Public outrage - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन के दौरे के दौरान सड़क पर घंटों फंसा रहा मरीज, विपक्ष ने की केंद्र सरकार की आलोचना
अगरतला। उप राष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन के रविवार को त्रिपुरेश्वरी मंदिर दौरे के दौरान सड़क पर लगाये गये अवरोधकों की वजह से एक मरीज के दो घंटे से ज्यादा समय तक फंसे रहने की खबरों के बाद त्रिपुरा प्रशासन की कड़ी आलोचना हुई है। उप राष्ट्रपति के मंदिर दौरे के लिए सड़क को यातायात से मुक्त रखने के लिए सुबह से ही अगरतला-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के 58 किलोमीटर लंबे हिस्से पर पुलिस तैनात कर दी गयी थी। इस दौरान, पैदल चलने वालों, एम्बुलेंस और दूसरी आपातकालीन सेवाओं के वाहनों समेत सभी गाड़यिों को रोक दिया गया, जिससे आने-जाने वाले और स्थानीय लोग परेशान हुए।

उप राष्ट्रपति के तय दौरे से काफी पहले ही उदयपुर और अगरतला के बीच सड़क के बड़े हिस्से बंद कर दिये गये थे और स्ट्रोक के मरीज की गाड़ी के साथ कई दूसरी गाड़ियों को बिशालगढ़ में घंटों तक रोक दिया गया था। इस दौरान मरीज पूरे समय कार के अंदर ही रहा। इसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो जाने से लोगों में गुस्सा फैल गया। तस्वीरों और वीडियो में मरीज लंबे इंतजार के दौरान फंसा हुआ दिख रहा था।

जानकारी के अनुसार अगरतला शहर में भी ऐसी ही दिक्कतों की खबर मिली, जहां उत्तरी द्वार और हवाई अड्डा सड़क जैसे रास्तों पर यातायात उप राष्ट्रपति के त्रिपुरा यूनिवर्सिटी में तय कार्यक्रम से लगभग एक घंटा पहले रोक दिया गया। इससे पैदल चलने वालों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, कुछ लोगों ने पुलिस वालों से रास्ता देने की गुजारिश की, जबकि जिन इलाकों में यातायात पुलिस नहीं थी, वहां फंसे हुए यात्रियों और त्रिपुरा स्टेट राइफल्स और नागरिक पुलिस के सदस्यों के बीच टकराव हुआ।

मानवाधिकार कार्यकर्ता ने बताया कि पूरे भारत में वीआईपी मूवमेंट प्रोटोकॉल के तहत, एम्बुलेंस और मरीजों को ले जाने वाली आपातकालीन गाड़यिों को सुरक्षा इंतजामों की परवाह किये बिना पहले प्रवेश दिया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि दो हफ़्ते पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान भी एम्बुलेंस और मुर्दाघर की गाड़यिों के फंसे होने की ऐसी ही घटनाएं सामने आयी थीं, जबकि यातायात प्रबंधन में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया था कि शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के निर्देश पर निर्देशों का सख्ती से पालन किया गया था।

एक और मामले में पुलिस ने त्रिपुरा विश्वविद्यालय में 14वें दीक्षांत समारोह में प्रवेश के लिए लोगों को पास जारी किये, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिये गये, जिससे बड़ी संख्या में फैकल्टी सदस्य, स्टाफ और छात्रों में गुस्सा फैल गया।

पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमला: 6 प्रदर्शनकारियों की मौत; अन्य 12 घायल, पुलिस बल तैनात
कराची। पाकिस्तान के प्रमुख बंदरगाह शहर कराची में भारी सुरक्षा वाले अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर प्रदर्शनकारियों के धावा बोलने के बाद छह प्रदर्शनकारी मारे गये हैं और 12 घायल हो गये हैं। स्थानीय आपातकालीन कर्मियों के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं है कि इन प्रदर्शनकारियों की मौत कैसे हुई है।

कराची के पुलिस प्रवक्ता रेहान अली ने कहा, सैकड़ों लोग अचानक अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास जमा हो गये। खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गयी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गये कुछ वीडियो में सुनाई दे रही नारेबाजी से पता चलता है कि यह विरोध प्रदर्शन पड़ोसी देश ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों से प्रेरित था।

वीडियो में दर्जनों प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा घेरा तोड़ते और लाठियों से वाणिज्य दूतावास की खिड़कियों को पीटते दिखाया गया है। इसके बाद खिड़कियों में आग की लपटें दिखाई देने लगी। एक वीडियो में गोलियों की आवाज भी सुनायी दे रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इन प्रदर्शनकारियों की मौत कैसे हुई, लेकिन स्ट्रेचर पर पड़े खून से लथपथ शवों की तस्वीरें सामने आयी हैं।

