ICICI Bank - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 323 अंक चढ़कर 75,826 पर खुला, रूपया 15 पैसे टूटकर 92.42 पर पहुंचा
मुंबई। विदेश से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 323.83 अंक चढ़कर 75,826.68 अंक पर खुला। इसके बाद कुछ देर के लिए यह लाल निशान में भी गया, लेकिन फिर वापसी करता हुआ खबर लिखे जाते समय 247.25 अंक (0.33 प्रतिशत) ऊपर 75,750.10 अंक पर था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 84.40 अंक की तेजी में 24,493.20 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 80.35 अंक यानी 0.34 फीसदी चढ़कर 23,489.15 अंक पर रहा।

इस बीच रुपये पर दबाव जारी रहा और शुरुआती कारोबार में यह 15 पैसे टूटकर 92.4325 रुपये प्रति डॉलर पर था। ऑटो, धातु, फार्मा, निजी बैंक और स्वास्थ्य समूहों की कंपनियों में तेजी रही जबकि आईटी, एफएमसीजी, सार्वजनिक बैंक और तेल एवं गैस कंपनियों के समूहों ने बाजार पर दबाव बनाया।

सेंसेक्स की बढ़त में सबसे ज्यादा योगदान आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एयरटेल, इटरनल और मारुति सुजुकी का रहा। वहीं, इंफोसिस, टीसीएस, भारतीय स्टेट बैंक और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर फिलहाल नीचे चल रहे हैं।

निजी बैंकों एवं वित्तीय कंपनियों के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, निवेशकों को लाखों रूपए दांव पर
मुंबई। निजी बैंकों एवं वित्तीय कंपनियों के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 79.48 अंक की गिरावट के साथ 83,197.67 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 1.96 अंक नीचे 83,275.19 अंक पर था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 44.80 अंक टूटकर 25,634.95 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 28.45 अंक यानी 0.11 फीसदी उतरकर 25,659.30 अंक पर रहा। वृहत बाजार में तेजी थी और मझौली तथा छोटी कंपनियों के सूचकांक ऊपर थे।

आईटी, रसायन, फार्मा, सार्वजनिक बैंक, और एफएमसीजी समूहों के सूचकांकों में तेजी थी जबकि धातु, निजी बैंक, रियलटी और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक गिरावट में थे।

सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, इटरनल और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाल निशान में थे। इंफोसिस, आईटीसी, टीसीएस एलएंडटी और एचसीएल टेक्नोलॉजीज फिलहाल ऊपर चल रहे हैं।

हरे निशान में खुलने के बाद घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव, इन कंपनियों में दिखेगा आज एक्शन, जरूर रखें नजर
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया और प्रमुख सूचकांक हरे निशान में खुलने के बाद गिरावट में चले गये। सेंसेक्स 65.23 अंक की तेजी के साथ  84,339.15 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 66.69 अंक (0.08 प्रतिशत) नीचे 84,207.23 अंक पर था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 62.30 अंक की बढ़त के साथ 25,997.45 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 7.60 अंक यानी 0.03 फीसदी टूटकर 25,927.55 अंक पर रहा।

ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, धातु, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और स्वास्थ्य सेक्टरों में तेजी है, जबकि रियलटी, तेल एवं गैस, बैंकिंग, आईटी और मीडिया कंपनियों के समूहों में गिरावट का रुख है। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ऊपर चल रहे थे जबकि एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस में गिरावट थी।

ट्रंप की 'टैरिफ धमकी' से शेयर बाजार में कोहराम, निवेशकों के करोड़ों रूपए स्वाहा
मुंबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा विभिन्न यूरोपीय देशों के सामानों पर अतिरिक्त आयात शुल्क की घोषणा के बाद सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 75.85 अंक गिरकर 83,494.49 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 618.72 अंक (0.74 प्रतिशत) नीचे 82,951.63 अंक पर था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक 41.25 अंक टूटकर 25,653.10 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 184.15 अंक यानी 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 25,510.20 अंक पर रहा। एफएससीजी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में फिलहाल गिरावट है।

