Juhi Chawla - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आमिर-जूही की फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ प्रदर्शन के 32 साल हुए पूरे, अपनेपन और सादगी भरी कहानी से लोग आज तक जुड़े हुए
मुंबई। बॉलीवुड स्टार आमिर खान और जूही चावला की सुपरहिट फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ प्रदर्शन के 32 साल पूरे हो गए हैं। महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ 05 जुलाई 1993 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान, राहुल के रोल में और जूही चावला व्यजयंती के किरदार में नजर आते हैं। यह एक प्यारी सी फैमिली लव स्टोरी है, जिसमें राहुल मल्होत्रा अपनी बहन की मौत के बाद उसके शरारती बच्चों की जिम्मेदारी उठाता है और कर्ज के बोझ से जूझ रहा होता है। इसी उलझन भरी जिंदगी में उसकी मुलाकात होती है व्यजयंती से और वहीं से कहानी में मोहब्बत का रंग घुलने लगता है। कहानी में राहुल और व्यजयंती को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, खासकर माया (नवनीत निशान) से, जो उनकी खुशियों के बीच दीवार बनती है। वहीं, बेबी अशरफा, कुणाल खेमू और शारोख भरूचा जैसे बच्चों की परफॉर्मेंस ने फिल्म में जान डाल दी थी। आज जब दर्शक फिर से फैमिली ड्रामा की तलाश कर रहे हैं, ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी फिल्म दिल को छूती है, एक ऐसी कहानी जो अब भी अपने अपनेपन और सादगी से जुड़ाव बनाती है।

‘हम हैं राही प्यार के’ का संगीत भी इसकी जान है। नदीम-श्रवण के संगीत और समीर के लिखे गानों ने फिल्म को और भी खास बना दिया। ‘वो मेरी नींद’, ‘काश कोई लड़का’ और ‘घूंघट की आड़ से’ जैसे गाने आज भी उतने ही प्यारे लगते हैं, जितने तब थे। कुमार सानू, अल्का याग्निक और उदित नारायण की आवाज में यह गाने आज भी दिल को छू जाते हैं। वहीं, आमिर खान और जूही चावला की केमिस्ट्री हर सीन में जादू बिखेरती है, जो इस फिल्म को बार-बार देखने लायक बनाती है। जैसे-जैसे फिल्म में आमिर और जूही का रिश्ता नजदीक आता है, वो कनेक्शन आज भी हर उम्र के दर्शकों का दिल जीत लेता है। फिल्म की अवॉर्ड जीतने वाली विरासत और अब भी मिल रहा प्यार इस बात का सबूत है कि ‘हम हैं राही प्यार के’ वाकई में एक टाइमलेस क्लासिक है, जो 32 साल बाद भी उतनी ही प्यारी लगती है।

वरिष्ठ अभिनेत्रियों के लिए अभिनय का नया युग
फिल्म कभी कभी 1976 में आयी थी जिसमें राखी गुलजार अमिताभ बच्चन की प्रेमिका की भूमिका में थीं, जिनके लिए वह कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है,गाते हैं। इसके छह वर्ष बाद यानी 1982 में फिल्म शक्ति आयी जिसमें राखी गुलजार अमिताभ बच्चन की मां की भूमिका में थीं।

इससे यह अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि बॉलीवुड में एक अदाकारा के लिए हीरोइन या प्रमुख केंद्रीय भूमिका में बने रहने की अवधि कितनी कम होती है,जैसे ही वह 35-40 वर्ष की होती है उसके लिए बहन, भाभी या मां की भूमिकाएं ही रह जाती हैं, जबकि एक अभिनेता 55-60 की उम्र पार करने के बाद भी हीरो बना रहता है। मसलन, माधुरी दीक्षित, जूही चावला, रवीना टंडन आदि ने 25-30 वर्ष पहले जिन पुरुषों- आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, गोविंदा- के साथ बतौर हीरोइन काम किया था,वह आज भी स्टार बने हुए हैं, अपनी बेटी की आयु की आलिया भट, सारा अली खान, दिशा पटानी आदि के साथ हीरो आ रहे हैं, लेकिन माधुरी, जूही आदि को फिल्मों में हीरोइन के रूप में कोई नहीं ले रहा है, वह पेड़ों के इर्दगिर्द या पार्कों में नाचते हुए इलू इलू नहीं गा रही हैं। बहरहाल, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के आने से स्थिति में परिवर्तन भी आ रहा है।  भारतीय अभिनेत्रियों के लिए भी नया युग आ ही गया है। द फेम गेम सीरीज में माधुरी दीक्षित की केंद्रीय भूमिका है। वह बॉलीवुड सुपरस्टार अनामिका आनंद के रोल में हैं। अनामिका अचानक गायब हो जाती है और फिर उसके तथाकथित परफेक्ट जीवन की गहरी सच्चाई सामने आने लगती है। माधुरी दीक्षित जब 35 प्लस की हो गईं थीं तो उन्हें बॉलीवुड ने बड़े पर्दे पर अभिनय व नृत्य के लिए लेना बंद कर दिया था, लेकिन अब स्ट्रीमिंग प्लार्फोर्म्स उनकी प्रतिभा व विशाल अनुभव का लाभ उठा रहे हैं।

