gold medal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ऐतिहासिक जीत: बिना हाथ-पैर के पायल नाग ने विश्व चैंपियन को हराकर जीता स्वर्ण, भारत में खाते में अब तक कुल 16 मेडल
नई दिल्ली। विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में भारतीय खिलाड़ी पायल नाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा उलटफेर कर दिया। दोनों हाथ और दोनों पैर गंवा चुकी 18 वर्षीय पायल ने फाइनल मुकाबले में हमवतन और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी को 139-136 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ पायल ने न केवल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में भारत की अगुआई भी की।

पायल की इस ऐतिहासिक जीत की बदौलत भारत ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल सात स्वर्ण पदक हासिल किए और पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया। भारतीय दल ने इसके अलावा पांच रजत और चार कांस्य पदक भी जीते, जिससे कुल पदकों की संख्या 16 तक पहुंच गई।

गौरतलब है कि पायल की यह शीतल देवी पर एक साल के भीतर दूसरी बड़ी जीत है। इससे पहले उन्होंने जनवरी 2025 में जयपुर में आयोजित पैरा राष्ट्रीय खेलों में भी शीतल को हराया था। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन से पायल तेजी से अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना रही हैं।

दुबई 2025 एशियाई युवा पैरा खेलों से अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाली पायल अपने दूसरे ही बड़े टूर्नामेंट में स्वर्ण जीतने में सफल रहीं। वहीं शीतल देवी भी भारत की सबसे सफल पैरा तीरंदाजों में शुमार हैं और उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय पदक अपने नाम किए हैं।

कल से गोल्ड मेडल इंडियन जूनियर ओपन स्क्वैश, 450 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
जयपुर। राजस्थान स्क्वैश एसोसिएशन की मेजबानी में गोल्ड मेडल इंडियन जूनियर ओपन टूनार्मेंट का आयोजन 1 से 6 सितम्बर तक यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम कोर्ट्स पर किया जाएगा। टूनार्मेंट में 450 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमें 32 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। स्क्वैश रैकेट फेडरेशन आॅफ इंडिया की उपाध्यक्ष सुरभि मिश्रा ने शनिवार को यहां बताया कि भारत के अलावा मलेशिया, सिंगापुर, अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, श्रीलंका और बांग्लादेश से भी खिलाड़ी टूनार्मेंट में हिस्सा लेने आ रहे हैं। सुरभि मिश्रा ने बताया कि यह एशियन स्क्वैश रैकेट फेडरेशन का प्लेटिनम इवेंट है और स्क्वैश रैकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया का सिक्स स्टार टूनार्मेंट है। इसमें बालक और बालिका वर्ग में कुल 12 इवेंट होंगी। दोनों वर्गों में अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 कैटेगरी में मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के शुरूआती तीन दिन क्वालीफाइंग मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि 3 सितम्बर को सायं से मुख्य ड्रॉ के मैच खेले जाएंगे।

सुरभि ने बताया कि अलग- अलग कैटेगरी के राजस्थान के दस खिलाड़ियों को उनकी रैंकिंग के आधार पर सीधे मुख्य ड्रॉ में जगह मिली है। अंडर-11 बॉयज में युवान वर्मा और गर्ल्स में गौरवी अजमेरा, अंडर-13 बॉयज में प्रभव बाजोरिया और धैर्य गोगिया तथा गर्ल्स में दिव्यांशी जैन, अंडर-15 गर्ल्स में गौरी जायसवाल, अंडर-17 बॉयज में सुभाष चौधरी, अंडर-19 गर्ल्स में याशी जैन, छवि सारण और रितिका सिंह बुन्देला को सीधे मुख्य ड्रॉ में जगह मिली है।

प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद में जीता स्वर्ण पदक
पेरिस। भारतीय एथलीट प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को पुरुषों की ऊंची कूद टी64 के फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

आज यहां हुए फाइनल मुकाबले में टोक्यो रजत पदक विजेता प्रवीण कुमार (टी44) ने 2.08 मीटर की अपनी व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ ही प्रवीण ने क्षेत्रीय और एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया।

इस पदक के साथ ही पैरालंपिक खेलों में भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।

Paris Paralympics: गोल्डन-डे, नितेश और सुमित ने जीता सोना
जयपुर/पेरिस। पेरिस पैरालंपिक का 5वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित कुल 7 पदक जीते, जिसमें चार पदक बैडमिंटन में मिले। बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने एसएल-3 कैटेगरी में ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 21-14, 18-21, 23-21 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। पेरिस पैरालंपिक में भारत का यह दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले जयपुर की निशानेबाज अवनी लेखरा ने स्वर्ण पदक जीता था। नितेश का भी जयपुर से खास जुड़ाव रहा है। उन्होंने यहां के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खूब बैडमिंटन खेली है। नितेश के माता-पिता जयपुर में ही रहते हैं।

