rider - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
कोटा। रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में शनिवार को डंपर की टक्कर से एक स्कूटी सवार की मौत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार के सिर में गंभीर चोट लगी थी।  एएसआई बदन सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे  पूनम कॉलोनी गली नंबर एक निवासी अशोक कुमार दीक्षित (55) पुत्र राधा किशन दीक्षित स्कूटी से बजरिया की तरफ जा रहे थे। उसी समय भीमगंजमंडी की तरफ से आ रहे एक डंपर ने रंगपुर पुलिया पर मोड़ के पास टक्कर मार दी। इससे वह स्कूटी से उछल कर सड़क पर गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट आई।

हादसे के बाद, चालक डंपर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें तुरंत एमबीएस अस्पताल लेकर गई, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों के समक्ष शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में परिजनों की रिपोर्ट पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

गलत दिशा से आए डम्पर ने बाइक सवार को मारी टक्कर : बाइक को 50 फीट तक घसीटा, चालक बजरी को चौराहे पर खाली कर मौके से फरार
जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके में गलत दिशा में आए डम्पर ने बाइक सवार होमगार्ड कर्मी को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। ट्रेलर बाइक को 50 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया। इसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हादसे की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बतायसा कि महल रोड स्थित वृंदावन चौराहे पर गलत दिशा से आ रहे बजरी से भरे ओवरलोड डंपर ने गुरुवार सुबह बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी और करीब 50 फीट तक घसीटते हुए ले गया।

घायल बाइक सवार को इलाज के लिए एमजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायल गिर्राज प्रसाद मीणा महाराजपुरा लालसोट का रहने वाला है और जगतपुरा रेलवे स्टेशन पर होमगार्ड के पद पर तैनात है। हादसे के समय वह ड्यूटी पर जा रहे थे। हादसे के बाद डम्पर चालक रुका और बजरी को चौराहे पर खाली कर मौके से फरार हो गया। डम्पर की नम्बर प्लेट पर अलग से रंग लगाया हुआ था।

भाजपा में परिवारवाद का राइडर, पार्टी के कई चेहरों पर लगेगा ग्रहण
जयपुर। पीएम नरेन्द्र मोदी ने जयपुर में हुए राष्टÑीय पदाधिकारियों की बैठक में और फिर हाल ही में भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के परिवारवाद पर वार किया है। भाजपा में एक परिवार से एक टिकट देने को लेकर तो नड्डा ने हाल ही में साफ बयान दिया है। ऐसे में राजस्थान में भाजपा के कई बड़े नेताओं और पार्टी में सक्रिय उनके परिजनों पर चुनाव लड़ने पर ग्रहण लग सकता है। भाजपा के एक दर्जन से ज्यादा बडेÞ नेताओं, विधायकों, सांसदों के बेटे-बहू-पत्नी राजनीति में ना केवल सक्रिय है बल्कि जनप्रतिनिधि के रूप में पदासीन भी हैं। ऐसे में भाजपा के परिवारवाद समाप्त करने के राइडर की तय गाइडलाइन में यह भी आएंगे या नहीं, अभी संशय बरकरार है।

इन नेताओं के बेटे-बहू-पत्नी-भतीजे राजनीति में चेहरे हैं

पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह झालावाड़-बारां से चार बार से सांसद हैं। राज्यसभा सासंद किरोड़ीलाल मीणा की पत्नी गोलमा देवी एक बार विधायक व मंत्री रह चुकी हैं। गोलमा के साथ भतीजे राजेन्द्र मीणा पिछली बार विधानसभा चुनाव हार चुके हैं।

पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां के बेटे राहुल कस्वा अभी चूरू से सांसद हैं। पत्नी कमला कस्वां भी विधायक रह चुकी हैं।केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बीकानेर से सांसद हैं, बेटा रवि मेघवाल यहां सक्रिय है। वे विधायक प्रत्याशी के दावेदारों में शामिल हैं। हाल ही में पंचायत चुनाव भी लड़ा है।

किशनगंज से पूर्व विधायक हेमराज मीणा, बेटा ललित मीणा भी यहीं से पिछली बार विधायक रहा।

झुंझुनूं सांसद नरेन्द्र खींचड़, उनकी बहू हर्षिनी कुलहरी झुंझुनंू जिला प्रमुख, बेटी नीलम यहां पार्षद है।  ये खुद के साथ बेटे को चेहरा बना रहे