कराची में अमेरिकी सरकार के कर्मियों की आवाजाही पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया गया था और वाणिज्य दूतावास ने शनिवार को वर्तमान क्षेत्रीय तनाव का हवाला देते हुए एक बयान जारी किया था।

गणेश मंदिर में प्रतिमा से चांदी का छत्र और दानपात्र से नगदी चोरी; श्रद्धालुओं में भारी रोष, चोरों को गिरफ्तार करने की मांग
अजमेर। अजमेर में चोरों के हौसले बुलंद है। चोर इनदिनों मंदिरों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। अलखनंदा कॉलोनी स्थित महादेव मंदिर से चांदी के नागराज चोरी करने के बाद अब चोरों ने गंज स्थित कार्यसिद्ध विनायक गणेश मंदिर को भी अपना निशाना बनाया है। चोर गणेश मंदिर में प्रतिमा पर लगे चांदी के छत्र को चोरी कर ले गए। जिससे मंदिर के श्रद्धालुओं में भारी रोष है।

मंदिर के पुजारी केसरीमल ने बताया कि चोर मंदिर से चांदी का छत्र चोरी करने के साथ ही दान पात्र से नगदी भी चुराकर ले गए। उन्होंने बताया कि दान पात्र वर्ष में सिर्फ एक बार गणेश चतुर्थी के मौके पर ही खोला जाता है। जिससे मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसलिए उसमें भी बड़ी राशि होने की संभावना है। फिलहाल गंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

असामाजिक तत्वों ने बालाजी मंदिर में की तोड़फोड़, आमजन में आक्रोश
किशनगढ़ रेनवाल।  रेनवाल तहसील कार्यालय के पीछे स्थित नवरत्न बालाजी मंदिर में सोमवार को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शराब पीकर जमकर उत्पात मचाया गया। इस दौरान मंदिर में लगी भगवान की फोटो, कुर्सियां व अन्य संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया। मंदिर की देखरेख करने वाले अनिल स्वामी ने बताया कि जब रोजाना की तरह वह मंगलवार अलसुबह पहुंचा तो देखा कि यहां पर टूटी हुई शराब की बोतलें बिखरी मिली एवं नमकीन के पैकेट दिखे। साथ ही मंदिर में लगी भगवान की तस्वीरें बिखरी हुई मिली। उत्पातियों ने मंदिर में बैठने के लिए लगा रखी सीमेंट की कुर्सियों को भी तोड़ दिया।

मंदिर में लगे हुए दर्जनों पेड़ पौधों को भी तोड़ा गया है। सूचना मिलने पर नवरत्न बालाजी समिति के अध्यक्ष गणेशराम, मंत्री रामरतन तोतला, सरपंच जगन्नाथ यादव, पालिका अध्यक्ष अमित ओसवाल घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। मंदिर परिसर की इस प्रकार से हालत देखकर रोज आने वाले श्रद्धालु आक्रोशित हो गए। आक्रोशित लोगों ने असामाजिक तत्वों और शराबियों को पकड़ने की मांग की साथ ही दिनरात में गस्त लगाने की मांग की। सूचना मिलने पर रेनवाल थाना पुलिस मय जाब्ते के बालाजी मंदिर पहुंची। एएसआई भीवाराम जाखड़ की मौजूदगी में मौका मुआयना किया। मंदिर में तोड़फोड़ की बात सुनकर सैकड़ों लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने मन्दिर में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ जल्द से जल्द कारवाई करने की मांग की है।

चिड़ावा : राजेश दहिया के नेतृत्व में निकाली जन आक्रोश रैली
चिड़ावा। जन जन से व्यक्तिगत सम्पर्क का इतना आत्मीय रिश्ता बना कि इस नेता के एक आह्वान पर पिलानी विधानसभा के हर क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इनके पीछे चल पड़ते हैं। भाजपा नेता राजेश दहिया का जो फिलहाल राजनीति में जाने माने नाम हैं।

झुंझुनूं जन आक्रोश आंदोलन में जब राजेश दहिया ने सभा स्थल पर प्रवेश किया तो उनके पीछे हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम भी आया और जब राजेश दहिया जिंदाबाद के नारे लगे तो हर किसी कि नजर उनकी तरफ थी। जोशीले नारों के बीच सभा में भाषण भी एक बार रोकना पड़ा। भाजपा नेता भी इस नेता के प्रभाव को देखकर काफी प्रभावित नजर आए।