Post mortem - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रणथंभौर की खंडार रेंज में मृत अवस्था में मिली बाघिन टी 94,बाघिन के लंग्स फेलियर बताया जा रहा मौत का कारण
सवाई माधोपुर।देश के सबसे बड़े रणथंभौर नेशनल पार्क से आज एक दुखद ख़बर सामने आई । जहा रणथंभौर की खंडार रेंज में विचरण करने वाली बाघिन टी 94 की आज मौत हो गई। बाघिन की मौत को लेकर रणथंभौर वन प्रशासन सहित वन्यजीव प्रेमियों में शोक की लहर है ।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह जब वन विभाग की टीम खंडार रेंज में गस्त कर रही थी ऐसे में गस्त के दौरान वन विभाग की टीम को घोड़ा घाटी के नीचे वन क्षेत्र में बाघिन टी 94 मृत अवस्था में पड़ी हुई नजर आई। जिसके बाद वनकर्मियों ने बाघिन  की मौत की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी।

सूचना रणथंभौर वन प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और बाघिन के शव को कब्जे में लेकर राजबाग वन चौकी लाया गया। जहाँ वेटिनरी बोर्ड द्वारा गठित पशु चिकित्सकों ने बाघिन के शव का पोस्टमार्टम किया और पोस्टमार्टम के बाद एनटीसीए की गाइडलाइन के अनुसार वन एंव जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में बाघिन के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया ।

वेटिनरी डॉक्टर सीपी मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाघिन की मौत का कारण लंग्स फेलियर लग रहा है। उन्होंने कहा कि बाघिन के लंग्स ओर लिवर सहित अधिकतर ऑर्गन्स खराब हो चुके थे संभवतया इसी वजह से बाघिन की प्राकृतिक मौत हुई है। वेटिनरी डॉक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम के दौरान सैम्पल लिए गए है जिन्हें लेब में जाँच के लिए भेजा जायेगा ओर जाँच रिपोर्ट आने के बाद ही बाघिन की मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।

वही रणथंभौर के डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि बाघिन की उम्र तकरीबन 11 वर्ष है। बाघिन  टी 94 का विचरण क्षेत्र रणथंभौर की खंडार रेंज के ओंदी खोह , मूड घुसा, इंडाला, खटोला, कासेरा, बालाजी , घोड़ा घाटी, विंध्यकड़ा, फरिया आदि वन क्षेत्र में रहता था । डीएफओ ने बताया कि बाघिन का शव पूरी तरह सुरक्षित मिला था। डीएफओ ने बताया कि वेटिनरी डॉक्टर के मुताबिक बाघिन की मौत लंग्स फेलियर की वजह से हुई है। डॉक्टर्स द्वारा सैम्पल लिए गए है जिन्हें जांच के लिए भेजा जायेगा और जाँच रिपोर्ट आने के बाद ही बाघिन टी 94 की मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। डीएफओ ने कहा कि बाघिन के शव का पोस्टमार्टम के बाद एनटीसीए की गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस दौरान डीएफओ मानस सिंह सहित वन एंव प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे ।

उपखंड मजिस्ट्रेट के निर्देश और परिजनों की मांग पर दफन शव निकाला, मेडिकल बोर्ड से हुआ पोस्टमार्टम
नोवी। सुमेरपुर वृत के सांडेराव थानान्तर्गत सिंदरु में उपखंड मजिस्ट्रेट के निर्देश और परिजनों की मांग पर सोमवार को वृद्ध का शव समाधि से निकाला। परिजनों, कार्यपालक मजिस्ट्रेट और थानाधिकारी की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम किया। शव का विसरा जांच के लिए भेजा है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि मौत स्वाभाविक रुप से हुई अथवा हत्या। सुमेरपुर वृत के सांडेराव थानांतर्गत सिंदरु निवासी 76 वर्षीय दीपाराम पुत्र गलाराम कुम्हार का निधन 5 जून को हुआ था। निधन के बाद मृतक के भतीजे और अन्य पारिवारिक रिश्तेदारों ने समाजबंधुओं की मौजूदगी में मृतक के शव को कब्जाशुदा खेत पर ही समाधि दे दी थी।

