Councilors - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जाते-जाते बोर्ड कर गया पार्षदों के लिए एक-एक लाख का खेल, कोटा उत्तर में अधिकतर पार्षदों को मिली खेल सामग्री
कोटा । नगर निगम का वर्तमान बोर्ड भंग होने से पहले कोटा उत्तर व दक्षिण के सभी 150 पार्षदों को एक-एक लाख रुपए की खेल सामग्री मिलेगी।  इसके लिए पार्षदों से डिमांड ली गई है। कोटा उत्तर में तो शुक्रवार को अधिकतर पार्षदों को यह मिल भी गई जबकि दक्षिण निगम में इसकी पत्रावली अंतिम दौर में है। नगर निगम की ओर से हर साल पार्षदों को एक-एक लाख रुपए की खेल सामग्री देने का प्रावधान किया हुआ है। यह सामग्री पार्षदों द्वारा उनके वार्डों में बच्चों व खिलाड़ियों को खेलने के लिए उपलब्ध करवाई जाती है। पूर्व में भी यह सामग्री कोटा उत्तर व दक्षिण निगम में बांटी जा चुकी है। नगर निगम बोर्ड का वर्तमान कार्यकाल 2 नवम्बर को समाप्त होने वाला है। इससे पहले सभी पार्षदों को अंतिम बार खेल सामग्री दी जानी है।  इस बार भी खेल सामग्री दी जानी है। जिसके लिए कोटा दक्षिण निगम प्रशासन द्वारा सभी 80 पार्षदों से उनके वार्ड व जरूरत के हिसाब से खेल सामग्री की डिमांड ली गई है। अधिकतर पार्षदों ने तो डिमांड दे दी है। वहीं निगम प्रशासन की ओर से खेल सामग्री उपलब्ध करवाने की पत्रावली भी आगे बढ़ा दी गई है।

सूत्रों के अनुसार पिछली बार आवंटित की गई खेल सामग्री की दर से इस बार दर में दो से तीन गुना का अंतर आ रहा है। हर खेल सामग्री की दर काफी अधिक बढ़ाकर दी गई है। जिसके कारण इसे फाइनल करने  में देरी हो रही है। इस फाइल पर लेखा शाखा द्वारा आपत्ती करने से अभी तक खेल सामग्री नहीं बांटी गई है। कांग्रेस पार्षदों का आरोप है कि बोर्ड का कार्यकाल ही समाप्त होने वाला है। ऐसे में जल्दबाजी में खेल सामग्री आवंटित करने के लिए सभी पार्षदों से डिमांड तो ले ली है। लेकिन सामग्री की राशि को लेकर आपत्ती होने से इसके आवंटन में देरी हो रही है। पार्षदों का आरोप है कि बोर्ड भंग होने के बाद भाजपा पार्षद गुप-चुप तरीके से खेल सामग्री ले सकते है। जबकि कांग्रेस पार्षदों को बोर्ड भंग होने का बहाना बनाकर टाला जा सकता है।

इधर भाजपा पार्षदों का कहना है कि निगम की ओर से पारित बजट में खेल सामग्री का प्रावधान किया हुआ है। खेल सामग्री की डिमांड ली जा चुकी है। उसके टेंडर भी हो गए है। संभावना है कि बोर्ड भंग होने से पहले कार्यादेश जारी हो  जाएंगे तो सामग्री तो बाद में भी दी जा सकती है।  इधर कोटा दक्षिण महापौर राजीव अग्रवाल का कहना है कि खेल सामग्री आवंटित करने की पत्रावली प्रक्रियाधीन है। बोर्ड भंग होने से पहले खेल सामग्री के कार्यादेश जारी होने की संभावना है। जिससे जाते-जाते पार्षदों को खेल सामग्री अपने वार्डों में खिलाड़ियों व बच्चों के  लिए मिल सकेगी।   इधर नगर निगम कोटा उत्तर में खेल सामग्री के कार्यादेश कई दिन पहले ही हो गए थे। उसका वितरण भी शुक्रवार को शुरु हो गया। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को बोर्ड का अंतिम दिन होने से अधिकतर पार्षद तो खेल सामग्री लेकर भी चले गए। गिनती के ही पार्षद शेष हैं वे भी शीघ्र ही खेल सामग्री प्राप्त कर लेंगे।

