gujrat - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

धोनी की धुन और हार्दिक के जोश का मुकाबला आज
अहमदाबाद। आईपीएल का यह सीजन शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा जैसी उभरती हुई युवा प्रतिभाओं के लिए पहचाना जा सकता है। यह भी हो सकता है कि इस सीजन को इशांत शर्मा, पीयूष चावला और मोहित शर्मा जैसे भूले-बिसरे गेंदबाजों की धमाकेदार वापसी के लिए याद किया जाए। संभव है कि यह सीजन अपने सांस रोक देने वाले रोमांचक मैचों और अभूतपूर्व रिकॉर्डों के लिए जाना जाए, लेकिन सबसे ज्यादा संभावना इस बात की है कि आईपीएल 2023 को धोनी के आखिरी क्रिकेट टूर्नामेंट के रूप में याद किया जाएगा।

लिहाजा जब महेंद्र सिंह धोनी रविवार को आईपीएल फाइनल में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपनी पीत-जर्सी संभवत: आखिरी बार पहनकर उतरेंगे, तो वह चेन्नई सुपर किंग्स को रिकॉर्ड पांचवीं बार चैंपियन बनाना चाहेंगे। धोनी चेन्नई के कप्तान के रूप में कुल 10 आईपीएल फाइनल खेल चुके हैं। उन्होंने अपना पहला आईपीएल फाइनल 2008 में शेन वॉर्न की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। पीढ़ी दर पीढ़ी टीमें और कप्तान बदलते गए, लेकिन धोनी ने अपनी चमक से आईपीएल के अंतिम चरण को रोशन रखा।

फ्रेंचाइजी के लिए दो साल प्रतिबंधित होने के बावजूद
चेन्नई सर्वाधिक आईपीएल जीतने के मामले में सिर्फ मुंबई इंडियन्स (पांच) से ही पीछे है। धोनी की चाह होगी कि वह रविवार को एक और आईपीएल फाइनल जीतकर मुंबई के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर लें।

घरेलू मैदान पर गुजरात को हराना आसान नहीं
गुजरात के घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर हालांकि यह आसान नहीं होगा। सलामी बल्लेबाज गिल पिछले चार मैचों में तीन शतक जड़कर शानदार फॉर्म में हैं, और नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर उनकी फॉर्म अलग ही परवान चढ़ जाती है। गिल इस मैदान पर 11 टी-20 मैचों में 70.00 की औसत और 157.50 के स्ट्राइक रेट से 630 रन बना चुके हैं, जिसमें दो शतक और तीन अर्द्धशतक शामिल हैं। मुंबई के विरुद्ध दूसरे क्वालिफायर में उनकी 60 गेंदों पर खेली गई 129 रन की विस्फोटक पारी ने चेन्नई को जरूर चौकन्ना कर दिया होगा।

फाइनल से पहले गुजरात ने पक्के किए 2 बड़े अवॉर्ड
गुजरात टाइटंस रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल के फाइनल मुकाबले से पहले ही दो बड़े अवार्ड अपने नाम कर लिए हैं। गुजरात के खिलाड़ियों ने आरेंज कैप और पर्पल कैप के दो बड़े अवार्ड अपने नाम पक्के कर लिए हैं। आॅरेंज कैप गुजरात के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के पास है। गिल ने इस साल 16 मैचों में 851 रन बना लिए हैं। आरसीबी के फाफ डु प्लेसिस 730 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं और उनकी टीम आईपीएल से बाहर हो चुकी है।  पर्पल कैप के मामले में इस सीजन टॉप पर चल रहे तीनों गेंदबाज गुजरात के हैं। पहले स्थान पर मोहम्मद शमी (28 विकेट), दूसरे स्थान पर राशिद खान (27 विकेट) और तीसरे नंबर पर मोहित शर्मा (24 विकेट) का नाम है।

इसके अलाव सीएसके के तुषार देशपांडे 21 विकेट के साथ छठे स्थान पर हैं जिन्हें शमी को पछाड़ने के लिए अभी 8 विकेट की जरूरत होगी। ऐसे में पर्पल कैप भी गुजरात के खिलाड़ियों के ही नाम रहना पक्का है।

मुम्बई को रौंदकर दूसरे स्थान पर पहुंची गुजरात
अहमदाबाद। शुभमन गिल (56), डेविड मिलर (46) और अभिनव मनोहर (42) की आतिशी बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत गुजरात टाइटंस ने मंगलवार को यहां आईपीएल मुकाबले में मुम्बई इंडियंस को 55 रनों से पराजित कर दिया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियन्स के सामने 208 रन का विशाल लक्ष्य रखा। मुम्बई की टीम शुरू से ही इसके दबाव में रही और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 152 रन ही बना सकी। नेहल बढेरा ने टीम के लिए सर्वाधिक 40 और कैमरून ग्रीन ने 30 रन बनाए। गुजरात की ओर से नूर अहमद ने 37 रन देकर 3, राशिद खान ने 27 रन देकर 2, मोहित शर्मा ने 38 रन देकर 2 तथा हार्दिक पांड्या ने 10 रन देकर एक विकेट लिया।  आईपीएल में गुजरात का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले उनका सबसे बड़ा स्कोर (204 रन) इसी मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आया था।