सुहास और मुरुगेसन लाई रजत
बैडमिंटन में सुहास यथिराज ने एसएल-4 कैटेगरी में रजत पदक हासिल किया। सुहास फाइनल मुकाबले में फ्रांस के लुकास माजुर से 9-21, 13-21 से हार गई। बैडमिंटन में ही महिलाओं की एसयू-5 कैटेगरी में भारत की थुलासिमथी मुरुगेसन ने भी रजत पदक जीता। वे अपना फाइनल मुकाबला चीन की क्यू यांग से 17-21, 10-21 से हार गईं। वहीं मनीषा रामदास ने डेनमार्क की कैथरीन रोसेनग्रेन को 21-12, 21-18 से हरा कांस्य पदक अपने नाम किया।

जैवलिन थ्रो में अंतिल ने जीता स्वर्ण
भारत के सुमित अंतिल ने जैवलिन थ्रो में रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। अंतिल ने 70.59 मीटर दूर थ्रो फेंककर पहला स्थान हासिल लिया। टोक्यो में जैवलिन थ्रो का गोल्ड जीतने वाले सुमित अंतिल ने पेरिस में भी गोल्ड मेडल ही जीता। उन्होंने पैरालिंपिक में अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर दूसरे प्रयास में 70.59 मीटर दूर थ्रो फेंका।

अब तक तीन स्वर्ण सहित 14 पदक
भारत ने अब तक तीन स्वर्ण, 5 रजत और छह कांस्य सहित 14 पदक जीत लिए हैं।

योगेश ने रजत जीता
भारत के लिए आज योगेश कथूरिया ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता। उन्होंने पुरुषों की एफ-56 कैटेगरी में 42.22 मीटर थ्रो किया। वहीं भारत के लिए एक कांस्य पदक तीरन्दाजी में राकेश कुमार और शीतल देवी की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ने हासिल किया।

Paris Paralympics: 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड, कांस्य भी राजस्थान की मोना के नाम
पेरिस। जयपुर की बेटी और अंतरराष्ट्रीय महिला निशानेबाज अवनी लेखरा ने शुक्रवार को पेरिस पैरालंपिक खेलों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच-1 कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीत देश को इन खेलों का पहला गोल्ड मेडल दिलाया। राजस्थान की ही एक और निशानेबाज मोना अग्रवाल ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता। टोक्यो पैरालंपिक खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अवनी लेखरा ने फाइनल मुकाबले में नया रिकार्ड बनाते हुए 249.7 का स्कोर हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

अवनी और युनरी में रही कड़ी टक्कर
दक्षिण कोरिया की ली युनरी और अवनी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अवनी ने आखिरी शॉट पर 10.5 का स्कोर किया। वहीं कोरियाई निशानेबाज का आखिरी शॉट पर 6.8 का स्कोर रहा। इसी के साथ अवनी ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। युनरी को 246.8 के स्कोर के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं मोना अग्रवाल ने 228.7 का स्कोर करते हुए कांस्य पदक जीता।

आसान नहीं रहा अवनी का सफर
अवनी को यह जीत इतनी आसानी से नहीं मिली है। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा है। वर्ष 2012 में महज 12 साल की उम्र में अवनी लेखरा की जिंदगी उस समय बदल गई जब एक दुर्घटना के चलते उन्हें पैरालिसिस का शिकार होना पड़ा और व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ गया। लेकिन अवनी ने हार नहीं मानी। दुर्घटना के महज तीन साल बाद ही अवनी ने शूटिंग को अपनी जिंदगी बनाया और महज पांच साल के भीतर ही देश की गोल्डन गर्ल का तमगा हासिल कर लिया। अब अपने लगातार दूसरे पैरालंपिक में उन्होंने स्वर्ण जीतकर इतिहास तो रचा ही, साथ ही भारत की सबसे कामयाब शूटर भी बन गईं। ओलंपिक हो या पैरालंपिक भारत की महिला एथलीट ने दो स्वर्ण नहीं जीते हैं।

पैरालंपिक में दो स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला
इसी के साथ अवनी लेखरा पैरालंपिक में दो स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई है। अवनी ने पिछले टोक्यो पैरालंपिक में भी एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता था। अवनी पेरिस में तीन स्पर्धाओं में हिस्सा ले रही हैं। अबी उनकी दो स्पर्धाएं और बाकी हैं।

