mega highway - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तीन माह से अधूरा मिसिंग लिंक रोड का निर्माण कार्य, जानें पूरा मामला
देईखेड़ा। कोटाखुर्द मिसिंग लिंक रोड का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गुहाटा पंचायत मुख्यालय से कोटाखुर्द गांव को जोड़ने के लिए चम्बल नहर किनारे बनाई जा रही इस सड़क का करीब एक किलोमीटर हिस्सा पिछले तीन माह से अधूरा पड़ा है।ग्रामीण भेरूलाल मीणा एवं राजेन्द्र मीणा ने बताया कि ठेकेदार ने लगभग तीन महीने पूर्व अधूरे रहे हिस्से पर कार्य प्रारंभ किया था, लेकिन सड़क को समतल कर उस पर गिट्टी बिछाकर काम बीच में ही रोक दिया। अधूरी सड़क पर फैली ढीली गिट्टी के कारण आए दिन बाइक सवार फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।

रामहेत मीणा एवं बाबूलाल सुमन ने बताया कि दिनभर उड़ती धूल और मिट्टी से वाहन चालकों तथा राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करवाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग के निर्माण से खाकता, माखीदा, बगली, बहड़ावाली एवं गुहाटा सहित कई गांवों को मेगा हाईवे से सीधा संपर्क मिलना था। बजट अभाव में यह एक किलोमीटर हिस्सा अधूरा रह गया था। बाद में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देश पर मिसिंग लिंक के लिए बजट स्वीकृत हुआ, किंतु ठेकेदार द्वारा कार्य अधूरा छोड़ देने से ग्रामीणों को राहत नहीं मिल पा रही है।

इनका कहना है
ठेकेदार ने कार्य शुरू कर दिया था। परन्तु उसके पास अन्य सड़क के निर्माण का भी कार्य होने डामरीकरण के लिये फ्लॉन्ट अब शुरू कर दिया है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
- हरिकेश मीणा, कनिष्ठ अभियन्ता, लाखेरी

लबानिया चौराहे पर लगातार हो रहे हादसों से आक्रोश,स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग
बपावरकलां। कैथून-धरनावदा मुख्य मार्ग पर स्थित लबानिया चौराहे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। शुक्रवार रात एक अज्ञात ट्रैक्टर द्वारा चौराहे पर नंदी महाराज को टक्कर मार दिए जाने की घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर में गिट्टी और सरिया भरा हुआ था। जिससे चालक समय पर ब्रेक नहीं लगा सका। ग्रामीणों का कहना है कि चालक को यह जानकारी होने के बावजूद कि आगे आबादी क्षेत्र है,वाहन की गति कम नहीं की गई। चौराहे के पास ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाबानिया स्थित है। जहां विद्यार्थियों को प्रतिदिन मेगा हाइवे पार कर विद्यालय जाना पड़ता है। जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना रहता है।

सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी
गोसेना एवं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि दस दिनों के भीतर स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए गए तो वे सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में जब संबंधित विभाग के अधिकारी राज विजयवर्गीय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें अभी जानकारी मिली है और ग्रामीणों की मांग को देखते हुए शीघ्र ही स्पीड ब्रेकर लगवाए जाएंगे।

स्पीड ब्रेकर के अभाव में हो सकता है बड़ा हादसा
ग्रामीणों ने मांग की है कि लबानिया चौराहे पर दोनों ओर बड़े स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं। ताकि वाहन चालक गति नियंत्रित कर सकें और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ब्रेकर नहीं लगाए गए तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

इनका कहना है
हमें घटना की जानकारी नहीं है। ग्रामीणों की मांग है तो जल्दी ही ब्रेकर लगवा दिए जाएंगे।
- राज विजयवर्गीय, आरएसआरडी अधिकारी

