market high - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शेयर बाजारों में तेजी: प्रमुख सूचकांक छह सप्ताह के उच्चतम स्तर पर, इन कंपनियों दिखा जोरदार एक्शन
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को चौतरफा लिवाली देखी गयी जिससे प्रमुख सूचकांक छह सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 504.86 अंक (0.65 प्रतिशत) चढ़कर 78,493.54 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 156.80 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार की समाप्ति पर 24,353.55 अंक पर रहा। यह दोनों सूचकांकों का छह सप्ताह का उच्चतम स्तर है।

छोटी और मझौली कंपनियों में जबरदस्त लिवाली रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.25 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.27 प्रतिशत ऊपर बंद हुए। आईटी की 0.02 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में लिवाली हावी रही। एफएमसीजी का सूचकांक 2.65 प्रतिशत चढ़ गया। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, धातु, मीडिया, तेल एवं गैस और रियलटी समूहों में भी अच्छी तेजी रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर में पौने पांच प्रतिशत का उछाल रहा। पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बीईएल, टेक महिंद्रा, टाइटन, अडानी पोर्ट्स, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच चढ़े। एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल के शेयर भी हरे निशान में रहे। सनफार्मा का शेयर एक प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एलएंडटी में भी गिरावट रही।

3 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर शेयर बाजार
मुंबई। अमेरिका में उपभोक्ता व्यय बढ़ने और बढ़ती महंगाई की रफ्तार धीमी पड़ने से विदेशी बाजारों में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की चौतरफा लिवाली की बदौलत शेयर बाजार 3 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1041.08 अंक की छलांग लगाकर तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर और 55 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 55925.74 अंक पर पहुंच गया। इससे पूर्व सेंसेक्स इस वर्ष 05 मई को 55702.23 अंक पर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 308.95 अंक की उड़ान भरकर 16661.40 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई की दिग्गज कंपनियों के मुकाबले छोटी और मझौली कंपनियों में अधिक लिवाली हुई। मिडकैप 2.28 प्रतिशत बढ़कर 23,031.29 अंक और स्मॉलकैप 2.23 प्रतिशत मजबूत होकर 26,192.30 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 3615 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2369 में तेजी, जबकि 1091 में गिरावट रही। 155 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 45 कंपनियां हरे, जबकि शेष पांच लाल निशान पर रही।