cc road - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - खैराबाद में श्मशान मार्ग की पुलिया का निर्माण शुरू
रामगंजमंडी। खैराबाद में श्मशान जाने वाली पुलिया एवं सीसी रोड निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार की लापरवाही सामने आने के बाद अब स्थिति में सुधार देखने को मिला है। दैनिक नवज्योति में जनहित से जुड़ी खबर प्रकाशित होने के बाद श्मशान मार्ग की पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं इसके पश्चात सीसी रोड का निर्माण कार्य भी जल्द प्रारंभ किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि श्मशान जाने वाली पुलिया एवं सीसी रोड का ठेका स्वीकृत होने के बाद ठेकेदार द्वारा पुराना सीसी रोड और पुरानी पुलिया तोड़ दी गई थी। लेकिन इसके बाद कई दिनों तक निर्माण कार्य बंद रखा गया। इससे श्मशान मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में शव को श्मशान तक ले जाना भी अत्यंत कठिन हो गया था। बंद मार्ग के कारण वार्ड क्षेत्र के लोगों की दैनिक आवाजाही भी प्रभावित हो रही थी।

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
दैनिक नवज्योति द्वारा इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद संबंधित विभाग एवं ठेकेदार ने मामले का संज्ञान लिया और श्मशान जाने वाली पुलिया एवं सीसी रोड का निर्माण कार्य पुन: प्रारंभ कर दिया गया। कार्य शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

दैनिक नवज्योति का जताया आभार
ग्रामीणों ने जनहित में प्रकाशित खबर के लिए दैनिक नवज्योति का आभार जताते हुए कहा कि मीडिया की सक्रिय भूमिका से उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान संभव हो सका। साथ ही उन्होंने मांग की कि निर्माण कार्य को शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराया जाए। ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।

असर खबर का - बरुंधन सीसी रोड के अधूरे हिस्सों का कार्य शुरू
नमाना। नमाना क्षेत्र के बरुंधन कस्बे में निमाणार्धीन सीसी रोड के दो अधूरे छोड़े गए हिस्सों का काम ग्रामीणों की लगातार शिकायतों तथा नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद पुन: शुरू कर दिया गया है। सड़क के दोनों ओर मिट्टी डालने का कार्य भी तेज गति से जारी है। बरुंधन गांव से मीणा के झोपड़े तक सड़क का अधिकांश भाग बना हुआ है, लेकिन कुछ भाग बिना सड़क के ही लंबे समय से अधूरा पड़ा हैं। विभाग के एक्सईएन ने बताया कि ठेकेदार ने किसी कारणवश कार्य अधूरा छोड़ दिया था, लेकिन अब बचे हुए दोनों हिस्सों पर दो से चार दिनों में डामर रोड का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा।निर्माण कार्य के पुन: शुरू होने पर  ग्रामीणों में संतोष और राहत है। क्षेत्र में खुशी की लहर देखी जा रही है।

मुश्किल डगर पर खतरे का अंदेशा
नमाना क्षेत्र के बरुधन गांव से मीणा के झोपड़े तक निर्मित सीसी सड़क कई स्थानों पर अधूरी पड़ी है। सड़क के किनारे ग्रेवल नहीं डालने से वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अधूरे हिस्सों और कमजोर साइड सपोर्ट के कारण दुर्घटना की स्थिति लगातार बनी हुई है।
ग्रामीण धनराज मीणा ने बताया कि सड़क के दोनों ओर ग्रेवल नहीं होने से वाहन फिसलने का खतरा बढ़ गया है।  बरुंधन खाई के पास बनी पुलिया बीच में से धँसने लगी है, जहाँ बड़ा गड्ढा बन चुका है, जो किसी भी समय दुर्घटना को न्योता दे सकता है। ग्रामीणों ने इसे पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही बताया और तत्काल सुधार की मांग की।ग्रामीणों ने कहा कि यदि पुलिया और सड़क के किनारों पर जल्द ग्रेवल नहीं डलवाया गया तो स्थिति और गंभीर हो जाएगी। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को तुरंत दुरुस्त करने तथा अधूरे हिस्सों पर कार्य शुरू करने की आवश्यकता है।

इनका कहना है
इस संदर्भ में अवगत कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की वर्तमान स्थिति से रोजमर्रा का आवागमन प्रभावित हो रहा है और बच्चों तथा बुजुर्गों के लिए यह मार्ग और भी खतरनाक सिद्ध हो रहा है। उन्होंने विभाग से शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है।
-अभिषेक गुर्जर, एक्सईएन,पीडब्ल्यूडी