भाजपा की कांग्रेस पार्षदों को साथ लाने की तैयारी
जयपुर। हेरिटेज नगर निगम के कांग्रेस मेयर मुनेश गुर्जर के अभियोजन स्वीकृति के बाद बर्खास्तगी हुई, तो भाजपा कांग्रेस के करीब 8 पार्षदों को अपने पाले में ला सकती है। भाजपा ने इसके लिए कांग्रेस पार्षदों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। इनमें से 6 पार्षद पूर्व ही में भाजपा के तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी से पार्टी मुख्यालय आकर मिले थे, जिन्होंने मेयर मुनेश को हटाने की मांग की थी और भाजपा का समर्थन देने के लिए जोशी को पत्र भी सौंपा था। वहीं दो अन्य पार्षद भी भाजपा के साथ आ सकते हैं। उच्चस्थ सूत्रों के अनुसार भाजपा ने इन पार्षदों से बातचीत भी शुरू कर दी बताए। मुनेश के पद से हटाए जाने के बाद कुछ दिन के लिए कार्यवाहक मेयर के रूप में भाजपा या निर्दलीय पार्षद को मौका दिया जा सकता है। इसके बाद सभी आठ पार्षदों के भाजपा में आने को पूर्ण सहमत होने पर मेयर का चुनाव कराया जाएगा।

मुनेश की बर्खास्तगी के बाद हेरिटेज नगर निगम में कुल 99 पार्षद बचेंगे। ऐसे में बहुमत के लिए 50 पार्षद चाहिए होंगे। भाजपा के पास वर्तमान में 42 पार्षद हैं। दो निर्दलीय पार्षदों का समर्थन पहले से है। आठ कांग्रेस के पार्षद साथ आए तो भाजपा बहुमत को पार कर लेगी।

हेरिटेज महापौर सहित 51 पार्षदों ने दिया इस्तीफा
जयपुर। नगर निगम जयपुर हेरिटेज में अतिरिक्त आयुक्त राकेश वर्मा को निलंबन की मांग को लेकर महापौर मुनेश गुर्जर सहित 51 पाषदों ने शुक्रवार देर रात सामूहिक रूप से सरकार को अपना स्तीफा सौंपा है। महापौर सहित सभी कांग्रेस व समर्थित पार्षद शनिवार को दूसरे दिन भी निगम हेरिटेज मुख्यालय में धरने पर बैठे रहे। महापौर मुनेश गुर्जर ने कहा कि अतिरिक्त आयुक्त ने महापौर सहित पार्षदों का अपमान किया है। वह स्वयं निगम हेरिटेज की मुखिया है। ऐसे में वह स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं करेंगी। जब तक अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्र वर्मा को निलंबित नहीं किया जाएगा, उनको धरना अनिश्चितकाल तक चलेगा। अपनी मांग के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं प्रमुख शासन सचिव मुख्यमंत्री कुलदीप रांका को 51 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने कहा कि हेरिटेज निगम के चारों विधायकों जिसमें दो कैबिनेट मंत्री भी हैं, सभी को अपनी बात पहुंचा दी है। सरकार जल्द इस पर निर्णय करे। गुर्जर ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में बिपरजॉय को लेकर सरकार अलर्ट जोन में है और अधिकारी जनप्रतिनिधियों की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। निगम हेरिटेज में कंट्रोल रूप तक की स्थापना निर्धारित समय पर नहीं की गई है। इसको लेकर आयुक्त के साथ ही अतिरिक्त आयुक्त जिम्मेदार है।

यह है मामला
पार्षदों को पांच अस्थाई कर्मचारी लगाने के टेंडर की फाइल में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही वित्तीय बिड खुल चुकी थी और उसका कार्यादेश जारी करना था, लेकिन फाइल को 15 दिन से अतिरिक्त आयुक्त ने अपने चैंबर में रख रखी थी और उस पर हस्तारक्षर नहीं किए। शुक्रवार को कार्यादेश जारी करने की अंतिम तिथि थी। इसको लेकर कुछ कांग्रेस के पार्षद अतिरिक्त आयुक्त के पास पहुंचे तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

