National Award - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राष्ट्रीय पुरस्कार मेरे पिता को समर्पित है, यह सम्मान मेरे लिए बेहद खास और भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण है : रानी मुखर्जी
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ के लिए मिले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को अपने दिवंगत पिता को समर्पित किया है। रानी मुखर्जी अपनी 30 साल की अभिनय यात्रा में पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर भावुक हो गईं। रानी मुखर्जी ने कहा- मैं सचमुच अभिभूत हूं। यह सम्मान मेरे लिए बहुत मायने रखता है और मैं इसे अपने दिवंत पिता को समर्पित करती हूं, जिन्होंने हमेशा इस पल का सपना देखा था। आज मैं उन्हें बेहद याद कर रही हूं। मुझे पता है कि यह उनका आशीर्वाद और मेरी मां की प्रेरणा व ताकत है, जिसने मुझे मिसेज चटर्जी की भूमिका निभाने में मार्गदर्शन दिया।

अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा- मेरे शानदार फैंस, हर सुख-दुख में साथ देने के लिए धन्यवाद। आपका अटूट प्यार और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा रहा है। मुझे पता है कि यह पुरस्कार आप सभी के लिए कितना अहम है और आपको खुश देखकर मुझे भी अपार खुशी मिल रही है।

रानी मुखर्जी ने निर्देशक असीमा, निर्माताओं निखिल, मोनिषा, मधु और पूरी जी टीम, साथ ही एस्टोनिया और भारत के कास्ट-क्रू का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कोविड काल की चुनौतियों के बीच यह फिल्म संभव ही नहीं होती अगर टीम ने दिल से मेहनत न की होती। उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार की ज्यूरी का आभार जताते हुए कहा- यह फिल्म और यह पल मेरे दिल में हमेशा खास रहेगा।

अभिनेत्री ने इस सम्मान को दुनिया की सभी माताओं को समर्पित किया। उन्होंने कहा- ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की कहानी ने मुझे गहराई से छुआ, क्योंकि यह एक प्रवासी मां की अटूट जीवन की दास्तान है, जो अपने बच्चे की रक्षा के लिए हर मुश्किल का सामना करती है। एक मां होने के नाते यह किरदार बेहद निजी था। इस फिल्म के जरिए हमने मातृत्व की शक्ति को सम्मान देने की कोशिश की है और मैं चाहती हूं कि यह याद दिलाए कि हर दिन औरतों के भीतर अपार ताकत होती है।

ऑर्गन ट्रांसप्लांट और अवेयरनेस बढ़ाने पर राजस्थान को दो राष्ट्रीय अवार्ड, चिकित्सा शिक्षा सचिव एवं विभाग की टीम ने दिल्ली में ग्रहण किए पुरस्कार
जयपुर। अंगदान के क्षेत्र में बेहतर काम करने और इस दिशा में व्यापक स्तर पर जन जागरूकता के लिए राजस्थान को इमरजिंग स्टेट इन ऑर्गन डोनेशन एंड ट्रांसप्लांटेशन और एक्सीलेंस इन प्रमोशन ऑफ ऑर्गन डोनेशन कैटगरी में दो राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित गरिमामय समारोह में शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने यह दोनों अवार्ड प्रदान किए। चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीष कुमार एवं चिकित्सा शिक्षा आयुक्त इकबाल खान के साथ राजस्थान में अंगदान से जुड़ी चिकित्सा शिक्षा विभाग की टीम ने यह पुरस्कार ग्रहण किए।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने अंगदान के क्षेत्र में इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए अंगदान से जुड़े से भी अधिकारियों, कार्मिकों, संस्थाओं तथा इस पुनीत कार्य में उदारमन से आगे आए परिजनों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि अंगदान जीवन का सबसे महान उपहार है। यह किसी को नया जीवन देने का एक पुण्य कार्य है। एक व्यक्ति की इच्छा और सहमति से कई ज़िंदगियाँ बचाई जा सकती हैं। किसी ज़रूरतमंद को नया जीवन, नई रोशनी और नई उम्मीद दी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि आज भी हमारे देश में लाखों लोग ऐसे हैं जो अंग प्रत्यारोपण के इंतज़ार में हैं। यह इंतज़ार तभी खत्म हो सकता है जब हम सभी मिलकर अंगदान के महत्व को समझें और इसके लिए आगे आएँ। राज्य सरकार अंगदान की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाएं और ज्यादा से ज्यादा लोग स्वेच्छा से अंगदान के लिए संकल्प लें।

स्त्री-2 के गाने ‘आई नहीं’ के कोरियो-ग्राफर से नेशनल अवॉर्ड छीना
नई दिल्ली। नाबालिग असिस्टेंट से रेप के आरोपी जानी मास्टर से बेस्ट कोरियोग्राफर का नेशनल अवॉर्ड छीन लिया गया है। मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ने इसकी जानकारी दी। जानी के खिलाफ उनकी असिस्टेंट रही लड़की ने 15 सितंबर को तेलंगाना के साइबराबाद रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई थी।

जानी मास्टर को साल 2022 में रिलीज हुई धनुष की फिल्म तिरुचित्रम्बालम के गाने ‘मेघम करुकथा’ का डांस कोरियोग्राफ  करने के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया गया था। इस गाने को उन्होंने सतीश कृष्णन के साथ कोरियोग्राफ किया था। उन्होंने स्त्री-2 के गाने ‘आई नहीं’ और पुष्पा के गाने ‘श्रीवल्ली’ को भी कोरियाग्राफ किया है।

रींगस : 3 स्काउट गाइडों का किया सम्मान
रींगस। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ रींगस के 3 स्काउटो ने स्काउटिंग गाइडिग गतिविधि क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के सर्वोच्च पुरस्कार राष्ट्रपति अवार्ड के लिए आयोजित परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस पर स्काउट गाइडों का सम्मान किया गया। स्थानीय संघ के सचिव विष्णु जोशी ने बताया की स्काउट सेशन में पंकज शर्मा पुत्र विद्याधर शर्मा राज्य माध्यमिक विघालय रोवर सेक्शन में सुभाश देवन्दा तथा निक्की जांगिड़ शामिल है।

जोशी ने बताया की स्काउटों की उत्कृष्ट सफलता पर उन्हे स्काउट भवन में स्वागत किया गया। इस मौके पर सीसीए स्कूल के निदेशक डॉ. अजय सक्सैना ने पांच-पांच सौ रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर, निर्मल मान, विजय कुमार गुप्ता, सुमन बोबडिया, संघ  के प्रधान और स्वतंत्रता सैनानी कालिदास स्वामी, उप प्रधान पेमाराम, अमित जाटावत आदि उपस्थित रहे।