sewerage - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमृत 2.0 में राजस्थान पिछड़ा, सीवरेज और सेप्टेज प्रबंधन पर काम जीरो
जयपुर। केन्द्र के अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत 2.0) का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों को जल-सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है, लेकिन लोकसभा में पेश ताजा सरकारी आंकड़े यह संकेत देते हैं कि राजस्थान इस मिशन के क्रियान्वयन में अपेक्षित गति नहीं पकड़ पाया है। जनवरी 2025 से अब तक राजस्थान में 104 जल आपूर्ति परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिनकी कुल लागत 1244.51 करोड़ है। राजस्थान में एक भी सीवरेज या सेप्टेज प्रबंधन परियोजना स्वीकृत नहीं की गई, जबकि देश के कई अन्य बड़े राज्यों में जल आपूर्ति के साथ-साथ सीवरेज पर भी समान रूप से काम हो रहा है।

सीवरेज मोर्चे पर राजस्थान शून्य
अमृत 2.0 का एक प्रमुख लक्ष्य 500 अमृत शहरों में सीवरेज और सेप्टेज प्रबंधन की सार्वभौमिक कवरेज है, लेकिन राजस्थान का रिकॉर्ड इस मोर्चे पर बेहद कमजोर नजर आता है। जहां महाराष्ट्र में 10 सीवरेज परियोजनाओं पर 3497 करोड़, मध्य प्रदेश में 16 परियोजनाओं पर 3485 करोड़, वहीं राजस्थान का आंकड़ा शून्य है। यह स्थिति दर्शाती है कि राज्य सरकार ने या तो सीवरेज को प्राथमिकता नहीं दी या फिर परियोजनाओं की योजना और प्रस्तुति में गंभीर ढिलाई बरती गई।

सीएम के सख्त निर्देश
सीएम भजनलाल शर्मा ने हाल ही रिव्यू के दौरान अमृत 2.0 के अन्तर्गत सीवरेज कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में देरी से लागत बढ़ती है। किसी भी विकास कार्य में देरी के लिए जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सिर्फ पानी की लाइनें, लेकिन गंदे पानी का क्या
राजस्थान में शहरी जल संकट केवल पीने के पानी तक सीमित नहीं है। गंदे पानी के निस्तारण, पुनर्चक्रण और पुन: उपयोग की व्यवस्था न होने से पर्यावरणीय संकट गहराने की आशंका है। अमृत 2.0 के तहत देशभर में अब तक 6,649 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट क्षमता स्वीकृत की गई है, लेकिन राजस्थान इसमें योगदान नहीं दे सका।

प्रशासनिक ढिलाई के संकेत
केन्द्र ने अपने जवाब में स्पष्ट किया है कि अमृत 2.0 के तहत परियोजनाओं के चयन, प्राथमिकता और क्रियान्वयन की जिम्मेदारी राज्यों की है। ऐसे में राजस्थान की कमजोर भागीदारी यह सवाल खड़ा करती है कि क्या शहरी निकायों ने समय पर परियोजना रिपोर्ट तैयार नहीं की, क्या राज्य स्तर पर समन्वय और मॉनिटरिंग कमजोर रही या फिर राजनीतिक-प्रशासनिक इच्छाशक्ति की कमी रही।

कोटा दक्षिण वार्ड 17: सीवरेज चैंबर, क्षतिग्रस्त सड़कें ,पार्क का अभाव वार्डवासियों की बड़ी समस्या
कोटा। नगर निगम दक्षिण के वार्ड 17 में पार्षद द्वारा समय-समय पर विकास कार्य तो करवाए गए, लेकिन वार्ड में पिछले दिनों डाली गई सीवरेज लाइन के चैंबर सही ढंग से नहीं लगाए गए। इसकी वजह से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही वार्ड में बच्चों के खेलने के लिए पार्क का अभाव वार्डवासियों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। वार्डवासी अख्तर खान और रघु कुमार ने बताया कि पार्क की समस्या के समाधान के लिए उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। वहीं, वार्ड में सामुदायिक भवन भी नहीं है, जिससे मांगलिक कार्यों के दौरान महंगी दर पर भवन किराए पर लेना पड़ता है और डबल खर्च उठाना पड़ता है। यह समस्या वार्डवासी अभिनव और शिव कुमार ने भी बताई।

ट्रांसफॉर्मर के पास सुरक्षा दीवार का अभाव
वार्ड की मेन रोड पर स्थित ट्रांसफॉर्मर के आसपास सुरक्षा दीवार नहीं है। वार्डवासी बताते हैं कि यह स्थिति कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

घरों के पास से गुजरते बिजली के तार
पास से ही बिजली के तार गुजर रहे हैं। अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। बारिश के समय हादसे का खतरा बना रहता है।

नियमित नहीं आते टिपर
वार्डवासियों के अनुसार कचरा गाड़ी मेन रोड पर तो प्रतिदिन आती है, लेकिन वार्ड की गलियों में रोज नहीं पहुंचती। इसके कारण कचरा घर में ही जमा रहता है और कई बार लोगों को कचरा इधर-उधर डालकर आना पड़ता है।

खाली प्लॉट बने परेशानी का कारण
सघन बस्ती के बीच कई लोगों ने प्लॉट खरीदकर खाली छोड़ रखे हैं। मनीष कुमार बताते हैं कि उनके पास खाली पड़े भूखंड में बारिश के दिनों में पानी भर जाता है, जिससे बदबू फैलती है और जलीय जीव पनप जाते हैं। इससे आसपास रहने वालों में डर बना रहता है।

पार्क और सामुदायिक भवन का अभाव
वार्ड के निवासी दिलशाद और हरिओम ने बताया कि कॉलोनी में बच्चों के खेलने और लोगों के बैठने के लिए एक भी पार्क नहीं है। बच्चे मेन रोड पर खेलते हैं, जिससे दुर्घटना का डर बना रहता है। सीनियर सिटीजन्स को मॉर्निंग वॉक के लिए दूर जाना पड़ता है। राहुल, रेखा कुमारी और सुमित्रा बाई ने बताया कि बच्चों के खेलने की जगह नहीं होने के कारण उन्हें घर की छत पर ही ले जाना पड़ता है।

