11 kv - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

करंट की चपेट में बकरियां: 11 केवी लाइन का तार टूटा, 29 बकरियों ने तोड़ा दम
बांदीकुई। शहर के सिकंदरा रोड स्थित नीमडी स्कूल के सामने बुधवार प्रात: करंट की चपेट में आकर 29 बकरियो की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक दर्जन घायल हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय चरवाह महिला व एक पुरुष बच गए, अन्यथा जनहानि भी हो सकती थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीति रात पोल से टूटकर जमीन पर गिरे 11 केवी के तार में प्रभावित करंट हादसे का कारण बना। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक उदयसिंह मीना व थानाधिकारी नरेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक डा. आनन्द प्रकाश कोली ने मौके पर ही मृत बकरियों का पोस्टमार्टम कराया।

हादसे के बाद क्षेत्रीय विधायक गजराज खटाना पीड़ित के घर पहुंचे तथा उनसे घटनाक्रम की जानकारी लेकर विधुत वितरण निगम के अधिकारियों से वार्ता की। खटाना ने पीड़ितों को सरकार से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने भी अपनी ओर से आर्थिक सहायता दी।

यूं हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार निमड़ी स्कूल के बगल में रहने वाली कमला देवी वर्मा व कालूराम बुधवार सांवा नदी में बकरी चराकर प्रात: करीब 9 बजे वापस घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि निमड़ी स्कूल के सामने एक खेत में श्बीति रात पोल से टूटकर गिरे 11 केवी के तार से दोनों चरवाहे अनभिज्ञ थे। खेत में प्रवेश के बाद करीब चालीस बकरी करंट की चपेट में आ गई। जिनमें से 29 बकरियों की मौके पर मौत हो गई। दोनों चरवाह करंट की रेंज में नहीं थे।

निगम को पता नहीं हो गया हादसा
आसपास रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि बांदीकुई से पामाड़ी जा रही 11 केवी का विद्युत करंट प्रवाहित तार पोल से टूटकर गिर गया था। जिसके बारे में विद्युत वितरण निगम प्रशासन को खबर तक नहीं लगी। जिसकी वजह से जमीन पड़े तार में रात भर करंट बहता रहा।