village development officer - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया व दलाल राजमल ई-मित्र संचालक 8000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी प्रतापगढ़ इकाई द्वारा आज कार्यवाही करतें हुए आरोपी यशवन्त जोशी ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया व दलाल श्री राजमल (ई-मित्र संचालक) को 8000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की प्रतापगढ चौकी को एक शिकायत इस आशय की मिली की परिवादी के मकान के पट्टे की रजिस्ट्री करवाने के लिये यशवन्त जोशी ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया 12,000  रूपये की मांग कर दलाल राजमल हाडोती (ई मित्र संचालक) को देने के लिये कहा जिस पर दिनांक 27.02.2026 को रिश्वत राशि मांग सत्यापन कराया गया जिसमें आरोपी  यशवन्त जोशी ग्राम विकास अधिकारी ने दलाल राजमल (ई-मित्र संचालक) के मार्फत 12000/-रूपये की रिश्वत राशि की मांग की गई व 8000 रूपये रजिस्ट्री करने से पहले व शेष राशि रजिस्ट्री करने के बाद देना तय हुआ।

जिस पर एसीबी  के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह, के सुपरविजन में एसीबी प्रतापगढ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करतें हुए आरोपी यशवन्त जोशी ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया के लिए उसके दलाल  राजमल (ई-मित्र संचालक) को 8000/- रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है व दलाल  राजमल (ई-मित्र संचालक) से आरोपी यशवन्त जोशी ग्राम विकास अधिकारी से जरिये मोबाईल वार्ता करवाई गई व आरोपी यशवन्त जोशी ग्राम विकास अधिकारी द्वारा रिश्वत राशि हेतु स्वीकृति व्यक्त की व रजिस्ट्री पर हस्ताक्षर ई मित्र पर आकर करने हेतु कहां जिससे आरोपी यशवन्त जोशी ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया की भुमिका संलिप्त होने से बाद पुछताछ ग्राम विकास अधिकारी को गिरफ्‌तार किया गया।

Bribe : दौसा जिले में ग्राम विकास अधिकारी 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दौसा जिले में पंचायत सिमित सिकन्दरा की ब्राह्मण बैराड़ा ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी नितेश शर्मा को बुधवार को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एसीबी की एसआईयू जयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि स्कूल में कमरों एवं नालों के निर्माण कार्य के बिलों का भुगतान करने की एवज ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत बैराड़ा ने कमीशन के 32 हजार 500 रुपए रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

इस पर एसीबी टीम द्वारा शिकायत का सत्यापन करने के बाद शर्मा को परिवादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है।

ग्राम विकास अधिकारी की मनमर्जी निलबंन के बाद भी किया भुगतान
सैंपऊ। स्थानीय ग्राम पंचायत मुख्यालय पर तैनात ग्राम विकास अधिकारी को शिकायतों एवं लापरवाही के चलते आखिर विभाग ने निलंबित कर उसको जयपुर मुख्यालय पर ड्यूटी देने के निर्देश दिए गए हैं। ज्ञातव्य है कि राजनीतिक द्वेषता के चलते सरपंच के वित्तीय अधिकार सीज किए गए हैं। ऐसे में ग्राम पंचायत के वित्तीय कामकाज ग्राम सचिव जितेंद्र चाहर एवं विकास अधिकारी अनूप मीणा द्वारा किए जा रहे थे।

ग्राम पंचायत कार्यालय पर प्राय: ताला लगने से आम नागरिकों को दैनिक समस्याओं के निराकरण एवं कागजात तैयार कराने के लिए लंबे समय तक ग्राम पंचायत कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। विगत दिवस हुई जनसुनवाई में त्रस्त लोगों द्वारा संभागी आयुक्त सांवरमल वर्मा से लिखित शिकायत की गई थी। संभागीय आयुक्त एवं जिला परिषद सीईओ के निदेर्शों के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद पीड़ित लोगों ने उच्च स्तर पर शिकायत की एवं दैनिक नवज्योति में तीन अगस्त को ग्राम विकास अधिकारी नदारद पंचायत मुख्यालय पर लटका ताला, आवश्यक कार्यो के लिए भटक रहे लोग नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित करने के बाद विभाग ने संज्ञान लेते हुए पंचायती राज विभाग की निदेशक डॉ प्रतिभा सिंह ने ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र चाहर को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर जयपुर मुख्यालय पर लगाए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। निलंबन के बाद भी भुगतान: आश्चर्यजनक पहलू तो यह है कि निलंबन के बाद भी ग्राम विकास अधिकारी एवं विकास अधिकारी द्वारा लाखों रुपए का भुगतान कर दिया गया। जोकि स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन एवं घोर वित्तीय लापरवाही को दर्शाता है। ग्राम विकास अधिकारी द्वारा 5 अगस्त को 444456 रुपए का भुगतान विजेंद्र सिंह ठेकेदार एवं 444564 रुपए का भुगतान सौरभ नवजीवन संस्थान के राजकुमार को किया गया है।