वार्ड का क्षेत्र
थैगड़ा, सूर्य नगर, भारत विहार, देवाशीष सिटी, ग्रामीण पुलिस लाइन, आदित्य नगर, बजरंग विहार आदि इलाके वार्ड में शामिल हैं।

कचरा गाड़ी तो आती है, पर कुछ गलियों में रोड लाइटें बंद होने की वजह से रात में अंधेरा रहता है और आवागमन में परेशानी होती है।
- जावेद, वार्डवासी

मेन रोड पर कचरा गाड़ी प्रतिदिन आती है, लेकिन अंदर गलियों में रोटेशन के आधार पर ही आती है, जिससे असुविधा होती है।
- बिशन सिंह, वार्डवासी

पार्षद से संपर्क नहीं हुआ
वार्ड पार्षद बबलू सिंह कसाना से बात करने के लिए कॉल किया गया, लेकिन मोबाइल स्विच आॅफ होने के कारण संपर्क नहीं हो पाया।

कोटा दक्षिण वार्ड 70- नालियों का ढकान व चैंबर बने परेशानी, बारिश का पानी भरा रहता है रोड पर
कोटा। शहर के नगर निगम दक्षिण के वार्ड 70 में पार्षद द्वारा बोर्ड की बैठकों में वार्ड में विकास करने के लिए समय-समय पर आवाज मुखर की गई। वार्ड में पिछले दिनों पार्षद द्वारा सीसी नालियों का निर्माण करवाना, रोड बनवाना सहित अन्य विकास के कार्य करवाए गए। वार्डवासियों ने बताया कि पिछले दिनों सीसी रोड निर्माण के दौरान वार्ड की नालियों पर जो ढकान किया गया है, वह बारिश के समय हमारे लिए मुसीबत बन गया है क्योंकि इनमें कहीं से नालियों में पानी जाने की व्यवस्था नहीं की गई। जिससे बारिश का पानी रोड पर ही बहता है व घरों के सामने ही इकट्ठा हो जाता है, जिससे दिक्कत आती है। वार्ड के पार्कों में बच्चों के खेलने के लगे झूले-चकरी व ओपन जिम के आइटम भी टूटे हुए हैं, जिससे बच्चों को मायूस होकर मजबूरन अन्य पार्कों में जाना पड़ता है।

ऊंचे नीचे  चैंबर
पिछले दिनों जब वार्ड में सीवरेज लाइन डाली गई उस दौरान ठेकेदार ने रोड की खुदाई करके सीवरेज लाइन तो डाल दी, उसके बाद सीवरेज के चैंबर रोड से कहीं नीचे तो कहीं ऊँचे हो गए, जिससे राहगीरों को अब परेशानी का सामना करना पड़ता है।

खाली प्लॉट बने परेशानी
वार्ड में आबादी क्षेत्र के बीच में कुछ खाली प्लॉट पड़े हुए हैं, जिनमें वार्डवासियों द्वारा कचरा डाला जाता है, जो आसपास रहने वालों के लिए अब परेशानी का कारण बने हुए हैं। वार्डवासी दिलीप व नितेश ने बताया कि खाली प्लॉट में कचरा डालने से दिनभर इनमें पशु मुँह मारते हैं व कई बार इनमें से जीव-जंतु भी निकलते हैं, जिससे डर का माहौल बना रहता है।

ढकान बना मुसीबत
वार्ड में पिछले दिनों किया गया नालियों का ढकान अब वार्डवासियों के लिए मुसीबत का कारण बना हुआ है। वार्डवासी दिनेश व अभय कुमार ने बताया कि बीती रात को हुई बारिश का पानी नालियों पर ढकान होने के कारण अब नालियों में नहीं जा रहा है। पानी सड़क पर ही बहता है, जब बाइक सवार निकलता है तो आसपास खड़े रहने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वार्ड का एरिया
महावीर नगर तृतीय सेक्टर 01 व 04, पराजित सेक्टर 10 व 11 का क्षेत्र।

नालियों का ढकान किया गया जब नाली के गंदे पानी को पास के ही नाले में मिलाया गया, पर अधिकतर बार नाला ओवरफ्लो होने से नाले का पानी ऊपर आ जाता है, जिससे परेशानी आती है।
- भानू कुमार

गली की रोड लाइट बंद होने से अंधेरा रहता है, जिससे दिक्कत आती है। रात को कुत्ते राहगीरों व बाइक सवारों के पीछे दौड़ते हैं, जिससे हादसा होने का अंदेशा बना रहता है।
-   लोकेश

पिछले दिनों नालियों का ढकान किया गया, उसमें कभी भी खुले चैंबर नहीं बनाए गए, जिससे गत रात्रि को हुई बारिश का पानी ऊपर ही बहता है, जो अब परेशानी का सबब बनी हुई है।
- सोनू

वार्ड के पराजित सेक्टर 10 व 11 के क्षेत्र में पानी नालियों में जाने के लिए व्यवस्था कर दी जाएगी। रोड को बनाने के लिए हमने फाइल केडीए में लगा रखी है। सीवरेज के चैंबर भी ठीक कर दिए जाएंगे।
- रीता सलूजा, पार्षद 70

कोटा दक्षिण वार्ड 64 - सड़कों व सीवरेज चैंबर का लेवल सही नहीं, नालियों के ढकान बनें सिरदर्द
कोटा। शहर के नगर निगम दक्षिण के वार्ड 64 में पार्षद द्वारा समय-समय पर विकास कार्य करने के लिए निगम की बैठक में आवाज मुखर की गई। वहीं वार्ड में सीसी रोड निर्माण कार्य और नालियों पर ढकान सहित अन्य कार्य करवाए गए। वार्डवासियों ने बताया कि पार्षद द्वारा वार्ड में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने सहित अन्य कार्य समय-समय पर किए जाते हैं। वहीं, वार्ड की संतोषी नगर ए और बी में पिछले दिनों डाली गई सीवरेज लाइन से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। साथ ही चैंबर ऊबड़-खाबड़ होने से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में पिछले दिनों किया गया नालियों का ढकान अब वार्डवासियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।

