bandha dharampura - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - स्वीकृति मिलते ही जारी किया भूमि का आवंटन पत्र
कोटा । नगरीय विकास विभाग की ओर से बंधा धर्मपुरा में गौशाला विस्तार के लिए भूमि का आवंटन करने की स्वीकृति का पत्र मिलते ही केडीए ने अगले ही दिन बुधवार को भूमि का आवंटन पत्र जारी कर दिया। कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से बंधा धर्मपुरा में 4 हैक्टेयर भूमि का आवंटन पत्र बुधवार को नगर निगम कोटा दक्षिण आयुक्त के नाम जारी कर दिया।  केडीए सचिव द्वारा जारी आवंटन पत्र में कहा गया है कि इस भूमि का आवंटन गौशाला विस्तार के लिए  नि:शुल्क किया जा रहा है। इसका उपयोग उसी प्रयोजन के लिए किया जाएगा जिसके लिए आवंटन किया गया है। आवंटन की तिथि से एक साल में निर्माण कार्य शुरु कर 3 साल में पूरा करना होगा। इस भूमि का व्यवसायिक व अन्य प्रयोजन में उपयोग नहीं किया जा सकेगा। यदि अन्य प्रयोजन में इसका उपयोग किया गया तो आवंटन क निरस्त किया जा सकेगा। यह आवंटन 99 वर्षीय पट्टेधारी के आधार पर किया गया है।  गौरतलब है कि नगर निगम की ओर से बंधा  धर्मपुरा में गौशाला विस्तार के लिए केडीए सचिव को जून 2023 से ही पत्र लिखकर जमीन की मांग की जा रही थी। इस पत्र के संबंध में जमीन आवंटन की स्वीकृति के  लिए केडीए की ओर से पत्र को नगरीय विकास विभाग को भेज दिया था। वहां से स्वीकृति नहीं मिलने से आवंटन लम्बे समय से अटका हुआ था।  गौशाला समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया कि भूमि केआवंटन के संबंध में जब लोकसभा अध्यक्ष से आह्गर किया गया तो उनके प्रयास से भूमि आवंटन की स्वीकृति भी जारी हो गई और आवंटन पत्र भी जारी हो गया। अब इस भूमि पर गौशाला विस्तार कि या जा सकेगा। सूत्रों के अनुसार नगरीय विकास विभाग की ओर से आवंटन पत्र तो 8 जनवरी को ही जारी कर दिया गया है। जबकि यह केडीए को 21 जनवरी को प्राप्त हुआ है।

असर खबर का: टैंकरों व दमकलों से भरवाई पानी की खेळ
कोटा । नगर निगम की बंधा धर्मपुरा स्थित गौशाला में शुक्रवार को निगम अधिकारियों ने गैराज से टैंकर व दमकलों को भेजकर पानी की खेल भरवाई। जिससे मवेशियों ने भरपेट पानी पीकर प्यास बुझाई। साथ ही वहां स्थायी व्यवस्था के लिए दो नए बोरिंग खुदवाए जाएंगे और खराब मोटर भी जल्दी ठीक होंगी। गौशाला में वर्तमान में करीब 4 हजार से अधिक गौवंश हैं। लेकिन वहां बोरिंग पर्याप्त नहीं होने व पानी की आधी से अधिक मोटर खराब होने से मवेशियों के पानी की खेल तक नहीं भर पा रही थी। जिससे मवेशियों को गर्मी के बावजूद पीने का पर्याप्त पानी तक नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में पानी की कमी का सामना अधिकतर मवेशियों को करना पड़ रहा था। नगर निगम कोटा दक्षिण की गौशाला समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने गौशाला में पानी की मोटर खराब होने व किल्लत के संबंध में निगम अधिकारियों को कई बार अवगत भी कराया था। लेकिन उसके बाद भी निगम अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे थे। लेकिन शुक्रवार को निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मवेशियों के लिए पीने के पानी की भी व्यवस्था की। सिंह ने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त अम्बालाल के निर्देश पर निगम के गैराज से 12-12 हजार लीटर के दो टैंकर और फार ब्रिगेड की दमकल गौशाला में भेजी गई। जिससे मवेशियों के पीने के पानी की खेल को भरवाया गया। साथ ही निगम कोटा दक्षिण के अधिशाषी अभियंता आर.के. जैन व गौशाला प्रभारी उपायुक्त राजस्व दिनेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने भी वहां के हालात देखे।