खाचरियावास के आवास पर बैठक
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर शनिवार सुबह सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र के 12 पार्षद पहुंचे और अपनी मांग बताई। इसके बाद खाचरियावास ने कहा कि यह उनके परिवार का मामला है। इसे मिल बैठकर सुलझा लिया जाएगा। इसके लिए रविवार को हेरिटेज निगम के चारों विधायक इस पर निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि अभी चुनावी साल है और हमें आमजन के कार्यों पर अधिक फोकस करने की आवाश्यकता है। इसके साथ ही हम पार्षदों के सम्मान में भी कोई कमी नहीं आने देंगे।

भाजपा-आप पार्षदों के बीच चले लात-घूंसे
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के स्थाई समिति के छह सदस्यों के चुनाव के बाद परिणाम की घोषणा के दौरान शुक्रवार को हंगामा हो गया और पार्षदों के बीच जमकर हाथापाई हुई। हाथापाई में कई पार्षदों के घायल होने के समाचार है। स्थाई समिति के चुनाव में वोटों की गिनती उस समय बाधित हो गई जब भाजपा ने एक मत को अमान्य किए जाने पर आपत्ति जताई। सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा के सदस्य सदन में एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की और बाद में जमकर हाथापाई हुई।

मेयर शैली ओबेरॉय ने एक वोट अमान्य घोषित कर दिया जिसको लेकर भाजपा के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। मेयर के पुर्नगणना के फैसले पर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया। सदन में दोनों दलों के पार्षदों की ओर से धक्का-मुक्की और मारपीट हुई।

मेयर पर किया जानलेवा हमला : सौरभ
आप के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के पार्षदों ने मेयर शैली ओबरॉय पर जानलेवा हमला किया। तीन महिला पुलिसकर्मियों ने उनकी जान बचाई है। उधर भाजपा विधायक विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि आप बेईमानी करना चाहती है। जबरन वोट को अमान्य घोषित किया गया।

दिल्ली में महापौर के चुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही सदन में हंगामा
नई दिल्ली। नगर निगम के महापौर के चुनाव के लिए मतदान शुरू होते सदन में भारी हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्या शर्मा ने 10 मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलाई। इस पर आम आदमी पार्टी (आप) ने विराध किया और नारो के बीच सभी मनोनीत और निर्वाचित पार्षदों ने शपथ ली। पार्षदों के शपथ के बाद महापौर के लिए मतदान से पहले आप के पार्षद मनोनीत सदस्यों को सदन से बाहर करने की मांग पर हंगामा हुआ।

इसके कारण सदन कुछ देर के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। इसके कारण सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

दिल्ली में नगर निगम महापौर के चुनाव से पहले सदन में हंगामा
नई दिल्ली। दिल्ली में नगर निगम के महापौर के चुनाव से पहले निगम पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में हंगामा हुआ। इसके कारण सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। निगम में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्या शर्मा ने उपराज्यपाल की ओर से नामित पार्षदों को शपथ दिलाने के लिए एक सदस्य का नाम लिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी के पार्षद मुकेश गोयल ने कहा कि यह प्रक्रिया गलत है।

गोयल ने कहा कि पहले चुने हुए पार्षदों को शपथ दिलाई जाए। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आप के पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया।

आश्वासन के बाद पार्षदों की भूख हड़ताल समाप्त
जयपुर। समितियों के गठन की मांग को लेकर नगर निगम हेरिटेज मुख्यालय में कांग्रेस व निर्दलीय पार्षदों की भूख हड़ताल मंत्री व विधायकों के आश्वासन के बाद समाप्त हुई। पार्षद उमर दराज ने बताया कि जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी, खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक रफीक खान, विधायक अमीन और मेयर मुनेश गुर्जर धरना स्थल पर पहुंचे और हड़ताल समाप्त कराई।

खाचरियावास ने कहा कि जल्द ही समितियों का गठन होगा। इनका प्रफोर्मा सभी विधायकों को भेज दिया। मंत्री महेश जोशी ने बताया कि मेयर चुनाव के दौरान निर्दलीय पार्षदों से की घोषणा को पूरा किया जाएगा। मेयर ने बताया कि 24 समितियों का गठन होगा।

