awarness - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सावधान! शर्म नहीं करें, सतर्क रहें, जानकारी साझा करें और साइबर धोखाधड़ी से बचें
जयपुर। जाने-अनजाने में आप साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं तो बिना डरे या बिना संकोच किए, आप अपनी पूरी बात परिजनों, कानून के जानकारों और पुलिस को बताएं। यदि आप ऐसा करेंगे तो ही अपराधी पकड़े जाएंगे और उनमें खौफ पैदा होगा। वहीं यदि आप डरकर रह गए और खुद की ठगी की बात किसी को नहीं बताई तो ठगों के हौसले बुलंद होंगे और वे किसी अन्य व्यक्ति को डरा-धमका कर अपना शिकार बना लेंगे। झूठी गिरफ्तारी का डर और सेक्सटॉर्शन जैसे करीब 15 तरीकों से साइबर ठग आपको झांसे में लेकर फोन कर सकते हैं। यदि ऐसे कॉल्स आते हैं तो फोनकर्ता की मंशा भांपकर तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें ताकि ठगों की ओर से ठगी गई राशि तुरंत संबंधित बैंक से रुकवाई जा सके।

फोनकर्ता यह बोले तो तुरंत सतर्क हो जाएं
साइबर ठग लगातार ऑनलाइन ठगने के नए तरीके अपना रहे हैं। यदि आपके पास अनजान फोन कॉल्स आते हैं तो आप सतर्क हो जाइए। इससे आप अपनी मेहनत की इकट्ठी की हुई राशि को बचा सकते हैं। हाल में सबसे ज्यादा अपराधी 12 तरीकों से साइबर ठगी कर रहे हैं। नवज्योति आपको आगाह करता है कि सतर्क रहें और तुरंत पुलिस को सूचित करें। ठग ये तरीके अपना रहे हैं।

डिजिटल अरेस्ट।

सेक्सटॉर्शन।

ई-ट्रेडिंग, शेयर मार्केट ट्रेडिंग एंड इन्वेस्टमेंट, फर्जी लोन।

बिटकॉइन, ब्लॉक चेन, वर्चुअल करन्सी इन्वेस्टमेंट, आयकर रिटर्न फ्रॉड।

फाइनेंसियल फ्रॉड (यूपीआई, डेबिट एंड क्रेडिट कार्ड्स), डिलीवरी स्कैम।

ऑनलाइन फ्रॉड, एटीएम, पीओएस मशीन, कार्ड क्लोनिंग।

ऑनलाइन जॉब, पार्ट-टाइम, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल से बचें।

सरकारी विभागों की वेबसाइटों के साथ छेड़छाड़, हैक करने एवं फर्जी वेबसाइट बनाकर साइबर अपराध करना।

टिपलाइन पर चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के घटनाओं के संबंध में साइबर अपराध।

डीप वेब, डार्क वेब, एआई, डीप फेक।

वीओआईपी कॉल्स, प्रॉक्सी सर्वर, वीपीएन।

फिशिंग, मेलवेयर, रेन्समवेयर

अनजाने फोन कॉल्स पर तुरंत ना करें भरोसा

कोई अनजान व्यक्ति आपके परिचित का नाम लेकर फोन कर रुपए मांगता है तो उसे वैरीफाई अवश्य करें

किसी भी तरह का ऑनलाइन केस होने पर तुरंत परिजनों को जानकारी अवश्य दे

अब तक कितने मामले आए?
प्रदेश में साइबर ठगों की बात करें तो 50 के करीब ठगी के मामले हर रोज सामने आते हैं। इन मामलों में पांच लाख रुपए से अधिक के मामले जयपुर साइबर थाने में दर्ज होते हैं, जबकि करोड़ों के मामले एसओजी साइबर थाने में भी दर्ज कराए जाते हैं।

समय पर बताया और बच गए
साइबर थानाप्रभारी जयपुर कमिश्नरेट श्रवण कुमार ने बताया कि कई लोगों ने हमें ऑनलाइन ठगी की सूचना तुरंत दी है, जिस पर हमने पोर्टल के जरिए रुपए पहले होल्ड कराए और उसके बाद पूरी रकम वापस कराई है।

संकोच किया और फंसते चले गए
आनॅलाइन ट्रेडिंग, शेयर ट्रेडिंग, बिटकॉइन, ऑनलाइन जॉब जैसे कई मामलों में 80 से 90 प्रतिशत केस ऐसे आते हैं, जिनमें लोग भ्रम में रहते हैं कि हमारे ऑनलाइन रुपए इकट्ठे हो गए हैं लेकिन जब वे निकालते हैं तो वे रुपए निकलते नहीं हैं। ऐसे में संकोच करना ठगी में बुरी तरह फंसना है।

किसी भी अनजान कॉल्स से सतर्क रहें। यदि कोई ऑनलाइन कुछ ऑफर कर रहा है तो उसे पूरी तरह जांच लें। किसी भी तरह का फ्रॉड होने की आशंका पर चुप ना रहें और तुरंत परिजन या पुलिस को सूचित करें। पुलिस साइबर ठगों पर शिकंजा कसने को लेकर लगातार सतर्क है।
-यूआर साहू, महानिदेशक पुलिस, राजस्थान

बाल विवाह अपराध और सामाजिक अभिशाप
लालसोट। तालुका विधिक सेवा समिति लालसोट के तत्वावधान में गुरुवार को तहसील कार्यालय परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अधिवक्ता विजय कुमार ठाकुरिया ने बाल विवाह को अपराध एवं सामाजिक अभिशाप बताते कहा कि भारत में और विशेषकर राजस्थान में बच्चों की छोटी उम्र में शादी की कुरीति को रोकने के लिए बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 से लागू किया गया है, जिसमें लड़के की आयु 21 से कम है और लड़की की आयु 18 वर्ष से कम है तो वे विवाह योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि विवाह के समय लड़का या लड़की दोनों में से कोई भी विवाह योग्य उम्र का नहीं है तो ऐसा विवाह बाल विवाह होने से एक अपराध माना गया है।

शिविर में अधिवक्ता तेजराम मीणा ने नालसा द्वारा संचालित बच्चों के लिए विधिक सेवाएं एवं उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं योजना की जानकारी प्रदान की। उन्होंने नालसा की तस्करी और वाणिज्यक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवा योजना, आदिवासियों के अधिकारों के संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवा योजना की जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, बाल श्रम विरोधी अधिनियम, राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13 अगस्त 22 व श्रमिकों के अधिकारों के बारे में उपस्थित लोगों को बताया एवं श्रमिक  कल्याण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों  द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।