नवज्योति ने किया था प्रकाशित
गौशाला में मोटर खराब होने से मवेशियों के लिए पीने के पानी की किल्लत का मामला दैनिक नवज्योति ने उठाया था। समाचार पत्र में 3 मार्च को पेज दो पर ‘निगम की गौशाला में 7 में से 4 मोटर खराब’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। उसके बाद निगम अधिकारी हरकत में आए।  अधिकारियों ने तुरंत टैंकरों से पानी की व्यवस्था की। साथ ही नए बोरिंग खुदवाने व खराब मोटर ठीक करवाने के भी निर्दश अधिकारियों ने दिए।

गौशाला में 6 महीने से व्यवस्था सुधार के लिए अधिकारियों को अवगत करवाया जा रहा है। लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। गौशाला में जल स्तर काफी नीचे हो गया है। पानी की मोटर खराब होने से गौवंश के लिए किल्लत हो गई। अधिकारियोंको धरने की चेतावनी दी। उसके बाद अधिकारियों ने टैंकर व दमकल भेजकर पानी की खेल भरवाई। जिससे गौवंश को पर्याप्त पानी मिल सका। गौशाला में बिजली भी दोपहर 1 बजे बाद आती है। एक जनरेटर है वह भी खराब है। उसका मोटर से कनेक् शन तक नहीं किया हुआ है। पानी की एक टंकी लीकेज है। ऐसे में वहां पानी की किल्लत अधिक है।
-जितेन्द्र सिंह, अध्यक्ष, गौशाला समिति नगर निगम दक्षिण

गौशाला में बोरिंग का जल स्तर नीचे होने व मोटर खराब होने की जानकारी मिली थी। इस पर तात्कालिक व्यवस्था करते हुए पानी के टैंकर मौके पर भेजे गए हैं। साथ ही फिलहाल स्थायी व्यवस्था होने तक रोजाना 4 टैंकरों से पानी की सप्लाई गौशाला में की जाएगी। वहीं गौशाला में दो नए बोरिंग खुदवाने वखराब मोटर को शीघ्र ठीक करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। वहीं जिला कलक्टर के माध्यम से जलदाय विभाग से पानी की अन्य व्यवस्था भी करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
-अंबालाल मीणा कार्यवाहक आयुक्त, नगर निगम कोटा दक्षिण

अलसुबह यूआईटी ने देवनारायण योजना क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण
कोटा। नगर विकास न्यास के अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बुधवार को बंधा धरमपुरा स्थित देवनारायण आवासीय योजना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई ।देवनारायण योजना के आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में अतिक्रमण ध्वस्त किए गए । अलसुबह ही न्यास  एवं पुलिस के अधिकारी भारी-भरकम जाप्ते  के साथ मौके पर पहुंचे  और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई । कार्रवाई के दौरान 10 जेसीबी मशीनों की मदद से क्षेत्र में अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। पुलिस के भारी लवाजमे के साथ न्यास के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे ।

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल की पहल पर पशुपालकों के लिए देश की अनूठी देवनारायण योजना विकसित की गई है। जहां पशुपालकों के लिए एक ही स्थान पर सभी सुविधाओं को विकसित किया गया है । इस योजना का विस्तार कोटा नगर विकास न्यास द्वारा किया जा रहा है । इस क्षेत्र में अतिक्रमियों द्वारा बनाए गए बाड़े एवं अन्य अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई । कार्रवाई के दौरान एडिशनल एसपी राम कल्याण मीणा , डीएसपी मुकुल शर्मा , आशीष भार्गव, हंसराज सिंह ,अमर सिंह ,यूआईटी उपसचिव चंदन दुबे ,ताहिर मोहम्मद, भावना सिंह के साथ करीब 10 सीआई  स्तर के अधिकारी , बड़ी संख्या में पुलिस का आरएसी का जाब्ता मौजूद है।

