cancelled - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

NEET पेपर लीक पर बड़ा फैसला: परीक्षा रद्द, CBI करेगी जांच; NTA ने मानी जिम्मेदारी
नई दिल्ली। NEET UG 2026 परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा कदम उठाते हुए परीक्षा रद्द कर दी है। 3 मई को आयोजित हुई इस परीक्षा में करीब 22.79 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। अब परीक्षा दोबारा कराई जाएगी और नई तारीख का ऐलान अगले 6 से 8 दिनों में किया जा सकता है। NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने माना कि परीक्षा प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी की जिम्मेदारी एजेंसी की है। वहीं केंद्र सरकार ने पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है। CBI ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच में सामने आया है कि परीक्षा से पहले एक कथित “क्वेश्चन बैंक” व्हाट्सऐप के जरिए कई लोगों तक पहुंचा था। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 300 से अधिक सवाल मौजूद थे, जिनमें से करीब 150 सवाल परीक्षा में हूबहू पूछे गए। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी गाइड या प्रश्न बैंक से कुछ सवाल मिलना सामान्य हो सकता है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में प्रश्नों का मेल होना गंभीर मामला है। इस मामले के तार राजस्थान, महाराष्ट्र और केरल तक जुड़ते नजर आ रहे हैं। नासिक में एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जो मेडिकल काउंसलिंग एजेंसी चलाने की जानकारी सामने आई है।

भ्रष्ट व्यवस्था ने छात्रों के सपनों को कुचला : NEET परीक्षा रद्द को लेकर और क्या बोले राहुल गांधी
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द किए जाने पर केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की और कहा कि 22 लाख से अधिक छात्रों की मेहनत पर सरकार ने पानी फेर दिया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा, "किसी पिता ने बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज़ लिया, किसी मां ने गहने बेचे और लाखों छात्रों ने रात-रात भर जागकर तैयारी की, लेकिन बदले में उन्हें "पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में संगठित भ्रष्टाचार" मिला। यह सिर्फ नाकामी नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं और ईमानदार छात्र इसका खामियाजा भुगतते हैं।"

उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द होने से लाखों छात्रों को दोबारा मानसिक तनाव, आर्थिक बोझ और अनिश्चितता का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सवाल किया कि अगर छात्रों की तकदीर मेहनत से नहीं बल्कि "पैसे और पहुंच" से तय होगी, तो शिक्षा व्यवस्था का क्या मतलब रह जाएगा। कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, " केंद्र सरकार का तथाकथित अमृतकाल देश के लिए विषकाल बन गया है।" गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने नीट यूजी 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। परीक्षा आयोजित करने वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एन टी ए) ने बयान जारी कर कहा है कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद परीक्षा रद्द की गई है और नयी तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।

बेंगलुरू सिटी स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
जयपुर। दक्षिण पश्चिम रेलवे की ओर से केएसआर बेंगलुरू सिटी स्टेशन पर किए जा रहे यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार केएसआर बेंगलुरू सिटी - जोधपुर रेलसेवा 2 अगस्त को केएसआर बेंगलुरू सिटी -यशवंतपुर के मध्य, जोधपुर - केएसआर बेंगलुरू सिटी रेलसेवा 30 जुलाई व 1 अगस्त को यशवंतपुर -केएसआर बेंगलुरू सिटी के मध्य, केएसआर बेंगलुरू सिटी - जोधपुर रेलसेवा 3 अगस्त को केएसआर बेंगलुरू सिटी -यशवंतपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार अजमेर-मैसूरू रेलसेवा 31 जुलाई को परिवर्तित मार्ग अरसीकेरे, हासन, कृष्णराज नगर, मैसूरू होकर संचालित होगी ।

किडनी के गलत ऑपरेशन का मामला : अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द, सीज करने की तैयारी
जयपुर। झुंझुनूं के निजी धनकड़ अस्पताल में एक रोगी की किडनी का गलत ऑपरेशन करने के मामले में राज्य सरकार ने सख्त एक्शन लेते हुए अस्पताल का क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट रजिस्ट्रेशन तत्काल प्रभाव रद्द कर दिया है और विभिन्न राजकीय स्वास्थ्य योजनाओं में अस्पताल का एम्पेनलमेंट निरस्त करने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

चिकित्सा विभाग की एसीएस शुभ्रा सिंह ने बताया कि झुंझुनूं के निजी धनकड़ अस्पताल में एक महिला रोगी की दाईं किडनी के स्थान पर बाईं किडनी निकाल देने का गंभीर मामला सामने आया था। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की है।