हाल ही में राज्यसभा सांसद बने घनश्याम तिवाड़ी के बेटे अखिलेश तिवाड़ी सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। आगामी चुनावों में दावेदारों में शामिल होना तय है।

पूर्व मंत्री जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव बहरोड़ में सक्रिय हैं। जसवंत यादव भी टिकट के दावेदार हैं।  विद्याधर नगर के तीन बार से विधायक व मंत्री रहे नरपत सिंह राजवी व बेटा अभिमन्यु राजवी दोनों सक्रिय।

बाड़मेर सांसद रहे कर्नल सोनाराम चौधरी के बेटे रमन चौधरी।पूर्व मंत्री कृष्णेन्द्र कौर दीपा का बेटा दुष्यंत सिंह। पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी और बेटा मनीष सैनी।

हनुमानगढ़ से विधायक व पूर्व मंत्री रामप्रताप और बेटा अमित। करणपुर से विधायक व पूर्व मंत्री रहे सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी, बेटा समनदीप सिंह।

सार्दुलशहर के पूर्व विधायक गुरजट सिंह और उनके पौत्र गुरबीर सिंह। शाहपुरा के पूर्व विधायक राव राजेन्द सिंह और बेटा देवायुश सिंह। गुड़ामलानी के पूर्व विधायक लादूराम विश्नोई और बेटा कृष्णा विश्नोई।

ये खुद के साथ बेटे को चेहरा बना रहे

हाल ही में राज्यसभा सांसद बने घनश्याम तिवाड़ी के बेटे अखिलेश तिवाड़ी सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। आगामी चुनावों में दावेदारों में शामिल होना तय है।

पूर्व मंत्री जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव बहरोड़ में सक्रिय हैं। जसवंत यादव भी टिकट के दावेदार हैं।

विद्याधर नगर के तीन बार से विधायक व मंत्री रहे नरपत सिंह राजवी व बेटा अभिमन्यु राजवी दोनों सक्रिय।

बाड़मेर सांसद रहे कर्नल सोनाराम चौधरी के बेटे रमन चौधरी।

पूर्व मंत्री कृष्णेन्द्र कौर दीपा का बेटा दुष्यंत सिंह।

पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी और बेटा मनीष सैनी।

हनुमानगढ़ से विधायक व पूर्व मंत्री रामप्रताप और बेटा अमित।

करणपुर से विधायक व पूर्व मंत्री रहे सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी, बेटा समनदीप सिंह।

सार्दुलशहर के पूर्व विधायक गुरजट सिंह और उनके पौत्र गुरबीर सिंह।

शाहपुरा के पूर्व विधायक राव राजेन्द सिंह और बेटा देवायुश सिंह।

गुड़ामलानी के पूर्व विधायक लादूराम विश्नोई और बेटा कृष्णा विश्नोई।

नाव सवार पर्यटक ने पिछोला में लगाई छलांग
उदयपुर। शहर में घूमने आए एक पर्यटक युवक ने रविवार दोपहर को नौका विहार के दौरान लाइफ जैकेट उतार पिछोला झील में छलांग लगा दी। एकाएक हुई इस घटना से नाव में सवार अन्य पर्यटक भौचक्के रह गए। नाव संचालक की सूचना पर पहुंचे रेस्क्यू दल ने आॅपरेशन शुरू किया लेकिन देर शाम तक झील से शव बरामद नहीं हुआ।

पुलिस के अनुसार रविवार को दूधतलाई वाले छोर से पर्यटक नाव में सवार होकर पिछोला झील में सैर कराने के लिए रवाना हुए। नाव जब झील से काफी दूर पहुंची तो पर्यटकों में से एक युवक उसकी सीट से खड़ा हुआ और उसने लाइफ जैकेट उतार कर झील में छलांग लगा ली। यह देख नाव में सवार अन्य पर्यटक और चालक भौचक्के रह गए। एकबारगी उन्हें कुछ समझ नहीं आया। नाव चालक ने बुकिंग आॅफिस पर सूचना दी और अन्य पर्यटकों को लेकर नाव किनारे पर लाया। सूचना पर तत्काल पहुंचे घंटाघर थाना पुलिस और एसडीआरएफ प्रभारी हैड कांस्टेबल रोशनलाल माली के नेतृत्व में बचाव दल ने झील में बताई जगह पर रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया। देर शाम तक गोताखोरों ने कई बार पानी की गहराई तक तलाश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। झील के पेंदे में जलीय घास काफी फैली होने से रेस्क्यू दल को शव तलाशने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हैड कांस्टेबल रोशनलाल माली ने बताया कि झील में छलांग लगाने वाला पर्यटक युवक अकेला होने से उसकी पहचान भी नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि देर शाम को अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू रोक देना पड़ा। सोमवार सुबह रेस्क्यू कार्य फिर से शुरू किया जाएगा।