इस बीच मृतक के भतीजे नारायणलाल पुत्र पकाराम निवासी सिंदरु को आकस्मिक हुई मौत पर संदेह हुआ। भतीजे नारायणलाल ने 7 जून को सांडेराव थानाधिकारी के समक्ष पेश होकर लिखित रिपोर्ट पेश कर मौत पर संदेह जताते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की मांग रखी। थानाधिकारी ने मामले के संबंध में उपखंड मजिस्ट्रेट सुमेरपुर कालूराम कुम्हार से मार्गदर्शन मांगा। जिसके बाद उपखंड मजिस्ट्रेट सुमेरपुर ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के निर्देश जारी किए।

कार्यपालक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से हुआ पोस्टमार्टम
उपखंड मजिस्ट्रेट के निर्देश के बाद सीएमएचओ ने मेडिकल बोर्ड के रुप में पाली से डॉ.महेंद्र चौधरी, डॉ.खेतमल पी और डॉ.पंकज माथुर को शामिल किया। मेडिकल बोर्ड ने सोमवार को सिंदरु में समाधि स्थल के पास शव को बाहर निकालकर शव का पोस्टमार्टम किया। शव से विसरा रिपोर्ट तैयार कर जांच के लिए भेजी है। जिसके बाद ही पता चलेगा कि स्वाभाविक मौत हुई अथवा हत्या। पोस्टमार्टम के बाद शव का सुरक्षित भूमि दाह करवाया गया। इस मौके पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं सुमेरपुर तहसीलदार दिनेश आचार्य, सांडेराव थानाधिकारी गीता सिंह समेत मृतक के परिजन और भारी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।

जमीनी विवाद में हत्या की जताई आशंका
सिंदरु निवासी 76 वषीय दीपाराम पुत्र गलाराम कुम्हार भोपाजी की मौत पर समाधि देने के बाद उनके भतीज नारायण लाल ने जमीन विवाद के चलते चाचा की मौत पर हत्या की आशंका जताई। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि उनके चाचा के शरीर पर कीडे पड़ गए थे। शव को सुमेरपुर अस्पताल से सिंदरु लाने के बाद बदबू आ रही थी। हत्या की आंशका जताते हुए पुलिस थाना सांडेराव में 7 जून को रिपोर्ट पेश कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। गौरतलब है कि मृतक अकेला ही कृषि कुएं पर रहता था। उसके कोई संतान नही थी। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके नाम से सिंदरु के पास ही करोड़ों की कृषि भूमि है।

छह माह पहले जताया था जान-माल का खतरा
सिंदरु मामले में हत्या की आशंका जताते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की मांग करने वाले मृतक के भतीजे भंवरलाल ने 27 मार्च 2025 को सांडेराव थाना में पांच जनों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। जिसमें रास्ता रोककर मृतक दीपाराम और उसे धमकी देने और जान-माल के खतरे की आशंका जताई थी।

गौवंश की मौत का कारण बन रही पॉलिथीन, निगम गौशाला में दो बैल के पोस्टमार्टम से हुआ खुलासा
कोटा। शहर में सड़कों पर लावारिस हालत में घूम रहे अधिकतर गौवंश की मौत का कारण उनके पेट में जमा पॉलिथीन बन रही है। इसका खुलासा बुधवार को निगम की बंधा गौशाला में एक ही दिन में मरे एक दर्जन से अधिक गौवंश में से दो बैल के पोस्ट मार्टम से हुआ। उनके पेट से चारे की जगह पर पॉलिथीन के करीब 40 से 50 किलो के गुच्छे निकले। शहर में बड़ी संख्या में लावारिस हालत में गाय और सांड घूम रहे हैं। उनके द्वारा सड़कों पर पड़े कचरे व खाद्य सामग्री को खाकर ही पेट भरा जा रहा है। लेकिन हालत यह है कि वे उस कचरे व खाद्य सामग्री के साथ इतनी अधिक मात्रा में पॉलिथीन खा रहे हैं कि उनके पेट में चारे की जगह ही नहीं है।

12 की मौत, दो का पोस्टमार्टम
नगर निगम कोटा दक्षिण के गौशाला समिति अध्यक्ष व पार्षद जितेन्द्र सिंह ने बताया कि गौशाला में वर्तमान में करीब 3 हजार से अधिक गौवंश है। गर्मी व चक्कर आकर गिरने की बीमारी से आए दिन गौवंश की मौत हो रही है। पिछले कई दिन से गौवंश की मृत्यु दर बढ़ी है। सिंह ने बताया कि बुधवार को भी करीब एक दर्जन गाय व बैल की मौत हुई थी। उनमें से पशु चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में दो बैल का पोस्ट मार्टम किया गया। जिनमें दोनों के ही पेट से काफी मात्रा में पॉलिथीन निकली है। यही उनकी मौत का कारण बताया जा रहा है।

