालय) ने कहा कि “अनवरत छोटे प्रयासों से बड़ा लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। महिलाएं वेस्ट मैनेजमेंट का बेस्ट यूज करके पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महती भूमिका निभा सकती हैं।” कार्यक्रम में ई.बी. सदस्य मोनिका भगतानी को भाव-भीनी विदाई दी गई। उन्होंने बताया कि वे प्रकृति को आध्यात्मिक दृष्टि से देखती हैं, महसूस करती हैं और प्रकृति सभी से अनकंडीशनल प्रेम करती है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए संगठन सचिव डॉ. संगीता सक्सेना ने कहा कि हमारी संस्कृति हमारे तीज त्यौहार सब प्रकृति को ही पोषित करते हैं। बड़ी संख्या में उपस्थित सदस्यों को कविता गुप्ता, एस.डी.ई. ने रुचिपूर्ण तरीके से बेसिक प्लांटेशन की प्रक्रिया सिखाई। इस अवसर पर सोनल सिंहल, मोनिका मिनोचा, डॉ. सीमा गुप्ता, मंजू पाराशर व रेखा शर्मा ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

उल्लेखनीय है कि बी.एस.एन.एल. राजस्थान के सामाजिक सरोकारों को दूरसंचार महिला कल्याण समिति अपनी विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी गतिविधियों से व्यवहारिक रूप प्रदान करती है।

विश्वकर्मा इण्डस्ट्रीज एसोसियेशन ने वृक्षारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
जयपुर। विश्वकर्मा इण्डस्ट्रीज एसोसियेशन एवं रीको के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण का आयोजन रखा गया एवं क्षेत्र में 150 पौधे रोपण कर उनकी देख भाल, सार संभाल की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई।

विश्वकर्मा इण्डस्ट्रीज एसोसियेशन के अध्यक्ष, जगदीश सोमानी ने कहा कि प्रकृति को बचाने के लिए पेड पौधे का होना एवं उनका संरक्षण करना बहुत आवश्यक है। इन दिनों भीषण गर्मी का मौसम देखने को मिल रहा है। वारिस नहीं हो हो रही है, यही वजह है कि पृथ्वी पर पेड पौधे की कमी महसूस की जा रही है।

विश्वकर्मा इण्डस्ट्रीज एसोसियेशन के महासचिव, पुष्प कुमार स्वामी ने कहा कि पेड लगाने का मतलब सिर्फ मिट्टी खोदना और पौधे लगाना नही है। मुख्यतः लगाये गये पौधो की देखभाल सही तरीके करना ही हरियाली बढाने एवं पर्यावरण को संतुलित करने में बहुत बडा योगदान माना जायेगा।

वृक्षारोपण अभियान में रीको के क्षेत्रीय वरिष्ठ महाप्रबंधक के के कोठारी, क्षेत्रीय प्रबंधक शैलेन्द्र गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव अग्रवाल व जैमनी साहब फोर्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, डॉ. अरूण अग्रवाल, एसोसियेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, निर्मल जैन, वरिष्ठ संयुक्त सचिव, बाबुलाल शर्मा, कार्यसमिति सदस्य, सुधीर गाडिया, अशोक अग्रवाल, दीपक धानोतिया, अनन्त पारिक, संजय जैन, आशीष मंत्री, रामनारायण कुमावत आदि सदस्यगण मौजूद रहे।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर किया पौधरोपण
जयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस  के उपलक्ष्य पर में  हर्षदकुमार सोलंकी, महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, बृजमोहन मीना, उप महाप्रबंधक (अनुपालन एवं आश्‍वासन),  आर.के.मीना, उप महाप्रबंधक (व्‍यवसाय विकास),  दीपक कुमार सिंह, उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख,  रामावतार पालीवाल, सहायक महाप्रबंधक एवं रजनीकांत कुम्पावत, उप क्षेत्रीय प्रमुख व  सुनीता गुप्ता, निदेशक, राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा एवं अन्य स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति में बैंक ऑफ़ बड़ौदा, अचंल कार्यालय, जयपुर एवं क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस सामूहिक रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा, अचंल कार्यालय, जयपुर एवं क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर द्वारा बड़ौदा स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जयपुर, राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा एवं बड़ौदा भवन परिसर में पौधारोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हर्षदकुमार सोलंकी महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख ने  उपस्थित सभी सदस्यों सभी  को  पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि पहला सुख निरोगी काया दूसरा सुख धन और माया है किन्तु आज हम शारीरिक रूप से सुखी नहीं रह गए हैं इसका सबसे बड़ा कारण हमारा खराब पर्यावरण है। पर्यावरण को बचाने हेतु इस साल, हमारा मुख्य ध्यान पौधरोपण की ओर है। पौधरोपण एक ऐसा उपाय है जिससे हम अपने पर्यावरण को स्वस्थ और संतुलित रख सकते हैं। पौधरोपण से न केवल हम वातावरणिक प्रदूषण को कम कर सकते हैं, बल्कि हम वन्यजीवों के लिए आवास स्थल भी उपलब्ध करा सकते हैं।  05 जून के महत्वपूर्ण दिन पर, हम सभी को यह अवसर मिलता है कि हम अपने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखें और उसके संरक्षण में योगदान करें। उन्होंने सभी  से अनुरोध करते हुए कहा कि आज के दिन कम से कम दो पेड़ अवश्य लगाएं ।