बंद रोडवेज बसों ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किल, निजी वाहनों का किराया मंहगा
खानपुर। खानपुर में कोरोना काल से रोडवेज की कुछ बसें बंद चल रही थी जिसके चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी अनुसार खानपुर में बारां झालावाड़ मेगा हाइवे पर ना तो कोई बस स्टैंड बना हुआ है और ना ही यात्रियों को बसों की सुविधा मिल पा रही है। रोडवेज की कुछ बसें ऐसी है जो पहले चलती थी जैसे हिंडौन गाड़ी जो की खानपुर से सुबह 5 रवाना होती थी और उधर से कोटा से आते समय लगभग 6:30 बजे कोटा से रवाना होती थी।  इससे व्यापारी कृषक व विद्यार्थी भी सुबह से जाने वाला विद्यार्थी शाम को घर वापस आ जाता था उसके लिए हिंडौन गाड़ी बहुत ही अच्छी गाड़ी थी क्योंकि उसमें कोटा जाने वाला व्यापारी पूरा कार्य करके और 9 बजे भी तैयार होकर वहां से बैठ जाता था और खानपुर पहुंच जाता था। मजबूरन रोजाना झालावाड़ या कोटा जाने वालों को निजी वाहनों में सफर करना पड़ रहा है और निजी वाहनों का किराया भारी पड़ता है जो एक गरीब व्यक्ति उसका वहन नहीं कर सकता। निजी वाहन में सफर करना महंगा और असुरक्षित है परिवहन की बसों की गारंटी है निजी वाहनों की कोई सुरक्षा नहीं है। खानपुर कस्बे वासियों का कहना है की जो बसें बंद हुई है अगर वह बसे वापस चालू हो जाती है जैसे हिंडौन बस झालावाड़ से रात्रि सेवा सुविधा और भी कुछ बसे हैं जो पहले चलती थी तो यात्रियों को थोड़ी
राहत मिलेगी।

इधर से तो हम कोटा चले जाते हैं लेकिन कोटा से खरीदारी करने के बाद जब वापस आते हैं तो उधर से आने के लिए कोई बस नहीं है इसलिए हिंडौन गाड़ी वापस चालू की जाए।
-बंटी गौतम, कस्बेवासी

अभी बीच में झालावाड़ जाने के लिए खानपुर से सुबह 7 बजे दो या तीन महीने पहले बस चल रही थी लेकिन वह बस बंद हो गई है उसे चालू किया जाए।
-मुकेश मालव, कस्बेवासी

कोटा से रात को आने के लिए हिंडौन बस चलती थी वह बस खानपुर के लिए एक बहुत अच्छी सेवा थी उसे सेवा को वापस चालू की जाए।
-टोनी मीणा, कस्बेवासी

कोरोना काल के बाद कुछ बसें खानपुर से बंद हो गई है उन बंद बसों को चालू किया जाए ताकि यात्री परिवहन की बस में सफर कर सके।
-राजाराम गुर्जर, कस्बेवासी

बच्चों को खानपुर से झालावाड़ कॉलेज भी जाना पड़ता है और कोई आॅफिसर खानपुर से झालावाड़ डेली अप डाउन भी करता है तो उनको परेशानी का सामना करना पड़ता है अत: बंद बसों को चालू करने की कृपा करें।
-पपला गुर्जर, कस्बेवासी

कोरोना के बाद कुछ बसें बंद हो गई थी उन बसों को सुचारू रूप से चालू की जाए ताकि निजी वाहनों से बचकर परिवहन की बसों में यात्रा कर सके।
-नरेंद्र मालव, कस्बेवासी

इनका कहना है
रोडवेज बस जो कुछ समय पहले बंद हो गई थी, वह संसाधन तुरंत चालू किए जाएंगे और जहां तक हो सके तो फरवरी में स्थाई रूप से खानपुर में बस स्टैंड भी बन जाएगा।  खानपुर में हमें जमीन भी मिल गई है बाउंड्री को रोडवेज के नाम करवा लिया है इसलिए हो सके तो बस स्टैंड फरवरी में लगभग बन सकता है इसका पट्टा भी बन चुका है।
-पवन सैनी यातायात प्रबंधक, झालावाड़