डडवाड़ा गांव को अब भी पक्की सड़क का इंतजार, बीमारों व विद्यार्थियों को होती भारी परेशानी
देईखेड़ा। खरायता पंचायत के अंतर्गत आने वाले डडवाड़ा गांव के लोगों को आजादी के सात दशक बाद भी पक्की सड़क नसीब नहीं हुई है। गांव की आबादी करीब 60 से अधिक घरों की है, जो मुख्य सड़क से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित है। बरसात के मौसम में कच्ची सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे ग्रामीणों का संपर्क अन्य गांवों और पंचायत मुख्यालय से पूरी तरह कट जाता है।

ग्रामीण विनोद मीणा, राधेश्याम, अखिलेश, हरिप्रसाद, गोबरलाल और गजानंद ने बताया कि बरसात के दिनों में बीमारों को अस्पताल ले जाना और स्कूली बच्चों का आना-जाना बेहद मुश्किल हो जाता है। अब तक सरपंच, प्रधान, विधायक और सांसद तक कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन केवल आश्वासन ही मिले हैं, राहत नहीं।

सरपंच बोले: कई बार भेजे गए प्रस्ताव
ग्रामसभा में सड़क डामरीकरण या सीसी सड़क निर्माण के प्रस्ताव कई बार सक्षम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भेजे गए, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिली। आवश्यकतानुसार ग्रेवल करवाया गया है, पर बरसात में स्थिति बिगड़ जाती है।
- बद्रीलाल मीणा, सरपंच।

जिला परिषद सदस्य का कहा:  प्रयास जारी
इस मुद्दे को कई बैठकों में उठाया गया है, लेकिन विभागीय स्तर पर प्रस्तावों को प्राथमिकता नहीं दी जा रही। सड़क निर्माण के प्रयास जारी हैं।
- के.सी. वर्मा, जिला परिषद सदस्य।

कोटा दक्षिण वार्ड 65 - नालियां व सड़कें चकाचक, सीवरेज चैंबर बने परेशानी का सबब, पार्क में फुटपाथ टूटा हुआ
कोटा। शहर के दक्षिण नगर निगम के 65 नंबर वार्ड में पार्षद द्वारा निगम की बैठक में विकास के लिए समय-समय पर आवाज उठाई जाती है। जिसके चलते पार्षद मद से सीसी रोड व नालियों का निर्माण सहित अन्य कार्य करवाए गए हैं। वार्ड के महावीर नगर विस्तार सेक्टर 03 में रहने वाले दीपक कुमार, गृहिणी हेमलता, दिनेश कुमार ने बताया कि हमारी तरफ की गलियों में प्रतिदिन नाली की सफाई होती है और कचरा गाड़ी आती है। रोड लाइट भी व्यवस्थित रूप से जलती है। वहीं वार्ड के मुख्य रोड पर स्थित पार्क में फुटपाथ टूटा हुआ है, साथ ही बैठने के लिए लगाई गई बैंच के पीछे का मार्बल टूटा हुआ है। पार्क के कोने में टूटी पत्तियों का ढेर लगा हुआ है। वहीं वार्ड की दूसरी तरफ बसे संतोषी नगर के निवासियों ने बताया कि हमारी तरफ पिछले दिनों सीवरेज लाइन डाली गई, जिस दौरान ठेकेदार ने सीवरेज के चैंबर ऊबड़-खाबड़ बना दिए। अब राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्ड के निवासियों ने बताया कि पार्षद द्वारा समय-समय पर वार्ड का निरीक्षण किया जाता है।

विकास की राह देखते पार्क
वार्ड में स्थित पार्कों का कुछ जगहों पर फुटपाथ क्षतिग्रस्त हो रहा है, वहीं पार्क में बिजली के खुले पैनल बॉक्स हादसे को न्योता दे रहे हैं। पार्क में घूमने वाले बुजुर्गों ने बताया कि पार्क की बैंचों का कुछ जगह से प्लास्टर उखड़ा हुआ है, साथ ही पार्क के कोनों में टूटी हुई पत्तियों का ढेर लगा हुआ है।

वार्ड में सफाई व्यवस्था चकाचक
वार्ड में रहने वाले धनराज व ललित ने बताया कि हमारी तरफ सुबह कचरा गाड़ी व सफाई करने वाले प्रतिदिन आते हैं। इसी के साथ वार्ड पार्षद द्वारा भी समय-समय पर वार्ड का निरीक्षण किया जाता है।

वार्ड का एरिया: महावीर नगर विस्तार सेक्टर 03, संतोषी नगर ए का आधा क्षेत्र

संतोषी नगर में प्रतिदिन सफाई होती है और कचरा गाड़ी भी आती है। पार्षद द्वारा समय-समय पर वार्ड का निरीक्षण किया जाता है।
- छोटू लाल, वार्डवासी

