15th season of ipl - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा फाइनल
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को प्लेऑफ मुकाबले और फाइनल के शेड्यूल का एलान कर दिया। प्लेऑफ राउंड में तीन मैच खेले जाएंगे, जिनमें क्वालिफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 शामिल है। क्वालिफायर-1 23 मई को, एलिमिनेटर 24 मई को और क्वालिफायर-2 26 मई को खेला जाएगा। जबकि फाइनल 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
दो मैच चेन्नई और दो मैच अहमदाबाद में
क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर के मुकाबले चेन्नई में खेले जाएंगे। वहीं, क्वालिफायर-2 अहमदाबाद में खेला जाएगा। चेन्नई में चेपक में दोनों मैचों का आयोजन होगा, जबकि अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में क्वालिफायर-2 और फाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे। पिछले साल भी खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के इसी स्टेडियम में खेला गया था। पिछले साल फाइनल में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।
प्लेऑफ  में किस तरह होंगे मुकाबले
ग्रुप स्टेज में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली चार टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी। अंक तालिका में पहले दो स्थान पर रहने वाली टीमें क्वालीफायर-वन में भिड़ेंगी। इस मैच में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं, हारने वाली टीम क्वालिफायर-2 में पहुंच जाएगी। वहीं, ग्रुप स्टेज के दौरान तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर में भिड़ेंगी। इस मैच में हारने वाली टीम टूनार्मेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में क्वालीफायर-वन हारने वाली टीम से भिड़ेगी। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम टूनार्मेंट से बाहर हो जाएगी।
चेन्नई के लिए अवसर
पिछले कुछ सीजन के मैच भारत में किसी एक स्थान पर या भारत से बाहर ही आयोजित हुए हैं। ऐसे में इस लीग के अलग-अलग वेन्यू पर लौटने से फैंस बेहद खुश हैं। वहीं, प्लेआॅफ के दो मुकाबले चेन्नई में होने से चेन्नई सुपर किंग्स के पास एक बेहतरीन मौका है। टीम अंतिम चार में रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। ऐसे में पूरी टीम धोनी को एक खास तोहफा देना चाहेगी।

चेन्नई की आसान जीत
चेन्नई। रवीन्द्र जडेजा (22  पर 3) की घातक गेंदबाजी के बाद डेवान कॉनवे (नाबाद 77 रन) की अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार को यहां आईपीएल के 16 वें संस्करण के 29 वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से पराजित किया।
चेन्नई की यह सनराइजर्स हैदराबाद पर 15 वीं जीत है। दोनों के मध्य अब तक कुल  20 मैच खेले गए है। हैदराबाद टीम इनमें से 5 बार ही जीत सकी है।
इस जीत से चेन्नई टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है, जबकि हैदराबाद 9 वें नंबर पर है। चेपक मैदान पर चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीत पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। हैदराबाद टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 134 रन ही बना सकी। जवाब में चेन्नई ने 8 गेंदें शेष रहते 3 विकेट पर 138 रन बना जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 34 व राहुल त्रिपाठी ने 21 रन बनाए। चेन्नई की ओर से रवीन्द्र जडेजा 4 ओवर में मात्र 22 रन देकर 3 विकेट लेकर सफलतम गेंदबाज रहा। जवाब में सनराइजर्स के गेंदबाज भी अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। रुततुराज और डेवान कॉनवे की सलामी जोड़ी ने 66 गेंदों पर 87 रन की साझेदारी निभा चेन्नई को बढ़िया शुरुआत दी। कॉनवे अंत तक नाबाद रहे। उसने अपनी पारी में 57 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 77 रन बना चेन्नई को चौथी जीत दिला अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया। रवीन्द्र जडेजा अपनी शानदार गेंदबाजी के कारण प्लेयर आॅफ द मैच चुने गए।

जियोसिनेमा के ब्रांड एंबेसडर बने रोहित शर्मा
मुम्बई। क्रिकेटर रोहित शर्मा को जियोसिनेमा ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। वह अब स्पोर्ट्स व्यूइंग को डिजिटल का पर्याय बनाने के जियोसिनेमा के विजन को आगे बढ़ाने के लिए नई पारी शुरू करेंगे।

इस मौके पर रोहित शर्मा ने कहा, ''जियोसिनेमा भारत में मोबाइल फोन और कनेक्ट टीवी में खेलों को देखने के तरीके को बदलने का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। विकल्प प्रदान करने की उल्लेखनीय श्रृंखला प्रशंसकों को वास्तव में सशक्त कर रही है। मैं जियोसिनेमा के साथ जुड़कर और इस यात्रा का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं क्योंकि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलाव को सक्षम बनाता है और क्रिकेट प्रशंसकों को बहुत ज्यादा लचीलापन, पहुंच, अंत:क्रियाशीलता और निजता प्रदान करता है।"