सेंसेक्स की गिरावट में आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एलएंडटी, टीसीएस और एसबीआई का योगदान अधिक था जबकि इंडिगो, टेक महिंद्रा और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में तेजी बनी हुई थी।

मार्केट कैप: सप्ताह के पहले दिन इन 10 शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन, सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,63,412 करोड़ रुपये घटा
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही बड़ी गिरावट के बीच बीएसई की शीर्ष 10 में शामिल सात कंपनियों का सम्मिलित बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 3,63,412 करोड़ रुपये घट गया जबकि अन्य तीन का एमकैप 41,599 करोड़ रुपये बढ़ा।

बाजार पूंजीकरण के मामले में लंबे समय से शीर्ष पर रहने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज को सप्ताह के दौरान 1,58,533 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और सप्ताहांत पर उसका एमकैप घटकर 19,96,446 करोड़ रुपये रह गया। सप्ताह के दौरान उसका शेयर 7.36 प्रतिशत गिरा था।

निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक का एमकैप 96,154 करोड़ रुपये गिरकर 14,44,150 करोड़ रुपये रहा। वह अब भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद दूसरे नंबर पर बरकरार है।

बाजार पूंजीकरण के मामले में भारती एयरटेल बीते सप्ताह 45,275 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ तीसरे स्थान से फिसलकर चौथे स्थान पर आ गयी। अब 11,60,682 करोड़ रुपये के साथ टीसीएस ने शीर्ष तीन में जगह बना ली है। हालांकि उसे भी 15,232.14 करोड़ रुपये का साप्ताहिक नुकसान उठाना पड़ा।

बजाज फाइनेंस का एमकैप 18,730 करोड़ रुपये और एलएंडटी का 18,729 करोड़ रुपये घट गया। इंफोसिस को 10,761 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

फायदे में रहने वाली कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 34,902 करोड़ रुपये और ङ्क्षहदुस्तान यूनीलिवर का 6,097 करोड़ रुपये बढ़ा। भारतीय स्टेट बैंक के एमकैप में 600 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गयी।

आईसीआईसीआई बैंक को GST विभाग से 16 करोड़ रुपये का नोटिस
मुंबई। निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग से 16 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के लिए नोटिस जारी किया गया है। बैंक ने बुधवार को शेयर बाजार को बताया कि उसे 30 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के राजस्व उपायुक्त से 16,03,30,178 करोड़ रुपये का नोटिस मिला है। इसमें 8,67,57,468 रुपये के कर, 6,48,96,963 रुपये के ब्याज और 86,75,747 रुपये के जुर्माने की मांग की गयी है।

यह मामला ग्राहकों से बैंक खाते में न्यूनतम जमा राशि न रखने के लिए वसूले गये शुल्क पर जीएसटी की राशि सरकार को जमा न कराने से संबंधित है। इससे पहले, राजस्व उपायुक्त ने सितंबर 2025 में इसी मुद्दे पर बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। बैंक ने कहा है कि वह कर नोटिस के खिलाफ अपील दायर करेगा।