मनमर्जी के स्पीड ब्रेकर बने परेशानी
वार्ड की संतोषी नगर की संकरी गलियों में वार्डवासियों ने घरों के सामने जगह-जगह स्पीड ब्रेकर बना लिए हैं, जो अब वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। साथ ही पिछले दिनों वार्ड में डाली गई सीवरेज लाइन के चैंबर अब परेशानी का सबब बने हुए हैं।

घरों के पास से गुजरती लाइन से हादसे की आशंका
वार्ड की तंग गलियों में घरों के पास से गुजरती विद्युत लाइन लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। वहीं कई बार इनमें से हादसा होने का अंदेशा बना रहता है।

खाली प्लॉट बनें कचरा पात्र
वार्ड में रहने वाले लोगों ने अभी दिवाली की साफ-सफाई करने की वजह से आबादी क्षेत्र के बीच में खाली पड़े प्लॉट में कचरा डालना शुरू कर दिया है। इसमें जानवर मुंह मारते हैं, जिससे कचरा इधर-उधर फैल जाता है और लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है।

वार्ड का क्षेत्र
आंशिक संतोषी नगर ए, संतोषी नगर बी, महावीर नगर विस्तार योजना 07, पटेल नगर इत्यादि क्षेत्र।

हमारी गली में कचरा गाड़ी एक दिन छोड़कर एक दिन आती है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। मेन रोड पर स्थित कचरा पात्र में कचरा डालकर आना पड़ता है।
- घीसालाल

गली की प्रतिदिन सफाई होती है, साथ ही कचरा गाड़ी भी आती है। कभी-कभार रात्रि में कुत्ते परेशानी करते हैं।
- पंकज शर्मा

हमारी तरफ निर्माण के दौरान नालियों में ढलान नहीं देने के कारण पानी जमा रहता है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- रेवड़ी लाल

पार्षद का कहना
वार्ड में ठेकेदार द्वारा डाली गई सीवरेज लाइन अब वार्डवासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बजट नहीं मिलने के कारण वार्ड की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
- दीपक कुमार, पार्षद वार्ड 64 (कांग्रेस)

कोटा दक्षिण वार्ड 67 : सीवरेज के चैंबर और नालियों के टूटे ढक्कन बने परेशानी, बिजली के झूलते तारों से हादसे का डर
कोटा। नगर निगम दक्षिण के वार्ड 67 में पार्षद द्वारा विकास के कार्य तो करवाए गए व पार्षद निगम की बैठक में समय-समय पर वार्ड में विकास के लिए आवाज भी मुखर करते हैं। लेकिन वार्ड की अंबेडकर बस्ती व कॉम्पीटिशन कॉलोनी के लोग अभी तक विकास की बाट देख रहे हैं। वहीं वार्ड में पिछले दिनों डाली गई सीवरेज लाइन के चैंबर लोगों के लिए परेशानी व बाइक सवारों को दर्द दे रहे हैं। वहीं वार्ड की अंबेडकर बस्ती के लोगों ने बताया कि हमारे यहां पर नालियों की सफाई प्रतिदिन नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वार्ड की टीचर कॉलोनी में रहने वाले रामबाबू व गोविंद ने बताया कि हमारी तरफ कचरा गाड़ी प्रतिदिन आती है व नालियों की सफाई भी होती है। वार्ड की गलियों में वार्डवासियों ने मनमर्जी से ऊंचे सीसी के डिवाइडर बना लिए हैं, जिससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सीवरेज के चैंबर दे रहे दर्द
वार्ड में पिछले दिनों डाली गई सीवरेज लाइन के चैंबर अब आवागमन में लोगों के लिए परेशानी व दर्द का कारण बने हुए हैं। बाइक सवार नितेश कुमार ने बताया कि वार्ड की तंग गलियों में डाली गई सीवरेज लाइन अब हमारे लिए दुविधा का कारण बनी हुई है। वार्ड की नालियों के टूटे व अधूरे ढक्कन बाइक सवार व पैदल चलने वालों के लिए रात्रि में परेशानी का कारण बने हुए हैं।

पार्क बदहाली का शिकार
वार्ड में स्थित पार्क बदहाली के शिकार हो रहे हैं। बारिश की वजह से घास बड़ी-बड़ी हो रही है। पार्क में घूमने के लिए आए रामदयाल ने बताया कि पार्क की घास बड़ी होने की वजह से इसमें से कभी-कभी जलीय जानवर घर तक आ जाते हैं, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है।

घरों के पास झूलते विद्युत तार
वार्ड की अंबेडकर बस्ती में लंबे समय से विद्युत तार घरों के पास से गुजर रहे व नीचे तक झूल रहे हैं, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है।

वार्ड का एरिया
वार्ड में टीचर कॉलोनी सेक्टर 01 व 02, रंगविहार, कम्पीटिशन कॉलोनी, अंबेडकर बस्ती कॉलोनी इत्यादि क्षेत्र वार्ड के अंतर्गत आते हैं।

इनका कहना
वार्ड में कचरा गाड़ी आती है पर समय पर नहीं आने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्ड में सीवरेज के चैंबर व नालियों के टूटे ढक्कन परेशानी का कारण बने हुए हैं।
- भैरूलाल

वार्ड के पार्क में घास बड़ी-बड़ी हो रही है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही घरों के पास से विद्युत के तार झूल रहे हैं, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- राजूलाल

वार्ड की अंबेडकर बस्ती में सफाई होती है। वार्ड में सीवरेज लाइन के चैंबर को ठीक करने के लिए ठेकेदार को बोल रखा है। नाले का काम खत्म होते ही चैंबर ठीक करने का काम चालू कर दिया जाएगा। पार्क की घास को एक-दो दिन में कटवा दिया जाएगा।
- भानू प्रताप सिंह, पार्षद 67

