Subhash Chandra - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सुभाष चंद्रा की निजी दिवालिया प्रक्रिया में नया ट्विस्ट, NCLT ने 25 अगस्त का फैसला रोका; 6.25 करोड़ की योजना पर फिर सुनवाई
नई दिल्ली। जी ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा की निजी दिवालिया प्रक्रिया से जुड़े मामले में नया मोड़ आ गया है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की पांच सदस्यीय पीठ ने 25 अगस्त को दिए गए फैसले पर रोक लगा दी है। पीठ ने कहा कि मामले में स्पष्ट बहुमत नहीं बन पाया, इसलिए अब इसकी नए सिरे से सुनवाई होगी। साथ ही चंद्रा को अपनी किसी भी संपत्ति को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हस्तांतरित करने या उससे अलग करने पर रोक लगा दी गई है।

यह विवाद चंद्रा की 6.25 करोड़ रुपये के रीपेमेंट प्लान से जुड़ा है, जबकि लेनदारों के स्वीकार किए गए दावों की कुल राशि 22,006.57 करोड़ रुपये है। शुरुआती दो सदस्यीय पीठ के सदस्यों की राय अलग थी। तीसरे सदस्य ने बाद में रीपेमेंट प्लान को मंजूरी देने के पक्ष में फैसला दिया, लेकिन तीनों राय में सहमति नहीं बनी। इसके बाद मामला पांच सदस्यीय पीठ के पास भेजा गया है।

चंद्रा अपना समय और पैसा दोनों बर्बाद नहीं कर रहे: रमेश मीणा
जयपुर। राज्यसभा चुनाव में सुभाष चंद्रा के राज्यसभा का नामांकन भरने के सवाल पर मंत्री रमेश मीणा ने कहा है कि वो अपना समय और पैसा बर्बाद नहीं करें।

मीणा ने चंद्रा को नसीहत देते हुए कहा है कि वे भाजपा के झांसे में आ गए हैं। वे पहले भी राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। मेरा सुझाव है कि उन्हें चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। मीणा ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस का एक भी वोट कम नहीं होगा, बल्कि एक दो वोट जरूर बढ़ेंगे। कांग्रेस में कोई विवाद नहीं है। राजस्थान चुनाव में किसी भी स्थानीय को टिकट नहीं देने के सवाल पर रमेश मीणा ने कहा कि यह सब पार्टी आलाकमान तय करता है और पार्टी उसी को स्वीकार करती है।

सुभाष चन्द्रा के नामांकन से कांग्रेस में बेचैनी
जयपुर। प्रदेश में राज्यसभा की चार सीटों के लिए होने वाले चुनाव में भाजपा के समर्थन से उद्योगपति सुभाष चन्द्रा ने नामांकन दाखिल कर चुनाव को रोचक बना दिया। चंद्रा ने हरियाणा में पिछली बार विधायकों के पेन की स्याही का रंग बदलकर हार से जीत निकाल ली थी। यहां भी कांग्रेस में बेचैनी, बचाव और एहतियात की मुद्रा में है। नामांकन भरने के अंतिम दिन कांग्रेस की तरफ से मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी ने पर्चे दाखिल किए। कांग्रेस ने प्रमोद तिवारी को वरीयता में तीसरे नंबर पर रखा है। भाजपा की ओर से एक मात्र उम्मीदवार घनश्याम तिवाड़ी ने नामांकन भरा। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सुभाष चन्द्रा ने पर्चा भरा। मनोज जोशी ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया था। इस तरह चार सीटों के लिए छह उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए हैं, लेकिन जोशी के नामांकन में एक भी विधायक प्रस्तावक नहीं है। एक नामांकन पत्र में दस विधायकों का प्रस्तावक होना जरूरी है। नामांकन पत्रों की  जांच की जाएगी। मनोज जोशी का नामांकन खारिज होना लगभग तय है।

निर्दलीयों पर पूरा भरोसा : सुभाष
नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चन्द्रा ने अपनी जीत का दावा किया है। हरियाणा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राज्यसभा का चुनाव जीत चुके सुभाष चन्द्रा ने कहा कि पहले उन्होंने भाजपा आलाकमान से इजाजत और निर्दलीय विधायकों से बात की है और उसके बाद ही नामांकन दाखिल करने का निर्णय किया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे निर्दलीयों पर पूरा भरोसा है। मैं बाहरी नहीं हूं, राजस्थान का जाया जन्मा हूं। चंद्रा ने नामांकन भरने से पहले सुबह विधानसभा की ना पक्ष लॉबी में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से मुलाकात की। इसके अलावा चंद्रा ने भाजपा के कई विधायकों से भी मुलाकात की है।

भाजपा की सुभाष चंद्रा के जरिये कांग्रेस खेमे में सेंध की तैयारी: चंद्रा बने भाजपा समर्थित उम्मीदवार
जयपुर। एक निजी न्यूज़ चैनल के चेयरमैन और हरियाणा के सांसद रहे सुभाष चंद्रा के जरिए भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा की चौथी सीट के लिए दावेदारी ठोक दी है। हालांकि चंद्रा को भाजपा सिंबल पर प्रत्याशी बनाकर नहीं उतारा गया है। उन्हें भाजपा ने निर्दलीय मैदान में उतारा है । ऐसे में वह भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कहलाएंगे। प्रदेश और फिर केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से चंद्रा को भाजपा ने समर्थन दिया है। चंद्रा को भाजपा अपने पहली सीट के लिए सुरक्षित प्रत्याशी घनश्याम तिवारी को 41 वोट देने के बाद शेष बचे 30 वोट एकमुश्त देगी। इसके अलावा आरएलपी के 3 वोट भी उनके साथ होंगे। अब चंद्रा को जीतने के लिए इसके बाद 8 वोटों की जरूरत होगी। जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और चंद्रा ने अपने बलबूते भी 8 वोट लेने के लिए निर्दलीय और छोटे दलों सहित कुछ कांग्रेस के विधायकों से भी संपर्क साधा बताएं। चंद्रा ने नामांकन दाखिले के अंतिम दिन विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया है। चंद्रा देर रात ही भाजपा से समर्थन लेकर दिल्ली से जयपुर आए थे इसके बाद सुबह उनके नामांकन की औपचारिकताएं भाजपा नेताओं ने ही पूरी की है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घनश्याम तिवारी ने और चंद्रा ने सुबह विधानसभा में नामांकन दाखिल कर दिया है। घनश्याम तिवारी के नामांकन पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित और वरिष्ठ नेता प्रस्तावक और समर्थक बनाए गए हैं। वही चंद्रा के प्रस्तावक और समर्थक भी ज्यादातर भाजपा के ही विधायक हैं। तिवारी और चंद्रा के विधानसभा पहुंचने पर वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़ ,सतीश पूनिया, गुलाबचंद कटारिया ने उनका स्वागत किया। नामांकन भरते वक्त तिवारी और चंद्र के साथ यह सभी बड़े नेता मौजूद रहे।