असर खबर का - मेगा हाइवे पर सफेद पट्टी के पार से हटने लगी बबूल की टहनियां
मोईकलां। दैनिक नवज्योति में मंगलवार को खबर प्रकाशित होने के एक दिन बाद ही हरकत में आते हुए बुधवार को रिडकोर प्रशासन ने बारां-झालावाड़ मेगा हाइवे पर सफेद पट्टी के बाहर तक फैली बबूलों की टहनियों की कटाई शुरू करवा दी है।  गौरतलब है कि मंगलवार को आमजन व दुपहिया वाहन चालकों की समस्या को देखते हुए दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। राहगीरों के अनुसार आवागमन को सुचारू रखने के लिए समय-समय पर मेगा हाइवे के दोनों ओर फैले बबूलों की टहनियों की छंटाई रिडकोर की ओर से करवाई जाती है। ताकि राहगीरों के लिए बनी पटरी पर पैदल चलने वालों को कोई परेशानी नहीं हो। इस बार समय पर बबूलों की टहनियों की कटाई नहीं होने से टहनियां सफेद पट्टी के बाहर आने लगी थीं, जो आमजन व दुपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बनती जा रही थीं। लोगों की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को दैनिक नवज्योति में लोगों की प्रतिक्रिया सहित समाचार प्रकाशित किया गया था। साथ ही लटूरी सहकारी के पूर्व अध्यक्ष ओमनागर डूंगरपुर ने उर्जा मंत्री हीरालाल नागर को भी इस बारे में अवगत कराया था। बुधवार सुबह से रिडकोर के परियोजना निदेशक अमित गर्ग ने समस्या को समझते हुए मेगा हाइवे पर जेसीबी व मजदूरों की सहायता से टहनियों की छटाई का कार्य शुरू करवा दिया।

दुबारा समस्या आई तो जयपुर करेंगे बात
परियोजना निदेशक गर्ग ने बताया कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पूरे मेगा हाइवे पर जहां भी टहनियों से परेशानी हो रही है, उनको हटवाया जा रहा है। वहीं क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के उर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि मेगा हाइवे पर यातायात को लेकर किसी को कोई परेशानी नहीं हो। इसको लेकर कोई समस्या फिर से सामने आई तो जयुपर में रिडकोर के अधिकारियों से बात की जाएगी।

असर खबर का - कोटा-लालसोट मेगा हाइवे पर गड्ढों को ठीक करने का काम शुरु
लाखेरी। लाखेरी से निकल रही कोटा लालसोट मेगा हाइवे पर हो रहे बेसुमार गड्ढों को  रिपेयर करने का काम शुरु कर दिया गया है। गड्ढों को भरने से आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से राहत मिलेगी। गौरतलब है कि गत दिनों दैनिक नवज्योति ने मेज नदी पुलिया पर जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। जिस पर हाइवे प्रबंधन ने गंभीरता से लेते हुए हाइवे पर लगने वाले जाम की समस्या को दूर करते हुए गड्ढों को भरना शुरु कर दिया। गौरतलब है मेज नदी की पुलिया पर आए दिन जाम की समस्या से आम जनता परेशान है। घंटे जाम में महिला बच्चे अधिक परेशानी से गुजरना पड़ा। वहीं पास गांव के आमजन हुए परेशान हो रहे थे। कोटा लालसोट मेगा हाईवे पर हों रहे गड्ढों पर अधिकारियों ने अपना ध्यान आकर्षित होने पर लाखेरी और इन्द्रगढ़ में रोड़ पर कर रहे कार्य मजदूर भेरूलाल, बाबूलाल,  रामप्रसाद, गोलू, राजू रोड पर काम करते नजर आए। कुलदीप ने बताया कि रोड पर हो गड्ढों को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। जिससे जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