कोटा दक्षिण वार्ड 11- पार्क बदहाली का शिकार, सीवरेज चैंबर बने परेशानी
कोटा। शहर के नगर निगम दक्षिण के वार्ड 11 में पार्षद द्वारा बीते सालों में विकास के कार्य तो समय -समय पर हुए है लेकिन वार्ड में पिछले दिनों डाली गई सीवरेज लाइन अब बारिश के समय पर लोगों के लिए अब परेशानी का कारण बनी हुई हैं। वार्डवासी जावेद  खान, नासिर हुसैन, अमन कुमार सहित अन्य ने बताया कि वार्ड की गोविंद नगर में पिछले दिनों सीसी रोड पर कट लगाकर सीवरेज लाइन तो डाल दी गई, लेकिन तक सीवरेज के चैंबर व रोड का लेवल सही नहीं होने से राहगीर व वाहन चालक चोटिल हो रहे है। वहीं रोड की मरम्मत नहीं होने से तथा लगातार हो रही बारिश के कारण आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में स्थित सामुदायिक भवन के दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हो रहे व नल की टोटियां भी गायब हो गई। वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड में प्रतिदिन सफाई होती है और कचरा गाड़ी नियमित समय से आती हैं। वार्ड में स्थित सब्जीमंडी का शैड भी उपयोग में नहीं आने व उचित रखरखाव नहीं होने के कारण जगह -जगह से क्षतिग्रस्त हो रहा है।

पार्क दुर्दशा का शिकार
वार्ड में स्थित वीरांगन झलकारी बाई उद्यान गोविंद नगर के पार्क के झूले टूटे हुए है। पार्क में आने वाले बच्चों को निराशा होकर जाना पड़ता है। दूसरी तरफ पार्क में घास भी बड़ी -बड़ी हो रही है। यहां जहरीले जीवों का खतरा भी बना रहता है। पार्क में स्थित वार्ड कूलर भी खराब हो रहा जिससे पार्क में घूमने वाले घर से ही पानी की बोतल लेकर आते है।

घरों के पास से गुजर रही विद्युत लाइन
बारिश के समय पर वार्ड की गलियों के मकानों के पास से गुजर ही विद्युत लाइन भी हादसे का सबब बनी हुई है। वार्डवासियों ने बताया कि इस बारें में अनेक बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया पर समस्या जस की तस बनी हुई है।

सीवरज के चैंबर व रोड का लेवल सही नहीं
मुख्य सड़क पर पिछले दिनों डाली गई सीवरेज लाइन के चैंबर सही नहीं लगाने के कारण रोड से ऊपर निकल रहे है जो राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए। दूसरी तरफ वार्ड की गलियों में मनमर्जी के ऊंचे -ऊंचे सीसी के डिवाइडर बने हुए जो कि आने जाने वालों के लिए परेशानी का कारण बना हुए है।  03 डीएच

वार्ड का एरिया
प्रेमनगर प्रथम, सब्जीमंडी , बजरंग नगर, सूर्यनगर, बंगाली कॉलोनी, गोविंद नगर की मैन रोड वाली गली आदि क्षेत्र।

डामर की सड़क होने की वजह से सीवरेज के चैंबर ऊपर आ रहे है। उनको सही करने के लिए गोविंद नगर चौराहे से एसएसएफ चौराहे तक सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा।  वीरांगन झलकारी बाई उद्यान का जीर्णोद्धारों किया जाएगा, उसके लिए वार्क आॅर्डर हो चुके हैं। साथ ही वार्ड की गलियों में सीसी रोड बनाया जाएगा।
- गिरिराज महावर, पार्षद, वार्ड 11

वार्ड में सफाई नियमित होती है पर रोड लाइट बारिश में बंद हो जाती है जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।
- महेंद्र कुमार वार्डवासी

पिछले दिनों सीवरेज लाइन की खुदाई की गई पर रोड की सही मरम्मत नहीं होने से परेशानी का कारण बना हुआ है।
- जावेद खान, वार्डवासी

कचरा गाड़ी आती है पर पर तय समय नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। वार्ड में रात्रि के समय पर कुत्ते राहगीरों की बाइक  के पीछे दौड़ते है जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
- शंकर कुमार, वार्डवासी

कोटा उत्तर वार्ड 8- सालभर से टूटी सड़कें बनी मुसीबत
कोटा। कोटा उत्तर नगर निगम के वार्ड 8 में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की वजह से स्थानीय रहवासी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। वार्ड क्षेत्र में बच्चों के खेलने से लेकर सफाई, सुरक्षा और सड़कों की स्थिति तक हर जगह अव्यवस्था का माहौल है। गुलाब बाग में सालभर पहले सीवरेज के दौरान खोदी गई सड़के उसी हालात में छोड़ दी जिससे लोग परेशान है। वार्डवासियों का कहना है कि समस्यों के बारे में किसको बताए।  चुनाव के समय बड़े-बड़े दावे तो किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है।

आवारा कुत्तों से दहशत
रहवासीयों ने बताया कि आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान ही नहीं हो रहा हैं। कुत्तों के झुंड आए दिन लोगों का पीछा करते हैं। कई बार बच्चों और बुजुर्गों को काटने की घटनाएं भी हो चुकी हैं।

वार्ड का एरिया
जेडीबी कॉलेज, सरस्वती कॉलोनी, अमृत कलश, राजेन्द्र विहार, गुलाब बाग, आकाशवाणी कॉलोनी का क्षेत्र शामिल है।

बच्चों के लिए नहीं मैदान
वार्ड में बच्चों के खेलने के लिए न तो कोई पार्क है और न ही खेल का मैदान। संकरी गलियों में बच्चे खेलने को मजबूर हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। जन प्रतिनिधियों ने कई बार वादा किया लेकिन आज तक बच्चों के लिए खेलने की सुरक्षित जगह नहीं बनाई गई।
- एड. बीटा स्वामी, वार्डवासी