40 से 50 किलो के निकले गुच्चे
इधर वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी व प्रभारी जिला मोबाइल यूनिट डॉ. भंवर सिंह चौधरी ने बताया कि उनकी मौजूदगी में रैंडमली दो बैल का पोस्ट मार्टम निगम की गौशाला में किया गया। दोनों के ही पेट से करीब 40 से 50 किलो पॉलिथीन के गुच्छे निकले हैं। ये तो उदाहरण है। अधिकतर गौवंश की यही हालत है।  डॉ. चौधरी ने बताया कि लावारिस हालत में घूमने पर गाय व बैल अधिकतर पॉलिथीन खा रहे है। जिससे इनके पेट में चारे की जगह ही नहीं है। जब वे चारा नहीं खा पा रहे हैं तो उनमें कमजोरी आ रही है। साथ ही उनके लीवर डीमेज हो रहे हैं। यही उनकी मौत का कारण बन रहे हैं।

पहले भी मिली थी यही स्थिति
डॉ. चौधरी ने बताया कि इससे पहले भी निगम की गौशाला में गौवंश की बड़ी संख्या में मौत हुई थी। उस समय भी जब गायों का पोस्ट मार्टम किया गया था तब भी उनके पेट से पॉलिथीन के गुच्छे निकले थे।

पॉलिथीन में न डालें खाद्य पदार्थ
डॉ. भंवर सिंह चौधरी व पार्षद जितेन्द्र सिंह ने बताया कि गायों की मौत का कारण  पॉलिथीन बन रही है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वे खाद्य पदार्थ को पॉलिथीन में नहीं फेंके। खाद्य पदार्थ खाने के चक्कर में गाय पॉलिथीन तक को खा रही है। जिससे वे चारा व रोटी नहीं खा पा रही और यही उनकी मौत का कारण है।

एम्स अस्पताल में कराया मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम, पांच सूत्रीय मांगे रखी
जोधपुर। शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल में फलोदी जिले के देचू स्थित निंबायत गांव के टीकूराम भील की 10 जून को मौत हो गई थी। उसे 11 मई को हार्ट की समस्या पर यहां पर भर्ती करवाया गया था। मृतक के परिजन ने डॉक्टर एवं स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कल एक शिकायत अस्पातल अधीक्षक को दी थी। कल से ही परिवार और समाज के लोग धरना प्रदर्शन कर रहे है। परिजन की तरफ से पांच सूत्रीय मांगे रखी गई है। आज मृतक का पुलिस ने एम्स अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है। इस बारे में शास्त्रीनगर पुलिस ने

मर्ग दर्ज किया था।
बता दें कि मृतक टीकू राम भील के पुत्र रामलाल ने कल आरोप लगाया कि उसके पिता के इलाज में एमडीएम अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ लापरवाही बरती जिसके चलते उनकी मौत हुई है। अत्यधिक रक्त स्त्राव होने से उनकी मौत हो गई। 5 जून का उनके हार्ट का ऑपरेशन किया गया था। 9 जून तक वे एकदम स्वस्थ थे। टीकूराम का इलाज डॉक्टर सुभाष बलारा की देखरेख में चल रहा था।

यह मांगे रखी
डॉक्टर व स्टाफ को तल्काल निलंबित किया जाएं। साजिश के तहत जो फोटो डिलीट किए गए वे वापिस लिए जाएं। राज्य सरकार से मृतक परिवार को बीस लाख की आर्थिक सहायत दी जाएं। शास्त्रीनगर थाने में जो मर्ग की रिपोर्ट हुई है उसमें लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच की जाएं। वहीं परिजन का कहना है कि मृतक के बच्चें अभी छोटे है और उन्हें राज्य सरकार स्नातक निशुल्क पढ़ाई की व्यवस्था करें।