दरअसल, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स अनेक पुरानी अदाकाराओं को उनकी लय व ख्याति लौटाने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। रवीना टंडन अरण्यक (2021) में चमकीं, पांच वर्ष के अंतराल के बाद  सुष्मिता  सेन ने आर्य (2020-21) के दो सीजन में गजब ढाया, दो दशक बाद पूजा भट्ट अभिनय के क्षेत्र में बॉम्बे बेगम्स (2021) में रानी बनकर लौटीं, करिश्मा कपूर भी 10-एपिसोड की मेंटलहुड (2020) सीरीज में मातृत्व की समस्याओं से जूझती हुई महिला के रूप में दिखायी दीं और लारा दत्ता की नवीनतम स्ट्रीमिंग शो हिककप्स एंड हुकअप्स (2021) को दूसरे सीजन के लिए रीन्यू किया गया है।

दिल्ली HC से जूही चावला को झटका, 5G के खिलाफ याचिका को बताया पब्लिसिटी स्टंट, 20 लाख का जुर्माना लगाया
नई दिल्ली। मोबाइल की 5जी तकनीक के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला को तगड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने जूही की याचिका को खारिज करते हुए 20 लाख का जुर्माना लगा दिया है। हाईकोर्ट ने इस दौरान तल्ख टिप्पणी भी की है। कोर्ट ने याचिका को पब्लिसिटी स्टंट करार दिया। जूही चावला ने देशभर में 5जी वायरलेस नेटवर्क स्थापित किए जाने के खिलाफ सोमवार को याचिका दाखिल की थी। उन्होंने याचिका में दावा किया था कि इससे लोगों के अलावा वनस्पतियों और जीवों पर रेडिएशन का दुष्प्रभाव पड़ रहा है। जूही की याचिका को खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने कहा है कि याचिकाकर्ता ने कानूनी प्रक्रिया का गलत तरीके से इस्तेमाल किया है।

हाई कोर्ट ने ऑर में यह भी कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह याचिका सिर्फ प्रचार करने के लिए दायर की गई थी। वहीं, पिछले दिनों सुनवाई के दौरान जूही चावला ने लिंक को भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था, जिससे तीन बार व्यवधान उत्पन्न हो गया था। इसको लेकर दिल्ली पुलिस व्यक्तियों की पहचान करेगी और व्यवधान पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। जूही से कोर्ट ने सीधे याचिका दायर करने को लेकर सवाल खड़े किए थे। हाईकोर्ट ने कहा था कि तकनीक से संबंधित अपनी चिंताओं के संबंध में पहले सरकार को आवेदन करना चाहिए था। जूही चावला की याचिका पर न्यायमूर्ति जेआर मिढ़ा ने वर्चुअल सुनवाई की। कोर्ट ने कहा था कि चावला और दो अन्य लोगों को पहले अपने अधिकारों के लिए सरकार से संपर्क करने की आवश्यकता थी और यदि वहां इनकार किया जाता, तब उन्हें कोर्ट आना चाहिए था।

मनुष्य से लेकर पक्षी और पेड़-पौधों पर भी दुष्प्रभाव
कोर्ट ने बुधवार को विभिन्न पक्षों की दलीलें सुनने के बाद याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। जूही चावला, वीरेश मलिक और टीना वचानी ने याचिका दायर कर कहा कि यदि दूरसंचार उद्योग की 5जी संबंधी योजनाएं पूरी होती हैं तो पृथ्वी पर कोई भी व्यक्ति, कोई जानवर, कोई पक्षी, कोई कीट और कोई भी पौधा इसके प्रतिकूल प्रभाव से नहीं बच सकेगा।