सीवरेज के कार्य के बाद जर्जर हुई सड़कें
गुलाब बाग क्षेत्र में सीवरेज लाइन डालने के लिए महीनों पहले सड़कें खोदी गई थीं। काम पूरा होने के बाद उन्हें दुरुस्त किए बिना ही छोड़ दिया गया। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सड़कें लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। बरसात के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है।
- संतोष राठौर, वार्डवासी

सफाई व सुरक्षा की कमी
आकाशवाणी क्षेत्र सहित वार्ड के कई हिस्सों में सफाई व्यवस्था बेहद खराब है। नालियां चोक रहती हैं। बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था का भी अभाव है। रात में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से चोरियां और असामाजिक तत्वों का खतरा बना रहता है।
- शर्मीला सोनी, वार्डवासी

मच्छरों का प्रकोप
खाली पड़े प्लॉटों में बारिश का पानी भरने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। निगम द्वारा न तो समय पर फॉगिंग की जाती है और न ही कीटनाशक दवाओं का छिड़काव। डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
- धर्मपाल अरोड़ा, वार्डवासी

इनका कहना है
वार्ड में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं गई। यदि किसी भी वार्डवासी को समस्या होती है तो उसका समय पर समाधान करवाना मेरी पहली प्राथमिकता रहती है। मैं रोजाना वार्ड का राउंड लगाकर जनता से जुड़ने का प्रयास करता हूं।
- राजेन्द्र सुवालका, पार्षद

कोटा उत्तर वार्ड 43 - 46 साल से नल कनेक्शन का इंतजार
कोटा। शहर के उत्तर नगर निगम के वार्ड 43 में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। वार्ड में वर्षों पुरानी पूनम कॉलोनी पेयजल समस्या से त्रस्त है। वहां आज तक पीने के पानी के लिए कनेक्शन नहीं हुए है। वहां के कॉलोनीवासियों ने कई बड़े अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक अपनी समस्याओं से अवगत करवा रखा है। कोटा की जीवन रेखा चंबल परियोजना होने के बावजूद भी रहवासी बोरिंग का पानी पीने के पर मजबूर हो रहे है। राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन की सरकार तथा पार्षद भी बीजेपी का होने के बावजूद भी पूनम कॉलोनी के लोगों को चंबल का पानी नसीब नहीं हो रहा है। कॉलोनिवासियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि सीवरेज लाइन तो डाल दी लेकिन कहीं लीकेज के चलते बोरिंग के पानी को भी प्रभावित कर रहा है। रहवासी  बोरिंग से गंदा व मटमेला पानी पीने के लिए मजबूर है। स्थानीय निवासी पैसे खर्च कर के कैम्पर भी मंगवा रहे है। वार्ड 43 में बनी पूनम कॉलोनी में 46 सालों से नल कनेक्शन का इंतजार हो रहा है। वार्ड में छोटा पार्क भी है लेकिन पार्क के बीचों-बीच 33 केवी की लाइन भी गुजर रही है। ऐसे में यहां आने वाले बच्चों को डर लगा रहता है।

बारिश के दिनों में घरों में घुस रहा पानी
पूनम कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि सड़कें ऊंची होने के कारण बरसात के पानी के साथ नाले का पानी भी घरों में घुस जाता है। ऐसे में जरूरत का सामान लाने के लिए भी बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। गली नं. पांच के धर्मपाल यादव ने बताया कि सीवरेज लाइन डालने के बाद सड़कों का लेवल सही नहीं किया गया। वहीं सीवरेज के कनेक्शन लीकेज भी है जिससे बोरिंग का पानी भी गंदा आ रहा है। इस कॉलोनी में आज तक नलों का कनेक्शन नहीं हो पाया है। वार्ड में बनी नालियों की निकासी व्यवस्था सही नहीं है। कई बार नाली ओवरफ्लों होने के कारण पानी सड़क के दोनों तरफ फैल जाता है। सड़कों पर गंदे पानी का जलभराव होने से मच्छर भी पनप रखे है। कई गंभीर बीमारियों की फैलने की संभावना बनी रहती है।

किसे सुनाएं अपनीसमस्यां
वार्ड निवासी गीता देवी, संध्या पांडे तथा सुनीता कंडारा ने प्रशासन के प्रति आक्रोश जताते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी का संपना संजोए कोटा शहर की कॉलोनियों को चंबल परियोजना होने के बावूजद पूनम कॉलोनी निवासियों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। वार्ड में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। सड़क के दोनों तरफ कचरा फैला हुआ है। वहीं बिजली पोल की स्वीच बॉक्स खुले पड़े है। वहीं सड़कों का लेवल सही नहीं होने से वाहनचालकों को रात्रि में काफी परेशानी होती है। ऐसे में जनप्रतिनिधि हमारी समस्याएं सुन नहीं रहे हैं। अब कहां जाकर फरियाद करें।

वार्ड का एरिया
सोगरिया ग्राम पंचायत का भाग, पूनम कॉलोनी, छोटा सोगरिया, गणपति नगर, प्रताप टाउनशिप, दुर्गा नगर का क्षेत्र शामिल है।

पेयजल समस्या का समाधान जरूरी
ंवार्ड में निवास करने वाली प्रेम महावर ने बताया कि पेयजल समस्या हमारी प्रमुख समस्या है। 60 साल पहले बनी कॉलोनी में अब नलों के कनेक्शन तक नहीं हो रखे हैं तथा रहवासियों को बोरिंग के पानी के उपर निर्भर रहना पड़ता है। कोटा की जीवन रेखा कही जाने वाली चंबल परियोजना का पानी हमें कब नसीब होगा, कहकर रोष प्रकट किया। कई बार रहवासियों ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगाए है। लेकिन समस्या जस की तस बनीं हुई है।

