kamal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ऑपरेशन ‘न्यूनाल्प’ में एएनटीएफ की हैट्रिक: दो साल से फरार 25 हजार का इनामी अंतरराज्यीय नशा तस्कर कमल गिरफ्तार
जयपुर।ऑपरेशन ‘न्यूनाल्प’ के तहत लगातार तीसरे दिन अपराधियों पर वज्रपात करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी सफलता हासिल की है। एनडीपीएस एक्ट के एक गंभीर प्रकरण में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय नशा तस्कर को एएनटीएफ टीम ने चितौड़गढ़ से गिरफ्तार कर लिया।

एटीएस एवं एएनटीएफ के महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में एएनटीएफ द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चितौड़गढ़ जिले के थाना नागाणा में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी कमल उर्फ कमलेश पुत्र श्री भैरूलाल गुर्जर (उम्र 29 वर्ष), निवासी लुहारिया, थाना पारसौली, जिला चितौड़गढ़ को दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी कमल 12वीं कक्षा तक शिक्षित है। पढ़ाई के बाद विवाह हो जाने और घरेलू खर्चों के दबाव के चलते वह रोजगार की तलाश में चितौड़गढ़ में लाइट फिटिंग का काम करने लगा। इसी दौरान उसके गांव का रिश्तेदार देवीलाल, जो पहले से ही डोडा पोस्त और अफीम के अवैध धंधे में लिप्त था, उसके संपर्क में आया। देवीलाल ने अधिक कमाई का लालच देकर कमल को धीरे-धीरे नशा तस्करी के धंधे में शामिल कर लिया।

कमल और देवीलाल ने अन्य साथियों के साथ मिलकर चितौड़गढ़, बेगूं और मध्यप्रदेश के इलाकों से डोडा चूरा व अफीम सस्ते दामों में खरीदकर मारवाड़ क्षेत्र के तस्करों को महंगे दामों पर बेचना शुरू कर दिया। इस अवैध कारोबार से दोनों भारी मुनाफा कमा रहे थे। वर्ष 2024 में थाना नागाणा क्षेत्र में कमल के पास से मादक पदार्थ पकड़ा गया, लेकिन वह एनडीपीएस प्रकरण में फरार हो गया। फरारी के दौरान भी आरोपी लगातार तस्करी के धंधे में सक्रिय रहा।

नागाणा थाने के एनडीपीएस मामले में फरार कमल पर 25 हजार रुपये का इनाम जिला पुलिस अधीक्षक, बाड़मेर द्वारा घोषित किया गया था। एएनटीएफ टीम को सूचना मिली कि आरोपी चितौड़गढ़ की मधुवन कॉलोनी में अपनी प्रेमिका से मिलने अक्सर आता है। सूचना के आधार पर एएनटीएफ टीम ने गुप्त रूप से निगरानी शुरू की। टीम को जानकारी मिली कि आरोपी स्कार्पियो गाड़ी से कॉलोनी में आया है। इसके बाद टीम ने मकान के आसपास पूरी रात घेराबंदी कर इंतजार किया। सुबह करीब 5 बजे, जैसे ही आरोपी मकान से बाहर निकलकर स्कार्पियो में बैठने वाला था, एएनटीएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। आगे की कार्रवाई जारी

फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उससे नशा तस्करी के नेटवर्क, सहयोगियों और अवैध सप्लाई चैन के बारे में अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है। ऑपरेशन न्यूनाल्प के तहत एएनटीएफ की यह कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ एक कड़ा संदेश मानी जा रही है।

वार्ड 42 उप चुनाव: हाथ का जन ने नहीं दिया साथ, खिला कमल
भीलवाड़ा। नगर परिषद के वार्ड नंबर 42 के हुए उपचुनाव में आदर्श हत्याकांड और कोमल मेहता (जैन) की गिरफ्तारी प्रकरण के चलते भाजपा के कमल ने जीत का परचम फहरा दिया। लगभग 16 माह पूर्व हुए आम चुनाव में कांग्रेस के खाते में गई इस सीट पर भाजपा ने कब्जा जमाया। भाजपा प्रत्याशी रोमा लखवानी 235 वोटों से जीत गई। चालीस वर्षीय रोमा ने कांग्रेस उम्मीदवार 52 वर्षीय मीना जैन को सीधी टक्कर में परास्त कर दिया। दसवीं पास रोमा को 924 वोट मिले। जबकि पोस्ट ग्रेजुएट मीना को 689 वोटों से संतोष करना पड़ा। वहीं 20 मतदाताओं ने दोनों प्रत्याशियों को पसंद नहीं कर इवीएम पर नोटा बटन दबाया। राजकीय सीनियर हायर सेकंडरी स्कूल प्रताप नगर में आज सुबह 8 बजे रिटर्निंग अधिकारी एडीएम सिटी उत्तमसिंह शेखावत तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी भीलवाड़ा एसडीएम ओम प्रभा की देखरेख में मतगणना शुरू हुई। रविवार को हुए चुनाव में 3363 वोटों में से 1633 वोट पड़े थे। एक टेबल पर तीन राउंड में गिनती हुई। पहले व दूसरे राउंड में भाजपा की रोमा बढ़त बनाए रही। तीसरे राउंड में मीना ने बढ़त बनाई पर जीत नहीं सकी। परिणामों की घोषणा के बाद रिटर्निंग अधिकारी शेखावत  ने विजयी प्रत्याशी रोमा लखवानी को शपथ दिला निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान तहसीलदार असगर अली, विनोद झुरार्नी, किशोर लखवानी भी थे। वहीं मतगणना में कांग्रेस की तरफ से पूर्व पार्षद जितेंद्र दरियानी रहे। गौरतलब है कि वार्ड 42 में सर्वाधिक लगभग 850 वोट जैन समाज के हैं। मीना भी जैन समाज से ही हैं, पर आदर्श तापड़िया हत्याकांड और आदर्श को न्याय दिलाने के लिए दिए गए धरने में गत दिनों कोमल मेहता की भडकाऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तारी ने चुनाव के नतीजे बदल दिये।

कांग्रेस नहीं रख सकी सीट बरकरार

नगर परिषद के 28 जनवरी 2021 को हुए आम चुनाव में वार्ड नंबर 42 कांग्रेस ने जीता था। तब वहां से कांग्रेस की वर्षा दरियानी ने भाजपा से सीधे मुकाबले में जया लुधानी को 74 वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल 1966 वोटों में से वर्षा ने 1008 जबकि जया ने 934 वोट हासिल किए थे। नोटा पर 24 वोट पड़े थे। वर्षा दरियानी का 4 जनवरी को निधन होने से हुए उप चुनाव में कांग्रेस यह सीट बरकरार नहीं रख सकी।

भाजपा का धरना बना जीत का कारण

आदर्श तापड़िया हत्याकाण्ड के बाद भाजपा की ओर से किए गए धरने को जीत का कारण माना जा रहा है। हत्याकाण्ड के बाद से ही भाजपा के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट के आगे धरने पर बैठ गए थे।

जिले में कांग्रेस के दो मंत्री फिर भी हार

जिले में कांग्पस में अंदर ही अंदर चल रहे विवाद का खामियाजा भी इस हार में देखने को मिला। जिले के दो मंत्री होने के बाद भी जिले में कांगे्रस की स्थिति काफी बिगड़ती जा रही है।

परिणामों के बाद शहरी सरकार की गणित

कुल वार्ड 70

भाजपा 32

कांग्रेस 21

निर्दलीय 17