जोन आयुक्त को निलंबित करने की मांग को लेकर भाजपा पार्षदों ने दिया धरना
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर जयपुर के जगतपुरा जोन उपायुक्त ममता नागर पर भाजपा पार्षदों ने पट्टे के एवज में पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए उनको निलंबित करने की मांग को लेकर आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया और 7 दिन में कार्रवाई नहीं करने पर स्थानीय लोगों के साथ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। पार्षदों के धरने के दौरान अतिरिक्त आयुक्त प्रवीण कुमार ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। धरने पर बीजेपी पार्षद अरुण शर्मा ने कहा कि 2 साल से लोग त्रस्त है। जगतपुरा जोन में किसी भी तरह का जनहित में काम नहीं किए जा रहे है। उन्होंने जोन उपायुक्त ममता पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह लोगों का काम नहीं करती। निगम ग्रेटर को ग्रेट बनाने के लिए 2 साल पहले चुनकर आए थे, लेकिन इन अधिकारियों की वजह से काम नहीं हो रहे। पार्षदों ने चेतावनी दी कि धरना दिया है। यदि जोन उपायुक्त का निलंबन नहीं हुआ, तो 7 दिन बाद स्थानीय जनता इन्हें जवाब देगी।

वहीं निगम सफाई समिति चेयरमैन रामस्वरूप मीणा ने भी जगतपुरा जोन उपायुक्त पर आरोप लगाते हुए कहा कि जोन कार्यालय में किसी भी गरीब आदमी को पट्टा दिलाने के लिए लेकर जाते हैं तो वह बहाने लगाती है। जोन उपायुक्त ममता नागर ने कहा कि पार्षद गलत पट्टे जारी करने का दबाव बनाते हैं, लेकिन वे किसी के भी दबाव में आकर गलत काम नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि जगतपुरा जोन में पट्टों की कम पेंडेंसी है और सभी को नियमानुसार पट्टे जारी किए जा रहे हैं।

पार्षदों की खरीद का भय, भाजपा ने की बाड़ाबंदी
जयपुर। ग्रेटर नगर निगम चुनाव के मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस से खरीद-फरोख्त का भय लग रहा है। ऐसे में पार्षदों की भारतीय जनता पार्टी ने बाड़ाबंदी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों को पार्टी कार्यालय से चौमूं स्थित चौमूं पैलेस में ले जाया गया है। मेयर के चुनाव तक सभी पार्षदों को यहां रखा जाएगा। भाजपा के सभी 84 पार्षदों को पार्टी कार्यालय से बसों में चौमूं ले जाया गया है। पार्षदों को चौमूं ले जाने से पहले भाजपा पार्टी कार्यालय में संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और शहर अध्यक्ष राघव शर्मा ने सभी पार्षदों की बैठक ली।

बैठक में ही पार्षदों की बाड़ाबंदी का फैसला किया गया। तत्कालीन मेयर सौम्या गुर्जर सहित 4 पार्षदों को तत्कालीन नगर निगम आयुक्त यज्ञ मित्र सिंह देव के साथ अभद्रता के चलते सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद भाजपा की ही पार्षद शील धाभाई सरकार ने कार्यवाहक मेयर के रूप में चार्ज दे रखा था।

मूसलाधार बारिश से घरों में घुसा पानी सहायता के लिए पहुंचे पार्षद
साऊ। कस्बे में बुधवार दोपहर बाद आई मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफ त बन कर आई। कस्बे के कई मोहल्लों में पानी भर गया वहीं दुकानों पर भी फु टपाथ तक पानी पहुंच गया। वार्ड 16 की गली में कमर तक पानी भर गया वार्ड के हनीफ  खान के घर में रखा घरेलू सामान पानी में तैरने लगा। पूरे परिवार ने छत पर जाकर अपनी जान बचाई। हनीफ  खान ने आरोप लगाया कि इस संबंध में उनको तात्कालिक रूप से पालिका प्रशासन की ओर से कोई सहायता नहीं मिली, पानी निकासी काफी देर तक नहीं होने से उनके परिवार की जान सांसत में रही।

जल भराव से उसको हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। बाद में सूचना पर पार्षद बसंत चेजारा और महंत रविनाथ ट्रैक्टर के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। पार्षद ने पालिका प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। बसंत ने आरोप लगाया कि नाले नालियों की सफाई यदि समय पर कर ली जाती तो यह हालात नहीं बनते।