बस स्टैण्ड तो बना नहीं बन गया शराबियों का अड्डा
खानपुर। खानपुर बाईपास पर मेगा हाइवे के समीप सासंद व विधायक कोष से करीब 35 लाख रुपए की लागत से बस स्टैंड का निर्माण करीब तीन साल से अधिक समय से अधूरा पड़ा है। नवनिर्मित बस स्टैंड पर चारदीवारी निर्माण में लगी जालियां टूटी हैं। परिसर में बबूल के पेड़ व कंटीली झाड़ियां उगी है तथा कहीं जहरीले पौधे उग चुके हैं, जिनको जानवर खाकर मर सकते हैं। 20 हजार से अधिक आबादी होने के बावजूद भी स्थाई बस स्टैंड निर्माण नहीं होने से यात्री परेशान है। खानपुर को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर तैयार किए खाके में सार्वजनिक बस स्टैंड, मुख्य मार्गों पर सीसी सड़कें, मुख्य नालों पर ड्रेनेज सिस्टम से गन्दे पानी की निकासी आदि विकास कार्यों का निर्माण करवाया जाना था, लेकिन आधे अधूरे निर्माण कार्य होने से खानपुरवासियो के लिए स्मार्ट सिटी बनने का सपना अधूरा ही रह गया। स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर मुख्य नालों के ऊपर बने अतिक्रमण हटाने की आधी अधूरी कार्रवाई कर इतिश्री कर दी थी। इससे कस्बे के मुख्य नाले साफ सफाई के अभाव में गंदगियों से अटके हैं। इन परेशानियों का खामियाजा कस्बेवासियों को झेलना पड़ रहा है। मूलभूत सुविधाएं नहीं होने के साथ ही यहां पर रात्रि में समाज कंटको का अड्डा बन चुका है, कस्बे में करीब आधा दर्जन से अधिक अस्थाई बस स्टैंड के भरोसे से ही यात्रियों को बिना किसी मूलभूत सुविधा के घंटों तक इंतजार करना पड़ता है।

जहां यात्रियों के बैठने की भी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर अस्थायी बसस्टैंड में पुराना बस स्टैंड, सारोला रोड, पुराना बैंक तिराहा, शहीद स्मारक अटरू रोड, बारां रोड, कृषि उपज मंडी के सामने, मेगा हाइवे स्थित दहीखेड़ा चौराहा, काली तलाई सहित कई नाम से अस्थाई बस स्टैंड बने हुए हैं। अस्थाई बस स्टैण्ड से सवारियों को परिवहन करना पड़ता है। इनकी जगह करीब एक से दो किलोमीटर दूरी होने से अलग-अलग रूटों से आने-जाने वाले यात्रियों को अपने साथ ले कर आए सामान को लेकर पैदल गन्तव्य मार्ग से पहुंचना पड़ता है। यहां तक की घंटे तक बैठे यात्री बसों का इंतजार करते रहते हैं और यहां पर कोई बस डिपो नहीं बने हुए हैं। फल फ्रूट वाले जो यह बताते हैं कि यह बस किस समय आएगी, इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आज खानपुरवासी दर दर भटक रहे है, जल्द बस स्टैंड शुरू होना चाहिए, यह एक मूलभूत आवश्यकता है, ताकि एक जगह से ही बसों का संचालन शुरू हो।
- केशव लक्ष्कार, समाजसेवी

खानपुर में स्थाई बस स्टैंड न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और जो बस बंद चल रही है उन्हें चालू की जाए।
- मोहनलाल सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा

बस स्टैंड का कार्य अधूरा पड़ा होने से यात्री परेशान हो रहे हैं और वह इधर-उधर भटकते रहते हैं। जल्द ही बस स्टैंड का निर्माण हो, ताकि यात्री परेशान ना हो।
- राजाराम गुर्जर, पूर्व मंडी वाइस चेयरमैन

खानपुर से जुड़े हुए आसपास के छोटे गांव के छात्र व छात्राओं को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए यथावत बस स्टैंड का निर्माण होना चाहिए, ताकि छात्रों को परेशानी ना आए।
- लविश कुमार छात्र

सार्वजनिक निर्माण विभाग को इसका टेंडर दिया गया था, उन्होंने इसकी खाली चार दीवारें करके इसके अलावा इसका कोई काम नहीं हुआ, हमें भी अलॉट नहीं हुआ। अगर तैयार हो जाता है तो हम बस स्टैंड प्रारंभ कर सकते हैं हम भी चाहते हैं कि यात्रियों को सुविधा मिले।
- प्रतीक मीणा यातायात प्रबंधक झालावाड़