पिछले दिनों हमारे पास ही पशु की मौत हो गई थी। पार्षद को कॉल किया, तुरंत ही जानवर को फिंकवाया दिया।
- राधेश्याम बैरवा, वार्डवासी

पार्षद द्वारा समय-समय पर वार्ड का निरीक्षण किया जाता है। वार्ड से संबंधित किसी भी समस्या के लिए जब भी कॉल किया जाता है तो समस्या का समाधान किया जाता है।
- रामकिशन, वार्डवासी

पार्क के विकास के लिए टेंडर हो चुके हैं। वहीं सीवरेज चैंबर को ठीक करने व रोड निर्माण के लिए वर्क आर्डर हो चुके हैं। जल्द ही काम शुरू  हो जाएगा।
- शालिनी गौतम, वार्ड पार्षद

कोटा दक्षिण वार्ड 39- नालियों के टूटे ढकान, डिवाइडर से परेशान रहवासी
कोटा। नगर निगम दक्षिण क्षेत्र के वार्ड 39 में पार्षद की ओर से समय-समय पर विकास कार्य तो कराए गए, लेकिन बारिश ने यहां की सड़कों और गलियों की हालत बिगाड़ दी है। जगह-जगह गड्ढे बन जाने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सीसी रोड निर्माण के दौरान हुई गलियों की ढकान भी बरसात में मोहल्लेवासियों की परेशानी बढ़ा रही है। हालांकि वार्डवासी साफ-सफाई व्यवस्था और कचरा गाड़ी की नियमित आवाजाही से संतुष्ट नजर आते हैं। वहीं वार्डवासियों ने बताया कि प्रतिदिन नालियों की सफाई होती व कचरा गाड़ी भी प्रतिदिन आती है व पार्षद द्वारा समय-समय पर वार्ड का निरीक्षण किया जाता है।

सीसी के मनमर्जी के डिवाइडर बने परेशानी : वार्ड के अंदर स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के प्रवेश द्वारा बना सीसी का डिवाइडर काफी ऊंचा होने से राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ। इसके पास स्थित विद्युत पोल से गुजरती विद्युत लाइन आस-पास रहने वालो कें परेशानी का कारण बनी वहीं बारिश से कभी भी इनसे बड़ा हादसा हो सकता है।

तंग गलियों में पार्किंग की समस्या: वार्ड  निवासी धनराज, दिनेश व राजेश ने बताया कि वार्ड वासी घरों के सामने ही फोर व्हीलर गाड़ी खड़ी करते है। जिससे वार्ड का 20 फीट का रोड संकड़ा हो गया, जिससे कभी दो  कारे एक साथ आमने-सामने आ जाए तो परेशानी का सामना करना पड़ता है।  वार्ड के अंतर्गत विज्ञान नगर आंशिक  सेक्टर 3, सेक्टर 4, सम्पूर्ण  पी एंड टी व पीडब्ल्यूडी कॉलोनी इत्यादी आते है।

नालियों के टूटे ढकान परेशानी का सबब
वार्ड के मेन रोड पर स्थित नालियों के टूटे ढकान बारिश मे वार्ड राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना जाते है। कभी यदि नालियों में कचरा जाम हो जाता है तो इनकी बदबू से परेशानी होती है।  वही वार्ड के मुख्य रोड पर स्थित नाली का टूटे ढकान से रात्रि के समय पर कभी हादसा हो सकता है।

वार्ड में नालियों की सफाई प्रतिदिन होती है व कचरा गाड़ी भी आती। पार्षद द्वारा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जाता है।
- कल्याण कुमार

वार्ड में सफाई प्रतिदिन होती है और कचरा गाड़ी भी आती है। बारिश के समय पर कभी कभार नालियां ओवरफ्लो हो जातीं है जिससे परेशानी होती है।
- सेजल कुमार

रोड का बजट पास हो गया वर्कआर्डर जारी होने के बाद मरम्मत की जाएगी व बिजली के तारों को सही कराने  के लिए संबंधित अधिकारियों को लिखित में प्रार्थना दे रखा है।
- मनोज गुप्ता, पार्षद 39