गौरतलब है कि देवनारायण आवासीय योजना विकसित हुए अभी ज्यादा समय भी नहीं हुआ है और पूरी तरह से सभी पशुपालक वहां पहुंचे भी नहीं है लेकिन उसके आसपास खाली जमीन पर कुछ लोगों ने चारदीवारी बनाकर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया। हालांकि यह अतिक्रमण काफी लंबे समय से किया जा रहा है लेकिन न्यास अधिकारियों ने पूरे पुलिस लवाजमे को साथ लेकर कार्रवाई की । न्यास अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई तो काफी समय से लंबित है लेकिन पुलिस इमदाद नहीं मिलने के कारण देरी हुई है।  न्यास का प्रयास रहेगा कि भविष्य में यहां कोई अतिक्रमण ना हो।

फाइलों में चल कर ही दफन हो गई 15 करोड़ की गौशाला
कोटा।  शहर की सड़कों और गौशालाओं में गौवंश की संंख्या बहुत ज्यादा है।  वहीं नगर निगम द्वारा बनाई जाने वाली 15 करोड़ रुपए की नई गौशाला खटाई में पड़ गई है। शहर में मवेशियों की लगातार बढ़ती संख्या और निगम की बंधा धर्मपुरा गौशाला में जगह की कमी को देखते हुए नगर निगम  के पूर्व भाजपा बोर्ड में शहर में एक और नई गौशाला बनाने की योजना तैयार की गई थी। उसके लिए करीब 15 करोड़ रुपए का बजट भी स्वीकृत किया गया था। नगर निगम द्वारा नगर विकास न्यास के माध्यम से जमीन आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी। तत्कालीन जिला कलक्टर ने पूर्व के बोर्ड कार्यकाल में ही निगम को बंधा धर्मपुरा रोड पर करीब 52 बीघा जमीन भी आवंटित कर दी थी। न्यास ने कागजों में निगम को कब्जा भी संभला दिया था। लेकिन न्यास द्वारा निगम को गौशाला के लिए जो जमीन दी जा रही थी। उसमें से अधिकतर जमीन पर अतिक्रमण हो रहा था। साथ ही जमीन का कुछ हिस्सा वन विभाग का था। न्यास द्वारा उस जमीन पर से अतिक्रमण नहीं हटाए गए। न्यास के साथ ही निगम अधिकारियों ने भी खूब प्रयास किए लेकिन अतिक्रमण नहीं हटा। जिससे न्यास द्वारा निगम को जमीन का कब्जा नहीं संभलाया जा सका। नतीजा कई सालों तक फाइल इधर से उधर चलती रही। आखिरकार बोर्ड व सरकार बदल गई। नई गौशाला की जमीन को निरस्त कर दिया गया। जिससे गौशाला बनाने की योजना ही खटाई में पड़ गई। निगम सूत्रों के अनुसार उस जमीन पर कार्यादेश जारी होने के बाद भी काफी समय तक काम शुरू नहीं हो सका था। उसके बाद भी संवेदक  द्वारा काम करनेको तैयार था। 10 करोड़ से अधिक का काम होने से कई बार फाइल स्वायत्त शासन विभाग मुख्यालय तक गई। लेकिन फाइल इधर से उधर घूृमती रही लेकिन मूर्त रूप नहीं ले सकी।

इधर गौशाला में गौवंश का अम्बार
हालत यह है कि नगर निगम के किशोरपुरा सिथत कायन हाउस और बंधा धर्मपुरा स्थित गौशाला में गौवंश का अम्बार है। गौशाला में करीब 2500 से अधिक गायें हैं। जिनके लिए भूसे चारे की व्यवस्था करने में निगम को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर मवेशियों का झुंड लगा रहता है। जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। हांलाकि निगम ने बंधा धर्मपुरा गौशाला का विस्तार कर लिया है। जहां अलग-अलग बाड़ों में गौवंश को रखा जा रहा है।

नगर विकास न्यास से निगम को गौशाला निर्माणÞ के लिए 52 बीघा जमीन बंधा धर्मपुरा के आगे आवटित हुई थी। लेकिन उस पर अतिक्रमण होने से उसका कब्जा निगम को नहीं मिल सका था। जिससे उस जमीन पर 15 करोड़ से बनने वाली गौशाला को नहीं बनाया जा रहा। बाद में वह जमीन ही निरस्त कर दी। जिससे अब वह फाइल ही खत्म हो गई।
- ए.क्यू कुरैशी, अधिशाषी अभियंता नगर निगम कोटा दक्षिण