हाइटेंशन लाइन के तार टूटकर से बाइक सवार , दो की मौत
झालावाड़/सुनेल। सुनेल थाना क्षेत्र के चछलाई गांव में अचानक हाइटेंशन 11 हजार केवी का बिजली का तार खंभे से टूट गया, जिससे वहां से गुजर रहे बाइक सवार पर जा गिरा, जिससे बाइक चालक व उसके पीछे बैठा व्यक्ति पूरी तरह से झुलस गया एवं मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई, जिसमें बाइक भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बालाजी मंदिर के पास हाइटेंशन 11 केवी बिजली का तार बिजली के खम्भे के पास से टूट गया, उसी समय चछलाव से चछलाई की ओर  मोटरसाइकिल से भैरूजी के कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे गादिया निवासी गोपाल पिता हीरालाल 50 वर्ष व शंकर लाल पिता रामचंद्र भील 50 वर्ष पर बिजली का तार गिर गया। जिससे दोनों बुरी तरह से झुलस गए। हालत यह थी कि बिजली के तार की चपेट में आने से दोनों बाइक सवार करीब 10 से 15 मिनट तक जलते रहे। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी हादसे में उनकी बाइक भी पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई। बिजली का तार टूटने के आनन-फानन में ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना देने पर लाइन बंद करवाई। जिसके बाद ग्रामीणों ने पानी व अन्य साधनों से जले हुए व्यक्तियों मोटरसाइकिल को बुझाया। सूचना मिलने पर सुनेल पुलिस द्वारा मौके पर जाकर मोर्चा संभाला एवं मृतकों को मोर्चरी में लाकर रखा गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया एवं अनुसंधान जारी किया।

हादसे में शिनाख्त करना हुआ मुश्किल
क्षेत्र का चछलाई गांव में 11 हजार केवी की हाइटेंशन बिजली का तार टूट कर बाइक चालकों पर गिर गया, जिसकी वजह से बाइक चालक बुरी तरह से झुलस गए, जिसमें मृतकों का चेहरा भी बुरी तरह से झुलसा हुआ था, जिससे  कई देर तक तो उनकी शिनाख्त करना भी मुश्किल हो गया। बड़ी मुश्किल से रिश्तेदारों के द्वारा उनके पहचान की गई।

शिविर में तार सही करने की उठाई थी मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन गांव के संग शिविर में भी बिजली के तार को सही कराने के लिए मुद्दा उठाया था। यह बिजली लाइन को करीब 20 से 25 वर्ष पुरानी हो गई है, यहां पर कई बार तार टूटने का खतरा मंडराता रहता है, लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, जिसकी वजह से यह हादसा हो गया। यही नहीं यहां पर इससे पहले भी एक हादसा हो चुका है, जिसमें एक बच्चे की मौत हो चुकी थी।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
गामछ । बूंदी जिले के कोटा - लालसोट मेगा हाईवे भवानीपुरा के समीप शनिवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। केशवरायपाटन पुलिस थाने के एसआई कानाराम ने बताया कि नोताडा धरावन जगदीश मीणा 32 पुत्र धन्ना लाल मीणा की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। कोटा - लालसोट मेगा हाईवे के यहां पर भवानीपुरा के समीप एक्सीडेंट होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर मय जाप्ता पहुंचे। एंबुलेंस की सहायता से कोटा एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शव रखवाया गया। मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक कोटा से अपने गांव नोताड़ा धरावन जा रहा था कि अचानक अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हो गया और मौके पर ही मौत हो गई। अगर मृतक ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती। मिली जानकारी के अनुसार समय पर एंबुलेंस  नहीं पहुंच पाई थी। लोग हादसे के दौरान तमाशबीन बने रहे व मोाबाइल से फोटो और वीडियो बनाते रहे।