चार साल से नहीं हुआ नाले का निर्माण, बारिश में होती है परेशानी
कोटा। शहर के कोटा उत्तर के वार्ड 58 में वैसे तो कई विकास कार्य हुए लेकिन वार्ड की सबसे बड़ी समस्या नेहरू कॉलोनी बस्ती से गुजरने वाला नाला है। नाले की कई सालों से सफाई नहीं होने से वह मिट्टी और गंदगी से जाम हो गया। जिसके कारण बारिश के मौसम में नाला ओवर फ्लो  हो जाता है। जिससे नाले का गंदा पानी कॉलोनी के घरों में चला जाता है। जब भी बरसात आती है वार्ड वासियों की परेशानी बढ़ जाती है। कई ग्रों में पानी घुस जाता है। वार्ड में सीसी रोड बने हैं। हालांकि कई स्थानों पर इसे लोगों ने नल कनेक्शन के लिए खोद दिया है। वार्ड में रोड लाइटें भी लगी हैं। निगम की राजनीति के कारण सफाई को लेकर समस्या बनी हुई है। वार्ड में टिपर भी समय पर नहीं नहीं आते हैं। लोगों का कहना है कि राजनीतिक कारणों से वार्ड के साथ भेदभाव किया जा रहा है। कई बार समस्या बताने के बाद भी निगम अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।   यह है वार्ड का इलाका: नेहरू कॉलोनी, मस्जिद चौक का क्षेत्र, एमबीएस अस्पताल, प्रोफेसर कॉलोनी, जेकेलोन,आयुर्वेदि अस्पताल, प्रका५ऋश लिीनिक, कोली पाड़ा का आंशिक भाग।

नाले का नहीं हो रहा निर्माण
वार्ड में बने नाले कि सफाई नहीं होने से बारिश के मौसम में नाला ओवर फ्लो हो जाता है। जिससे उसका गंदा पानी बस्ती के घरों में चला जाता है। वार्ड वासी बरसात में खासे परेशान हो जाते हैं।
- शमीम बानो, वार्डवासी

कचरे का नहीं हो रहा समय पर निस्तारण
वार्ड वासीयों का कहना है कि समय पर वार्ड में सफाई नही होने से गंदगी सड़कों पर फैल जाती है।  वार्ड में सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण वार्ड से समय पर कचरे का उठाव भी नहीं हो पाता है। टिपर कब आते हैं कब नहीं पता नहीं चलता।
- शिवम शक्तावत, वार्डवासी

वार्ड में यह हुए विकास कार्य
वार्ड में विकास कार्य तो करोड़ों रुपए के हुए हैं, जिनमें से मुख्य रूप से शीतला माता मंदिर, महिला स्नान घर, पूरे वार्ड कि गलियों में सीसीरोड़, सरकारी स्कूल में दस कमरों का निर्माण जिनमें वार्ड के कई कार्य करवाए गए हैं।
- दुर्गा सिंह हाड़ा, वार्डवासी

सालों से कॉम्पलैक्स बंद, वार्ड में नहीं है सामुदायिक भवन
वार्ड में  सालो से सुलभ कॉम्पलेक्स की सुविधाओं से स्थानीय निवासी वंचित है। जिससे वार्ड वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-असलम बेग, वार्डवासी

वार्ड में पिछले चार साल में कई विकास कार्य कराए हैं। लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का प्रयास किया जाता है। वार्ड में नाले की सबसे बड़ी समस्या है। इनकी सफाई और इसकी ऊंचाई बढ़ाने की मांग कर रखी है। लेकिन भाजपा बोर्ड होने से विकास कार्य के लिए बजट आवंटन नहीं होने से परेशानी हो रही है। अधिकारी भी सुनवाई नहीं कर रहे है।
- नीलोफर मंटू, पार्षद वार्ड 58

हादसे की आशंका : सड़क पर गड्ढा बना जानलेवा
चौमहला। चौमहला कस्बे के कुंडला रोड पर पशु चिकित्सालय के सामने सड़क क्रॉस कर नाली में हुआ बड़ा गड्ढा लंबे समय से दुर्घटनाओं का सबब बना हुआ है, लेकिन जिम्मेदारों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। वह शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। नाली के ऊपर बनी सीसी  उखड़ने से निकले सरिए और गड्ढा इतने घातक है कि इससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।लोगों ने इस जगह चेतावनी का बोर्ड भी लगा दिया। कुछ माह पूर्व भी इसकी मरम्मत की थी लेकिन उसकी गुणवत्ता इतनी हल्की थी कि ये फिर से उखड़ गया। यह एक व्यस्तम मार्ग है जो चौमहला कस्बे को दर्जनों गांवों को जोड़ती है जिस पर ग्रामीणों व रहवासियों का आवागमन लगा रहता है। कई बार दुपहिया वाहन व वाहन चालक सवारी इसका शिकार हो गए है। खासकर रात्रि में आने वाले यात्री वाहन के लिए भारी मुसीबत बना हुआ है। रहवासियों का कहना है कि उनके द्वारा कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है लेकिन इस और किसी का ध्यान नहीं है। सब एक दूसरे के ऊपर टालते हुए नजर आते है। यह सड़क आरएसआरडीसी के अंतर्गत आती है। स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों को अवगत कराने के चेतावानी बोर्ड भी लगा दिया जिससे वाहन चालक सतर्क हो सके।

