social message - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल की नई फिल्म का ऐलान, परिवार और मूल्यों पर आधारित दमदार कहानी
मुंबई।  सुपरहिट फिल्म धुरंधर की शानदार सफलता के बाद अभिनेता अर्जुन रामपाल एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी अगली फिल्म एक अनटाइटल्ड फैमिली ड्रामा होगी, जिसमें वे सोलो लीड भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ एक मजबूत सामाजिक संदेश भी देगी।

फिल्म की कहानी जीवन के सरल मूल्यों, परिवार की अहमियत और अपनी जड़ों से जुड़े रहने के संदेश को सामने लाएगी। निर्माताओं के अनुसार यह कोई पारंपरिक मसाला फिल्म नहीं होगी, बल्कि भावनात्मक और दिल को छू लेने वाली कहानी के जरिए दर्शकों को परिवार और रिश्तों की असली अहमियत का एहसास कराएगी। खास बात यह है कि यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों के लिए उपयुक्त होगी और पारिवारिक दर्शकों को खास तौर पर जोड़ने का प्रयास करेगी।

इस फिल्म के जरिए अर्जुन रामपाल पहली बार लेखक-निर्देशक शैलेश वर्मा के साथ काम करने जा रहे हैं। फिल्म के निर्माता डॉ. विकास कुमार मोदी ने बताया कि इस साल वे लेखक-निर्देशक शैलेश वर्मा के साथ मिलकर तीन ऐसी फिल्में लाने की योजना बना रहे हैं, जो सामाजिक रूप से प्रभावशाली और सकारात्मक मूल्यों पर आधारित होंगी।

यह नई फिल्म अगस्त 2026 के मध्य में सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है। निर्माता-निर्देशक का मानना है कि यह फिल्म दर्शकों को मनोरंजन के साथ एक गहरा संदेश भी देगी और परिवार के साथ देखने लायक एक यादगार सिनेमाई अनुभव साबित होगी।

शहर की 97 बस्तियों में विराट हिन्दू सम्मेलन, सामाजिक समरसता और एकता का दिया संदेश
जयपुर। शहर की 97 बस्तियों में सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ। इन आयोजनों के माध्यम से सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक महत्व, हिन्दू एकता और राष्ट्र प्रथम की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।  करतारपुरा में आयोजित सम्मेलन में 2785 समाजबंधुओं ने भाग लिया। जिसमें 1500 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा निकाली। झोटवाड़ा ,त्रिवेणी नगर, विवेकानंद बस्ती, दुर्गापुरा, बरकत नगर, आदर्श नगर, मुरलीपुरा और निर्माण नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में हजारों लोगों की सहभागिता रही। कार्यक्रमों में पहुंचे आरएसएस के राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निंबाराम ने कहा कि विश्व में शांति स्थापित करने के लिए भारत को शक्तिशाली बनाना आवश्यक है। हिंदू शब्द किसी पूजा पद्धति तक सीमित नहीं बल्कि राष्ट्रीयता और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। विभिन्न वक्ताओं ने कुटुंब प्रबोधन, पंच परिवर्तन, सामाजिक समन्वय और जातिगत भेदभाव समाप्त करने का आव्हन किया।

नारायण विहार में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग :

नारायण विहार स्थित क्षेत्र में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। जिसमें लगभग 1500 महिलाओं ने भाग लिया। यह कलश यात्रा नारायण विहार क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों से होती हुई सम्मेलन स्थल तक पहुंची। आरएसएस के प्रांत व्यवस्था प्रमुख दिनेश मणिरत्नम ने समाज, संगठन, सांस्कृतिक जागरण एवं राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला।