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: देर रात मांगों पर बनी सहमति धरना खत्म, पोस्टमार्टम हुआ
जयपुर। राज्य के करीब दो दर्जन से अधिक शहरों में सुबह से ही लोगों ने बाजार बंद कराए और रास्ता जाम कर दिया। कई जगह पर लोगों ने तोड़फोड़ भी की और टायर जलाकर आक्रोश जताया। इधर, मेट्रो मास अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में लोगों ने इकट्ठा होकर नारेबाजी की। सुखदेव के परिजनों और समर्थकों की ओर से सौंपे गए मांग पत्र में से ज्यादातर मांगों पर सहमति बन गई।

देर रात परिजनों सहित सर्व समाज के लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। पुलिस ने गोगामेडी के शव को मेट्रो मॉस हॉस्पिटल से एसएमएस पहुंचाया। जहां पहले वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में नवीन का उसके बाद सुखदेव के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।  गुरुवार को गोगामेडी का उसके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस प्रकरण की जांच के लिए पुलिस मुख्यालय ने एसआईटी गठित कर दी है। वहीं अब इस मामले की जांच राष्ट्रीय सुरक्षा जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी है। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा और पंजाब में दबिश दी है। पुलिस ने आरोपितों के सीसीटीवी फुटेज भी जारी किए हैं। सुखदेव की पत्नी शीला की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में मुख्यमंत्री, डीजीपी का जिक्र किया गया है। आरोप है कि कई बार सुरक्षा मांगी गई थी लेकिन सुरक्षा नहीं दी गई।  इस मामले में बीट कांस्टेबल राकेश और एसएचओ मनीष गुप्ता सहित चार को सस्पेंड किया गया है।

धरने में ये हुए शामिल
मेट्रो मास अस्पताल पर दिए जा रहे धरने में मंगलवार को यूपी से मंत्री रघुराज सिंह, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़, राजेंद्र गुढ़ा, पोकरण विधायक प्रतापपुरी, सिवाना विधायक हमीर सिंह, शिव विधायक रविंद्र भाटी, सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली, हवामहल विधायक स्वामी बाल मुकुंदाचार्य, पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा, मेघराज सिंह, अजीत मामडोली, महिपाल मकराना और मंजीत पाल सिंह पहुंचे। इसके अलावा विधायक गोपाल शर्मा, बगरू विधायक कैलाश वर्मा व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह राठौड़, सहित कई लोग एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों के बारे जानकारी ली।

गोगामेडी की पत्नी ने किया था आह्वान
इससे पहले मेट्रो मास अस्पताल के बाहर बैठे समाज के लोगों के सामने सुखदेव की पत्नी शीला शेखावत ने कहा कि मांगों पर सहमति अलग बात है, लेकिन हम सभी को तब तक यहां धरने से नहीं हटना है जब तक आरोपितों को गिरफ्तार कर हमारे सामने नहीं लाएंगे। ये मेरी झोली खाली है, आपको भरनी है। मुझसे वादा करना होगा जब तक गिरफ्तार नहीं हों तब तक हटना नहीं है। ये आंदोलन उग्र भी हो सकता है। हमारी मांगे पूरी होने पर ही धरना खत्म होगा। यदि पहले सुरक्षा दे देते तो आज ये नहीं होता।

यूपीएससी-2021 का फाइनल रिजल्ट का पोस्टमार्टम: बेटियों ने बाजी मारी, श्रुति शर्मा रहीं टॉपर
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग ने सोमवार को सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी) 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया। श्रुति शर्मा ने पहली रैंक हासिल की। जबकि दूसरी रैंक अंकिता अग्रवाल और तीसरी रैंक गामिनी सिंगला के नाम रही। टॉप-10 रैंक होल्डर्स में से 4 लड़कियां रहीं। संघ लोक सेवा आयोग की रिजल्ट लिस्ट के मुताबिक, 685 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। इनमें से 180 आईएएस, 37 आईएफएस और 200 आईपीएस के लिए पास हुए हैं। आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार इनमें 244 सामान्य वर्ग के, 73 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के, 203 अन्य पिछड़ा वर्ग और 105 अनुसूचित जाति और 60 अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी हैं।