चौमहला के कुंडला रोड पर हो रहे गड्ढे को सोमवार को ठीक करवा दिया जाएगा,झालावाड़ में इसकी जाली बन चुकी है।
- ललित मेघवाल, आरएसआरडीसी, परियोजना निर्देशक  झालावाड़

चौमहला कस्बे के व्यस्ततम कुंडला मैन रोड के बीचों बीच बड़ा गड्ढा होने से रात के समय में आने वाले राहगीरों और वाहन चालक के साथ बड़ी दुर्घटना हो सकती है । संबंधित विभाग को ध्यान देना चाहिए।
- पवन पिछोलिया, अध्यक्ष खाद्य किराना व्यापार संघ चौमहला

पशु चिकित्सालय के सामने काफी लंबे समय से सड़क पर काफी गहरा गड्ढा हो रहा है आए दिन यहां दुर्घटनाएं हो रही है प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं हुआ।
-  रामनिवास पोरवाल, संरक्षक आॅटो मोबाइल व्यापार संघ चौमहला

कुंडला रोड पर हो रहे गड्ढे से आम नागरिकों को परेशानी हो रही है,पूर्व में भी मरम्मत का कार्य हुआ था जो दो तीन माह में ही टूट गया,कार्य अच्छे ढंग से सुदृढ किया जाए।
- शंकर लाल शर्मा, सेवानिवृत ब्लॉक शिक्षा अधिकारी

कुंडला रोड पर पशु चिकित्सालय के सामने हो रहा गड्ढा दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहा है यदि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं हुआ तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
- अंकित जैन स्थानीय निवासी

इटावा-बारां की मुख्य सीसी सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हालत, 10 साल पहले बनी सड़क की नहीं हुई मरम्मत
अयाना। अयाना से होकर गुजर रही इटावा-बारां सीसी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकोें को हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। एक दशक पुरानी यह सीसी सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे राहगीरों व दो पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क पर जगह-जगह खाईनुमा गड्ढे पड़ गए हैं। रात के समय यह खाईनुमा गड्ढे वाहन चालकों को नजर नहीं आते और अचानक सामने आते हैं। जिससे वाहन चालकों को संभलने का मौका नहीं मिलता और वे इनमें गिर कर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग को अवगत कराए जाने के बाद भी क्षतिग्रस्त स्थानों की मरम्मत नहीं करवाई गई है। ऐसे में दिनोंदिन बढ़ती दुर्घटनाओं से आमजन में रोष व्याप्त है।

दस साल हो गए सड़क बने
ग्रामीणों व राहगीरों ने बताया कि वर्ष 2016 सोलह किमी सड़क का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया था। इन दस वर्षों के दौरान इस सड़क मार्ग का कभी मेंटेनेंस नहीं करवाया गया। जिससे सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। कई स्थानों पर बीच मार्ग में बड़ी-बड़ी गहरी दरारें पड़ गर्इं हैं। कई स्थानों पर बीच सड़क में गड्ढे बन गए हैं। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को बहुत संभलकर चलना पड़ता है। फिर भी कई बार दुर्घटना घटित हो जाती है।

रात के समय होते हैं हादसे
लोगों ने बताया कि रात के समय में सबसे अधिक दुपहिया चालक दुर्घनाओं का शिकार होते हैं। लोगों ने इस समस्या को पुलिस थाने में आयोजित बैठकों में भी उठाया। इसके बाद पुलिस ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग को मामले से अवगत कराया। लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बरकरार है।

कार से चलते समय अचानक टूटी हुई सड़क आने से कार असंतुलित हो जाती है। विभाग को इसकी मरम्मत करवानी चाहिए।
- हेमराज गौड, दवा व्यवसायी

आए दिन दुपहिया वाहन चालक इस टूटी हुई सड़क में फंसकर गिरते रहते हैं। जिससे कई बार वे चोटिल हो जाते हैं और वाहन को भी नुकसान पहुंचता है। अतिशिघ्र इसकी मरम्मत करवानी चाहिए।
- सत्यनारायण शर्मा, समाजसेवी

क्षतिग्रस्त स्थानों की मरम्मत कार्य को लेकर प्रस्ताव भिजवा रखा है। अगर कहीं सडक क्षतिग्रस्त हो रही है तो जब तक मरम्मत नहीं हो जाती ऐसे स्थानों को चयनित कर संकेतक बोर्ड लगवा दिए जाएंगे।
- सोनू मीणा, कनिष्ठ अभियंता, पीडब्ल्यूडी, अयाना