मेटाडोर ट्रेलर में घुसी ड्राइवर की मौत
कापरेन। बूंदी जिले के कापरेन थाना क्षेत्र के कोटा-दौसा मेगा हाईवे पर गुरुवार को अलसुबह सड़क हादसे में एक जने की मौत हो गई और दो लोग गंभीर घायल हो गए। मेटाडोर चालक को नींद की झपकी आ गई जिसके कारण तेज रफ्तार मेटाडोर आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी जिससे मेटाडोर चालक की मौत हो गई।  पुलिस के अनुसार इस हादसे में मेटाडोर चालक गंगापुर निवासी महेश माली उम्र 45 की मौत हो गई। जबकि गंगापुर सिटी निवासीयादराम माली और प्रकाश माली हुए गंभीर घायल हो गए। घायलों को  कोटा रैफर किया गया।  मेटाडोर लाखेरी की ओर से कापरेन में भूसा लेने जा रही थी। कोटा-दौसा मेगा हाईवे पर पेप्सी प्लांट के सामने गुरुवार सुबह 5 बजे मेटाडोर चालक को नींद की झपकी आ गई। इसके कारण तेज रफ्तार मेटाडोर आगे चल रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। मेटाडोर चालक  महेश माली की मौत हो गई। फिलहाल मृतक के शव को कापरेन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

असर खबर का : लालसोट मेगा हाईवे पर पेचवर्क कार्य हुआ प्रारंभ
अरनेठा। अरनेठा क्षेत्र में स्थित मेगा हाईवे का सोमवार को मरम्मत कार्य प्रारंभ हो गया हैं। इससे हाईवे पर आवाजाही में सुगमता रहेगी। खराब सड़क को लेकर दैनिक नवज्योति ने 22 मार्च को निर्माण के 3 माह में उखड़ गया लालसोट मेगा हाईवे ... शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद जिम्मेदार अधिकारियों से इसे गंभीरता से लिया और लाल सोट मेगा हाईवे पर पेचवर्क का प्रारंभ करवा दिया। मौके पर खड़ा रहकर सड़क मरम्मत का कार्य करवा रहे  राजेंद्र ने बताया पाटन से कापरेन तक पेच वर्क का काम शुरू करवा दिया गया हैं।  8 लाइन के लिए मिट्टी वाले डंपर चले थे। उनके कारण सड़क खराब हो गई थी। अब इसको बढ़िया तरीके से किया जा रहा है। अब किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। गौरतलब है राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अरनेठा क्षेत्र में लालसोट मेगा भी तैयार किया था जो मात्र 3 माह में उखड़ने लग गया था। इसको लेकर आमजन में भारी नाराजगी थी । सड़क खराब होने से अनेक अनजान हाइवे पर तेज रफ्तार से निकलने वाले वाहनों में दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ था। अब पेचवर्क होने से आमजन को राहत मिलेगी।

इनका कहना है
लालसोट मेगा हाइवे पर पेचवर्क और मरम्मत प्रारंभ हो गया है। कार्य गुणवत्तापूर्ण पर हमारी बराबर निगरानी है।
- संदीप गोस्वामी, रेडकोर अधिकारी, केशवरायपाटन

लापरवाही: दो माह से भी नहीं भरे गढ्डे, हादसों का खतरा
गुड़ली। कस्बे क्षेत्र ग्राम पंचायत गुडली में जिओ 5 फाइबर लाइन लगाने के लिए जिओ कंपनी के द्वारा गांव में मुख्य मार्ग मेगा हाईवे मेन रोड से ग्राम पंचायत गुडली जिओ टावर तक 5 फुट गहरे गड्ढे खोदे गए थे जो 2 महीने के बाद भी नहीं भरे गए हैं। रात्रि में गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं बाइक सवार किसी भी वक्त इस हादसे का शिकार हो सकता है। साथ ही नन्हे बच्चे खेलते समय इसमें गिर सकते हैं और जानवर भी इसमें गिर कर जख्मी हो रहे हैं