पार्षद से कई बार लगाई गुहार
वार्ड निवासी सुनीता शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में पानी की टंकी अभी तक नहीं बनी है। जनप्रतिनिधि चुनाव में वादे बड़े-बड़े करते है। लेकिन जीतने के बाद वार्ड की समस्याओं से रूबरू होने के बावजूद भी अनदेखी कर रहे है। कई बार हमने सभी के साथ मिलकर पार्षद से कई बार गुहार लगाई है। हर बार यही कहा कि जल्द ही काम करवाएंगे।

मटमेला पानी पीने के लिए मजबूर हैं रहवासी
पूनम कॉलोनी निवासी बबीता झा ने बताया कि सीवरेज के कनेक्शन सही नहीं हो रखे है जिसके चलते गंदा पानी बोरिंग से आने वाले पानी को प्रभावित कर रहा है। ऐसे मटमेले पानी से बीमारियों का खतरा बना रहता है। हमारी प्रमुख समस्या पेयजल है। अभी तक किसी भी घरों में नल कनेक्शन नहीं हो रखे है। पीने के लिए पानी बाहर से मंगवाना पड़ता है। ऐसा कई सालों से चल रहा है। वहीं वार्ड में बनीं नालियों में साफ-सफाई का अभाव है। बरसात के दिनों में नालियां ओवरफ्लो हो जाती है। जिसके कारण गलियों में सड़क पर तो पानी भरता ही है साथ में घरों के अंदर भी घुस जाता है। ऐसे में घरों में करंट आने का खतरा भी बना रहता है। समस्या सुनते सब है लेकिन समाधान के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है।

इनका कहना है
नल कनेक्शन को लेकर अधिकारियों को कई बार अवगर करवाया गया है, लेकिन सुनवाई नहीं होने के कारण वार्डवासीयों को समस्या से गुजरना पड़ रहा है। रही बात कॉलोनी में पानी भराव की तो बारिश में तो पानी भरेगा, इसमें मैं क्या कर सकती हू।
- संतोष बैरवा, वार्ड पार्षद

कोटा उत्तर वार्ड 68 - ऊंचे डिवाइडर, खुले नालों में गिरते पशु
कोटा। शहर के कोटा उत्तर नगर निगम वार्ड 68 में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। इस वार्ड में नाले भी खुले पड़े हुए है। गार्डन की दीवारें भी क्षतिग्रस्त है। रहवासियों के अनुसार खुले नाले में कई बार पशु भी गिरकर घायल भी हुए है। यहां की मुख्य सड़कों के डिवाइडर भी बहुत ऊंचे है, जिसके चलते राहगीरों को काफी परेशानी होती है। यहां सीवरेज के चैम्बर व सड़क का लेवल सही नहीं है। इस वार्ड में पानी की भी समस्या है। कम दबाव के चलते घरों में पानी के लिए मोटरों का सहारा लेना पड़ता है। यहां के पार्षद भी इस बात को स्वीकार करते हैं कि खुले नाले व गार्डन की टूटी हुई दीवार के लिए केडीए सचिव, नगर निगम महापौर को कई बार अवगत करवाया लेकिन समस्या जस की तस है। सामाजिक कार्यक्रम के लिए इस वार्ड में सामुदायिक भवन भी नहीं है। हनुमान मंदिर के थोड़ा आगे कचरा प्वाइंट भी बना हुआ है। यहां बनी नालियों की साफ-सफाई के अभाव के चलते सारे दिन दुर्गन्ध का सामना करना पड़ता है। वार्डवासियों के अनुसार यहां मुख्य सड़क पर डिवाइडर बड़े बने हुए है। वहीं कॉलोनियों में खुले नाले होने से पशुओं के गिरने की आशंका हमेशा बनी रहती है। बारिश के दिनों में नालियां ओवर फ्लो हो जाती है। बापू बस्ती क्षेत्र में कचरा प्वाइंट व कई आवाराद पशु घूमते रहते है। कचरा प्वाइंट पर कचरा इधर-उधर बिखरा रहता है। रहवासियों ने कई बार जनप्रतिनिधियों को अवगत भी करवाया है।

वार्ड का एरिया
इस वार्ड में शीतला माता मंदिर, गोरी आश्रम, हरिजन बस्ती एवं बापू बस्ती का क्षेत्र शामिल है।

खुले पड़े बिजली के तार, पेयजल संकट
वार्ड की कुछ कॉलोनियों में स्विच बॉक्स खुले है। वहीं बिजली के तार भी खुले है। इस कारण हादसे की आशंका भी बनी रहती है। कुछ कॉलोनियों में पेयजल का संकट भी है। यहां कम दबाव से पेयजल आपूर्ति होने लोग काफी परेशान है।
- सुरज केवट, वार्डवासी

खाली प्लॉट बन रहे कचरा पाइंट
खाली पड़े प्लॉट कचरा प्वांइट बने हुए है। यहां कचरे की गाड़ी तो रोजाना आती है लेकिन समय निर्धारण नहीं है। वार्डवासी खाली पड़े प्लॉटों में भी कचरा फेंक देते हैं। बारिश के दिनों दुर्गन्ध की समस्या ज्यादा रहती है।
- गंगा, वार्डवासी

नहीं होती नियमित सफाई
यहां नाले व नालियां कचरे से अटे पड़े है। इस कारण निकासी व्यवस्था भी सही नहीं है। पानी आगे नहीं जाने से कई बार नालियां ओवर फ्लो भी हो जाती है। यहां नाले खुले होने से कई बार पशु भी गिर जाते है।
-अनिता, वार्डवासी

वार्ड की समस्याओं के लिए कई बार केडीए सचिव व नगर निगम महापौर से पत्राचार भी किया था। कई बार अधिकारी मौके पर भी आकर गए है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। वार्ड में सामुदायिक भवन भी नहीं है। जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुनते है।
- मोहनलाल मेघवाल, पार्षद  कांग्रेस, वार्ड 68