दो साल से टूटी सीसी सड़क : वाहन चालक परेशान, हादसे का बना रहता है खतरा
सुकेत। ग्राम पंचायत सुकेत में दो साल पूर्व आमजन की सुविधा के लिए तैयार की गई सीसी सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सीसी रोड पर गहरी दरारें पड़ गई हैं। जिससे बाइक सवार आए दिन गिर कर चोटिल होते रहते हैं। जानकारी के अनुसार करीब आधा किलोमीटर की इस सड़क में जगह-जगह गहरी और लम्बी-लम्बी दरारें पड़ चुकी हैं। लाखों रुपए की राशि खर्च कर बनाई गई यह सड़क दो साल में ही पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।

2023-2024 में लाखों रुपए का बजट जारी कर पायली रास्ते से आहू नदी तक करीब आधा किलोमीटर सीसी सड़क का निर्माण किया गया था। यह सड़क कस्बे में होने वाले धार्मिक आयोजनों में किए जाने वाले विसर्जन सहित अन्य आयोजनों के काम आती है।
- महेंद्र महावर, ग्रामीण

पहले सुकेत ग्राम पंचायत थी। लेकिन अब नगर पालिका बन चुकी है। जिसके चलते सभी दस्तावेज जमा करवा दिए गए हैं। ऐसे में रिकॉर्ड नहीं मिल पा रहा है।
- हरेंद्र सांखला, ईओ, नगर पालिका, सुकेत

यहां हर समुदाय से जुड़े लोग जुलूस के माध्यम से आहू नदी पहुंचकर ताजियों को ठंडा और भगवान की मूर्तियों का विसर्जन करते हैं। इन्ही लोगों की आस्था और राह में आने वाली मुश्किलों को आसान बनाने के लिए ग्राम पंचायत ने लाखों रुपए की राशि खर्च कर सीसी सड़क का निर्माण करवाया। लेकिन आज इस सड़क को बने 2 साल भी पूरे नही हुए और यह सड़क जगह-जगह से दरार युक्त हो चुकी है।
- दीपक, ग्रामीण

भक्तों की राह में उधड़ी सड़क और कदम-कदम पर गड्ढे, 20 दिन से बंद है निर्माण कार्य
इंद्रगढ़। इन्द्रगढ़ के प्रसिद्ध बीजासन माता मंदिर पर नवरात्र में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को माता के दर्शनों से पहले ही कठिन परीक्षा से गुजरना होगा। मंदिर की ओर जाने वाली सडक का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाना था जिसको लेकर बड़ तिराहे से नवीन सड़क तक का एक छोटा सा टुकड़ा सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 20 दिन पहले ही खुदवा दिया गया है लेकिन इस टुकड़े का निर्माण कार्य अभी तक भी शुरू नहीं किया गया है।जिसके चलते आने जाने वाले वाहन चालकों के साथ पैदल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा इन्द्रगढ़ माताजी रोड के बड़ तिराहे से लेकर माताजी तक सÞडक निर्माण कार्य करना प्रस्तावित है। जिसका एक हिस्सा जैन नसिया मंदिर से माताजी चौराहे तक बने दरवाजे का कार्य पूरा कर दिया गया है परंतु विभाग द्वारा बड़ तिराहे से दरवाजे तक की सड़क को खोद दिया गया है और निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। जिसके चलते नवरात्र में माता के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय नागरिकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है।

इधर, दुर्घटना को न्यौता
वहीं बृज वाटिका के आगे भी सड़क के किनारे पाइप लाइन के चलते एक बड़ा गड्ढा कर दिया गया है। जिसको भरकर रोड के ऊपर ही बहुत सारी मिट्टी डालकर बहुत बडा स्पीड़ ब्रेकर सा बना दिया गया है तथा सड़क के दोनो ंऔर मिट्टी के ढेर लगा दिए गए है। सड़क के दोनों और खाई भी खोद दी गई है। जिससे भी वाहन चालको को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है तथा वाहनों को नुकसान होने के साथ दुर्घटना का अंदेशा भी बना हुआ है।

नए सीसी रोड की तराई में अनियमितता
बताया जाता है कि जैन नसिया मंदिर से माताजी के दरवाजे तक विभाग द्वारा बनाये गये सीसी रोड की ठीक तरीके से तराई भी नहीं हो पाई है। जिसके चलते नई सडक का ज्यादा समय तक टिक पाना मुश्किल दिखाई दे रहा है।

इनका कहना है
नई सड़क निर्माण के लिए खोदी गई थी परंतु होली का त्यौहार आने से संवेदक व मजदूर छुट्टी पर चले गए हंै। एक दो दिन में निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा तथा नवरात्रा से पहले ही निर्माण पूरा कर जनता के साथ श्रद्धालुओं को भी राहत प्रदान कर दी जाएगी।
- इन्द्रजीत, कार्यपालक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग इन्द्रगढ़