पावटा-प्रागपुरा नगर पालिका :अधिकार नहीं मिलने सहित कई मांगों को लेकर पार्षदों का धरना प्रदर्शन
प्रागपुरा। कस्बे की नगर पालिका परिसर में गुरुवार को पालिका पार्षदों ने अधिकार नहीं मिलने, पालिका में नाकारा  कर्मचारियों को हटाने, साधारण सभा आहूत करने, पार्षदों की आईडी बनाने पालिका में नक्शे बनाने के लिए 3000 रुपए लेने व भ्रष्टाचार को खत्म करने आदि मांगों को लेकर  वरिष्ठ पार्षद गिरधारी लाल शर्मा की अध्यक्षता में धरना दिया। ईओ हरिनारायण यादव के 15 दिन में मांगों को मानने का आश्वासन देने के बाद पार्षदों ने धरना समाप्त किया। धरने में बोलते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि निर्मल पंसारी ने कहा कि नगर पालिका पार्षदों की पालिका में कार्यरत कर्मचारी सुनवाई नहीं करते, सफाई कार्य में लगे वाहन पालिका कर्मचारियों के लगे हुए हैं।

पालिका सीमा के बाहर एक होटल में महज 500 रुपए देकर कचरा उठाने के वाहन जाते हैं जिस पर लगाम  लगनी चाहिए। पलिका प्रशासन को हर कीमत पर पार्षदों की न्याय संगत  मांगे माननी होंगी। धरने में बोलते हुए वाईस चेयरमैन अशोक कुमार सैनी, नरपत सिंह शेखावत ने कहा कि गत दिनों लिखित में साधारण सभा आहूत करवाने का प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसके बाद भी साधारण सभा आज तक नहीं हुई है। नगर पालिका कर्मचारी पार्षदों के काम करना तो दूर उनसे लड़ने पर आमादा रहते हैं। इन्होंने ने कहा कि पालिका परिसर में से फाइलें गायब हो जाती है यहां तक चेयरमैन की फाइल तक गायब हो गई थी। इन्होंने नाकार कर्मचारियों को अविलम्ब हटाने की मांग की।  पार्षद राजू पारीक प्रागपुरा, पार्षद प्रतिनिधि बद्री प्रसाद चौहान व भवानी शंकर अग्रवाल, पार्षद संजय सैन  ने कहा कि हर पार्षद  आम जन का चुन हुआ प्रतिनिधी है जो करीब 30 हजार आबादी की प्रतिनिधित्व करता है।

क्षेत्र का विकास करवाना व आम जन की समस्याओं  का  निदान करवाना उनका नैतिक फर्ज है। लेकिन नगर पालिका प्रशासन चुने हुए जन प्रतिनिधियों की नहीं सुन रहा है। इन्होंने ने कहा कि पार्षदों को एक एक मोहर लेटर पैड़ व उनके वार्ड में बोर्ड लगाने, ठेकेदारों कि और से किए जा रहे कामों व इनके नामों की सूची एक रजिस्टर में होने की मांग की।  पार्षद  मणी देवी सोनी, विजय गुप्ता कृष्णा ओला, मोठूराम यादव, मिन्टू शर्मा, सुमन यादव, राहुल  चौहान, कुन्दन लाल स्वामी, पूनम शर्मा, विश्वम्भर मेहरा, सुनीता जाजोरिया सहित कई पार्षदों ने कहा कि नगर पालिका  किस जन प्रतिनिधि के ईशारे पर चल रही है। इसका भी खुलासा होना चाहिए।

कुछ लोग नगर पालिका प्रशासन को काम नही करने देना चाहते हैं। पार्षदों व चेयरमैन को कार्यभार ग्रहण किए हुए करीब 2 माह बीत जाने के बाद भी साधारण सभा आहूत नहीं हो  रही जिससे पार्षद अपनी पीड़ा से अधिकारियों को अवगत नहीं करवा रहे हैं। धरने में बैठक में शहनजाव बानू, प्रियंका अग्रवाल, महेन्द्र वर्मा, जय राम यादव, मणी देवी सोनी कमली देवी गोकु ल चन्द, आशादेवी, श्योचन्द, श्याम सिंह शेखावत, सुनीता जाजोरिया महेन्द्र कुमार ने नगर पालिका प्रशासन के रवैये  को लेकर आक्रोश जताया। धरना स्थल पर ईओ हरिनारायण यादव पहुंच कर पार्षदों की मांगे व पीड़ा सुनी। ईओ ने कहा कि उनके स्तर पर हल होने वाली समस्याओं का निदान 15 दिन में व साधारण सभा इस माह में आहूत करवाने का भरोसा देकर धरने का समापन करवाया।