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि रोहित जियोसिनेमा की टीम के साथ मिलकर काम करेंगे। वह एक साझा विजन के तहत सहयोग करेंगे जो कि पहलकदमी की एक श्रृंखला के माध्यम से खेल देखने को डिजिटल का पर्याय बनाने पर केंद्रित है। वह देश भर में फैन बेस का विस्तार करते हुए सभी प्रीमियम स्पोट्स संपत्तियों के लिए जियोसिनेमा के डिजिटल-प्रथम प्रस्ताव को अपनाएंगे।

वायकॉम 18 स्पोर्ट्स के सीईओ अनिल जयराज ने कहा, ''रोहित शर्मा खेल भावना और बेजोड़ नेतृत्व के प्रतीक हैं। वह उन मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं जो प्रशंसकों और खिलाड़यिों को समान रूप से प्रिय हैं।  खेलों की हमारी प्रस्तुति और इन दिनों जारी टाटा आईपीएल में रोहित की प्रशंसकों के साथ जुड़ाव की क्षमता के बीच तालमेल है, और यह साझेदारी रोमांचक भविष्य की ओर जाने वाली राह पर भारत को आगे बढ़ाने की हमारी तलाश का एक स्वाभाविक विस्तार है।"

डु-प्लेसिस, सिराज ने दिलाई आरसीबी को जीत
पंजाब। सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस (84) और विराट कोहली (59) के अर्धशतको के बाद मोहम्मद सिराज की (21/4) की नायाब गेंदबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुरुवार को पंजाब किंग्स को 24 रन से हरा दिया। आरसीबी ने अंतिम ओवरों में खराब बल्लेबाजी के बावजूद पंजाब के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में मेजबान टीम 18.2 ओवर में 150 रन पर ऑलआउट हो गयी।

पंजाब के लिये प्रभसिमरन सिंह ने 30 गेंद पर सर्वाधिक 46 जबकि जितेश शर्मा ने 27 गेंद पर 41 रन बनाये। पंजाब को तीन ओवर में 30 रन की दरकार थी जबकि जितेश भी क्रीज पर मौजूद थे, हालांकि सिराज ने 18वें ओवर में मात्र चार रन देते हुए दो विकेट चटकाकर मैच का रुख पलट दिया। हर्षल पटेल ने 19वें ओवर में जितेश का विकेट लेकर पंजाब की पारी समाप्त की।

पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन शुरुआती ओवरों में उसे पिच से कोई मदद नहीं मिली। कोहली और डु प्लेसिस ने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 59 रन जोड़ लिये। कप्तान सैम करन ने रनों की रफ्तार रोकने की कोशिश में स्पिनरों को गेंद थमाई लेकिन इससे बेअसर डु प्लेसिस ने 31 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

आरसीबी 10 ओवर में 91 रन बनाकर 200 रन की ओर अग्रसर थी, हालांकि इसके बाद से पंजाब ने मैच पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। आरसीबी को 12वें से 14वें ओवर के बीच सिर्फ एक बाउंड्री मिली। कोहली ने 15वें ओवर में नेथन एलिस को छक्का लगाया, हालांकि हरप्रीत बराड़ ने 17वें ओवर में उन्हें और ग्लेन मैक्सवेल को आउट करके आरसीबी को दो बड़े झटके दिये।

कोहली ने 47 गेंद पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाकर डु प्लेसिस के साथ 137 रन की साझेदारी की, हालांकि इसके लिये दोनों ने कुल 16 ओवर खेले। कुछ देर बाद डु प्लेसिस भी 56 गेंद पर 84 रन (पांच चौके, पांच छक्के) बनाकर पवेलियन लौट गये।

आरसीबी अंतिम ओवरों का लाभ नहीं ले सकी और उसने आखिरी 12 गेंद पर सिर्फ 20 रन जोड़कर 174/4 का स्कोर खड़ा किया।

दिल्ली की लगातार पांचवीं हार
बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने विराट कोहली (50) के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से मात दी। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में दिल्ली 20 ओवर में 151 रन तक ही पहुंच सकी।

कोहली  ने 34 गेंद पर छह चौकों और एक छक्के की सहायता से 50 रन बनाते हुए आरसीबी  को मजबूत शुरुआत दी, हालांकि टीम का मध्यक्रम इसका लाभ नहीं उठा सका।  शुरुआती 12 ओवर में 110 रन बनाने वाली आरसीबी मध्यक्रम की असफलता के कारण  अंतिम आठ ओवर में 64 रन ही जोड़ सकी।