निकासी की सुचारू व्यवस्था नहीं होने से आम रास्तों पर भरा पानी, वार्ड वासियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर की समाधान की मांग
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर के वार्ड 19 इस्लाम नगर मस्जिद वाली गली में पानी की सुचारू रूप से निकासी नहीं होने के कारण वार्ड वासियों को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। वार्ड वासियों ने उपखंड अधिकारी दीपक महावर को ज्ञापन सौंप कर इस समस्या से अवगत कराकर समस्या समाधान की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि वार्ड नंबर 19 इस्लाम नगर सुल्तानपुर मस्जिद वाली गली में सुचारू रूप से पानी की निकासी नहीं होने के कारण मोहल्ले वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में सीसी सड़क या इंटरलॉकिंग का निर्माण नहीं होने के कारण वार्ड वासियों को समस्या हो रही है। 12 महीने पानी भरा रहने के कारण वार्ड वासियों को पैदल भी निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही बारिश के दिनों में घरों में भी पानी भर जाता है। साथ ही जगह-जगह पर गंदगी रहने से बीमारियों का खतरा हमेशा बना रहता है। वार्ड वासियों ने सीसी सड़क बनाने की मांग की है।

बरसात के दिनों में होती है अधिक समस्या
नगर की बॉस कॉलोनी में भी इसी प्रकार के हालात हैं। यहां मुख्य रास्ते में पानी भरा रहने से लोगों को कई प्रकार की समस्याएं हो रही हैं। कॉलोनी वासी जगजीवन राम स्वामी, हरि नागर, लकी शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा आदि का कहना है कि इस रास्ते से कस्बे वासियों के साथ की खंडगांव, इस्लाम नगर, बॉस कॉलोनी आदि के लोग भी निकलते हैं। आम रास्ते में पानी की निकासी के लिए नालियां नहीं होने के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नगर की बॉस कॉलोनी में पानी की निकासी नहीं होने के कारण आम रास्तों पर बारिश के दिनों में हर तरफ पानी ही पानी हो जाता है। जिसके चलते लोगों को निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बॉस कॉलोनी की  कुछ गलियों में बारिश के दिनों में आम रास्ते पर सीसी सड़क एवं इंटरलॉकिंग नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में पानी भर जाता है। जिसके चलते आम जनता को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है।

जनप्रतिनिधि भी नहीं कर रहे सुनवाई
वार्डवासी इशराक मोहम्मद, सद्दाम हुसैन, इमरान, शफीक मोहम्मद, आसिफ अली, तौसीफ, साहिल आदि ने बताया कि समस्या का समाधान नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को भी अवगत करा दिया गया है। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है।

पिछले 20 वर्ष से बनी हुई है समस्या
बॉस कॉलोनी वासी अब्दुल नईम, पप्पू, ईदू मोहम्मद, लटूर मिस्त्री, सईद अंसारी ने बताया कि करीब 20 वर्षों से आम रास्ते की समस्या से परेशान हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पूर्व में संबंधित विभाग को इस मामले में सूचित किया जा चुका है।

वार्ड वासियों की समस्या के समाधान के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। इस मामले में नगर पालिका प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। जिससे वार्ड वासियों की समस्या का समाधान हो सके।
- दीपक महावर, एसडीएम, सुल्तानपुर

स्टेट हाइवे-70 पर मौत की दरारें, फंसकर गिरे तो जान बचना मुश्किल
कोटा। कोटा से गुजर रहे स्टेट हाइवे-70 पर जगह-जगह मौत घात लगाए बैठी है। टोल टैक्स चुकाने के बावजूद वाहन चालकों की जान खतरे में रहती है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की शह पर टोल संग्रह कम्पनी चेतक जैनको जमकर मनमानी कर रही है। वाहन चालकों से प्रतिदिन लाखों का टैक्स वसूला जा रहा फिर भी सड़कों की मरम्मत नहीं करवाई जा रही।  दरअसल, स्टेट हाइवे-70 पर दीगोद से सुल्तानपुर तक करीब 12 किमी सीसी सड़क पर 3 इंच चौड़ी और डेढ़ इंच गहरी दरारें हो रही है। जिनमें वाहनों के टायर फंसने से हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों व यात्रियों की शिकायत के बावजूद सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। जबकि, हाइवे मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की है, इसके बावजूद टोल एजेंसी पर कार्रवाई करने के बजाए आंखें मूंदे पड़े हैं।

