cotton - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मोदी सरकार ने दी मिशन फॉर कॉटन प्रोडक्टिविटी को मंजूरी: कपास क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए फैसला, आपात क्रेडिट लाइन गारंटी योजना 5.0 को मंजूरी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कपास क्षेत्र में उत्पादन, गुणवत्ता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के उद्देश्य से मिशन फॉर कॉटन प्रोडक्टिविटी को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ने मंगलवार को बताया कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसे मंजूरी दी है। इस मिशन के लिए वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक कुल 5,659.22 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। यह पहल भारत सरकार के ‘5एफ विजन’, फार्म से फाइबर, फाइबर से फैक्ट्री, फैक्ट्री से फैशन और फैशन से विदेशी बाजार के अनुरूप तैयार की गई है।

गन्ना किसानों के लिए 365 रुपये प्रति क्विंटल एफआरपी मंजूर

इसके साथ ही सरकार ने गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए 2026-27 के लिए 10.25 प्रतिशत रिकवरी दर पर 365 रुपए प्रति क्विंटल का उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) मंजूर किया है। इस निर्णय से देश के लगभग पांच करोड़ गन्ना किसानों और उनके आश्रितों के साथ-साथ चीनी मिलों एवं सहायक गतिविधियों में लगे करीब पांच लाख श्रमिकों को लाभ होगा।

आपात क्रेडिट लाइन गारंटी योजना 5.0 को मंजूरी

सरकार ने पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित उद्योगों की मदद के लिए आपात क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) 5.0 शुरू करने का फैसला किया है। पश्चिम एशिया संकट के कारण सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) और विमान सेवा कंपनियों पर पड़े दबाव से उन्हें राहत दिलाने के लिए यह योजना लाई गई है। इस योजना में बैंकों द्वारा एमएसएमई को दिये जाने वाले ऋण के लिए 100 प्रतिशत और गैर-एमएसएमई तथा विमान सेवा कंपनियों को दिये जाने वाले ऋण के लिए 90 प्रतिशत तक क्रेडिट गारंटी  प्रदान की जाएगी। क्रेडिट गारंटी राष्ट्रीय क्रेडिट गारंटी न्यास कंपनी लिमिटेड (एनसीजीटीसी) के जरिए दी जाएगी। इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने सेमीकंडक्टर मिशन के तहत देश में परियोजनाओं को मंजूरी दी है जिनमें एक मिनी और माइक्रो डिस्प्ले विनिर्माण इकाई और एक सेमीकंडक्टर पैकेजिंग कारखाना होगा।

दो कॉटन फैक्ट्रियों में भीषण आग, हे श्रमिकों ने भाग कर बचाई जान
ब्यावर। शहर के अजमेर रोड रीको क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक बजे दो कॉटन फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। इससे वहां रखा लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। मौके पर काम कर रहे श्रमिकों ने भाग कर अपनी जान बचाई। क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग आग बुझाने में जुट गए, मगर हवा के संपर्क में आते ही आग विकराल होती चली गई। कई मीटर ऊंचे धुएं के गुबार उठने लगे। नौबत यह आई कि नगर परिषद की दमकल सहित श्री सीमेंट और अजमेर से भी दमकलें बुलानी पड़ गई। आग ने अंदर ही अंदर इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि फैक्ट्री परिसर की दीवारों को जेसीबी के जरिए तोड़ा गया। देर शाम तक आग पर काबू पाया गया। घटना में हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन फैक्ट्री संचालक को भारी नुकसान पहुंचा है।

रीको क्षेत्र में स्थित गोल्डन कॉटन फैक्ट्री में दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ती गई और पास ही स्थित एक अन्य फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री सौरभ यादव की है। मगर उसे किराए पर लेकर मोहम्मद फकीर संचालन कर रहा है। पास की फैक्ट्री को भी इसी ने किराए पर ले रखा है। दोनों फैक्ट्रियों में कपास एवं रूई बनाने का काम हो रहा है। करीब एक बजे अचानक आग लग जाने से वहां रखा माल जल उठा। आग देख मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई।

देखते ही देखते आग ने पास की फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के श्रमिक एकत्रित हो गए तथा आग पर काबू पाने का प्रयास किया मगर असफल रहे। बाद में नगर परिषद की दो दमकलें पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। आग विकराल होने के कारण श्री सीमेंट लिमिटेड तथा अजमेर से एक-एक दमकल बुलाई गई। कुल चार दमकलों की सहायता से देर शाम तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। पानी की कमी को देखते हुए मौके पर टैंकर मंगवाकर दमकलों में भरा गया। घटना की जानकारी मिलने पर सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा मय टीम मौके पर पहुंचे। जहां क्षेत्रवासियों की सहायता से गोदाम के बाहर पड़े माल को हटवाकर एक तरफ किया। बताया जा रहा है कि विद्युत शॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में रखी कॉटन ने आग पकड़ ली। इस घटना में दोनों फैक्ट्रियों में रखा लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। वही फैक्ट्री भवनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।