विश्व पर्यावरण दिवस पर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने कई शहरों में किया वृक्षारोपण अभियान
जयपुर। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (एयू एसएफबी) ने पर्यावरण की सस्टेनेबिलिटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए आज विश्व पर्यावरण दिवस पर एक व्यापक "वृक्षारोपण" अभियान का आयोजन किया। वृक्षारोपण अभियान जयपुर, चंडीगढ़, दिल्ली, रायपुर, अहमदाबाद, रोहतक, बेंगलुरु, इंदौर, मुंबई, पुणे और कोलकाता सहित पूरे भारत में 11 स्थानों पर चलाया गया। 5 जून को दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल की थीम भूमि बहाली (लैंड रेस्टोरेशन), मरुस्थलीकरण और भविष्य के लिए सूखे का प्रबंधन (सूखे से बचाव) है और नारा है 'हमारी भूमि हमारा भविष्य'। वृक्षारोपण लैंड रेस्टोरेशन यानी भूमि बहाली में मदद करता है, मरुस्थलीकरण (जमीन का रेतीला होना या बंजर होना) से बचाता है, और इको सिस्टम को सूखे से बचाता बनाता है, इसलिए एयू एसएफबी ने वृक्षारोपण" अभियानका आयोजन किया। इसके महत्व पर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के फाउंडर, एमडी और सीईओ, संजय अग्रवाल ने कहा, “यह वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण और ससटेनेबले प्रथाओं के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता के अनुरूप है। एयू एसएफबी 'पर्यावरण' को एक प्रमुख हितधारक मानता है और इसलिए हमने बोर्ड की सस्टेनेबिलिटी कमेटी के मार्गदर्शन में अपने सस्टेनेबिलिटी प्रयासों को बढ़ावा दिया है। एक बैंक के रूप में हम एक स्थायी भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं।" एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस (ई.एस.जी.) पहल में अग्रसर है, जो प्रमुख सस्टेनेबिलिटी प्लेटफार्म पर इसकी बढ़ी हुई रेटिंग से नजर आता है। यह मान्यता सस्टेनेबिलिटीके प्रति बैंक की प्रतिबद्धता और बैंकिंग इंडस्ट्री में उसके बेहतरीन प्रयासों को भी दर्शातीहै। ईएसजी पहल और ग्राहक-केंद्रित (कस्टमर सेंट्रिक) समाधानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक एयू ग्रीन फिक्स्ड डिपॉजिट की भी सुविधा देता है। इस इनोवेटिव प्रोडक्ट के माध्यम से जुटाये गए फंड विशेष रूप से सोलर एनर्जी (सौर ऊर्जा) और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान सहित आवश्यक ग्रीन प्रोजेक्ट्स (हरित परियोजनाओं) के लिए आवंटित की जाती है, जिससे जलवायु संबंधी किसी कार्रवाई या एक्शन का समर्थन किया जाता है।