कोटा दक्षिण वार्ड 69- पार्कों के टूटे झूले व चैंबर बने परेशानी
कोटा।  दृश्य- 1 बदहाल पार्क बने परेशानी
सेक्टर पांच के पार्क में जन सुविधा विकसित नहीं है। पार्क में लगे झूले चकरी भी टूटे हुए हैं। पार्क के एक कोने में कटी झांड़ियों का ढ़ेर लगा हुआ हैं। पार्क का मुख्य द्वार भी टूटा हुआ हैं। इसी सेक्टर के पार्क में लगे विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।  पार्क में घूम रही गृहिणी नीलम व मेघा ने बताया कि पार्क में जन सुविधा के नाम पर कुछ भी विकसित  नहीं है।

दृश्य- 2 सीवरेज के चैंबर बने परेशानी
सेक्टर दो के निवासियों ने बताया कि हमारी गली में सीवरेज के चैंबर सही ढ़ग से नहीं लगाए गए हैं। जिसे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। पिछले दिनों गली में नालियों पर ढकान किया गया जिससे बारिश का पानी सड़क पर बहता हैं जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। वहीं गली में सही ढ़ग से सफाई भी नहीं होती हैं।

नगर निगम दक्षिण के वार्ड 69 में मैन रोड पर प्रतिदिन सफाई होती हैं पर अंदर की कुछ गलियों में सफाई सही ढ़ग से नहीं होती हैं। मोहल्ले वासियों ने बताया कि पिछले साल हमारी गली में नालियों को ढ़कान करके इनको बंद कर दिया गया। जिससे बारिश का पानी नालियों में ना जाकर रोड के ऊपर ही बहता रहता है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। वहीं सेक्टर 5 में स्थित पार्क के पास खाली प्लाट में लोगों द्वारा कचरा डाला जा रहा है। जिससे आसपास रहने वाले लोगों को बदबू आती है। वहीं वार्ड में रहने वाले लोगों ने बताया कि रात में बाइक सवार व राहगीरों को कुत्ते परेशान करते हैं। हमारी गली में रात को राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।  कुत्ते रात में बीच रोड पर बैठे रहते हैं व बाइक सवार के पीछे दौड़ते हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना रहता हैं।

वार्ड का एरिया: वार्ड में महावीर नगर तृतीय सेक्टर 02, महावीर नगर तृतीय सेक्टर 03, महावीर नगर तृतीय -05 इत्यादी क्षेत्र आता हैं।

गली में पिछले साल नालियों पर ढ़कान किया गया था जिससे बारिश का पानी अब हमारे  लिए मुसीबत बनना हुआ हैं।
-सत्यनारायण

मेन रोड पर सफाई की जाती हैं वहीं गली में अंदर की तरफ सफाई सही ढ़ग से नहीं की जाती हैं। जिससे परेशानी आती हैं।
-मनमोहन

मैं पार्क में घूमने आया था पर पार्क के झूले व चकरी टूटे हुए जिससे बच्चों को निराशा होकर घर पर ले जाना पड़ता हैं।
-नवनीत कुमार

इनका कहना
पिछले सरकार के समय पर वार्ड के सेक्टर पांच व दो में सीसी रोड का निर्माण कार्य करवाया गया व पार्क की रैलिंग का कार्य किया गया। परंतु सरकार बदलते ही वार्ड में चल रहे निर्माण कार्य को रोका गया। सीवरेज के चैंबर लोगों ने मजदूरों से बात करके अपने स्तर पर लगाने की कोशिश की जिससे परेशानी आ रही हैं। वहीं पार्क के टूटे झूले चकरी को दिखाया जाएगा।
-मोनिका विजय, पार्षद 69 कांग्रेस

कोटा दक्षिण वार्ड 77- जिन जनप्रतिनिधियों को हमने चुना वो निकले बेपरवाह
कोटा। शहर के कोटा दक्षिण वार्ड 77 में जनप्रतिनिधियों की अनेदखी के चलते समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। कॉलोनियों की खोदी सड़कें, पेचवर्क सही नहीं करना तथा तेजाजी पार्क से झूले क्षतिग्रस्त होना जैसी समस्या से रहवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। वार्डवासियसों ने बताया कि सेक्टर 4 में स्थित तेजाजी पार्क में लगे झूले क्षतिग्रस्त तथा झूलों की केवल स्टैंण्ड ही बची हैं। पार्क में घूमने आने वाले लोगों को बड़ी घास में जहरीली जीवों का डर लगा रहता है। पार्क में खेलने आने वाले बच्चों को खेलने में परेशानी होती हैं। कॉलोनी की नालियों में पानी की निकासी व्यवस्था सही नहीं है। नालियां चोक होने से दुर्गंध आती रहती है। वहां निकलने वाले राहगीरों को काफी परेशानी होती है। वार्ड की मुख्य सड़क पर डाली गई सीवरेज लाइन में पेचवर्क नहीं होने व चैम्बर सही ढंग से नहीं लगाने से राहगीरों को आवाजाही में परेशानी होती है। वहीं कुम्हारों के मोहल्लों में स्थित सुविधा घर में पानी की व्यवस्था नहीं होने व टॉयलेट व बाथरूम के दरवाजे भी जगह-जगह से टूटे हुए है।

तेजाजी पार्क में दिन में लगा रहता हैं ताला
पार्क के पास रहने वालों ने बताया कि दिन में ही अधिकतर पार्क में ताला ही लगा रहता हैं। दिन के समय में बच्चों को खेलने के लिए इधर -उधर जाना पड़ता हैं। वहीं पार्क में घास बड़ी होने तथा जलभराव के कारण जलीय जंतुओं से भी हादसे का अंदेशा बना रहता हैं। पार्क में लगे झूलों क्षतिग्रस्त हैं केवल झूलों की स्टैंण्ड बची हैं।

सीवरेज के लिए खोदी सड़क बनी मुसीबत
वार्डवासियों ने बताया कि बारिश से पहले वार्ड में सीवरेज डालने के लिए सड़क की खुदाई की गई थी। लेकिन सीवरेज लाइन डालने के बाद ठेकेदार ने सड़क का पेचवर्क व मरमत कार्य सही रूप से नहीं किया। राहगीरों को सड़कों का लेवल सही नहीं होने के कारण गिरकर चोट लगने की भी संभावना बनी रहती है।

