woman arrested - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ज्वैलर्स को बातों में उलझाकर लाखों के जेवर चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग की महिला सदस्य गिरफ्तार
जयपुर। थाना एयरपोर्ट जयपुर पूर्व पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ज्वैलर्स की दुकान से जेवरात चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग की फरार महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। इससे पहले गैंग की मुख्य सरगना को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस उपायुक्त पूर्व संजीव नैन ने बताया कि 5 जनवरी 2026 को थाना एयरपोर्ट क्षेत्र के जगतपुरा स्थित श्री श्याम ज्वैलर्स की दुकान से लाखों रुपये के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया था। इस संबंध में थाना एयरपोर्ट में प्रकरण संख्या 02/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल के सुपरविजन एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने इलाके में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी विश्लेषण के साथ पारंपरिक पुलिसिंग के जरिए संदिग्ध महिलाओं की पहचान की।

जांच के दौरान गैंग की मुख्य सरगना नीरू उर्फ सोन्या बागरी को पहले ही कोटा ग्रामीण से डिटेन कर 8 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में उसने बताया कि 3 जनवरी 2026 को वह अपनी दो रिश्तेदार महिलाओं मौसम बाई और गुड्डी के साथ जगतपुरा मार्केट में कई दुकानों पर चोरी का प्रयास किया था। बाद में श्री श्याम ज्वैलर्स की दुकान से चांदी के जेवरात चोरी किए।

इसके बाद पुलिस टीम ने फरार चल रही गैंग की सदस्य मौसम बाई पत्नी सुमन कुमार बागरी (28) को कोटा से दस्तयाब कर पूछताछ के बाद 8 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह अपने गैंग के साथ अलग-अलग शहरों में घूमती है और कई राज्यों में इसी तरह ज्वैलर्स की दुकानों पर लोगों को बातों में उलझाकर चोरी की वारदात कर चुकी है। चोरी से मिलने वाले पैसों से ही वह अपने परिवार का खर्च चलाती है।

गिरफ्तार आरोपी:
मौसम बाई पत्नी सुमन कुमार बागरी (28) निवासी बैरवा बस्ती, गांव डाबरा थाना सुल्तानपुर, जिला कोटा ग्रामीण, हाल बड़ा बस्ती थाना अनंतपुरा, जिला कोटा।

कमलादेवी हत्याकाण्ड का पर्दाफाश : गहनों के लालच में युवती ने पड़ोसन को मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार
अजमेर। नसीराबाद के ग्राम भटियाणी में वृद्धा की निर्मम हत्या का नसीराबाद सदर पुलिस ने जिला पुलिस की स्पेशल टीम की मदद से खुलासा कर दिया। हत्या के आरोप में पुलिस ने पड़ौस में ही रहने वाली युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक वन्दिता राणा ने बताया कि आरोपी युवती ने चन्द गहनों के लालच में हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

आरोपित ग्राम भटियाणी निवासी सन्जू (20) पुत्री रामदेव प्रजापत है। उसे पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश कर तीन दिन के रिमाण्ड पर लिया है। उससे पुलिस हत्या कर लूटे गए गहने बरामद करने का प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है कि गत 1 मार्च को आरोपी युवती ने पड़ौस में रहने वाली महिला कमला देवी की हत्या कर दी थी। इस संबंध में मृतका के बेटे ने मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने स्मैक बेचते महिला को गिरफ्तार कर 75 हजार किए बरामद
जयपुर। ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत सीएसटी और जवाहर नगर पुलिस ने स्मैक बेचने के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर 12.02 ग्राम स्मैक और बिक्री के 75 हजार रुपए बरामद किए। पुलिस ने बताया कि महिला लक्ष्मी सांसी मकान में स्मैक बेच रही थी।

टीम महिला से स्मैक लाने के संबंध में पूछताछ कर रही है। नॉर्थ जिले की डीएसटी टीम ने भी 465 ग्राम गांजा सहित कच्ची बस्ती विद्याधर नगर निवासी रीना को गिरफ्तार किया है।