यह गड्ढे 5 फिट गराई में है चौड़ाई 3 फीट है जिसमें बाइक सवार व्यक्ति गिरने से बड़ा हादसा होने की पूरी संभावना है। इसके बाद भी कंपनी के द्वारा व पंचायत जिम्मेदार प्रशासन के द्वारा इसको नहीं भरा जा रहा है। हमने पहले भी अवगत करा चुके हैं कोई सुनवाई नहीं कर रहा हूं। हादसे का इंतजार है। यदि कोई हादसा होता है तो उसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।
-मोहनलाल मेरोठा, पूर्व  सरपंच

गड्ढे में सबसे ज्यादा रेलवे फाटक के दोनों तरफ खुदे हुए हैं। जहां पर बाइक सवार आम जनता का आना जाना रहता है। किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। नन्हे बच्चे खेलते वक्त इसमें गिर सकते हैं। प्रशासन को हादसे का इंतजार है हम अनुरोध करते हैं समस्या का समाधान किया जाए।
-पप्पू लाल मेरोठा, ग्रामीण

गड्ढे पूरे गांव में खोदे हुए हैं कुछ गड्ढे भर दे गए हैं। कुछ को खुला छोड़ रखा है। यहां पर स्कूल में जाते वक्त बच्चे इधर होकर जाते हैं कभी भी बच्चे गिर सकते हैं और बच्चों की मौत हो सकती हैं। इसको लेकर प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है।  गड्ढों को भरने  की कोशिश की जाए  नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है। हम ने पहले भी प्रशासन को इसके बारे में बताया है।
-रामभरोस सुमन, समाजसेवी

इस समस्या में अधिकारियों से बात करेंगे जल्दी गड्ढे भरवाने की कोशिश की जाएगी ताकि बड़ा हादसा ना हो।
-हेमराज वर्मा, सचिव ग्राम पंचायत गुड़ली

इस समस्या का जल्दी समाधान करवाने की कोशिश की जाएगी
-सत्यनारायण भील, सरपंच गुड़ली ग्राम पंचायत

लेबर को भेजकर गड्ढे बंद करवा दिए जाएंगे जिससे ग्रामीणों को परेशान नहीं होगी।
-लखन सैनी, इंजिनियर, जीओ कम्पनी

मेगा हाईवे पर झूल रहे सफेदे के पेड़ों से हादसों का खतरा
गुड़ली। कोटा लालसोट मेगा हाईवे टोल टैक्स से 1 मीटर आगे गुडली गांव में मेगा हाईवे मेन रोड पर सफेदे के विशाल पेड़ रोड पर झूल रहे हैं जो हादसे का सबब बन सकते है। भारी वाहन आए दिन इन पेड़ों टच हो रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। राहगीरों के द्वारा टोल अधिकारियों प्रशासन को कई बार अवगत करा चुके हैं इसके बाद भी टोल अधिकारियों के द्वारा इसको गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। बस ड्राइवर मनोज मेरोठा का कहना है कि भारी वाहनों के ये पेड़ छू रहे है। जिससे कभी बड़ा हादसा हो सकता है। कंटेनर ड्राइवर शिवराम प्रजापत हरियाणा हम अभी पेप्सी प्लांट के काम के लिए बड़े-बड़े कंटेनर लेकर आते हैं जो बहुत सी बार इन सफेदे के पेड़ों को टच हो जाते हैं। हादसा होने का डर बना रहता है इनको कटवा दे तो अच्छा रहेगा।

स्थानीय निवासी हेमराज हाड़ा ने बताया कि यह हमारे घरों के ऊपर और आने वाले राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है। बारिश तेज हवा के समय टूटकर गिरने का डर बना रहता है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन को समय रहते हैं उनको हटा लेना चाहिए नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है। समाजसेवी धनराज मीणा तीरथ ने बताया कि रात के समय वाहन चालकों को पेड़ों की ऊंचाई नजर नहीं आती और गाड़ियों के पेड़ टच हो जाते है।