जब इस संबंध में वीडियो अनूप मीणा एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चेतन चौहान से बार-बार फोन करने के बावजूद फोन तक नहीं उठाया। जिसे कि उक्त प्रकरण को छिपाने का प्रयास ही माना जाएगा। इनका कहना है: मेरे संज्ञान में पूरे प्रकरण की जानकारी नहीं है और यदि लापरवाही बरती गई है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। -अनिल कुमार अग्रवाल, जिला कलक्टर, धौलपुर

ग्राम विकास अधिकारी पर समय पर काम नहीं करने का आरोप
कवाई। ग्राम पंचायत कवाई में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी रामप्रताप सिंह पर वार्ड पंचों ने गंभीर आरोप लगाए है। साथ ही ग्राम विकास अधिकारी को ग्राम पंचायत से शीघ्र हटाकर उचित कार्यवाही की मांग को लेकर जिला कलक्टर व जिला प्रमुख एवं मुख्य कार्यकारिणी अधिकारी जिला परिषद बारां को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन के साथ ग्राम विकास अधिकारी को हटाने के लिए गत 5 मई को ग्राम सभा की बैठक में लिए गए प्रस्ताव की प्रति भी वार्ड पंचों ने ज्ञापन के साथ सलंग्न की है।

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत के उपसरपंच राजेंद्र जोशी के नेतृत्व में वार्ड पंच राजेश सुमन, पवन चक्रधारी, मुरारी सुमन, ममता सेन, अरुणा सुमन एवं ग्रामवासी गिर्राज सेन, मुकेश सुमन सत्यनारायण सेन, राजेंद्र नायक ने ज्ञापन में बताया कि ग्राम विकास अधिकारी कर्तव्य के प्रति बहुत लापरवाह है एवं महीने में ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक दो बार आते है। जिसके चलते ग्राम वासियों को प्रमुख दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाने में भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ग्राम पंचायत मुख्यालय पर समय पर नहीं आने के चलते ग्राम वासियों एवं ग्राम विकास का कार्य  समय पर नहीं होंता है।

सरपंच जोशी ने बताया कि कवाई ग्राम पंचायत अटरू पंचायत समिति की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है। उसके बावजूद भी ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर नहीं आता है और ना ही ग्राम सभाओं का आयोजन करता है और कभी ना कभी सरपंच की अध्यक्षता में ग्राम सभाएं होती है तो उनमें भी अपनी  उपस्थिति नहीं देता है। लोगों के आवासीय पट्टा का नवीनीकरण नहीं करता है और  करता है तो उस में कुछ ना कुछ त्रुटियां रख देता है। जिसके चलते लोगों को काफी चक्कर लगाना पड़ता है। ग्राम विकास अधिकारी काफी हद तक भ्रष्टाचार में लिप्त है।

वार्ड पंचों ने बताया कि ग्राम पंचायत परिसर में स्थित बोर में संचालित पानी की मोटर को खराब होने पर 6000 मे रिपेयर करके चालू करवाई गई थी। इसके बाद खराब होने पर दोबारा विद्यालय स्टाफ के द्वारा रिपेयर करवाकर चालू करवाई गई थी परंतु ग्राम विकास अधिकारी ने भ्रष्टाचार को चरम सीमा पर लाते हुए बोर में नई मोटर डालना बताकर 49900 का  भुगतान उठा लिया है। वहीं गत 20 अक्टूबर को ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित प्रशासन गांव के संग शिविर मे ग्राम वासियों के द्वारा आवास के पत्तों के लिए 475 आवेदन किए गए थे। जिसमें से ग्राम विकास अधिकारी ने कुछ अपने चेहतों को पट्टे वितरित कर महज खानापूर्ति करते हुए 116 पट्टे वितरित करना आॅनलाइन बता दिया गया है। जिन लोगों के नाम आॅनलाइन किए हैं। उन लोगों को अभी तक आवासीय पट्टे नहीं मिले हैं। वही 41 नया शौचालयों के लिए आवेदन प्राप्त हुआ था। आवेदन कर्ताओं ने नया शौचालय भी बना लिये हे परंतु ग्राम विकास अधिकारी ने लापरवाही का परिचय देते हुए अभी तक उन लोगों को भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे अनेक आरोप ग्राम विकास अधिकारी पर वार्ड पंचों ने लगाते हुए शीघ्र व ग्राम विकास अधिकारी को हटाने की मांग की है।

करीब 1 साल भर पहले पुरानी मोटर सही करवाकर हॉल में डालकर नई मोटर का बिल लगाया गया। जिला कलक्टर को जब विकास अधिकारी की कार्यशैली की जानकारी दी तो रातों-रात पंचायत के अंदर नई मोटर लाकर रख दी। महीने में करीबन 10 दिन  पंचायत के अंदर नहीं बैठते हैं जिससे आमजन को हस्ताक्षर करवाने के लिए इधर-उधर चक्कर काटने पड़ते हैं।
- पवन चक्रधारी, वार्ड पंच, ग्राम पंचायत कवाई

अगर वार्ड पंचों को ऐसा लग रहा है तो मामले की जांच करवा लें। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
- रामप्रताप सिंह, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत कवाई