दरारों में फंसकर गिरे तो जान बचना मुश्किल
स्टेट हाइवे-70 पर जोखिमभरा सफर दीगोद से ही शुरू  हो जाता है, जो सुल्तानपुर तक जारी रहता है। करीब, 12 किमी सीसी सड़क पर जगह-जगह गहरी दरारें हो रही है, जिसमें टायर फंसने से बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।  स्थानीय निवासियों का कहना है, हाइवे की चौड़ाई कम है। भारी वाहनों का आवागमन रहता है। ऐसे में गहरी दरारों में टायर फंसने से बाइक असंतुलित हो जाती है और बाइक सवार सड़क पर गिर जाते हैं। इस दरमियान सामने व पीछे से रफ्तार से गुजरते वाहनों के कारण जान बचना मुश्किल हो जाता है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, इसके बावजूद दरारों को भरवाई नहीं गई।

रिटायरमेंट के बाद अधीक्षण अभियंता के बदले सुर
स्टेट हाइवे-70 की बदहाली को लेकर दैनिक नवज्योति ने लगातार खबरें प्रकाशित की थी। इस पर गत वर्ष नवम्बर माह में पीडब्ल्यूडी के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता आरके सोनी से दरारों को लेकर बात की थी, इस पर उन्होंने सड़क की दरारें भरने के लिए बाहर से स्पेशल टीम आने की बात कहीं थी। इसके बाद दिसम्बर में वह रिटायर हो गए। लेकिन अब तक न तो स्पेशल टीम आई और न ही दरारें भर सकी। इस पर उनसे बात की तो अब स्पेशल टीम के बारे में कोई जानकारी नहीं होने की बात कहीं  जा रही है।

बाइक सवार महिला की हो चुकी मौत
स्टेट हाइवे 1-ए पर गत वर्ष 9 फरवरी को सड़क पर हो रही दरारों में टायर फंसने से बाइक अंसतुलित हो गई थी। जिससे बाइक सवार महिला गायत्री की सिर के बल सड़क पर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पिता महावीर प्रजापति व 4 माह का पुत्र चोटिल हो गए। गेंता से इटावा के बीच सड़क के दो हिस्सों के बीच इसी तरह की गहरी दरारे हो रही हैं।

पीडब्ल्यूडी की शह पर
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का सुल्तानपुर से कोटा प्रतिदिन गुजरना होता है। इस बीच दीगोद तक 12 किमी सीसी सड़क की जानलेवा दरारें नजर आती है। इसके बावजूद टोल एजेंसी पर कार्रवाई करने के बजाए वाहन चालकों से खुली लूट की छूट दी जा रही है। अधिकारियों की घोर लापरवाही से वाहन चालकों की जान संकट में रहती है।

जनसुविधाओं पर ताले, घुमाव पर संकेतक नहीं
मारवाड़ा चौकी टोल प्लाजा पर टॉयलेट व शौचालय बने हुए हैं, जिस पर अक्सर ताले लटके रहते हैं। ऐसे में वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, मारवाड़ा चौकी स्थित अंडरपास का घुमाव खतरनाक है। यहां न तो संकेतक बोर्ड लगाए गए, न ही सड़क पर सफेद लाइनिंग की गई। जबकि, एक ही लेन पर दोनों तरफ के वाहन गुजरते हैं।  वहीं, अंडरपास से गुजरने के दौरान सामने स्थित खाई में वाहन गिरने का डर बना रहता है। क्योंकि, सड़क की मुंडेर पर कोई सुरक्षा दीवार नहीं है।

एक्सपर्ट - व्यू
टोल एजेंसी को रेगुलर रोड का मेंटिनेंस करवाना चाहिए। जब एजेंसी टोल वसूल रही है तो मरम्मत करवाना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। इसके बावजूद मेंटिनेंस नहीं करवाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने का पीडब्ल्यूडी को अधिकार है। पीडब्ल्यूडी टोल एजेंसी पर जुर्माना लगा सकता है और उससे वसूली राशि से खुद मेंटिनेंस करवा सकते हैं। इस तरह की अव्यवस्था वाहन चालकों के लिए घातक है।
- धीरेंद्र माथूर, पूर्व चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी

इनका कहना है
सीसी सड़क के पैनल खराब हो रहे थे, जिसे बदलने के टोल एजेंसी को निर्देश दिए थे। उस समय टोल एजेंसी प्रतिनिधि ने कहा था कि उनकी कोई स्पेशल टीम आ रही है, जो सड़क की इन दरारों को भरेगी। इसके बाद मैं रिटायर्ड हो गया। इसके बाद क्या हुआ  क्या नहीं, जानकारी नहीं है।
- आरके सोनी, तत्कालीन एसई पीडब्ल्यूडी

मैं पिछले महीने की 24 तारीख को साइट पर गया था, तब भी बोल कर आया था। नोटिस देकर इनके खिलाफ कार्रवाई कर समस्याओं का समाधान करवाएंगे।
- जेपी गुप्ता, वर्तमान एसई पीडब्ल्यूडी