new champion - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आस्ट्रेलिया ओपन: मैडिसन कीज बनी नई चैंपियन, सबालेंका का हैट्रिक का सपना तोड़ा
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियन ओपन के खिताबी मुकाबले में 19वीं वरियता प्राप्त मैडिसन कीज ने विश्व नंबर एक आर्यना सबालेंका को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। रोमांचक मुकाबले में कीज ने सबालेंका को 6-3, 2-6, 7-5 से मात दी। मैडिसन ने इस जीत के साथ सबालेंका के लगातार तीसरे खिताब की ओर बढ़ते अभियान को समाप्त कर दिया।

कीज ने जीता पहला ग्रैंड स्लैम खिताब: सबालेंका अगर यह खिताब जीतती तो ऑस्ट्रेलिया ओपन खिताब की हैट्रिक पूरी करने वाली छठी महिला बन जातीं। उनके पास 1997-1999 के बाद से मेलबर्न पार्क में तीन बार खिताब जीतने वाली मार्टिना हिंगिस के बाद पहली महिला खिलाड़ी बनने का मौका था। हालांकि सेमीफाइनल में विश्व की नंबर दो इगा स्वियातेक को हराने वाली कीज ने सबालेंका को हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया।

लगातार दूसरे खिताब के लिए उतरेंगे सिनर :

वर्ल्ड नम्बर -1  यानिक सिनर रविवार को जब जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ पुरुष एकल के फाइनल में कोर्ट में उतरेंगे तो उनके सामने खिताब के बचाव करने की चुनौती होगी। ज्वेरेव पहली बार खिताब जीतने का प्रयास करेंगे।

गुजरात बना आईपीएल का नया चैम्पियन
अहमदाबाद। कप्तान हार्दिक पांड्या के शानदार प्रदर्शन और शुभमन गिल के नाबाद 45 रन की बदौलत गुजरात सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल के फाइनल में सात विकेट से हराकर पहली बार में ही नया चैंपियन बन गया।

राजस्थान का खिताब जीतने का सपना टूटा
गुजरात ने मैच में राजस्थान को 20 ओवर में नौ विकेट पर 130 रन पर रोक दिया और 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 133 रन बनाकर जीत अपने नाम की। राजस्थान इस हार के साथ 14 साल के अंतराल के बाद भी खिताब नहीं जीत सका। राजस्थान ने स्टेडियम में सवा लाख लोगों की मौजूदगी में टॉस जीतकर पहले खेलेने का फैसला किया, लेकिन उनका यह फैसला सही नहीं रहा। यशस्वी जायसवाल टीम के 31 के स्कोर पर आउट हुए। यशस्वी ने 16 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों के सहारे 22 रन बनाये। कप्तान संजू सैमसन 14 रन बनाकर टीम के 60 के स्कोर पर हार्दिक का पहला शिकार बने।

बटलर ने मारे सबसे ज्यादा चौके-छक्के
बटलर ने आईपीएल -2022 में शानदार खेलते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाए। यही नहीं उन्होंने सबसे चौके-छक्के और रन भी अपने नाम किए । बटलर 45 छक्के लगा सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में नम्बर-1 पर रहे। लोकेश राहुल 15 मैचों में 30 छक्के लगा दूसरे नम्बर पर रहे। इसके साथ ही उन्हों ने 17 मैचों में सबसे अधिक 83 चौके भी लगाए।  बटलर ने इस आईपीएल में सर्वाधिक चार शतक लगा विराट कोहली के सर्वाधिक चार शतकों की बराबरी की।