पूर्व सेवाकार अंशदायी स्वास्थ्य योजना, राजस्थान गवर्नमेंट स्वास्थ्य योजना एवं आयुष्मान आरोग्य योजना से अस्पताल का एम्पेनलमेंट निरस्त करने की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही अस्पताल को सीज करने की कार्रवाई भी प्रक्रियाधीन है। सर्वोच्च न्यायालय की गाइडलाइन के अनुसार पूरे प्रकरण में 5 सदस्यीय जांच दल गठित कर जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं द्वारा प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

तीन फ्लाइट रद्द, एक देरी से संचालित
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से जाने वाली तीन फ्लाइटो का संचालन सोमवार को रद्द रहा। वहीं सूरत जाने वाली फ्लाइट करीब चार घंटे देरी से संचालित हुई इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार एयर एशिया एयरलाइन की जयपुर से सुबह 10:25 बजे मुंबई, दोपहर 12:25 बजे चेन्नई और रात 11:50 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का संचालन रद्द रहा। इसके पीछे एयरलाइन कंपनी ने यात्रीभार कम होना बताया है। इसी प्रकार स्पाइसजेट की जयपुर से सुबह 9:05 बजे सूरत जाने वाली फ्लाइट सोमवार को दोपहर 1 बजे रवाना हुई।

फाइलों में चल कर ही दफन हो गई 15 करोड़ की गौशाला
कोटा।  शहर की सड़कों और गौशालाओं में गौवंश की संंख्या बहुत ज्यादा है।  वहीं नगर निगम द्वारा बनाई जाने वाली 15 करोड़ रुपए की नई गौशाला खटाई में पड़ गई है। शहर में मवेशियों की लगातार बढ़ती संख्या और निगम की बंधा धर्मपुरा गौशाला में जगह की कमी को देखते हुए नगर निगम  के पूर्व भाजपा बोर्ड में शहर में एक और नई गौशाला बनाने की योजना तैयार की गई थी। उसके लिए करीब 15 करोड़ रुपए का बजट भी स्वीकृत किया गया था। नगर निगम द्वारा नगर विकास न्यास के माध्यम से जमीन आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी। तत्कालीन जिला कलक्टर ने पूर्व के बोर्ड कार्यकाल में ही निगम को बंधा धर्मपुरा रोड पर करीब 52 बीघा जमीन भी आवंटित कर दी थी। न्यास ने कागजों में निगम को कब्जा भी संभला दिया था। लेकिन न्यास द्वारा निगम को गौशाला के लिए जो जमीन दी जा रही थी। उसमें से अधिकतर जमीन पर अतिक्रमण हो रहा था। साथ ही जमीन का कुछ हिस्सा वन विभाग का था। न्यास द्वारा उस जमीन पर से अतिक्रमण नहीं हटाए गए। न्यास के साथ ही निगम अधिकारियों ने भी खूब प्रयास किए लेकिन अतिक्रमण नहीं हटा। जिससे न्यास द्वारा निगम को जमीन का कब्जा नहीं संभलाया जा सका। नतीजा कई सालों तक फाइल इधर से उधर चलती रही। आखिरकार बोर्ड व सरकार बदल गई। नई गौशाला की जमीन को निरस्त कर दिया गया। जिससे गौशाला बनाने की योजना ही खटाई में पड़ गई। निगम सूत्रों के अनुसार उस जमीन पर कार्यादेश जारी होने के बाद भी काफी समय तक काम शुरू नहीं हो सका था। उसके बाद भी संवेदक  द्वारा काम करनेको तैयार था। 10 करोड़ से अधिक का काम होने से कई बार फाइल स्वायत्त शासन विभाग मुख्यालय तक गई। लेकिन फाइल इधर से उधर घूृमती रही लेकिन मूर्त रूप नहीं ले सकी।

इधर गौशाला में गौवंश का अम्बार
हालत यह है कि नगर निगम के किशोरपुरा सिथत कायन हाउस और बंधा धर्मपुरा स्थित गौशाला में गौवंश का अम्बार है। गौशाला में करीब 2500 से अधिक गायें हैं। जिनके लिए भूसे चारे की व्यवस्था करने में निगम को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर मवेशियों का झुंड लगा रहता है। जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। हांलाकि निगम ने बंधा धर्मपुरा गौशाला का विस्तार कर लिया है। जहां अलग-अलग बाड़ों में गौवंश को रखा जा रहा है।

नगर विकास न्यास से निगम को गौशाला निर्माणÞ के लिए 52 बीघा जमीन बंधा धर्मपुरा के आगे आवटित हुई थी। लेकिन उस पर अतिक्रमण होने से उसका कब्जा निगम को नहीं मिल सका था। जिससे उस जमीन पर 15 करोड़ से बनने वाली गौशाला को नहीं बनाया जा रहा। बाद में वह जमीन ही निरस्त कर दी। जिससे अब वह फाइल ही खत्म हो गई।
- ए.क्यू कुरैशी, अधिशाषी अभियंता नगर निगम कोटा दक्षिण