वार्ड का एरिया
वार्ड में राजपूत सेक्टर, कुम्हारों का मोहल्ला, रामजानकी मंदिर, तेजाजी पार्क, केशवपुरा सेक्टर 04 का क्षेत्र शामिल है।

इनका कहना
कुछ दिनों पहले वार्ड में सीवरेज लाइन डालने के लिए सड़क खोदी थी। सीवरेज लाइन डालने के बाद सड़क पर पेचवर्क ढंग से नहीं होने से सीवरेज के चैम्बर बाहर निकाल रहे हैं। जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को चोटिल होने का डर बना रहता है।
-सुरेश कुमार

बारिश से पहले सड़क की खुदाई की गई थी। सड़क की मरम्मत अभी तक नहीं हुई है।
-राधेश्याम

वार्ड में कचरा गाड़ी तो प्रतिदिन आती हैं पर कचरा गाड़ी का टाइम फिक्स नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।
-सुनील अग्रवाल

वार्ड में स्थित सुविधाघर को तोड़कर नया बनाएंगे। सीवरेज के चैंबर का कार्य ठेकेदार की ओर से सही किए जा रहे है।
- नन्द कंवर सिंह हाड़ा, पार्षद 77 बीजेपी

कोटा दक्षिण वार्ड 75- वार्ड की सड़कों पर बने गड्ढे कर रहे राहगीरों का स्वागत
कोटा। दृश्य- 1 साइन बोर्ड ही दुर्दशा का शिकार
वार्ड के मुख्य द्वार पर लगा साइन बोर्ड पर भी विभिन्न प्रकार के पेम्पलेट लगे हुए है। वार्ड के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों  के नंबर भी सही दिखाई नहीं रहे हैं। जिससे वार्डवासियों को समस्या बताने के लिए  इधर-उधर भटकना पड़ता हैं।

दृश्य- 2 सड़कें व सीवरेज के गड्डे दे रहे दर्द
वार्ड में सीवरेज डालने के लिए खोदी गई सड़क अब वार्डवासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सीवरेज के चेम्बर रोड से उपर होने से बारिश का पानी घरों से अंदर चला जाता है। जो कि मकान मालिकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

नगर निगम कोटा दक्षिण वार्ड 75 में प्रवेश करते ही राहगीरों का स्वागत सड़क पर बने गड्डे करते हैं।  मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त होने से वाहनचालकों के चोटिल होने की संभावना भी बनी रहती है। सड़क व सीवरेज चेम्बर का लेवल सही नहीं होने से वाहन चालक परेशान हो रहे है। संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास रहने वाले कालू, लालचंद व गृहिणी रामू बाई ने बताया कि हमारी तरफ वार्ड की गली की सफाई तो रोज होती हैं। पर कचरा संग्रहण गाड़ी रोजाना नहीं आने से कचरा डालने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। वार्ड में स्थित नाला में गंदगी व कचरा अटा होने के कारण सड़ांध फैली रहती है। यहां से गुजरने वाले राहगीरों के लिए परेशानी बनी हुई है। वहीं एक निजी स्कूल के पास स्थित महादेव मंदिर के नजदीक नालियों के ढक्कन क्षतिग्रस्त होने से भी वाहन चालक परेशन होते है।  रहवासियों ने बताया कि वार्ड में जगह-जगह से सीवरेज के चेम्बर भी क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालक परेशान होते है। पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन भी पुरानी है। कम दबाव से पानी आने से मोटरों का सहारा लेना पड़ता है।

गंदगी से अटी पड़ी नालियां
वार्डवासी राजेन्द्र व राकेश ने बताया कि महादेव मंदिर के पास नालियों की सफाई सही ढंग से नहीं हो रही है, जिससे नालियों में कचरा जमा होने से पानी की निकासी भी रूकी हुई है। बरसात के दिनों में पानी बाहर सड़कों पर फैल जाता है।

सामुदायिक भवन, पार्क व कॉम्पलैक्स की दरकार
वार्ड क्षेत्र में सामुदायिक भवन व कॉम्पलेक्स नहीं होने लोगों को सामाजिक व धार्मिक कार्यों के लिए दूसरे वार्ड के भवन या किसी अन्यत्र जगह बुकिंग करवानी पड़ती हैं। वहीं बच्चों के लिए पार्क भी नहीं हैं। बच्चों को खेलने के लिए दूसरे वार्डो में बने पार्कों में जाना पड़ता है।

वार्ड का एरिया
संपूर्ण बालाकुंड, अग्रसेन नगर इत्यादि क्षेत्र।

हमारी तरफ कचरा की गाड़ी नहीं आ रही हैं जिससे कचरा डालने के लिए इधर उधर जाना पड़ता हैं। कई बार गाड़ी दूर ही खड़ी हो जाती है।
-कृष्ण मुरारी

महादेव मंदिर के पास स्थित नालियों की सफाई ढंग से नहीं होती है जिससे नालियां कचरे से अटी पड़ी है। नालियों का ढकान क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।
-देवीलाल

वार्ड में सामुदायिक भवन नहीं होने से वार्डवासियों को सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों के लिए अन्य वार्ड के भवन की बुकिंग करवानी पड़ती हैं। इससे आने-जाने में परेशानी होती हैं। वहीं पैसा व समय भी व्यर्थ खर्च होता है।
-राधेश्याम

वार्ड में सामुदायिक भवन बन जाएगा तो वार्डवासियों को सामाजिक कार्यक्रमों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
-ग्यारसी बाई

बजट के अभाव में अभी सड़कों की मरम्मत नहीं हो पाई है। पानी की लाइन के लिए अधिकारियों को लिखित में दे रखा हैं। पार्क के लिए वार्ड में जगह नहीं होने से समस्या बनी हुई। कॉम्पलेक्स के लिए नाले के ऊपर बनाने के लिए हमने लिखित में अधिकारियों को दे रखा हैं।
- नवीन यादव, कांग्रसे पार्षद 75