राजनैतिक द्वेष से की गई शिकायत का पार्षदों ने किया विरोध
टोंक।  नगर पालिका निवाई के पार्षद डा. राजकुमार करनाणी के नेतृत्व में 29 पार्षदों ने नगर पालिका निवाई द्वारा 69ए व कृषि भूमि पर बनाएं गए पट्टों व वार्डो में कराएं गए निर्माण कार्यो की जांच की राजनैैतिक द्वेषता पूर्वक की शिकायत के विरोध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर निजी स्वार्थ पूर्ति के लिए की शिकायत को निरस्त कर पालिका को पूर्व की भांति कार्य करने के निर्देश प्रदान करने की मांग की है।

पार्षद डा. राजकुमार करनाणी के नेतृत्व में भाजपा शहर अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, पार्षद मा.मदनलाल वर्र्मा, परसराम कुमावत, कमलेश किराड़, विजय शर्मा, रानी तम्बोली, गिर्र्राज, दयाराम चौधरी, मंगलराम मीणा, शंकरलाल सैनी, दुर्गाशंकर सैन, कविता सैनी, रामबिलास बलाई, बाबूलाल सैनी, कमला देवी, ओमप्रकाश, शंकरलाल शर्मा, अल्लारखा, नितिन जैन आदि ने दिए ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रशासन शहरो के संग अभियान 2 अक्टूबर 2021 से चलाया जा रहा हैै, जिसके दौरान अधिशाषी अधिकारी व अध्यक्ष नगर पालिका द्वारा जनता के हित में लोगोंं के घर-घर जाकर पट्टे के लिए आवेदन करवाकर पालिका द्वारा अन्तर्गत 69ए एवं कृषि भूमि व अन्य योजनाओं के लगभग 2200 पट्टे जारी कर लोगों को आवास के पट्टे देकर राहत प्रदान की है।

पालिका द्वारा जारी पट्टे राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों व पारदर्शी एवं नियमों के अन्तर्गत जारी किए गए है। प्रतिपक्ष नेता डोली देवी चौधरी द्वारा राजनैतिक द्वेषता एवं अपने निजी स्वार्थ की मंशा के शिकायत प्रस्तुत कर पालिका द्वारा जारी पट्टों के संबंध में नियम विरुद्ध जारी होना बताया है तथा वार्डो में कराएं गए विकास कार्यो की जांच के लिए लिखा गया है, जो नगर पालिका एवं राज्य सरकार की छवि खराब करने की मंशा को दर्शाता हैै। इस कृत्य से अभियान के दौरान निस्वार्थ भाव से जनहित में कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों में निराशा है। अभियान के दौरान होने वाले कार्यो में व्यवधान व बाधा उत्पन्न हो रही है। पालिका में कार्यरत अधिकारी,

कर्मचारियों द्वारा अभियान के दौरान रात-दिन मेहनत कर निर्धारित लक्ष्य अनुरुप पट्टे जारी कर अजमेर जोन की सी-श्रेणी की नगर पालिका में प्रथम स्थान पर हैै। पालिका द्वारा अभियान के दौरान जारी पट्टे व निर्र्माण कार्य पारदर्शी व नियमों के अन्तर्गत किए गए है। उन्होंने बताया कि राजनैतिक द्वेषता एवं निजी स्वार्थपूर्ण शिकायत पर संपूर्ण पट्टों की जांव व वार्डो में कराएं गए निर्माण कार्यो की जांच करवाना गलत हैै। जिससे अभियान के दौरान होने वाले कार्यो का लोगों को लाभ नही मिल पाएगा। इससे पालिका के सभी जनप्रतिनिधियों में रोष व्याप्त हैै।। उन्होंने मांग की हैै कि द्वेषतापूर्ण व निजी स्वार्थपूर्ण शिकायत को निरस्त कर पालिका को पूर्व की भांति कार्य करने के निर्देश प्रदान किए जाएं।