चिन्नास्वामी स्टेडियम पर 175 रन का मामूली लक्ष्य भी दिल्ली के लिये बहुत बड़ा साबित हुआ। दिल्ली ने अपने तीन विकेट मात्र दो रन के स्कोर पर गंवा दिये, जबकि 53 रन पर उनकी आधी टीम पवेलियन लौट गयी। मनीष पांडे ने 38 गेंद पर पांच चौकों और एक छक्के के साथ 50 रन बनाये लेकिन उनके आउट होते ही मेहमान टीम की सभी उम्मीदें भी समाप्त हो गयीं।

यह आईपीएल के पांच मैचों में दिल्ली की पांचवीं हार है और वह अब भी अंक तालिका में खाता नहीं खोल सकी है।

जियो-सिनेमा पर 2.2 करोड़ दर्शकों ने देखे धोनी के छक्के
चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बुधवार रात बल्लेबाजी के लिये उतरे तब जियो-सिनेमा पर दर्शकों की संख्या 2.2 करोड़ को पार कर गयी, जो अब तक एक बार में दर्ज की गयी दर्शकों की संख्या का रिकॉर्ड है। एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर खेले गये रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने चेन्नई को तीन रन से मात दी। चेन्नई को तीन ओवर में 54 रन की जरूरत थी लेकिन धोनी के क्रीज पर होने के कारण दर्शक अंतिम गेंद तक सांस थामे मैच के उतार चढ़ाव को देखते रहे।

धोनी ने पुराने दिनों की झलक एक बार फिर दिखाते हुए 17 गेंद पर 32 रन बनाये। उन्होंने आखिरी ओवर में दो छक्के लगाकर मैच को रोमांचक बनाया, हालांकि चेन्नई को जब आखिरी गेंद पर पांच रन की जरूरत थी तब राजस्थान के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने केवल एक रन दिया और चेन्नई तीन रन से हार गयी।  दर्शकों की संख्या के मामले में आईपीएल 2023 के डिजिटल स्ट्रीङ्मिंग साझेदार जियो-सिनेमा ने पिछले सप्ताहांत पर शानदार शुरुआत की थी। पहले सप्ताहांत पर दर्शकों की संख्या ने पिछले पूरे सीजन के दौरान दर्शकों के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया। जियो-सिनेमा पर वीडियो  रिकॉर्ड 147 करोड़ से अधिक बार देखे गये। जियो-सिनेमा पर प्रति मैच बिताया गया समय भी 60 फीसदी बढ़ गया है।

रश्मिका-तमन्ना ने उद्घाटन समारोह में बिखेरा जलवा
अहमदाबाद। आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी शानदार रही। अरिजीत सिंह, तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना ने अपनी परफॉर्मेंस से फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। ओपनिंग सेरेमनी के बाद चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने मंच पर आए। दोनों कप्तानों ने बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह, रश्मिका मंदाना, तमन्ना भाटिया और अरिजीत सिंह के साथ आईपीएल 2023 की ट्रॉफी के सामने पोज दिया।

अरिजीत ने ऐ वतन मेरे वतन गाने से बांधा समा
ओपनिंग सेरेमनी की शुरूआत अरिजीत सिंह की शानदार परफॉर्मेंस के साथ हुई। उन्होंने राजी फिल्म के गाने ऐ वतन मेरे वतन गाने से समा बांध दिया। इसके बाद उन्होंने 1983 फिल्म के गाने लहरा दो और ब्रम्हास्त्र के गाने केसरिया तेरा इश्क है पिया से सभी फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने चन्ना मेरे, कबीरा, अपना बना ले पिया, तुझे कितना चाहने लगे हम, झूमे जो पठान, शिवा, हां मैं गलत, प्यार होता कई बार है, तेरे प्यार में, घुंघरू टूट गए, राबता, इलाही, हवाएं, देवा-देवा, इंडिया जीतेगा गाना भी गाया। अरिजीत सिंह की शानदार आवाज पर सवा लाख फैंस मैदान में झूमते रहे। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या और चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अरिजीत के गाने पर झूमते दिखे।   मंदिरा बेदी ने आईपीएल के उद्घाटन समारोह में एंकरिंग की जिम्मेदारी संभाली। वह लंबे समय बाद आईपीएल में एंकरिंग करती नजर आईं।

तमन्ना  ने किया टम टम गाने पर परफॉर्म
तमन्ना भाटिया ने तेलगू फिल्म एनिमी के गाने टम टम पर परफॉर्म किया। इसके बाद उन्होंने डिजायर, ऊ अंटावां गाने पर भी परफॉर्म किया। तमन्ना भाटिया ने गुजरात टाइटंस की टीम के लिए परफॉर्मेंस दी।

मंदाना ने नाटू नाटू गाने पर किया डांस
रश्मिका मंदाना ने दक्षिण भारतीय फिल्म के गाने पर चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए परफॉर्म किया। इसके बाद उन्होंने श्रीवल्ली, नाटू नाटू गाने पर भी अपनी
परफॉर्मेंस दी।