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: चंडीगढ़-पटियाला के आईसीआईसीआई बैंक से महेंद्र को भेजे थे छह लाख रुपए
जयपुर। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में शामिल शूटर नितिन फौजी को अपने घर पर शरण देने वाले महेंद्र उर्फ समीर को हत्याकांड के लिए गैंग के नेटवर्क से चंडीगढ़ व पटियाला के आईसीआईसीआई बैंक से छह लाख रुपए मिले थे। इसके अलावा पुलिस टीमों ने मंगलवार को पूजा सैनी को कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है। महेंद्र के घर से पुलिस ने एक हुंडई कार, मारुति सियाज कार, एक बुलट और एक एक्टिवा बरामद की है। पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि गोगामेड़ी हत्याकांड में फोरेंसिक विशेषज्ञों व पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल पर जाकर दोनों शूटर्स से सीन रीक्रिएट करवाया है। एफएसएल टीम का नेतृत्व निदेशक अजय कुमार शर्मा और पुलिस टीम का नेतृत्व एडिशनल कमिश्नर (प्रथम) कैलाश चंद्र बिश्नोई ने किया। पुलिस टीम में एडीसीपी रामसिंह शेखावत, एसीपी श्याम सुंदर सिंह, सीआई चन्द्रप्रकाश, अरविंद सिंह चारण और राजेश सिंह मौजूद रहे। एडिशनल कमिश्नर कैलाश चंद्र बिश्नोई ने बताया कि इस गैंग की ओर से किए गए जघन्य हत्याकांडों को अंजाम देने में काम में लिए गए फाइनेंशियल नेटवर्क का पहली बार खुलासा हुआ है। उन्होंने बताया कि महेंद्र के फ्लैट में अपने मित्र के साथ किराए पर रहने वाली एक लड़की के आईसीआईसीआई बैंक खाते में छह नवम्बर, 29 नवम्बर और 30 नवम्बर 2023 को 5 लाख 98 हजार 500 रुपए ट्रांसफर हुए थे। यह पैसा पटियाला व चडीगढ़ के आईसीआईसीआई बैंक की सीडीएम (कैश डिपोजिट मशीन) से जमा किया गया था। महेंद्र व पूजा सैनी ने फ्लैट में साथ रह रही लड़की को विश्वास में लेकर उसके चैक बुक पर हस्ताक्षर करवा लिए कि उनकी होटल का कोई पैसा आपके अकाउंट में आएगा, उसको निकलवाना है। पूजा व महेंद्र ने लड़की को विश्वास दिलाया कि हमारे कोटा, बूंदी, जयपुर व गुरुग्राम में खुद के होटल्स हैं। फ्लैट में महेंद्र कुमार व पूजा सैनी, समीर गुजारिस और पूजा बत्रा के नाम से पंजाबी दंपत्ती बनकर रह रहे थे। वहीं महेंद्र पांच दिसम्बर को अपने फ्लैट से हथियारों के साथ फरार हो गया था। फरारी में वह इस फ्लैट से शिफ्ट होने के लिए दूसरे मकान की तलाश कर रहा था।

दहशत फैलाने वाली पोस्ट डालने वाला गिरफ्तार
बिश्नोई ने बताया कि सुखदेव हत्याकांड मामले में सोशल मीडिया पर दहशत व वैमनस्य फैलाने वाली भ्रामक पोस्ट करने वाले आरोपी कुलदीप निवासी सेदपुरा आदमपुर हिसार (हरियाणा) को गिरफ्तार कर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस इससे तीन दिन के रिमांड पर पूछताछ कर रही है। आमजन से अपील है कि भ्रामक पोस्ट को लाइक व शेयर न करें। गैगस्टर को फॉलो, लाइक और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों के खिलाफ  धारा 153ए, 504, 505(1)(ए)(बी), 505 (2), 506 भारतीय दंड संहिता 1860 एवं 66डी सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

घायल अजीत ने दम तोड़ा
सुखदेव हत्याकांड में शूटरों की गोली से गम्भीर रूप से घायल हुए अजीत ने मंगलवार रात को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

आईसीआईसीआई बैंक का शुद्ध लाभ हुए 6,905 करोड़
मुंबई। देश के दूसरे सबसे बड़े निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने वित्त वर्ष में एकल आधार पर करीब 50 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6,905 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। वित्त वर्ष में बैंक का शुद्ध लाभ 4,616 करोड़ रुपये था। समेकित आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ वार्षिक आधार पर 55 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7,384.53 करोड़ रुपये रहा। इसी तरह बैंक की कुल आय 11 प्रतिशत बढ़कर 39,218.33 करोड़ रुपये दर्ज की गयी। आईसीआईसीआई बैंक ने एक बयान में कहा कि बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) आधार पर 20.8 प्रतिशत बढ़कर 13,210 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में 10,936 करोड़ रुपये थी। इस दौरान बैंक में जमा हुयी राशि और दिए गए ऋण में 21 प्रतिशत और 13 प्रतिशत का इजाफा हुआ। परिणामों के अनुसार बैंक में जमा राशि 10.5 लाख करोड़ के आंकड़ें पर पहुंच गयी है।