गुजरात: विधायक दल के नेता चुने गए भूपेंद्र पटेल
गांधीनगर। गुजरात के निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को शनिवार को सर्वसम्मति से राज्य में भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। वह लगातार दूसरी बार राज्य की कमान संभालेंगे। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, बीएस येदियुरप्पा और अर्जुन मुंडा की मौजूदगी में गांधीनगर के कोबा स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय श्रीकमलम में पार्टी विधायक दल की बैठक हुई। जिसमें पटेल को सर्वसम्मति से राज्य में भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। बैठक में सभी नवनिर्वाचित विधायक उपस्थित थे।

गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने बताया कि 12 दिसंबर को अपराह्न दो बजे गुजरात के मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर हेलीपैड ग्राउंड पर होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

राहुल गांधी ने गुजरात में ड्रग्स को लेकर पीएम मोदी से पूछे तीखे सवाल
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में लगातार करोड़ों रुपए के मादक पदार्थ पकड़े जाने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस मामले में चुप्पी पर हैरानी जताई और कहा कि इस जहर को जिन बंदरगाहों में पकड़ा गया है उनके मालिकों से पूछताछ क्यों नहीं की जा रही है। गांधी ने ट्वीट कर कहा कि गुजरात में 'ड्रग का कारोबार आसान हो रहा है। प्रधानमंत्री जी, इन सवालों के जवाब दीजिए।

उन्होंने पीएम मोदी से सवाल किया कि गुजरात में हजारों करोड़ की ड्रग्स पहुंच रही है। गांधी-पटेल की पावन भूमि पर ये जहर कौन फैला रहा है। बार-बार ड्रग्स बरामद होने के बावजूद पोर्ट के मालिक से अब तक कोई पूछताछ क्यों नहीं हुई। गुजरात में ड्रग कार्टेल चला रहे 'नारकोस' को एनसीबी और अन्य सरकारी एजेंसियां अब तक क्यों नही पकड़ पाई।

राहुल गांधी ने ड्रग्स के इस कारोबार को राजनीतिक संरक्षण मिले होने की आशंका व्यक्त की और कहा कि केंद्र और गुजरात की सरकार में बैठे वो कौन लोग हैं जो माफिया 'मित्रों' को संरक्षण दे रहे हैं। प्रधानमंत्री जी, कब तक मौन रहेंगे, जवाब तो देना ही पड़ेगा।

गुजरात बना आईपीएल का नया चैम्पियन
अहमदाबाद। कप्तान हार्दिक पांड्या के शानदार प्रदर्शन और शुभमन गिल के नाबाद 45 रन की बदौलत गुजरात सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल के फाइनल में सात विकेट से हराकर पहली बार में ही नया चैंपियन बन गया।

राजस्थान का खिताब जीतने का सपना टूटा
गुजरात ने मैच में राजस्थान को 20 ओवर में नौ विकेट पर 130 रन पर रोक दिया और 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 133 रन बनाकर जीत अपने नाम की। राजस्थान इस हार के साथ 14 साल के अंतराल के बाद भी खिताब नहीं जीत सका। राजस्थान ने स्टेडियम में सवा लाख लोगों की मौजूदगी में टॉस जीतकर पहले खेलेने का फैसला किया, लेकिन उनका यह फैसला सही नहीं रहा। यशस्वी जायसवाल टीम के 31 के स्कोर पर आउट हुए। यशस्वी ने 16 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों के सहारे 22 रन बनाये। कप्तान संजू सैमसन 14 रन बनाकर टीम के 60 के स्कोर पर हार्दिक का पहला शिकार बने।

बटलर ने मारे सबसे ज्यादा चौके-छक्के
बटलर ने आईपीएल -2022 में शानदार खेलते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाए। यही नहीं उन्होंने सबसे चौके-छक्के और रन भी अपने नाम किए । बटलर 45 छक्के लगा सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में नम्बर-1 पर रहे। लोकेश राहुल 15 मैचों में 30 छक्के लगा दूसरे नम्बर पर रहे। इसके साथ ही उन्हों ने 17 मैचों में सबसे अधिक 83 चौके भी लगाए।  बटलर ने इस आईपीएल में सर्वाधिक चार शतक लगा विराट कोहली के सर्वाधिक चार शतकों की बराबरी की।