पर्दा हटाओ अभियान : जिला कलक्टर का स्मार्ट विलेज धनौरा का दौरा, घूंघट हटाओ का दिया संदेश
कंचनपुर। देश में स्मार्ट विलेज के नाम से पहचान बना चुका सबसे छोटे जिले धौलपुर के बाड़ी तहसील की उप तहसील कंचनपुर क्षेत्र का गांव धनौरा अन्य गांवों के लिए प्रेरणा है। जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल द्वारा पर्दा हटाओ अभियान चलाया गया। इसी क्रम में जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने गांव का दौरा कर ग्रामीण जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। जिसमें न केवल गांव के नागरिकों ने बल्कि महिलाओं और बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसी अवसर पर 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे जिला कलक्टर का ग्रामवासियों ने बड़ी गर्मजोशी अभिनंदन कर स्वागत किया। जिला कलक्टर ने गांव के युवाओं से बातचीत की और लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्मार्ट विलेज धनौरा की स्मार्ट लाइब्रेरी के लिए किताबें भेंट की और संबोधित कर कहा कि जरूरत पड़ने पर गांव के बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए मैं आगे भी किताबों सहित अन्य मदद को तैयार रहूँगा। उन्होंने सोच बदलो गांव बदलो टीम के संस्थापक आईआरएस अधिकारी डॉ सत्यपाल मीणा की सराहना करते हुए कहा कि वास्तव में ऐसे बिरले ही पैदा होते है,जो समाज के भले के बारे में सोचते है। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि धन्य है,वो माता-पिता जिन्होंने सत्यपाल जैसे बेटे को जन्म दिया। उन्होंने सोच बदलो गांव बदलो टीम व धनौरा ग्राम विकास समिति की सराहना करते हुए कहा कि आईआरएस अधिकारी डॉ सत्यपाल मीणा की पहल पर ग्रामवासियों ने एकजुटता दिखाई और वर्षों से विवादित खेल मैदान की भूमि का सीमांकन हो पाया। गांव वासियों के सहयोग से अपने अपने ट्रैक्टर,जेसीबी व श्रमदान की बदौलत लगभग 6 बीघा से अधिक भूमि पर खेल मैदान स्टेडियम के रूप में स्थापित होगा। जिसका लाभ गांव के साथ साथ आसपास के गांवों के युवाओं को मिलेगा।

एकजुटता और आपसी तालमेल को सराहा

उन्होंने गांव की एकजुटता और आपसी तालमेल प्रेमभाव को सराहा। उन्होंने कहा कि आईपी गोलबल उड़ान प्रोजेक्ट के अंतर्गत किशोर किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का जिला स्तरीय आगाज भी इसी गांव से हुआ जो समूचे देश में अनुकरणीय पहल साबित हुई। उन्होंने इस अवसर पर कोरोनाकाल,बाढ़ के हालातों से निजात,रीट परीक्षा का सफल आयोजन में आमजन की भूमिका, बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण,जन कल्याणकारी योजनाओं सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस मौके पर धौलपुर जिला कलक्टर की पत्नि विनीता जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि- मैंने केवल धनौरा गांव का नाम ही सुना था, लेकिन कागजों में नहीं हकीकत में ही यह गांव स्मार्ट है। मुझे यहां बहुत ही अच्छा लग रहा है। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा उन्नति का सबसे बड़ा मार्ग है। बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि अगर स्मार्ट गांव में अगर महिलाओं को पर्दा प्रथा से मुक्ति मिल जाये तो वाकई कोई और कमी और खामी नजर नहीं आएगी। उन्होंने समाज सीमा का ध्यान रखकर पर्दा प्रथा से निजात हेतु महिलाओं से अपील की।

कलक्टर दंपती का स्वागत
गांव की महिलाओं, बालिकाओं को गले लगाकर शुभकामनाएं दी। ग्रामीणों ने कलक्टर दंपती का स्वागत करते हुए फूलमालाओं, साफा, प्रतीक चिन्ह देकर भावभीनी विदाई दी। श्याम सिंह मीणा ने कोलाज भेंटकर बधाई दी। प्रेम सिंह मीणा कार्यकर्ता सोच बदलो गांव बदलो टीम ने गांव के विकास कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मंच संचालन मोतीलाल मीणा ने किया। ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष धर्मसिंह मीणा, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राजकुमार मीणा,मीडिया प्रभारी भगवान सिंह मीणा सहित भारी संख्या में युवा बालक, बालिका व ग्रामीण नागरिक मौजूद रहे।