Ayushman Bharat Scheme - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आयुष्मान भारत के सात वर्ष पूरे : एक ऐसी पहल थी जिसने उच्च-गुणवत्ता वाली और किफायती स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया- मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वास्थ्य क्षेत्र की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के सात वर्ष पूरे होने पर इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में एक क्रांति बताते हुए कहा है कि इसने लाखों नागरिकों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच को नए सिरे से परिभाषित किया है। मोदी ने नागरिकों के विचारों के आदान-प्रदान से संबंंधित सरकारी पोर्टल 'माईगोवइंडिया' पर एक पोस्ट के जवाब में मंगलवार को कहा कि आज आयुष्मान भारत के सात वर्ष पूरे हो रहे हैं। यह एक ऐसी पहल थी जिसने भविष्य की आवश्यकताओं का आकलन किया और लोगों के लिए उच्च-गुणवत्ता वाली और किफायती स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया। इसके कारण भारत सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में क्रांति का साक्षी बन रहा है। इस योजना ने लाभार्थियों के लिए वित्तीय सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया है। भारत ने दिखाया है कि कैसे इसका विस्तार, करुणा और तकनीक मानव सशक्तिकरण को और आगे बढ़ा सकते हैं।

मुख्यत: ग्रामीण और गरीबों के लिए शुरू की गई थी योजना
प्रधानमंत्री ने वर्ष 2018  में 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना' की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मुहैया कराना है। यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण और गरीब आबादी को सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी।

पिछले वर्ष ही किया गया योजना में विस्तार
पिछले वर्ष इस योजना के व्यापक विस्तार को मंज़ूरी दी गई थी। इस के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को, उनकी आय चाहे जो भी हो, स्वास्थ्य बीमा सुविधा दी जा रही है। इससे करीब साढे़ चार करोड़ परिवारों को लाभ हो रहा है जिनमें 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। उन्हें प्रति परिवार पांच लाख रुपए तक का नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा सुविधा दी जा रही है।

ब्लैक फंगस का इंजेक्शन महंगा, आयुष्मान भारत के दायरे में भी नहीं, निशुल्क उपलब्ध कराए केंद्र: प्रियंका गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने म्यूकोरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों तथा दवा की कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसके इंजेक्शन पर्याप्त संख्या में एवं निशुल्क उपलब्ध कराने की अपील की है। प्रियंका वाड्रा ने शुक्रवार को मोदी को इस संबंध में पत्र लिख कर कहा कि ब्लैक फंगस के इंजेक्शन के लिए देशभर में लोग गुहार लगा रहे हैं लेकिन लोगों को इस महामारी के इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। इस संबंध में सोशल मीडिया पर आए कुछ वीडियो हृदय द्रवित करने वाले और बहुत पीड़ा पहुंचाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि देश में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 11 हजार के पार हो चुकी है और इसके इलाज के इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं। बड़ा संकट यह है कि ब्लैक फंगस बीमारी में मृत्यु दर 50 प्रतिशत होती है।

कांग्रेस महासचिव ने इस महामारी के इलाज वाले इंजेक्शन के महंगे होने पर भी चिंता जताई और कहा कि इसके इंजेक्शन पर मरीजों का लाखों रुपए खर्च आ रहा है। ब्लैक फंगस का इलाज आयुष्मान योजना के दायरे में भी नहीं आता है जिससे लोगों को भारी दिक्कत हो रही है इसलिए मरीजों को यह इंजेक्शन निशुल्क उपलब्ध कराया जाना चाहिए। वाड्रा ने ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों और इसकी दवा की कमी के संदर्भ में केंद्र सरकार की मुस्तैदी पर सवाल उठाए और कहा कि ब्लैक फंगस को लेकर देश में जो हालात पैदा हो रहे हैं, उसे देखते हुए साफ नज़र आता है कि मोदी सरकार इस महामारी के संकट को लेकर गंभीर नहीं है।

उन्होंने कहा कि देश में पहले ही ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया जा चुका है लेकिन 25 मई के बाद से सरकार ने इसके आंकड़े जारी नहीं किए हैं। इस बारे में आ रही खबरों में कहा जा रहा है कि इसके मामले बढ़ रहे हैं। उनका कहना था कि कोरोना महामारी की तरह ब्लैक फंगस के आंकड़े भी रोज आने चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए सरकार का जनता के बीच सही तथ्य रखना आवश्यक हैं। उन्होंने ब्लैक फंगस से पीड़ितों के परिजनों की पीड़ा कम करने के लिए सरकार से इंजेक्शन का उत्पादन एवं उपलब्धता बढ़ाने की अपील की है।