यह था एग्जाम का ओवर ऑल शेड्यूल
यूपीएससी-2021 प्रारंभिक परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 को हुई थी। जिसका रिजल्ट 29 अक्टूबर को जारी हुआ। मेन्स एग्जाम 7 से 16 जनवरी 2022 तक चला था। जिसके रिजल्ट 17 मार्च 2022 को आए थे। इसके बाद तीसरे राउंड इंटरव्यू का दौर 5 अप्रैल को शुरू होकर 26 मई तक चला। इसके बाद 30 मई को फाइनल परिणाम जारी कर दिया गया।

ये हैं टॉप-10
1.     श्रुति शर्मा
2.     अंकिता अग्रवाल
3.     गामिनी सिंगला
4.     ऐश्वर्य वर्मा
5.     उत्कर्ष द्विवेदी
6.     यक्ष चौधरी
7.     सम्यक एस जैन
8.     इशिता राठी
9.     प्रीतम कुमार
10.     हरकीरत सिंह रंधावा

पीएम ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफल उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2021 में कामयाब होने वाले उम्मीदवारों को बधाई। इन युवाओं को मेरी शुभकामनाएं जो एक ऐसे महत्वपूर्ण समय में प्रशासनिक करियर में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं जब भारत विकास के पथ पर है, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।

राजस्थान के युवाओं का क्रेज, देशभर में 399 आईएएस तैनात
पिछले कुछ वर्षों से राजस्थान के युवाओं का भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का क्रेज बढ़ा है। देशभर में आज राजस्थान के 399 आईएएस तैनात है, जो विभिन्न तरह की कमान संभाले हुए है। कार्मिक मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते तीन साल में राजस्थान से 60 युवाओं को आईएएस पर पोस्टिंग मिली है। इसमें वर्ष 2020 में 22, 2019 में 16 और 2018 में 22 युवा आईएएस बने है। इन तीन साल में यूपी को छोड़कर सबसे अधिक आईएएस देने वाला राजस्थान राज्य है। वर्ष 2020 में आईएएस के लिए चयनित हुए 177 अभ्यर्थियों में से छह को राजस्थान कैडर मिला है। राजस्थान में 257 आईएएस का कैडर है।

देश के हर कोने में राजस्थान के आईएएस

एजीएमयूटी

18

आंध्र प्रदेश

8

असम-मेघालय

7

बिहार

15

छत्तीसगढ़

8

गुजरात

35

हरियाणा

16

हिमाचल प्रदेश

8

जम्मू-कश्मीर

3

झारखंड

8

कर्नाटक

9

केरल

11

मध्य प्रदेश

25

महाराष्ट

20

मणिपुर

3

नागालैंड

3

उड़ीसा

11

पंजाब

13

राजस्थान

105

सिक्किम

5

तमिलाडु

8

तेलंगाना

3

त्रिपुरा

2

उत्तर प्रदेश

31

उत्तराखंड

7

प. बंगाल

17

नीमकाथाना के प्रीतम की 9वीं रैंक
जयपुर। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में टॉप टेन में 9वीं रैंक पर नीमकाथाना के कोटड़ा गांव के प्रीतम चौधरी रहे हैं। प्रीतम साधारण किसान परिवार से संबंध रखते हैं। प्रीतम ने बताया कि 2018 में इंजीनियरिंग के बाद जब वे जॉब के बारे सोच रहे थे, तभी पिता और परिजनों ने उन्हें यूपीएससी की तैयारी करने को कहा, जिसके बाद उन्होंने परिवार के सपने को ही पूरा करने की जिद ठान ली। उनके पिता सुभाष चंद सेना में सूबेदार रहे हैं, जिन्होंने करगिल में युद्ध लड़ते समय बायां पैर गंवा दिया था। 12 दिसंबर, 1997 को जन्मे प्रीतम ने कक्षा चार तक की पढ़ाई गांव के ही निजी स्कूल में की। इसके बाद छठीं तक की पढ़ाई नीमकाथाना की सेम स्कूल से करने के बाद 7 से 12वीं तक की पढ़ाई कोटपूतली के ‘द राजस्थान स्कूल’ से पूरी की। 2014 में आईआईटी में चयन होने पर प्रीतम ने इलेक्ट्रिकल्स में इंजीनियरिंग की। इंजीनियरिंग के बाद उन्हें निजी कंपनी में जॉब का आॅफ र भी मिला, लेकिन इंटरव्यू से पहले ही उन्होंने अपना मन बदल लिया और आईएएस की तैयारी में जुट गए।