बैंक ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में शुद्ध ब्याज 4.01 प्रतिशत रहा। यह इससे पिछले वित्त वर्ष में 3.89 प्रतिशत और 31 मार्च को 4.0 प्रतिशत था। चालू वित्त वर्ष की 30 जून को सकल एनपीए 0.19 प्रतिशत गिरकर  3.41 प्रतिशत और शुद्ध एनपीए 0.06 प्रतिशत कम होकर 0.7 प्रतिशत रहा। आईसीआईसीआई बैंक का शेयर बीएसई में 1.74 प्रतिशत बढ़कर 800 रुपये पर बंद हुआ था।

आईसीआईसीआई बैंक की कार्डलेस ईएमआई सुविधा शुरू
मुंबई।आईसीआईसीआई बैंक ने घोषणा की कि उसने खुदरा और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खरीदारी के लिए अपनी ‘कार्डलेस ईएमआई’ सुविधा का विस्तार करने के लिए एक प्रमुख डिजिटल ईएमआई पे-लेटर प्लेटफॉर्म जेस्टमनी के साथ साझेदारी की है। यह साझेदारी बैंक के उन लाखों ग्राहकों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करती है जो जेस्टमनी का उपयोग करके उत्पादों सेवाओं को तुरंत खरीदने के लिए प्री-अप्रूव्ड कार्डलेस क्रेडिट का उपयोग कर सकते हैं और समान मासिक किस्तों का उपयोग करते हैं। ग्राहक ई-कॉमर्स वेबसाइट ऐप के चेक आउट पर या खुदरा दुकानों में पीओएस मशीन पर कार्ड का उपयोग किए बिना अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर, पैन और ओटीपी डालकर 10 लाख रुपए तक के ट्रांजेक्शन को ईएमआई में बदल सकते हैं। जेस्टमनी के साथ साझेदारी में यह सुविधा चुनिंदा ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर लाइव है और जल्द ही रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध होगी। सुदीप्त रॉय हैड अनसिक्योर्ड एसेट्स आईसीआईसीआई बैंक ने कहा कि आईसीआईसीआई बैंक में हमने हमेशा ग्राहकों की क्रेडिट जरूरतों को समझते हुए उन्हें इनोवेटिव और सहज.सरल समाधान प्रदान करने का प्रयास किया है। इस साझेदारी के साथ हमारे लाखों पूर्व अनुमोदित ग्राहक केवल मोबाइल फोन और पैन का उपयोग करके ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और जेस्टमनी पर पंजीकृत खुदरा व्यापारियों से खरीदारी कर सकते हैं।

राजपार्क में देर रात ICICI बैंक के ATM लूट का प्रयास
जयपुर। राजपार्क में शनिवार देर रात ICICI बैंक के ATM लूट का प्रयास किया गया। बूथ मे घुसा बदमाश लोहे के सरिए से ATM तोड़ने लगा। ATM से आ रही आवाज सुनकर पड़ोसी युवक ने घर से बाहर आ गया। ATM पर आने पर उसे देखकर बदमाश वहां से भाग निकला। शोर मचाकर लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। जवाहर नगर थाना पुलिस ATM बूथ में लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ बदमाश की तलाश कर रही है। वारदात के समय ATM में लाखों रुपए रखे थे। ATM नहीं टूटने से रुपए लूटने से बच गए।

पुलिस के अनुसार राजापार्क में गली नंबर-4 में ICICI बैंक का ATM लगा है। ATM पर सुरक्षा गार्ड और लाइट नहीं लगी हुई है। शनिवार रात बदमाश ने इसी का फायदा उठाकर ATM को निशाना बनाया। रात करीब 11 बजे ATM में एक बदमाश घुसा। बूथ में लगे कैमरों से छेड़छाड़ कर वहां से निकल गया। करीब आधे घंटे बाद वापस ATM बूथ में घुसा। बदमाश ने लोहे के सरिए की मदद से ATM को तोड़ने का प्रयास किया। ATM के कवर को तोड़ ही रहा था, इसी दौरान पड़ोसी युवक आवाज सुनकर घर से बाहर आ गया। ATM को देखने पहुंचा तो उसमें बदमाश तोड़फोड़ करता दिखाई दिया। शोर मचाकर पकड़ने के लिए भागने पर बदमाश तेजी से फरार हो गया।