कौन है मोना अग्रवाल
पैरालिंपिक में भाग लेने वाले हर एथलीट की अपनी कहानी है। राजस्थान के सीकर की मोना का जीवन भी संघर्षों भरा रहा है। पोलियो की बीमारी के कारण वह बचपन से ही चलने में असमर्थ हो गई थीं। मोना अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं। दादी ने खेलों के लिए प्रेरित किया और मोना ने तब जयपुर का रुख किया। व्हीलचेयर के जरिए चलने वाली मोना ने पहले शॉट पुट, डिस्कस, जेवलिन थ्रो और पावरलिफ्टिंग में हाथ आजमाया और राज्य स्तरीय टूर्नामेंटों में पहचान बनाई। लेकिन बाद में 2021 में मोना ने पैरा शूटिंग की ओर रुख किया। इस खेल में उन्हें खूब कामयाबी मिली। उन्होंने 2023 में क्रोएशिया में डब्ल्यूएसपीएस विश्व कप में कांस्य पदक जीता।

उसके बाद 2022 एशियाई पैरा खेलों और लीमा में 2023 डब्ल्यूएसपीएस वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। दिल्ली में हुए विश्व कप में मोना ने पेरिस पैरालंपिक के लिए क्वालिफाई किया। 37 वर्षीय मोना अग्रवाल पेरिस में तीन स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगी। वह मिश्रित 50 मीटर राइफल प्रोन आर6 और महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन आर8 स्पर्धा में भी भाग लेंगी।

World Para Athletics में सचिन खिलारी ने जीता स्वर्ण पदक
कोबे । भारतीय एथलीट सचिन सर्जेराव खिलारी ने विश्व पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में पुरुषों के शॉट पुट एफ 46 वर्ग स्पर्धा में 16.30 मीटर के एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता है।

जापान के काबे में चल रही चैंपियनशिप में भारत ने अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक सहित कुल 12 पदक जीते हैं।

स्पर्धा के बाद सचिन ने कहा कि मैं यहां स्वर्ण पदक की उम्मीद कर रहा था और मैं खुश हूं। मैंने पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है और उम्मीद है कि मैं वहां भी स्वर्ण पदक जीतूंगा। अभी तीन दिन शेष हैं। भारत के पास स्वर्ण सहित कुछ और पदक जीतने का मौका है।

मुख्य कोच सत्यनारायण ने कहा कि हम दो और स्वर्ण पदक की उम्मीद कर रहे हैं और 17 पदक का आंकड़ा छूने को लेकर आशावादी हैं।

आयुक्तालय जयपुर की महिला यातायात पुलिस कर्मी को स्वर्ण पदक
जयपुर। 37वें राष्ट्रीय खेल गोवा में तीरंदाजी प्रतियोगिता में  प्रिंयका मीना ने निशानेबाजी स्वर्ण पदक जीत लिया है। प्रियंका पहले भी दो बार नेशनल पुलिस गोल्ड मैडल और कई पदक हासिल कर राजस्थान पुलिस का गौरव बढ़ा चूकी है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रशासन एवं यातायात राहुल प्रकाश ने मोबाइल फ़ोन कर प्रियंका मीना को बधाई दी।

Asian Para Games: प्राची यादव ने पैरा कैनो में जीता गोल्ड मेडल
हांगझोउ। चीन में चल रहे एशियाई पैरा खेलों में भारत की प्राची यादव ने कैनो महिला केएल 2 स्पर्घा में स्वर्ण पदक जीता है।

एथलीट प्राची यादव ने पैरा कैनो महिला केएल2 स्पर्धा में 54.962 समय के साथ भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।

प्राची का एशियन पैरा खेल 2022 में यह दूसरा पदक है।

इससे पहले सोमवार को प्राची यादव ने पैरा डोंगी चालन महिला वीएल2 स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक जीता था।

Asian Para Games: अवनि लेखरा ने R2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग में जीता स्वर्ण
हांगझोउ। चीन के हांगझोउ में चल रहे एशियाई पैरा खेल में सोमवार को अवनि लेखरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आर2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता है।

आज यहां हुए मुकाबले में अवनि ने 249.6 कुल स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ अवनि ने एक नया एशियाई पैरा गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया।