छोटे वाहन तो निकल जाते हैं लेकिन भारी वाहनों के पेड़ के टच होने की दिक्कत रहती है। हालांकि बड़े भारी कभी-कभी आते हैं इसलिए देख लेंगे।
राकेश राठौर, मैनेजर टोल प्लाजा गुडली

अरनेठा मेगा हाईवे पर डामरीकरण में लापरवाही से हादसों का खतरा
अरनेठा। कस्बे के मेगा हाइवे पर पिछले कुछ दिनों से हो रहे डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही देखने को मिली हैं। हाईवे पर अधूरा निर्माण कार्य छोड़ने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।

पूर्व सरपंच मोहनलाल सामरिया ने बताया परिवार के साथ आवश्यक कार्य से कापरेन गया था। जाते समय व वापस आते समय बाइक दो जगह गिरते गिरते बची हैं। ईश्वर का शुक्रिया  किसी प्रकार की चोट नही हैं। वर्तमान समय में सड़क पर जो डामरीकरण कार्य हो रहा हैं उसमे भारी लापरवाही की जा रही हैं। मेगा हाइवे  के दोनों किनारे सफेद पट्टी के बाहर किसी प्रकार डामर नही करके उसको वैसा का वैसा ही गड्डे दार जर्जर छोड़ा जा रहा हैं बल्कि मशीनी सफाई के दौरान कुछ कंक्रीट,धूल मिट्टी को उस किनारे पर और छोड़ा जा रहा हैं जो विभाग की बहुत बड़ी लापरवाही हैं। ज्यादातर दुपहिया वाहन उस सफेद पट्टी के अंदर ही चलते हैं जो फिसल कर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। डामर करने वाली मशीन ठीक प्रकार से दबाने से सड़क उबड़ खाबड़ हो चुकी है। जिससे दुपहिया वाहन चलाते समय चालक और बाइक पर बैठे व्यक्तियों को झटके लगते है।

दूर से देखने पर सड़क निर्माण कार्य आपको अच्छा दिख सकता हैं लेकिन जब पास जाकर गौर करके देखोगे आपको अनेक जीवन से खिलवाड़ वाली कमियां नजर आएगी। मुख्य बिंदु हैं मेगा हाइवे पर जिस प्रकार की क्वालिटी दिखनी चाहिए वो नजर नही आ रही हैं। प्रशासन व जिम्मेदारों  से आग्रह हैं एक बार मेगा हाइवे का सूक्ष्म दृष्टि से निरीक्षण करे और आमजन के जीवन से जुड़ा हुआ। मुद्दा देखकर उचित कार्यवाही करे। ताकि बड़ी दुर्घटनाओं को टाला जा सके ।

मैंने संबंधित अधिकारी को बोल दिया है। सफाई पूरी चौड़ाई में करेंगें। डामरीकरण की पहली परत ट्रैफिक वाली 7 मीटर चौड़ाई में व अगली परत पूरी 10 मीटर चौड़ाई में ही करेंगें।  -वीके जैन, एसई पीडब्लूडी विभाग, बूंदी

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
गामछ । बूंदी जिले के कोटा - लालसोट मेगा हाईवे भवानीपुरा के समीप शनिवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। केशवरायपाटन पुलिस थाने के एसआई कानाराम ने बताया कि नोताडा धरावन जगदीश मीणा 32 पुत्र धन्ना लाल मीणा की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। कोटा - लालसोट मेगा हाईवे के यहां पर भवानीपुरा के समीप एक्सीडेंट होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर मय जाप्ता पहुंचे। एंबुलेंस की सहायता से कोटा एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शव रखवाया गया। मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक कोटा से अपने गांव नोताड़ा धरावन जा रहा था कि अचानक अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हो गया और मौके पर ही मौत हो गई। अगर मृतक ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती। मिली जानकारी के अनुसार समय पर एंबुलेंस  नहीं पहुंच पाई थी। लोग हादसे के दौरान तमाशबीन बने रहे व मोाबाइल से फोटो और वीडियो बनाते रहे।