निशानेबाजी में भारत का अब तक का दूसरा पदक है।

Asian Para Games: भारतीय खिलाड़ियों ने ऊंची कूद में दो गोल्ड, थ्रो बॉल में एक स्वर्ण सहित नौ पदक जीते
हांगझोउ। चीन के हांगझोउ में चल रहे एशियाई पैरा खेल में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऊंची कूद की दो स्वर्ण और थ्रो बॉल में एक स्वर्ण सहित नौ पदक जीते है।

भारत के निशाद कुमार ने पुरुषों की ऊँची कूद टी-47 कैटेगरी में 2.02 मीटर की दूरी तय कर एशियाई खेलों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस बीच पुरुषों की ऊंची कूद-टी63 में शैलेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता।

इस स्पर्धा में मरियप्पन थंगावेलु ने रजत और राम सिंह पाधियार ने कांस्य पदक जीता। प्राची यादव ने महिला वीएल2 वर्ग में कैनोइंग में रजत पदक जीत कर चौथे एशियाई पैरा खेलों में भारत के लिए पदक शुरुआत की।

भारत के पुरुषों के थ्रो बॉल में प्रणव सूरमा ने स्वर्ण, धरमबीर ने रजत और अमित सिरोहा ने कांस्य पदक जीता। वहीं मोनू घनघस ने मेंस शॉट पुट में 12.33 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो कर कर इस एशियन पैरा खेल में कांस्य पद जीता।

अब तक भारत ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक समेत कुल नौ पदक जीत चुका हैं।

भारत के बोर्निल चांगमाई ने एशियन जूनियर चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीता
चेंगदू। भारत के अंडर-15 बैडमिंटन खिलाड़ी बोर्निल को फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक जीता है।

भारत के बोर्निल चांगमाई ने अंडर-15 एमएस फाइनल में चीन के फैन होंग जुआन को सीधे गेम में 21-19 और 21-13 से हराया।

इसके साथ बोर्निल 2013 के बाद से अंडन15 खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एकल खिलाड़ी बन गए हैं।

Asian Games: सात्विक-चिराग ने भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड
हांगझोउ। चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 19वे एशियाई खेलों में भारत का स्वर्णिम सफर जारी है। भारत ने शनिवार को न सिर्फ पदक तालिका में पहली बार 100 के पार पहुंचने का रिकार्ड बनाया बल्कि एशियाई खेलों में पहली बार बैडमिंटन का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

बैडमिंटन के पुरुष युगल फाइनल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी ने दक्षिण कोरिया के चोई सोल्ग्यू और किम वोन्हू को 21-18, 21-16 से हराकर एशियाई खेलों में भारत के लिये पहला बैडमिंटन स्वर्ण पदक जीता। ज्ञातव्य है कि इससे पहले भारत ने एशियाई खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में कभी स्वर्ण पदक नहीं जीता था। भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने जकार्ता 2018 एशियन गेम्स में महिला एकल स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय जोड़ी ने दक्षिण कोरियाई जोड़ी को 56 मिनट के खेल में 21-18, 21-16 से हरा कर ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। चोई और किम ने भारत की शीर्ष वरीय जोड़ी का साहस के साथ मुकाबला किया। इस बीच सात्विक और चिराग ने कुछ अच्छे ड्रॉप शॉट, स्मैश और बैकहैंड शॉट लगाते हुए पहला गेम 29 मिनट का समय लेकर 21-18 से अपने नाम किया।

दूसरा गेम भी बेहद रोमांचक रहा और दोनों ही टीमों ने लगातार बेहतरीन प्रयास किए लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने विरोधी जोड़ी के खिंलाफ़ ब्रेक तक 11-8 की बढ़त बनाए रखी। भारतीय जोड़ी ने इसके बाद लगातार कई शानदार शॉट लगाते हुए विरोधी टीम को ग़लती करने के लिए मजबूर किया। चोई सोल्ग्यू और किम वोन्हू ने ब्रेक के बाद अपने स्कोर में 8 अंक का इजाफ़ा जरूर किया लेकिन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने भारत को ऐतिहासिक स्वर्ण पदक दिलाने के लिए दूसरे गेम को 21-16 से जीत लिया।

गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने रजत और एचएस प्रणॉय ने पुरुष एकल का कांस्य पदक अपने नाम किया था हालांकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु के क्वार्टरफाइनल में हार जाने के बाद महिला एकल स्पर्धा में भारतीय चुनौती गुरुवार को समाप्त हो गई थी। इस तरह, भारत ने एशियाई खेल 2023 बैडमिंटन में तीन पदक के साथ अपना अभियान खत्म किया जिसमें एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल है।